Posts

टिहरी डाम की बिकवाली के खिलाफ कांग्रेसी सड़कों पर

Image
देहरादून –केंद्र सरकार के द्वारा उत्तराखंड  की सबसे बड़ी पन बिजली परियोजना टिहरी डाम को बेचने के निर्णय के खिलाफ आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में मोदी सरकार का पुतला दहन किया । राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पहले कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं का संबोधन हुआ और तत्पश्चात एश्ले हाल चौराहे में मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शामिल हुए। कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  प्रीतम सिंह ने कहा कि टिहरी व उत्तराखंड की जनता को 2014 और 2019 में पांचों लोकसभा व 2017 में प्रदेश में प्रचंड बहुमत की बीजेपी सरकार बनाने का इनाम टिहरी डाम को नीलाम करने का निर्णय करके बखूबी दिया। उन्होंने कहा कि टिहरी डाम के लिए टिहरी शहर व 152 गांव के लोगों ने अपना घर अपना गांव व अपना ऐतिहासिक शहर टिहरी अपनी संस्कृति कुर्बान कर दी देश के विकास के लिए और आज मोदी सरकार ने टिहरी के लोगों की कुर्बानी ही नीलाम करने का फैसला कर दिया जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होनें कह...

राज्य आन्दोलनकारियों का पांच दिसम्बर को विधानसभा घिराव

Image
देहरादून–उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच का शहीद स्मारक पर राज्य आन्दोलनकारी मंच के आवाहन पर राज्य व राज्य आन्दोलनकारियों क़ी मांगो को लेकर 05 दिसम्बर को विधानसभा घिराव करने का निर्णय लिया। वरिष्ठ सलाहकार ओमी उनियाल ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा राज्य आन्दोलनकारियों व राज्य के हितों की उपेक्षा कर रहे है। अब बहुत हो चुका हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूरण सिह लिंगवाल ने कहा कि सरकार इतने अहंकार में क्यों आखिर इसी क्षेत्र की जनता ने ही उन्हें मुख्यमन्त्री पद पर असित किया हैं। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन नेगी ने कहा कि सरकार ने राज्य आन्दोलनकारियों को विधानसभा कूच करने को मजबूर कर रही हैं। 05-दिसम्बर को होने वाली विधानसभा घिराव की  हुंकार रैली को सफल बनाने के लिया कोर कमेटी बनाई गई। डी एस गुसाई व प्रकाश शर्मा सभी राज्य आन्दोलनकारी को एकजुट कर विधानसभा कूच के लिए वार्ड वार भ्रमण करेंगे। प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि इन वर्षो में राज्य निरन्तर आगे तो बढ़ा लेकिन हम अभी तक शहीदों को न्याय और राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के साथ राज्य के बेरोजगारों क...

अब्दुल शकूर हत्याकांड में वांछित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Image
देहरादून– अब्दुल शकूर  हत्याकाण्ड में  शामिल 07  अभियुक्तों  फारिस ममनून पुत्र अब्दुल्ला अबुलन, अरविन्द सी0, पुत्र रविन्द्रन सी0, अंसिफ पुत्र शौकत अली पी0,सुफेल मुख्तार पुत्र मौ0 अली, आफताब मौहम्मद पुत्र सादिक पी0 सभी निवासी केरल को रूडकी से, मोहम्मद आसिफ पुत्र अब्दुल सत्तार को महिला पॉलिटेक्निक प्रेम नगर के पास से तथा   सातवें मोहम्मद यासीन पुत्र कुट्टी मोहम्मद को थाना प्रेमनगर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना में वांछित 03 अन्य अभियुक्तों में-मोहम्मद अरशद पुत्र कोया कुट्टी निवासी वेन्यूर, पोस्ट व थाना- तिरुरगाड़ी, चम्बाड़, जिला मल्लापुरम, केरल। शिहाब पुत्र इब्राहिम निवासी परमबील वेन्यूर, पोस्ट व थाना- तिरुरगाड़ी, चम्बाड़, जिला मल्लापुरम, केरल।मुनीफ पुत्र मजीद निवासी चक्कारिकल चेलारी, पोस्ट व थाना- तिरुरगाड़ी, चम्बाड़, जिला मल्लापुरम, केरल  तीनों की गिरफ्तारी केरल से हुई।  पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मृतक अब्दुल शकूर की BTC BITZ COIN SHUKKOR  व BITZEX नाम की दो अलग-अलग कम्पनियां थी, जिनके माध्यम से वह  ब...

