Posts

अंतरराज्जीय एटीएम कटिंग गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Image
देहरादून–गौरव कुमार पुत्र स्व0 राकेश कुमार, सीनियर रीजनल रिप्रजेन्टेटिव फाइनेन्शिएल सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम नि0 दीपनगर, अजबपुर कलां देहरादून ने थाना राजपुर पर लिखित शिकायत की 27-28 अक्टूबर रात्रि को एसबीआई एटीएम निकट डीआईटी कालेज, मक्कावाला देहरादून में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एटीएम मशीन को काट कर उसमें रखा कैश चोरी कर लिया हैं। तथा एटीएम मशीन को भी क्षतिग्रस्त किया गया है, इस एटीएम पर बैंक द्वारा गार्ड नियुक्त रहते है। परंतु मिली जानकारी के अनुसार उस रात्रि गार्ड अनुपस्थित था।  पुलिस ने इस शिकायत पर  करते हुए दो अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया जिसमें आमीन पुत्र नसरू निवासी- 87 विश्म्बरा, थाना शेरगढ, जनपद मथुरा, उम्र 20 वर्ष। आफताब खान पुत्र मुजीर निवासी- नगला कानपुर थाना हसनपुर, जिला पलवल, हरियाणा उम्र 20 वर्ष। जबकि तीन अभियुक्तों की पुलिस तलाश कर रही हैं। जो ये है मौहम्मद हाशिम उर्फ मुच्छल पुत्र शहाबुद्दीन, निवासी-  ग्रा0 मौहम्मदपुर अहीर, जिला मेवात, हरियाणा। शौकत पुत्र अज्ञात, निवासी- ग्रा0 शिकारपुर, मेवात, हरियाणा। पेशा- वैल्डिंग का कार्य तालीम पुत्र हब्बी, निवास...

हरिद्वार मैं भाजपा कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा करेंगे

Image
मैं सौभाग्यशाली कि कश्मीर से 370 हटाने का बटन दबाया..... अजय भट्ट  उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और अल्मोड़ा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली सांसद की मुझे कश्मीर से धारा 370 एवं 35a हटाने के लिए ऐतिहासिक रूप से बटन दबाने का मौका मिला।गुरूवार को भाजपा महानगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने 9 नवंबर को परेड ग्राउंड में भारत भारती कार्यक्रम जिसमें 23 राज्यों के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे और जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे।अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए कहा अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं को बताया कि उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में भाजपा का अपना कार्यालय बन चुके हैं।जिसके उद्घाटन कार्यक्रम 15 नवंबर से  आरंभ होंगे पहला उद्घाटन कार्यक्रम 15 नवंबर को हरिद्वार मैं किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारी उपाध्यक्ष जेपी नड्डा भाग लेंगे नैनीताल सांसद ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर हैं। और यहां के व्यक्तित्व ना सिर्फ प्रदेश में अपितु देश म...

तृतीय केदार तुंगनाथ की गद्दीस्थल मक्कूमठ में अब शीतकालीन पूजा होंगी

Image
 उखीमठ–तृतीय केदार श्री तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए  बुधवार 6 नवंबर प्रात: 11.30 बजे  बंद हो गये थे। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। कल चल विग्रह डोली  शीतकालीन गद्दी स्थल चोपता पहुची थी। गुरुवार प्रात: प्रथम पड़ाव  चोपता से द्वितीय पड़ाव भनकुन को प्रस्थान  किया और डोली शुक्रवार 8 नवंबर शीतकालीन  गद्दीस्थल मक्कूमठ पहुंचेगी।   मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि इसी के साथ भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन पूजायें भी शुरू हो जायेंगी। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर  समिति के उपाध्यक्ष अशोक खत्री,मठापति रामप्रसाद मैठाणी,  मंदिर समिति  पूर्व सदस्य शिवसिंह रावत, मंदिर सुपरवाइजर यदुवीर पुष्पवान। प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, विक्रम रावत,राज शेखर लिंग, बलबीर नेगी, देवानंद गैरोला, प्रेमसिंह, पुजारी विजय भारत मैठाणी, सुबोध मैठाणी आदि मौजूद रहे।जारी प्रेस  बयान में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल सहित उपाध्यक्ष अशोक खत्री एवं मुख्य कार्याधिकारी बी.डी. सिंह, कार्याधिकारी एन.पी.जमलोक...

