Posts

तृतीय केदार तुंगनाथ की गद्दीस्थल मक्कूमठ में अब शीतकालीन पूजा होंगी

Image
 उखीमठ–तृतीय केदार श्री तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए  बुधवार 6 नवंबर प्रात: 11.30 बजे  बंद हो गये थे। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। कल चल विग्रह डोली  शीतकालीन गद्दी स्थल चोपता पहुची थी। गुरुवार प्रात: प्रथम पड़ाव  चोपता से द्वितीय पड़ाव भनकुन को प्रस्थान  किया और डोली शुक्रवार 8 नवंबर शीतकालीन  गद्दीस्थल मक्कूमठ पहुंचेगी।   मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि इसी के साथ भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन पूजायें भी शुरू हो जायेंगी। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर  समिति के उपाध्यक्ष अशोक खत्री,मठापति रामप्रसाद मैठाणी,  मंदिर समिति  पूर्व सदस्य शिवसिंह रावत, मंदिर सुपरवाइजर यदुवीर पुष्पवान। प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, विक्रम रावत,राज शेखर लिंग, बलबीर नेगी, देवानंद गैरोला, प्रेमसिंह, पुजारी विजय भारत मैठाणी, सुबोध मैठाणी आदि मौजूद रहे।जारी प्रेस  बयान में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल सहित उपाध्यक्ष अशोक खत्री एवं मुख्य कार्याधिकारी बी.डी. सिंह, कार्याधिकारी एन.पी.जमलोक...

महिला सम्मेलन में झंगोरा लड्डू का स्वाद चखा

Image
श्रीनगर– मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना सप्ताह के अंतर्गत श्रीनगर में महिला सम्मेलन में प्रतिभाग किया। सम्मेलन में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, जागर गायिका  बसंती बिष्ट, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने भी प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहाकि हमें बालिकाओं को स्वतंत्रता देनी होगी। उनकी क्षमताओं पर विश्वास करना होगा। संकोच, जीवन की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। बेटियों को संकोच नहीं करना चाहिए। जब संकोच दूर होगा तभी प्रगति होगी। मुख्यमंत्री ने कन्या भ्रूण हत्या को बहुत बड़ा पाप बताते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य में बालिका लिंगानुपात में काफी सुधार आया है।संकोच को दूर करके बेटियां जीवन में प्रगति कर सकती है। कन्या भ्रुण हत्या सबसे बड़ा पाप, पिछले दो वर्षों में राज्य में बालिका लिंगानुपात में काफी सुधार। सोलर और पिरूल पावर प्रोजेक्ट से बदलेगी पहाड़ की तस्वीर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 62 ग्रोथ सेंटरों को मंजूरी दी है। ये ग्रामीण...

भाजपा उम्मीदवार चंद्रा पंत ने नामांकन दाख़िल किया

Image
पिथौरागढ़ –पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार चंद्रा पंत ने आज अपना नामांकन दाख़िल किया।सादगी से दाख़िल नामांकन के समय उनके साथ सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, भूपेष पंत , गीता पंत कैलाश पंत  किरन बिष्ट मालदार मौजूद थे।     इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता एक जुलूस के रूप में नामांकन के लिए रवाना हुए। इसमें सांसद अजय टम्टा चुनाव संयोजक व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल, राजू भण्डारी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत शामिल थे ।

तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट हुए बंद

Image
उखीमठ–तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बुधवार को प्रात: 11.30 बजे  बंद हो गये हैं। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।  प्रातः से कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हुई। पूजा अर्चना,  श्रृंगार, मंदिर में भोग लगने के पश्चात स्वयंभू शिवलिंग को समाधि दी गयी इसके पश्चात तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु बंद किये गये। कपाट बंद होते ही चल विग्रह डोली ने मंदिर की परिक्रमा की तथा शीतकालीन गद्दी स्थल हेतु प्रस्थान हुई।  उत्सव डोली ने प्रथम पड़ाव  चोपता  के लिए प्रस्थान किया। मार्ग पर उत्सव डोली का भब्य स्वागत हो रहा है। उत्सव डोली   कल 7 नवंबर को  भनकुन प्रवास करेगी  8 नवंबर     शीतकालीन  गद्दीस्थल मक्कूमठ पहुंचेगी।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर  समिति के उपाध्यक्ष अशोक खत्री,मठापति रामप्रसाद मैठाणी, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, बलबीर नेगी, पुजारी विजय भारत मैठाणी, सुबोध मैठाणी आदि मौजूद रहे। चोपता पहुंचने पर मंदिर सुपरवाइजर यदुवीर पुष्पवान डोली की अगवानी करेंगे। मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने...

