Posts

जल संरक्षण और गांधी दर्शन पर हुआ चिंतन

Image
ऋषिकेश– परमार्थ निकेतन में गांधीवादी दर्शन पर दो दिवसीय गंगा-गांधी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें साबरमती आश्रम के व्यवस्थापक जयेश भाई के नेतृत्व में साबरमती आश्रम से आये गांधीवादी कार्यकर्ता और छात्र, परमार्थ निकेतन के सदस्यों और परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने सहभाग किया।स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में गांधीवादी कार्यकर्ताओं ने महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती की तपस्थली पर ध्यान, सत्संग और भजन किया। साथ ही गांधीवादी दर्शन का आज के परिप्रेक्ष्य में प्रयोग पर चितंन किया गया।                               अमित यादव ने महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती  की तपस्थली वाले क्षेत्र की संरचना बहुत ही सुन्दर ढ़ंग से की है। वह क्षेत्र अत्यंत रमणीय और एक सुन्दर और हरे-भरे से गांव जैसा है। परमार्थ निकेतन के उस स्थान को देखकर सभी गांधीयन झूम उठे। स्वामी  चिदानन्द सरस्वती   ने कहा कि राम काज कीजे बिना मोहि कहां विश्राम। वास्तव में यही राम काज है, नियंता द्वारा बनायी गयी इस धर...

सदस्य ग्राम पंचायत पद हेतु सफेद,हरा,नीला,गुलाबी रंग के मतपत्र का प्रयोग होगा

Image
पंतनगर - त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019 की मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र,निष्पक्ष,पारदर्शी एवं त्रुटिहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिये आज गांधी हाल पंतनगर में तृृतीय चरण के मतदान को लेकर विकास खण्ड खटीमा के 1551 मतदान कार्मिको को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण हिमांशु जोशी एवं सह प्रशिक्षण अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियो-कर्मचारियों से कहा कि निर्वाचन कार्य को पूरी पादर्शिता,निष्पक्षता व समयबद्ध तरीके से मतदान सम्पन्न कराना सभी कर्मिको का प्रथम लक्ष्य होना चाहिये। उन्होने कहा पंचायत चुनाव संवेदनशील है इस लिये सभी कार्मिक अपने कार्यो व दायित्वो में पूर्ण दक्षता हासिल करे ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्तपन्न न हो। उन्होने आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशो का अनुपालन करने व नियमानुसार निर्वाचन सम्पन्न कराने को कहा। उन्होने पीठासीन अधिकारियो को चुनाव डायरी का भली भाति अध्यन कर ले ताकि आयोग द्वारा दिये निर्देशानुसार चुनाव शान्तिपूर्ण कराया जा सकें। उन्होने बताया है कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया प्रातः 08 बजे से स...

मां अनसूया देवी की देवरायात्रा ने केदारनाथ में ध्याणियों को दिया आशीर्वाद

Image
गुप्तकाशी –संतानदायिनी मां अनसूया देवी की देवरायात्रा  का 8 अक्टूबर मंगलवार विजय दशमी को शुभारंभ हुआ था। यह देवरायात्रा 45 वर्ष के अंतराल के बाद शुरू हुई है।सर्व प्रथम  माता अनसूया सिरोली गांव में प्रवास के बाद कल गौरीकुंड पहुंची तथा मां गौरामाई से मिली। तत्पश्चात  बाबा केदारनाथ धाम पहुंची, आज माता की डोली  केदारनाथ में दर्शन पूजा के पश्चात भक्तों को आशीर्वाद देते हुए  वापस फाटा  पहुंची, जहां माता की उत्सव डोली का  स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। माता ने भक्तों की कुशलक्षेम मालूम की।आज रात्रि विश्राम गुप्तकाशी में हैं। कल डोली  गुप्तकाशी से ओंकारेश्वर मंदिर  उखीमठ होते हुए मंडल रात्रि विश्राम को पहुंचेगी। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि 13 अक्टूबर को माता की उत्सव डोली बद्रीनाथ भगवान के दर्शन के लिए पहुंचेगी। बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर  बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल एवं मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह द्वारा डोली की अगवानी एवं स्वागत किया जायेगा। मंदिर समिति द्...

