Posts

फिल्म अभिनेता रजनीकांत ऋषिकेश पहुंचे

Image
ऋषिकेश– फिल्म अभिनेता रजनीकांत कल तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचे है। कल से वह स्वामी दयानंद आश्रम में ठहरे हैं ऐसा कहा जा रहा है कि वह यहां से बदरी-केदार की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पहुँचे परमार्थ निकेतन

Image
ऋषिकेश– परमार्थ निकेतन में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पहुंचे। उन्होने परमार्थ गंगा तट पर होने वाली विश्व विख्यात गंगा आरती में सहभाग किया।गंगा नन्दिनी त्रिपाठी ने  दिगंबर कामत  को परमार्थ निकेतन, ग्लोबल इण्टरफेथ वाश एलायंस और गंगा एक्शन परिवार द्वारा विश्व स्तर पर किये जा रहे कार्यो यथा वृक्षारोपण, जल संरक्षण, वैश्विक शान्ति, सद्भाव, समरसता, स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे सेवा कार्यो के विषय में अवगत कराया। प्रतिवर्ष मार्च के प्रथम सप्ताह परमार्थ निकेतन में होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव जिसमें विश्व के अनेक देशों के हजारों योग जिज्ञासु सहभाग करते है उसके विषय में चर्चा करते हुये उसमें सहभाग करने हेतु आमंत्रित किया।  उन्होने बताया कि परमार्थ निकेतन प्रयासरत है कि माँ गंगा और समुद्रों के तटों को स्वच्छ रखा जायें और इसमें स्थानीय भागीदारी को सक्रिय किया जायें इस के लिए समय-समय पर स्वच्छता व जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाता है। गोवा जैसे छोटे किन्तु विश्व विख्यात प्रदेश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाये रखने के लिये पी लो स्वच्छ पा...

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फुका

Image
देहरादून – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस पार्टी अध्यक्षा  सोनिया गांधी के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी के विरोध में महानगर कांग्रेसजनों ने महानगर अध्यक्ष  के नेतृत्व में ऐस्लेहाॅल चौक पर भाजपा व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।  कांग्रेसजनों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ उनकी टिप्पणी आपत्तिजनक ही नहीं भाजपा नेताओं का महिलाओं के प्रति अपमानजनक रवैये का परिचायक है। भाजपा नेताओं द्वारा सत्ता के मद मे चूर होकर अनर्गल बयानबाजी कर देश में चल रही आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं से बलात्कार, दलित व किसानों पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं से जनता का ध्यान हटाने का प्रयास है। भाजपा के लोग सत्ता में आते ही अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं इसीलिए विपक्षी नेताओं के बारे में ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री की टिप्पणी उनकी विक्षिप्त मानसिकता का परिचायक है। मनोहर ...

मैक्स खाई में गिरी आठ लोगों की मौत

Image
 थराली – मैक्स खाई में गिरी आठ लोगों की मौत हुई। एक व्यक्ति लापता है वह 5 लोग घायल हैं। बोलेरो में कुल 14 व्यक्ति सवार थे।मृतकों के नाम इस प्रकार से हैं जसबीर सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बलाड चमोली, सुरेंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह उम्र 30 वर्ष, मदन सिंह पुत्र केदार सिंह उम्र 60 वर्ष, दरबान सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 48 वर्ष, मदन सिंह पुत्र पदम सिंह उम्र 38 वर्ष,कैलाश सिंह पुत्र गोविंद सिंह उम्र 40 वर्ष,गोपाल सिंह पुत्र खिलाफ सिंह उम्र 35 वर्ष, धर्म सिंह पुत्र पार सिंह उम्र 55 वर्ष, घटना में लापता व्यक्ति के नाम इस प्रकार से हैं जय सिंह दानू पुत्र पुष्कर सिंह उम्र 48 वर्ष,और पांच घायल व्यक्तियों के नाम गोपाल दहानू पुत्र गोविंद सिंह उम्र 35 वर्ष ड्राइवर को गंभीर रूप से घायल होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया,महावीर सिंह पुत्र बचन सिंह 53 वर्ष गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर किया,हिम्मत सिंह पुत्र हयात सिंह उम्र 60 वर्ष गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर, मोहन सिंह पुत्र भजन सिंह उम्र 39 वर्ष गंभीर घायल हर सेंटर रेफर,आलम सिंह पुत्र हयात राम 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल होने के कारण हाय...

