Posts

कैबिनेट की बैठक कंडाली के संग

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  तथा उनके मंत्रिमंडल के साथ कंडाली (बिच्छू घास) के रेशों से बनी जैकेट पहनकर कैबिनेट बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज गैरहाजिर रहे। इस कंडाली यानि कि बिच्छू घास उत्तराखंड में अमूमन बहुत ही अधिक मात्रा में पाया जाता हैं। और अगर सरकार चाहे तो इसका सही इस्तेमाल किया जा सकता हैं। सरकार इसको मेक इन इंडिया की तर्ज पर इसे रोजगार के रूप में सृजन कर सकती हैं। क्योंकि कंडाली गरम भी होती हैं। और उत्तराखंड में बढ़ते पलायन को रोकने में यह बिच्छू घास कुछ हद तक मददगार भी सिद्ध हो सकती हैं। सरकार इसे रोजगार के रूप में जबरदस्त प्रयोग में लाकर बेरोजगारों को रोजगार  उपलब्ध करा सकती हैं। उत्तराखंड में यह रोजगार का बहुत  अच्छा साधन बन सकता हैं। क्योंकि लगभग दो साल पहले दिल्ली के प्रगति मैदान में उत्तराखंड स्टॉल पर इस बिच्छू घास की जैकेट की बहुत अधिक डिमांड थी और जो स्टॉल के ऑनर थे वह इस डिमांड को पूरी नहीं कर पाए थे जबकि बिच्छू घास से बनी जैकेट की कीमत लगभग ₹5000 थी फिर भी लोग मैं इसका क्रेज बहुत अच्छा था और इसकी डिमांड ...

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा का भव्य स्वागत होगा

Image
देहरादून –भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के देहरादून आगमन कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  अजय भट्ट ने जारी करते हुए कहा कि उनके आगमन पर जहाँ उनका शानदार स्वागत होगा वहीं विभिन्न बैठकों में उनका मार्ग दर्शन प्राप्त होगा । भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जे पी नड्डा का यह प्रथम उत्तराखंड दौरा हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अजय भट्ट  ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के देहरादून आगमन का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि जे पी नड्डा  15 नवम्बर को प्रातः वायुयान से जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुँचेंगे जहाँ प्रातः 9.30 बजे उनका प्रदेश पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा । इसके बाद जे पी नड्डा का क़ाफ़िला देहरादून की ओर रवाना होगा । मार्ग में उनका डोईवाला में और उसके बाद रिस्पना पुल पर भव्य स्वागत किया जाएगा । तत्पश्चात वे फ़व्वारा चौक से प्रदेश कार्यालय पहुँचेंगे और इस पूरे मार्ग पर मानव शृंखला के माध्यम से उनका शानदार स्वागत किया जाएगा।प्रदेश कार्यालय पर भी उनका भव्य स्वागत करन...

जीवा आयुर्वेद की सभी क्लीनिकों में निः शुल्क परामर्श

Image
देहरादून   -   जीवा   आयुर्वेद , देश भर   में   अपने   सभी   क्लीनिकों   में   महीने   भर   के   लिए   निः   शुल्क   परामर्श   शिविर   का   आयोजन   कर   रहा   हैं,  इस   मेगा   इवेंट   के   दौरान ,  पिछले  25  वर्षों   में  1.5  मिलियन   रोगियों   के   इलाज   के   अनुभव   से  40,000  से   अधिक   रोगियों   को   लाभ   होने   की   उम्मीद   हैं  जीवा   चिकित्सक   से   रोगी   अपने   व्यक्तिगत   उपचार   के   लिए   किसी   भी   जीवा   क्लिनिक   में   आ   सकते   हैं,  भारत   को   ’ डायबिटीज   कैपिटल ’  के   रूप   में   जाना   जाता   है ,   जो   वास्तव   में   दुर्भाग्यपूर्ण   है   क्योंकि ...

