Posts

अति पिछड़़ों के लिए दीवाली में मुफ्त की दुकान

Image
देहरादून–प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों से प्रेरित समाज के अति पिछड़़ों की भी दीवाली हो सके, इसलिये कल लगेगी मुफ्त की दुकान भारतीय वैश्य महासंघ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मन की बात से प्रभावित होकर यह बीड़ा उठाया कि अति पिछड़़ों के घर में भी दीपावली का त्यौहार मनाया जा सके , इसके लिये समाज से आह्वान किया कि वे ऐसा नया सामान जो उनके घर में अनुपयोगी पड़ा है किंतु किसी के लिये वह बहुत काम का है उसे संस्था के पास शिवाजी धर्मशाला में जमा करादें   जिसे संस्था 24 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे से शिवाजी धर्मशाला में ही दुकान लगाकर जरूरतमंदों वितरित करेगी। ग अनेक समाज सेवियों ने अपने घरों से अपने लिये निष्प्रयोज्य किंतु किसी के लिये बहुत उपयोगी समान जैसे वस्त्र,कंबल, बर्तन, खिलौने, स्टेशनरी आईटम,मिठाई,मेवे, चित्र, मूर्तियां, मोमबत्ती, दिये, आदि आदि आज दिन में शिवाजी धर्मशाला सहारनपुर रोड पर वितरण हेतु जमा कराकर औरों की दिवाली मनाने में  सहभागी बने। कल दोपहर भाजपा के महामंत्री संगठन अजेय कुमार इसका शुभारंभ करेंगें।

जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, शौचालयों में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की

Image
देहरादून - जिलाधिकारी सी रविशंकर ने प0 दीनदयाल राजकीय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों से खानपान और दिये जा रहे उपचार की भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में विभिन्न अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा चिकित्सालय में अपने अधीनस्थ चिकित्सा यूनिट का निरीक्षण न किये जाने के साथ ही पीपीपी मोड पर हस्तांतरित फोर्टिज और नैफ्रो ब्रांचेज के एमओयू के दरों की जानकारी न दे पाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि अस्पताल के विभिन्न वार्डों, शौचालयों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नही है। जिलाधिकारी द्वारा भारतीय जन औषधि केन्द्र की पंजिका का अवलोकन करने पर जैनरिक दवा की ब्रिकी कम होने का कारण भी पूछा। उन्होंने जैनेरिक दवा पंजिका में काट-छांट होने पर भी नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी ने अस्पताल में वार्डों तथा शौचालयों एवं चिकित्सालय परिसर के बाहर हो रही पानी की लिकेज को तत्काल ठीक कराने, अनियमित पार्किंग, डिस्प्ले बोर्ड, परिसर में अस्त-व्यस्त पड़े सामान, दवा तथा इलाज क...

एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिला को स्त्रीधन कीट वितरण किया

Image
पौड़ी-दीपावली धन्तेरस के पूर्व अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में आज जिला महिला चिकित्सालय पौड़ी में राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत महिला सशक्ति करण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने एनीमिया से ग्रस्त महिलाओं को स्त्रीधन कीट वितरण कर स्वास्थ्य जीवन यापन करने कहा। आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सक एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा महिलाओ को एनीमिया सहित अन्य रोग से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दी गई तथा संतुलित मात्रा में पौषक आहार लेने की सलाह दी गयी।आयोजित स्त्रीधन कीट वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि हम त्योहार के दौरान अपने घरों एवं उपयोग के लिए नये नये प्रकार की वस्तु, सामाग्री क्रय कर साथ ही दीपावली को समृद्धि का त्यौहार के रूप में मनाते है। कहा कि इसी तरह हमें अपने स्वास्थ्य समृद्धि के लिए भी आवश्यक पौषक वस्तु क्रय करने चाहिए। राष्ट्रीय पोषण मिशन का उद्देश्य संतुलित पौषक आहार के प्रति जन जागरूकता कर एनीमिया से ग्रसित लोगों को एनीमिया रोग से मुक्त करना है। कहा कि हमारे पास पर्...

