Posts

मुख्यमंत्री ने गुरूदारे में मत्था टेका

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा आढ़त बाजार द्वारा आयोजित श्री गुरूनानक देव जी का 550वां जन्मोत्सव (प्रकाशपर्व) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने गुरूदारे में मत्था टेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। सिख समुदाय को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि श्री गुरूनानक देव जी के 550वां जन्मोत्सव पर हम सबको प्रतिभाग करने का अवसर मिला यह उनके लिये सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गुरूनानक जी के अनुयायी देश-विदेश में फैले हुए हैं। उनके उपदेशों एवं शिक्षाओं ने समाज की बुराईयों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी शिक्षाएं सदैव ही प्रासंगिक बनी रहेंगी। ऐसे महान पुरूष को हम नमन् करते है। इस अवसर पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, अजीत सोनी एवं सूर्यकांत धस्माना भी उपस्थित थे।

जनता की समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से हो-डी एम

Image
रूद्रपुर –  जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में जन-सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद से आये फरियादियों द्वारा 15 समस्याएं दर्ज करायी गयी। जिसमें कुछ समस्याओं का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर किया गया तथा अन्य शिकायतो के निस्तारण हेतु अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा जो समस्याएं निस्तारित करने के लिए दी गयी है, उनका निस्तारण शीघ्र करे। उन्होने कहा इस कार्य में कोई हीला हवाली बर्दास्त नही की जायेगी। समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओ का भी प्रचार-प्रसार करे ताकि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सकें। जनसुनवाई के साथ-साथ अन्य स्तरो से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर भी प्रभावशाली कार्यवाही करते हुये उसका निस्तारण करें। उन्होने कहा सभी विभागाध्यक्ष स्वयं इन कार्यो की मानिट्रीगं करें।  जन सुनवाई दिवस में फरियादियों द्वारा कर्मचारियों को बिना किसी कारण के कम्पनी से बाहर किये जाने, खटीमा तहसील के कर्मचारियों व अधिकारी द्वारा मनमानी रूप से ...

बदरीनाथ धाम के कपाट कर्क लग्न में शीतकाल के लिए बंद होंगे

Image
जोशीमठ–श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 17 नवंबर, रविवार, कर्क लग्न में शायंकाल  5 बजकर 13 मिनट को शीतकाल हेतु बंद कर दिये जायेंगे। उद्धव एवं कुबेर के पांडुकेश्वर जाने एवं आदि गुरू शंकराचार्य जी के नृसिंह मंदिर  जोशीमठ प्रस्थान की तिथि 18 नवंबर तय है।बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया इस तरह रहेगी 13 नवंबर  प्रातः गणेश की पूजा आराधना एवं शाम को भगवान गणेश के कपाट बंद होंगे।14 नवंबर आदिकेदारेश्वर पूजा एवं दिन में कपाट बंद।15  नवंबर खडग, पुस्तक पूजन शाम से वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो जायेगा।16 नवंबर  श्री महालक्ष्मी पूजन एवं  रावल जी का स्त्री भेष धारणकर लक्ष्मी को न्यौता। 17 नवंबर प्रात:काल भगवान का श्रृंगार एवं  भगवान बद्रीविशाल को घृतकंबल ओढ़ने सहित रावल द्वारा कपाट बंद करने की प्रक्रिया के पश्चात शांय 5 बजकर 13 मिनट पर भगवान बदरीनाथ भगवान के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिये जायेंगे।18 नवंबर उद्धव एवं कुबेर का पांडुकेश्वर तथा आदि गुरू शंकराचार्य की गद्दी का नृसिंह मंदिर हेतु प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम योग-ध्यान बदरी पांडुकेश्वर।19 नवंबर...

दून आ रहें हैं भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा

Image
देहरादून– प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के15 नवम्बर को देहरादून आने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।इस सम्बंध में मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई जिसमें पदाधिकारी ,मेयर ,विधायक आदि शामिल हुए ।यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डा देवेंद्र भसीन ने बताया की कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी प्रथम उत्तराखंड यात्रा होगी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा इस दिन यहाँ विभिन्न बैठकों में भी भाग लेंगे।    उन्होंने बताया की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के देहरादून आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के दौरे को ध्यान में रखते हुए आज मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई जिसमें उनके कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार हुआ । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के आगमन पर जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से लेकर डोईव...

उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल लोकेशन्स

Image
देहरादून–रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड की विभिन्न लोकेशन्स में शूट की जा रही हिन्दी फिल्म ‘‘शुभ निकाह‘‘ का मुहूर्त शॉट लिया। इस फिल्म का 90 प्रतिशत हिस्सा उत्तराखण्ड में फिल्माया जाना है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति से सुन्दरता का वरदान प्राप्त है। यहां की प्राकृतिक सुन्दरता और लोकेशन्स शूटिंग के लिए अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं को फिल्म निर्माण में किसी प्रकार की  असुविधा न हो इसके लिए प्रदेश में प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया हैं। जहां से औसतन 3-4 दिनों में सभी तरह की क्लियरेंस दे दी जाती हैं। यहां शूटिंग कर चुके फिल्मकार भी इस बात की प्रशंसा करते हैं कि उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग के समय स्थानीय लोगों द्वारा किसी प्रकार का व्यवधान नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं को सहयोग देने के लिए राज्य सरकार हमेशा तत्पर है।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में फिल्म, टीवी सीरियल आदि की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए फिल्मकारों व इस क्षेत्र के विशेषज्ञों स...

देखिए वीडियो जब रक्षा मंत्री ने.......

देहरादून – उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में आए युवाओं को संबोधित किया उन्होंने और कहा कि उत्तराखंड के बनाते समय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और मैं स्वयं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री था उन्होंने अपने अनुभव भी भारी संख्या में आए आए युवकों के साथ सांझा किए

देखिए वीडियो पुलिस का बुलेट पर करतब

देहरादून–उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की बीसवीं वर्षगांठ पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में दून पुलिस ने प्रथम बार बुलेट मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज करतब को अंजाम दिया आइटीबीपी और बीएसएफ के बाद उत्तराखंड पुलिस  ने भी बुलेट मोटरसाइकिल पर करतब दिखाएं .