मानव श्रंखला से जनता को करना पड़ा भारी परेशानियों का सामना- दसौनी

Image
देहरादूनः-उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने  बयान जारी करते हुए कहा कि मानव श्रृखला के पीछे की मंशा या मकसद का कांग्रेस पार्टी स्वागत करती है परन्तु जिस तरह से बिना पूर्व तैयारी के इस कार्यक्रम का आयोजन और क्रियान्वन किया गया वह ठीक नही था जिससे आमजन मानस को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को किसी छुट्टी या रविवार के दिन किया जाता तो बेहतर होता, इसको जिस वक्त पर किया गया वह भी स्कूल एवं कार्यालय जाने का वक्त होता है। पीक हाॅर्वज में इस अयोजन को करने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अव्यवस्थायें भी अपने चरम पर थीं छात्र-छात्रायें अपनी परिक्षाओं में समय से नही पहॅुच पाये निजी क्षेत्र में काम करने वाले भी अपने कार्यालयों में समय से नही पहॅुच पायें जगह-जगह एंबुलेंसेस को रोका गया जिससे गंभीर रूप से बीमार लोगाें को समय पर उपचार नही मिल पाया। इन सभी बातों को नजरअंदाज करना कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने वाले अयोजकों की संवेदनशीलता पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बडबोलापन दिखाते हुए...

स्कूल के छात्रों ने पचास किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई

Image
देहरादून -देहरादून को प्लास्टिक और पॉलिथीन से मुक्त करने के लिए नगर निगम ने आज लगभग 50 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर लोगों के बीच एक संदेश देने की कोशिश की है।                                                                                                     वही जगह जगह पर लोगों को रोकने का भी विरोध नगर निगम को झेलना पड़ा क्योंकि लोगों को अपने गंतव्य स्थान जाने में बहुत ही कटाई का सामना करना पड़ा पुलिस ने जगह जगह पर बैराकटिंग करके सड़कों पर ही वाहनों को रोक दिया था जबकि एक सड़क पूरी तरह से खाली रखी गई थी। राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण पहल पर पॉलीथीन मुक्त ग्रीन दून मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त शासकीय एवं गैर-शासकीय स्कूलों, कार्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से मानव श्र...

दून में प्लास्टिक बैंक स्थापित करने की हुई शुरुआत

Image
देहरादून – गति फाउंडेशन और भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के बीच हुए समझौते के तहत शहर में प्लास्टिक बैंक स्थापित करने की शुरुआत हो गई है। इस तरह का पहला प्लास्टिक बैंक सुभाष रोड स्थित दृष्टि आई इंस्टीट्यूट में बनाया गया है। इस समझौते के तहत गति फाउंडेशन भारतीय पेट्रोलियम संस्थान को ऐसा प्लास्टिक कचरा उपलब्ध करवाएगा, जिससे संस्थान में स्थापित किए गए संयंत्र में डीजल बनाया जाएगा। गति फाउंडेशन शहर के दूसरे विभिन्न संस्थानों में भी इस तरह के प्लास्टिक बैंक स्थापित करेगा। दृष्टि आई इंस्टीट्यूट में प्लास्टिक बैंक स्थापना के अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. गौरव लूथरा ने कहा कि उनका संस्थान प्लास्टिक वेस्ट को लेकर हमेशा सतर्क रहा है और अब तक अपने स्तर पर प्लास्टिक कूड़े का निस्तारण करता रहा है। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि अब इस कूड़े से से से डीजल बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस प्लास्टिक बैंक में संस्थान का प्लास्टिक वेस्ट जमा करवाने के साथ ही संस्थान के 80 से ज्यादा कर्मचारियों के घरों से निकलने वाला प्लास्टिक कूड़ा भी जमा किया जाएगा। गति फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कहा कि उनका सपना ...