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर डिजिटल एस डी आर एफ के नए स्वरूप का उद्घाटन

Image
 देहरादून–एस डी आर एफ सेनानायक  तृप्ति भट्ट (आईपीएस) के द्वारा आज राज्य आपदा प्रतिवादन बल की विभिन्न पोस्टों से सँयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर डिजिटल एस डी आर एफ के नए स्वरूप का उद्घाटन किया।इस नव आरम्भ से  राज्य की 30 से ज्यादा स्थानों में  स्थापित एस डी आर एफ  पोस्टों  से कुशलता  प्राप्ति के साथ ही  आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे, एवम रेस्कयू कार्यो  में गति  लाने में भी इसका उपयोग किया जाएगा , सेनानायक के द्वारा मुख्य रूप से सरियापानी,उजेली , बड़कोट, चकराता, कोटद्वार, श्रीनगर,नैनीताल,  इत्यादि पोस्टों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  कर सेवा का शुभारंभ किया।  वर्ष 2013 में गठित एस डी आर एफ  का स्थापना के मात्र 06 साल में अपनी विभिन्न पोस्टों से डिजिटल रूप से जुड़ना  उपलब्धि के साथ ही नव प्रयास हैं। ज्ञातव्य हो कि एस डी आर एफ की अधिकांश पोस्टें पर्वतीय क्षेत्रों में स्थापित है एस डी आर एफ  मुख्यालय  से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े होने के कारण जवानों के मनोबल में भी वृद्धि ह...

आदित्य ने बिहार में चल रहे राष्ट्रीय चयन प्रतियोगिता में 400 में से 380 स्कोर प्राप्त किये

Image
बिहार– उत्तराखंड के लाल ने फिर बड़ा कमाल किया है 2015 में राज्य को शूटिंग में कांस्य पदक लाकर देने वाले देहरादून के कुंवर आदित्य सिंह वर्मा ने आज बिहार में चल रहे राष्ट्रीय चयन प्रतियोगिता में 400 में से 380 स्कोर प्राप्त कर एकं बार फिर उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है । कुंवर आदित्य ने इससे पहले पिछले माह राज्य व जोनल प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर विजय प्राप्त की थी व इसके बाद दो दौर अहमदाबाद व दिल्ली में किये व तीसरे और अंतिम दौर जो कि पटना, बिहार  में आज चल रहा है,में राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा जीत कर उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया । कुंवर आदित्य के गुरु दून इंस्टिट्यूट ऑफ शूटिंग एवं स्पोर्ट्स के मयंक मारवाह हैं। उत्तराखंड की जानी मानी हस्तियों, मीडिया,राजनीतिक सरकार के जन प्रतिनिधियों ने कुंवर आदित्य व उनके  गुरुजन को बधाई दी है ।

सी एम ने पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस लाईन में पुलिस स्मृति परेड में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के पुलिस व अर्द्धसैन्य बलों के शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल से निरीक्षक तक के पुलिस कर्मियों के वर्दी धुलाई भत्ते को 150 रूपये से बढ़ाकर 200 रूपये करने, पुलिस विभाग में कार्यरत अंशकालिक स्वच्छकों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 2500 रूपये करने एवं विचाराधीन बंधियों के दो समय के भोजन के लिए धनराशि 45 रूपये से बढ़ाकर 100 रूपये करने की घोषणा की।          मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि देश की आन्तरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बनाये रखने की जिम्मेदारी राज्यों के पुलिस बलों व देश के अर्द्ध सैन्य बलों की होती है। अपने इस पुनीत कार्यों को निभाते हुए इन कर्मियों को अपने जीवन की आहुति भी देनी पड़ती है। विगत एक वर्ष में देश में राज्यों की पुलिस व अर्द्धसैन्य बलों से देश की रक्...

लैंडस्लाइड से वाहन खाई में गिरा आठ की मौत

Image
 रुद्रप्रयाग — चंडिकाधार के समीप 2 से 3 बाइक्स और एक  चौपहिया वाहन  के लैंडस्लाइड के कारण दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर एस  डी आर एफ की टीम तत्काल ही रेस्कयू उपकरण के साथ घटना स्थल को रवाना हुई।घटना स्थल में 2 बाइक एवम एक स्विफ्ट डिजायर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। तीन शवों को कल 19 अक्टूबर को निकाल लिया गया था। जबकि अन्य 05 शव आज बरामद किए गया हैं। गहरी खाई व अंधेरा ओर लैंडस्लाइड जॉन होने के कारण सर्चिंग कार्य मे  अत्यंत  दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा। घटना स्थल में  एस डी आर एफ की टीम द्वारा लगभग 300 मीटर खाई से 05 शव बरामद किए, जिन्हें रोप के माध्यम से सड़क मार्ग तक पहुंचाया।आज 20 अक्टूबर को सर्चिंग कार्य समाप्त हुआ। मृतकों में 01 महिला एवम 07 पुरुष हैं।इस घटना में तीन मृतकों के नाम प्राप्त हुए हैं।सुरजीत शर्मा पुत्र ललित शर्मा, हरसिड पुत्र हसन,रवि कुमार पुत्र सुकपाल सिंह अन्य मृतकों के नाम  पता कि जानकारी की जा रही हैं। स्थानीय जानकारी के अनुसार ये सभी ऋषिकेश को आ रहे थे। एक अन्य घटना में समय लगभग तीन बजे के करीब जनपद पौड़ी गढ़वाल...