मुख्यमंत्री ने गुरूदारे में मत्था टेका

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा आढ़त बाजार द्वारा आयोजित श्री गुरूनानक देव जी का 550वां जन्मोत्सव (प्रकाशपर्व) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने गुरूदारे में मत्था टेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। सिख समुदाय को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि श्री गुरूनानक देव जी के 550वां जन्मोत्सव पर हम सबको प्रतिभाग करने का अवसर मिला यह उनके लिये सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गुरूनानक जी के अनुयायी देश-विदेश में फैले हुए हैं। उनके उपदेशों एवं शिक्षाओं ने समाज की बुराईयों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी शिक्षाएं सदैव ही प्रासंगिक बनी रहेंगी। ऐसे महान पुरूष को हम नमन् करते है। इस अवसर पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, अजीत सोनी एवं सूर्यकांत धस्माना भी उपस्थित थे।

जनता की समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से हो-डी एम

Image
रूद्रपुर –  जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में जन-सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद से आये फरियादियों द्वारा 15 समस्याएं दर्ज करायी गयी। जिसमें कुछ समस्याओं का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर किया गया तथा अन्य शिकायतो के निस्तारण हेतु अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा जो समस्याएं निस्तारित करने के लिए दी गयी है, उनका निस्तारण शीघ्र करे। उन्होने कहा इस कार्य में कोई हीला हवाली बर्दास्त नही की जायेगी। समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओ का भी प्रचार-प्रसार करे ताकि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सकें। जनसुनवाई के साथ-साथ अन्य स्तरो से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर भी प्रभावशाली कार्यवाही करते हुये उसका निस्तारण करें। उन्होने कहा सभी विभागाध्यक्ष स्वयं इन कार्यो की मानिट्रीगं करें।  जन सुनवाई दिवस में फरियादियों द्वारा कर्मचारियों को बिना किसी कारण के कम्पनी से बाहर किये जाने, खटीमा तहसील के कर्मचारियों व अधिकारी द्वारा मनमानी रूप से ...

बदरीनाथ धाम के कपाट कर्क लग्न में शीतकाल के लिए बंद होंगे

Image
जोशीमठ–श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 17 नवंबर, रविवार, कर्क लग्न में शायंकाल  5 बजकर 13 मिनट को शीतकाल हेतु बंद कर दिये जायेंगे। उद्धव एवं कुबेर के पांडुकेश्वर जाने एवं आदि गुरू शंकराचार्य जी के नृसिंह मंदिर  जोशीमठ प्रस्थान की तिथि 18 नवंबर तय है।बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया इस तरह रहेगी 13 नवंबर  प्रातः गणेश की पूजा आराधना एवं शाम को भगवान गणेश के कपाट बंद होंगे।14 नवंबर आदिकेदारेश्वर पूजा एवं दिन में कपाट बंद।15  नवंबर खडग, पुस्तक पूजन शाम से वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो जायेगा।16 नवंबर  श्री महालक्ष्मी पूजन एवं  रावल जी का स्त्री भेष धारणकर लक्ष्मी को न्यौता। 17 नवंबर प्रात:काल भगवान का श्रृंगार एवं  भगवान बद्रीविशाल को घृतकंबल ओढ़ने सहित रावल द्वारा कपाट बंद करने की प्रक्रिया के पश्चात शांय 5 बजकर 13 मिनट पर भगवान बदरीनाथ भगवान के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिये जायेंगे।18 नवंबर उद्धव एवं कुबेर का पांडुकेश्वर तथा आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी का नृसिंह मंदिर हेतु प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम योग-ध्यान बदरी पांडुकेश्वर।19 नवंबर...

दून आ रहें हैं भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा

Image
देहरादून– प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के15 नवम्बर को देहरादून आने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।इस सम्बंध में मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई जिसमें पदाधिकारी ,मेयर ,विधायक आदि शामिल हुए ।यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा देवेंद्र भसीन ने बताया की कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी प्रथम उत्तराखंड यात्रा होगी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा इस दिन यहाँ विभिन्न बैठकों में भी भाग लेंगे।    उन्होंने बताया की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के देहरादून आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के दौरे को ध्यान में रखते हुए आज मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई जिसमें उनके कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार हुआ । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के आगमन पर जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से लेकर डोईव...