कार्बेट टाइगर रिजर्व में आयेंगे राइनो

Image
देहरादून–कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रायोगिक तौर पर गैण्डे का रिइन्ट्रोडक्शन किया जाए। मानव वन्य जीव संघर्ष से प्रभावित गांवों में वॉलण्टरी विलेज प्रोटेक्शन फोर्स की स्थापना जल्द से जल्द की जाए। कॉर्बेट व राजाजी पार्क में टाइगर व हाथी की अधिकतम धारण क्षमता का अध्ययन कराया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर बंदरों को पीड़क घोषित करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान में गरतांग गली ट्रेल में मार्ग निर्माण, उसके प्राचीन स्वरूप को बनाए रखते हुए किया जाए। प्रदेश में संरक्षित क्षेत्रों के निकट स्थित  टोंगिया व अन्य ग्रामों में सोलर लाईट, शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध करवाने के काम को प्राथमिकता से लिया जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित राज्य वन्य जीव बोर्ड की 14 वीं बैठक में यह निर्णय लिए गए। गैण्डे के रिइन्ट्रोडक्शन के संबंध में प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की भौगोलिक व पर्यावरणीय परिस्थितियां गैण्डे के अनुकूल है। गैण्डे द्वारा मानव के साथ संघर्ष की जीरो सम्भावना होती है और...

नशे और तेज ड्राइविंग की वजह से युवक की मौत

Image
देहरादून–  देहरादून में पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ चलाई चलाए जा रहे अभियान के बावजूद युवकों में नशे की लत पड़ी हुई हैं। और इसी कारण  अक्सर रईसजादा नशे की हालत में तेज ड्राइविंग करते हुए अपनी जान भी गंवा रहे हैं। सोमवार सुबह  राजपुर थाने को सूचना मिली की कैनाल रोड के  निकट मौर्य नर्सरी के पास एक स्विफ्ट कार अनियन्त्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है।दुर्घटना  में कार सवार दो युवक व एक युवती गम्भीर रूप घायल हो गये हैं।इस सूचना पर  राजपुर  थाने से पुलिस बल मौके पर पहुँचा तथा तीनों घायलो को एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स अस्पताल भिजवाया गया । जहां डाक्टर द्वारा उनमे से एक को मृत घोषित किया गया । मृतक युवक की पहचान रोहित सैमसंग पुत्र सैमसंग विक्टर निवासी  हाउस नंबर 792, सेक्टर 6,  आर0के0 पुरम, नई दिल्ली  के रूप में हुई।  घायल युवक की पहचान अब्दुल पुत्र फरीदुल हक निवासी कुसुम विहार, सिंगल मंडी, देहरादून तथा युवती की पहचान रिया उषा खरोरा पुत्री गंभीर खरोला नि0-  उत्तरकाशी, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई।   घटना के सम्बन्ध में...

बेम्बू बिल्डिंग को बढ़ावा दिया जाए–औलख

Image
देहरादून–उत्तराखण्ड विकेन्द्रीकृत जलागम विकास परियोजना फेज-2 (ग्राम्या) की समीक्षा करते हुए मुख्य परियोजना निदेशक, जलागम प्रबंधन, डा.भूपिन्दर कौर औलख ने दिए निर्देश।ग्राम्या के कार्यों का आय वृद्धि पर प्रभाव का आंकलन किया जाए। प्रत्येक प्रभाग में फार्मर फील्ड स्कूल स्थापित किये जाएं। एग्रो क्लाईमेटिक जोन को ध्यान में रखते हुए लाभदायक फसलों व फलों को चिन्हित किया जाए। बेम्बू बिल्डिंग को बढ़ावा दिया जाए। उत्तराखण्ड विकेन्द्रीकृत जलागम विकास परियोजना फेज-2 (ग्राम्या) की समीक्षा करते हुए मुख्य परियोजना निदेशक, जलागम प्रबंधन, डा.भूपिन्दर कौर औलख ने निर्देश दिऐ।डा. औलख ने परियोजना द्वारा कृषकों को हो रहे लाभ में परियोजना पूर्व एवं परियोजना उपरान्त का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। परियोजनान्तर्गत निर्बल वर्ग के लिए की जा रही आय-अर्जक गतिविधियों का विश्लेषण करें कि किस प्रभाग में किस गतिवधि के द्वारा सर्वाधिक आय प्राप्त हो रही है। ताकि उस गतिविधि को अधिक फोकस किया जाए। जिन परियोजना क्षेत्रों में लघु सिंचाई विभाग की क्षतिग्रस्त सिंचाई परिसम्पत्तियों में सुधार हेतु धनराशि,सहाय...

रांसी से गिरिया पहुंची श्री मद्महेश्वर जी की डोली

Image
उखीमठ–द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी की डोली ने आज  प्रात: रांसी से गिरिया पहुंची।कल 24 नवंबर को डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी।  इस अवसर पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर  को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है।  पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत,पुजारी बागेश लिंग, मंदिर सुपरवाइजर यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, देवानंद गैरोला आदि डोली के साथ चल रहे है।24 नवंबर को प्रसिद्ध मद्महेश्वर मेला आयोजित किया जा रहा है।   मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग, मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, उपाध्यक्ष अशोक खत्री,  मंदिर समिति सदस्य  अरूण मैठाणी,मुख्य कार्याधिकारी बी.डी सिंह, कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, लेखाकार आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, वचन सिंह रावत, आचार्य हर्ष जमलोकी डोली की अगवानी करेंगे।