Posts

हरियाणा से मसूरी घूमने आए युवकों की मौके पर ही मौत

Image
देहरादून – मसूरी में  जे0पी0 बैंड के पास हरियाणा से मसूरी- धनोल्टी घूमने के लिए आए युवकों की स्कूटी पर पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना मसूरी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर एक डम्फर द्वारा स्कूटी सँख्या uk 07 DE 6551 को पीछे से टक्कर मारी गयी थी,  पुलिस द्वारा  मौके पर शवों का पंचनामा भर दोनों शवो को अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल अस्पताल मसूरी की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों की पहचान सुनील मालिक पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम उग्राखेड़ी, पानीपत, हरियाणा व हंसराज पुत्र जीवन निवासी उपरोक्त के रूप में हुई। मृतकों के संबंध में उनके दोस्तों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों मृतक अपने अन्य दोस्तों के साथ हरियाणा से मसूरी- धनोल्टी घूमने के लिए आए थे तथा आज धनोल्टी से वापस देहरादून जा रहे थे।  पुलिस द्वारा मौके से डंपर को कब्जे पुलिस लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।  घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

मंदिर समिति की बैठक केदारनाथ भीम शिला प्रांगण में होगी

Image
केदारनाथ–श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति  की बोर्ड बैठक 17 अक्टूबर  केदारनाथ में भीम शिला प्रांगण ( केदारनाथ मंदिर के निकट) आयोजित होगी। मंदिर समिति  अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल बैठक की अध्यक्षता करेंगे बैठक में उपाध्यक्ष अशोक खत्री सहित सभी सदस्य एवं मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह, कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी आदि बैठक में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी केदारनाथ से मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने दी है। बताया कि बैठक में केदारनाथ में मंदिर समिति के निर्माण कार्यों पर चर्चा होगी। केदारनाथ में मंदिर समिति कार्यालय, यात्रियों हेतु यात्री निवास, धर्मशाला, वेटिंग रुम निर्माण, कर्मचारी आवास, पुजारी आवास आदि  विषयों पर चर्चा होगी। ताम्र पत्र प्रकरण पर भी सदस्य चर्चा कर सकते है।

जमरानी बांध को मिली एनवायरमेंटल क्लीयरेंस- सी एम

Image
  देहरादून–भाबर की लाइफ लाइन जमरानी बांध परियोजना को एनवायरमेंटल क्लीयरेंस मिल गई है। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि अब इस महत्वपूर्ण परियोजना के काम में और तेजी आएगी। 40 से भी अधिक वर्षों के इंतजार के बाद भाबर के लोगों के सपना सच होगा। मुख्यमंत्री  ने कहा कि दशकों से लटकी पङी जमरानी बांध परियोजना को हकीकत बनाने के लिए हमारी सरकार ने गम्भीरता से कोशिश की। इसमें केन्द्र सरकार की भी पूरा सहयोग मिला जिसके लिए हम उनके आभारी हैं। गौरतलब है कि  केंद्रीय जलायोग की तकनीकी सलाहकार समिति ने बांध परियोजना को मंजूरी दी जा चुकी है। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी पेयजल की समस्या दूर होने जा रही है।  09 किलोमीटर लम्बे, 130 मीटर चौड़े और 485 मीटर ऊँचे इस बाँध के निर्माण से 14 मेगावाट विद्युत उत्पादन के साथ ही पेयजल व सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध होगा। इससे खासतौर पर ऊधमसिंहनगर व नैनीताल जिले को ग्रेविटी आधारित जलापूर्ति होगी। परियोजना की कुल लागत 2584 करोड़ रुपये है। परियोजना की तकनीकी स्वीकृति केंद्रीय जल आयोग द्वारा फरवरी 2019 में दी जा चुकी...

अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर मिसाइल मैन की जयंती मनाई

Image
 डॉ ए 0 पी 0 जे 0  अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर युवा कांग्रेस  सोनू हसन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तिलक रोड स्थित बाल बनिता आश्रम में    अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर ए 0 पी 0 जे 0  अब्दुल कलाम की जयंती मनाई व शिक्षण सामग्री वितरण की।   इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास नेगी ने कहा    कि मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति ए 0 पी 0 जे 0  अब्दुल कलाम सरल व्यवहार सादा जीवन के प्रतीक युवाओ व बच्चों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होनें देश को अंतरिक्ष की असीम उचाईयों तक पहुचाने का व विश्व मे भारत का लोहा अंतरिक्ष मे मनवाने का काम किया है। अनाथ आश्रम में जाकर के बच्चों के बीच  केक काटकर ए 0 पी 0 जे 0  अब्दुल कलाम की जयंती मनाई,  बच्चों को  प्यार बांटने से एक अलग सी अनुभूति होती है। बच्चों का साथ दिल के अंदर के भाव को पैदा करता है। कहा कि युवा कांग्रेस  द्वारा कई सामाजिक कार्य भी और किए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से भी ऐसे बच्चों के लिए मदद करने की अपील की। इस दौरान राष्ट्रीय ...

रजनीकांत ने बाबा केदार का रूद्राभिषेक किया

Image
केदारनाथ– प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत तीर्थनगरी ऋषिकेश  स्थित स्वामी दयानंद आश्रम से  बदरी-केदार की यात्रा पर निकले है।  कल देर शाम गुप्तकाशी पहुंचे, आज  प्रातः 9 बजे  हेलीकॉप्टर से  बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे।रजनीकांत ने बाबा केदार  का रूद्राभिषेक भी किया। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने  प्रसाद, ब्रह्मकमल,माला, अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया।  फिल्म अभिनेता रजनीकांत के  साथ  बेटी ऐश्वर्या धनुष  भी है। मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि दिन  में 10.30 बजे रजनीकांत श्री बद्रीनाथ धाम को रवाना हुए। इस अवसर पर मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह, पुजारी केदार लिंग, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लेखाकार आर.सी.तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल,   मंदिर सुपरवाइजर यदुवीर पुष्पवान,वैद्य लोकेंद्र रिवाड़ी,प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, मनोज शुक्ला, सुदीप रावत, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

फिल्म अभिनेता रजनीकांत ऋषिकेश पहुंचे

Image
ऋषिकेश– फिल्म अभिनेता रजनीकांत कल तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचे है। कल से वह स्वामी दयानंद आश्रम में ठहरे हैं ऐसा कहा जा रहा है कि वह यहां से बदरी-केदार की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पहुँचे परमार्थ निकेतन

Image
ऋषिकेश– परमार्थ निकेतन में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पहुंचे। उन्होने परमार्थ गंगा तट पर होने वाली विश्व विख्यात गंगा आरती में सहभाग किया।गंगा नन्दिनी त्रिपाठी ने  दिगंबर कामत  को परमार्थ निकेतन, ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस और गंगा एक्शन परिवार द्वारा विश्व स्तर पर किये जा रहे कार्यो यथा वृक्षारोपण, जल संरक्षण, वैश्विक शान्ति, सद्भाव, समरसता, स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे सेवा कार्यो के विषय में अवगत कराया। प्रतिवर्ष मार्च के प्रथम सप्ताह परमार्थ निकेतन में होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव जिसमें विश्व के अनेक देशों के हजारों योग जिज्ञासु सहभाग करते है उसके विषय में चर्चा करते हुये उसमें सहभाग करने हेतु आमंत्रित किया।  उन्होने बताया कि परमार्थ निकेतन प्रयासरत है कि माँ गंगा और समुद्रों के तटों को स्वच्छ रखा जायें और इसमें स्थानीय भागीदारी को सक्रिय किया जायें इस के लिए समय-समय पर स्वच्छता व जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाता है। गोवा जैसे छोटे किन्तु विश्व विख्यात प्रदेश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाये रखने के लिये पी लो स्वच्छ पा...