Posts

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का संभावित भ्रमण

Image
देहरादून – उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के संभावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों आईएमए देहरादून तथा प्रेमनगर स्थित यू0पी0ई0एस0 कॉलेज का निरीक्षण कर उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान किये जाने वाले  सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के द्वारा उपस्थित अधिकारियों को उपराष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम का दृष्टिगत उक्त दोनों स्थानों पर समुचित संख्या में पुलिस बल नियुक्त करते हुए त्रुटि रहित सुरक्षा प्रबंधन करने के निर्देश दिए गये।  साथ ही पुलिस अधीक्षक यातायात को वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखते हुए समय से यातायात प्लान तैयार करने के निर्देश दिये गये । साथ ही वीआईपी रूट का निरीक्षण कर सभी सम्भावित कटो व भीड-भाड वाले स्थानो के लिए समय से बैरियरो की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। उक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ,यातायात, क्षेत्राधिकारी मसूरी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शीतकालीन गद्दीस्थल में विराजमान हुए आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी

Image
जोशीमठ–आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंची।  गढ़वाल स्काट के बेंड की धुनों एवं श्रद्धालुओं ने जय बदरी-विशाल के जयकारे लगाये।इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।  इससे पहले  रावल  ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी विष्णु प्रयाग संगम पर गंगा आरती में भी  सम्मलित हुए तथा सीमा सड़क संगठन के मारवाड़ी स्थित केंप में रावल का भव्य स्वागत हुआ।श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल सहित मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, पूर्व मुख्य कार्याधिकारी जगत सिंह बिष्ट, किशोर पंवार, उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी एवं सहायक अभियंता विपिन तिवारी,  वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी - डीएस भुजवाण, दीपक नौटियाल एवं कुलदीप भट्ट, विजेंद्र बिष्ट, लेखाकार भूपेंद्र रावत, कमेटी सहायक संजय भट्ट, पुजारी सुशील डिमरी, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरवाण, संजय चमोली, संदेश मेहता  प्रबंधक  सतीश नेगी,  एवं अजय सती, रामप्रसाद थपलियाल  सहि...

मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क में ओपन जिम का लोकार्पण किया

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी पार्क में नगर निगम देहरादून द्वारा निर्मित ओपन जिम को लोकार्पित किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डो में इस तरह के ओपन जिम बनाएं जाएं। देहरादून में खुले मैदानों व पार्कों की कमी है। इस तरह के जिम बनने से देशवासियो को काफी सुविधा मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी पार्क में वाॅक के लिए आने वाले युवाओं, बच्चों व बुजुर्गो के स्वास्थ्य के लिये ओपन जिम लाभकारी होगा। यहां ट्रेनर भी रहेंगे। दिव्यांगजनों के अनुकूल उपकरण भी लगाए जाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात की सम्भावना पर भी विचार किया जाए कि क्या सप्ताह में किसी एक दिन चार घंटे के लिये घंटाघर से गांधी पार्क तक जीरो जोन रहे। इस दौरान देशवासी खासतौर पर बच्चे, युवा यहाँ आएं। सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हों। लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिले। इससे क्रिएटिवीटी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को गांधी पार्क में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।इससे गांधी पार्क में पानी की आवश्यकता की पूर्ति यहीं से हो सक...

पांडुकेश्वर में शीतकाल में दर्शन देंगे उद्धव व कुबेर

Image
पांडुकेश्वर – प्रात: 10 बजे  सेना के बेंड की धुनों  एवं बद्रीविशाल की जयकारों के साथ समारोह पूर्वक श्री उद्धव एवं श्री  कुबेर का पांडुकेश्वर तथा आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी का रावल  ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के साथ  श्री बद्रीनाथ धाम से नृसिंह मंदिर हेतु प्रस्थान हुआ।  कल शाम श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गये थे।बद्रीनाथ धाम से लेकर हनुमान चट्टी,लामबगड़ एवं पांडुकेश्वर बाजार में देवडोलियों का भव्य स्वागत हुआ।  श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे भी आयोजित किये।  श्री उद्धव जी एवं कुबेर जी एवं आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी के पांडुकेश्वर आगमन पर पांडुकेश्वर ग्राम पंचायत द्वारा रावल , श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, धर्माधिकारी, अपर धर्माधिकारी, वेदपाठियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात श्री उद्धव जी एवं आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी योग-ध्यान बदरी मंदिर में पहुंची जहां रावल सहित मंदिर समिति अध्यक्ष एवं सभी श्रद्धालुओं ने योग-ध्यान बदरी मंदिर के दर्शन किये।  इससे पूर्व सिद्ध हनुमान मंदिर हनुमान च...