जल संरक्षण और गांधी दर्शन पर हुआ चिंतन

Image
ऋषिकेश– परमार्थ निकेतन में गांधीवादी दर्शन पर दो दिवसीय गंगा-गांधी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें साबरमती आश्रम के व्यवस्थापक जयेश भाई के नेतृत्व में साबरमती आश्रम से आये गांधीवादी कार्यकर्ता और छात्र, परमार्थ निकेतन के सदस्यों और परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने सहभाग किया।स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में गांधीवादी कार्यकर्ताओं ने महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती की तपस्थली पर ध्यान, सत्संग और भजन किया। साथ ही गांधीवादी दर्शन का आज के परिप्रेक्ष्य में प्रयोग पर चितंन किया गया।                               अमित यादव ने महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती  की तपस्थली वाले क्षेत्र की संरचना बहुत ही सुन्दर ढ़ंग से की है। वह क्षेत्र अत्यंत रमणीय और एक सुन्दर और हरे-भरे से गांव जैसा है। परमार्थ निकेतन के उस स्थान को देखकर सभी गांधीयन झूम उठे। स्वामी  चिदानन्द सरस्वती   ने कहा कि राम काज कीजे बिना मोहि कहां विश्राम। वास्तव में यही राम काज है, नियंता द्वारा बनायी गयी इस धर...

सदस्य ग्राम पंचायत पद हेतु सफेद,हरा,नीला,गुलाबी रंग के मतपत्र का प्रयोग होगा

Image
पंतनगर - त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019 की मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र,निष्पक्ष,पारदर्शी एवं त्रुटिहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिये आज गांधी हाल पंतनगर में तृृतीय चरण के मतदान को लेकर विकास खण्ड खटीमा के 1551 मतदान कार्मिको को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण हिमांशु जोशी एवं सह प्रशिक्षण अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियो-कर्मचारियों से कहा कि निर्वाचन कार्य को पूरी पादर्शिता,निष्पक्षता व समयबद्ध तरीके से मतदान सम्पन्न कराना सभी कर्मिको का प्रथम लक्ष्य होना चाहिये। उन्होने कहा पंचायत चुनाव संवेदनशील है इस लिये सभी कार्मिक अपने कार्यो व दायित्वो में पूर्ण दक्षता हासिल करे ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्तपन्न न हो। उन्होने आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशो का अनुपालन करने व नियमानुसार निर्वाचन सम्पन्न कराने को कहा। उन्होने पीठासीन अधिकारियो को चुनाव डायरी का भली भाति अध्यन कर ले ताकि आयोग द्वारा दिये निर्देशानुसार चुनाव शान्तिपूर्ण कराया जा सकें। उन्होने बताया है कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया प्रातः 08 बजे से स...

मां अनसूया देवी की देवरायात्रा ने केदारनाथ में ध्याणियों को दिया आशीर्वाद

Image
गुप्तकाशी –संतानदायिनी मां अनसूया देवी की देवरायात्रा  का 8 अक्टूबर मंगलवार विजय दशमी को शुभारंभ हुआ था। यह देवरायात्रा 45 वर्ष के अंतराल के बाद शुरू हुई है।सर्व प्रथम  माता अनसूया सिरोली गांव में प्रवास के बाद कल गौरीकुंड पहुंची तथा मां गौरामाई से मिली। तत्पश्चात  बाबा केदारनाथ धाम पहुंची, आज माता की डोली  केदारनाथ में दर्शन पूजा के पश्चात भक्तों को आशीर्वाद देते हुए  वापस फाटा  पहुंची, जहां माता की उत्सव डोली का  स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। माता ने भक्तों की कुशलक्षेम मालूम की।आज रात्रि विश्राम गुप्तकाशी में हैं। कल डोली  गुप्तकाशी से ओंकारेश्वर मंदिर  उखीमठ होते हुए मंडल रात्रि विश्राम को पहुंचेगी। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि 13 अक्टूबर को माता की उत्सव डोली बद्रीनाथ भगवान के दर्शन के लिए पहुंचेगी। बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर  बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल एवं मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह द्वारा डोली की अगवानी एवं स्वागत किया जायेगा। मंदिर समिति द्...