महिला सम्मेलन में झंगोरा लड्डू का स्वाद चखा

Image
श्रीनगर– मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना सप्ताह के अंतर्गत श्रीनगर में महिला सम्मेलन में प्रतिभाग किया। सम्मेलन में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, जागर गायिका  बसंती बिष्ट, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने भी प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहाकि हमें बालिकाओं को स्वतंत्रता देनी होगी। उनकी क्षमताओं पर विश्वास करना होगा। संकोच, जीवन की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। बेटियों को संकोच नहीं करना चाहिए। जब संकोच दूर होगा तभी प्रगति होगी। मुख्यमंत्री ने कन्या भ्रूण हत्या को बहुत बड़ा पाप बताते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य में बालिका लिंगानुपात में काफी सुधार आया है।संकोच को दूर करके बेटियां जीवन में प्रगति कर सकती है। कन्या भ्रुण हत्या सबसे बड़ा पाप, पिछले दो वर्षों में राज्य में बालिका लिंगानुपात में काफी सुधार। सोलर और पिरूल पावर प्रोजेक्ट से बदलेगी पहाड़ की तस्वीर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 62 ग्रोथ सेंटरों को मंजूरी दी है। ये ग्रामीण...

भाजपा उम्मीदवार चंद्रा पंत ने नामांकन दाख़िल किया

Image
पिथौरागढ़ –पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार चंद्रा पंत ने आज अपना नामांकन दाख़िल किया।सादगी से दाख़िल नामांकन के समय उनके साथ सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, भूपेष पंत , गीता पंत कैलाश पंत  किरन बिष्ट मालदार मौजूद थे।     इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता एक जुलूस के रूप में नामांकन के लिए रवाना हुए। इसमें सांसद अजय टम्टा चुनाव संयोजक व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल, राजू भण्डारी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत शामिल थे ।

तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट हुए बंद

Image
उखीमठ–तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बुधवार को प्रात: 11.30 बजे  बंद हो गये हैं। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।  प्रातः से कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हुई। पूजा अर्चना,  श्रृंगार, मंदिर में भोग लगने के पश्चात स्वयंभू शिवलिंग को समाधि दी गयी इसके पश्चात तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद किये गये। कपाट बंद होते ही चल विग्रह डोली ने मंदिर की परिक्रमा की तथा शीतकालीन गद्दी स्थल हेतु प्रस्थान हुई।  उत्सव डोली ने प्रथम पड़ाव  चोपता  के लिए प्रस्थान किया। मार्ग पर उत्सव डोली का भब्य स्वागत हो रहा है। उत्सव डोली   कल 7 नवंबर को  भनकुन प्रवास करेगी  8 नवंबर     शीतकालीन  गद्दीस्थल मक्कूमठ पहुंचेगी।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर  समिति के उपाध्यक्ष अशोक खत्री,मठापति रामप्रसाद मैठाणी, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, बलबीर नेगी, पुजारी विजय भारत मैठाणी, सुबोध मैठाणी आदि मौजूद रहे। चोपता पहुंचने पर मंदिर सुपरवाइजर यदुवीर पुष्पवान डोली की अगवानी करेंगे। मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने...

मानव श्रंखला से जनता को करना पड़ा भारी परेशानियों का सामना- दसौनी

Image
देहरादूनः-उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने  बयान जारी करते हुए कहा कि मानव श्रृखला के पीछे की मंशा या मकसद का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है परन्तु जिस तरह से बिना पूर्व तैयारी के इस कार्यक्रम का आयोजन और क्रियान्वन किया गया वह ठीक नही था जिससे आमजन मानस को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को किसी छुट्टी या रविवार के दिन किया जाता तो बेहतर होता, इसको जिस वक्त पर किया गया वह भी स्कूल एवं कार्यालय जाने का वक्त होता है। पीक हाॅर्वज में इस अयोजन को करने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अव्यवस्थायें भी अपने चरम पर थीं छात्र-छात्रायें अपनी परिक्षाओं में समय से नही पहॅुच पाये निजी क्षेत्र में काम करने वाले भी अपने कार्यालयों में समय से नही पहॅुच पायें जगह-जगह एंबुलेंसेस को रोका गया जिससे गंभीर रूप से बीमार लोगाें को समय पर उपचार नही मिल पाया। इन सभी बातों को नजरअंदाज करना कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने वाले अयोजकों की संवेदनशीलता पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बडबोलापन दिखाते हुए...