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

Image
चमोली–श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार के दिन कर्क लग्न में शायंकाल  5 बजकर 13 मिनट को शीतकाल हेतु बंद कर दिये गये।प्रात:तीन बजे भगवान बद्रीविशाल का मंदिर खुल गया था 3.30 बजे से अभिषेक पूजा शुरू हुई 7.30 बजे बाल भोग के पश्चात  दर्शन  एवं प्रात:कालीन आरतियां शुरू हुई। ठीक 19 बजे राज भोग चढ़ाया गया। पुनः दर्शन चलते रहे आज दिन के भोग के बाद मंदिर बंद नहीं किया गया दिन भर मंदिर दर्शन हेतु खुला रहा। आज मंदिर परिसर में मंदिर समिति ने भगवान बद्रीविशाल के क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण महाराज जी एवं हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की एवं प्रसाद चढ़ाया। 3.30 बजे  से   रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी द्वारा कपाट बंद करने की रश्म -प्रक्रियायें  पूरी की गयी। श्री उद्धव जी को मंदिर गर्भगृह से बाहर लाया गया तत्पश्चात  स्त्री भेष धारण कर मां लक्ष्मी को भगवान बद्रीविशाल के सानिध्य में विराजमान किया इसके बाद श्री कुबेर जी मंदिर गर्भगृह से बाहर मंदिर  परिसर में पहुंचे।    इसके पश्चात रावल के द्वारा भगवान बद्रीविशाल को घृतकंबल ओढ़ाया गया। ठीक 5 बजकर 13 मिनट...

हरियाणा से मालदेवता घूमने आये युवक नहर में गिर

Image
देहरादून– रायपुर थाने को सूचना मिली कि मालदेवता के पास नहर में एक युवक डूब गया है। इस सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घटना के संबंध में जानकारी करने से ज्ञात हुआ कि यह युवक अपनी महिला मित्र के साथ मालदेवता घूमने के लिए आया था,  इस दौरान नहर के किनारे घूमते समय अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह नहर में गिर गया। युवक की पहचान अतुल पराशर पुत्र जय किशन पराशर निवासी- टिगोन, फरीदाबाद, हरियाणा, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस तथा एसडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा युवक की तलाश की जा रही है।

कोटद्वार में होगा प्रथम मुस्लिम योग शिविर

Image
देहरादून –विश्व  के प्रथम  मुस्लिम योग शिविर का  आयोजन आगामी 20 से 24 नवंबर तक कण्व आश्रम कोटद्वार उत्तराखंड में किया जा रहा है जिसमें विभिन्न देशों से लगभग 500 मुस्लिम पुरुष एवं महिलाओं का भाग लेना अपेक्षित है। जो नमाज पढ़ने के साथ-साथ पतंजलि योगपीठ द्वारा बताए गए योगासन भी करेंगे। कण्व आश्रम गुरुकुल कोटद्वार के कुलपति डॉक्टर विश्व जयंत योगिराज ने आज यहां परेड ग्राउंड स्थित एक रेस्तरां में बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के प्रत्येक देश में योग को पहुंचा दिया हैं। और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी आरंभ हो चुका हैं।डा मोहम्मद यूनुस कासमी प्रोफेसर जामिया तिब्बिया युनानी मेडिकल कॉलेज देवबंद उत्तर प्रदेश में प्रेस वार्ता में कहा कि योग का संबंध किसी धर्म विशेष से नहीं हैं। योग तो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इसका विरोध करने वाले कुंठित मानसिकता से ग्रसित है। हम कोटद्वार शिविर में योगासन एवं नमाज दोनों ही करेंगे।योग शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सत्यप्रकाश रिशु ने बताया कि 20  नवंबर को योग शिविर का उद्घाट...