बेटी तो जग की जननी है, रक्षा इसकी करनी है

Image
देहरादून – ‘‘बेटी तो जग की जननी है, हमें रक्षा अब इसकी करनी है’’ अभिव्यक्ति के साथ अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं बाल विकास व महिला कल्याण विभाग की संयुक्त पहल से जन जागरूकता रैली का स्थानीय पवैलियन मैदान से मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की छात्राएं, नर्सिंग, स्काउट गाईड, एनसीसी छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुई यह जनजागरूकता रैली  पवैलियन मैदान से एस्लेहाॅल, गांधी पार्क व इन्दिरा मार्केट होते हुए वापस पवैलियन मैदान पंहुची। कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी ने बालिका शिक्षा एवं समाज ने उनके अधिकारों को लेकर चर्चा की। उन्होंने जनजागरूकता रैली रवानगी से पूर्व उपस्थित  सभी जनों को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत संकल्प पत्र का पाठन करवाया। जनजागरूकता रैली में छात्राओं द्वारा बालिका शिक्षा, भू्रण हत्या पर रोक, पीसीपीएनडीटी एक्ट एवं मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न पर रोक, भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छता, लिंग भेद जैसे सन्देशों के...

गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा हुई शुरू

Image
उत्तर प्रदेश–गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए नियमित हवाई सेवा प्रारम्भ कर दी गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिन्डन एयरपोर्ट पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में हिन्डन- पिथौरागढ़ -हिन्डन हवाई सेवा का औपचारिक  शुभारम्भ किया। हेरिटेज एविएशन कम्पनी का 9-सीटर विमान, सप्ताह में 6 दिन (गुरूवार को छोड़कर) उड़ान भरेगा। प्रतिदिन पिथौरागढ़ से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर विमान 12.30 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेगा। जबकि हिंडन एयरपोर्ट से अपराह्न 1 बजे प्रस्थान कर अपराह्न 2 बजे विमान पिथौरागढ़ पहुंचेगा। गाजियाबाद से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इससे प्रदेश के पिथौरागढ़ के अलावा अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर से देश की राजधानी तक पहुंचने में समय की काफी बचत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली से पिथौरागढ़ तक सड़क मार्ग से जाने में काफी समय लगता था, जो मंहगा भी था। इस हवाई सेवा के शुरू होने से जहां लोगों के समय की बचत होगी, वहीं आर्थिक दृष्टि से भी लोगों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़, सीम...

मां अनसूया देवी की देवरायात्रा केदारनाथ धाम पहुंची

Image
केदारनाथ–मां अनसूया देवी की देवरायात्रा का 8 अक्टूबर मंगलवार विजय दशमी को शुभारंभ हुआ। देवरायात्रा 45 वर्ष के अंतराल के बाद शुरू हुई।सर्व प्रथम माता अनसूया सिरोली गांव में प्रवास के बाद गुरुवार को गौरीकुंड पहुंची तथा मां गौरामाई से मिली। तत्पश्चात  बाबा केदारनाथ धाम पहुंची जहां श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष अशोक खत्री सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने माता अनुसूया की उत्सव डोली का स्वागत किया।केदारनाथ पहुंच कर माता सर्वप्रथम श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन हेतु पहुंची। और बाद में भैरवनाथ के दर्शन किये।माता अनुसूया ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। आज माता केदारनाथ में प्रवास करेगी। इस अवसर पर कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, लेखाकार आर.सी.तिवारी,  धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, मंदिर सुपरवाइजर यदुवीर पुष्पवान, स.लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, लोकेंद्र रिवाड़ी, प्रबंधक अरविंद शुक्ला,पारेश्वर त्रिवेदी,  मनोज शुक्ला,अभिषेक सेमवाल, सुदीप कुमार आदि मौजूद थे।  इस अवसर पर देवरा समिति अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट, आचार्य बलिराम तिवारी, दुर्गाप्रसाद सेमवाल, सचिन सेमवाल, अंकित सेमवाल, विनोद र...

शीतकाल के लिए बंद हुये हेमकुंड धाम के कपाट

Image
चमोली–शीतकाल के लिए बंद हुये हेमकुंड धाम और लक्ष्मण मंदिर के कपाट छः महिने चली सिखों के पावन धाम हेमकुंड के कपाट और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए आज बंद कर दिए गये है। दोपहर डेढ बजे पाठ कीर्तन के बाद पंच प्यारों ने  बाबा की पालकी को  गोविंद घाट स्थित गुरुद्वारे में के लिए प्रस्थान किया अब अगले 6 माह तक श्रद्धालुओं को गोविंदघाट स्थित गुरुद्वारे में दर्शन होंगे। कपाट बंद होने के बाद स्थानीय निवासी भी निचले स्थानों की ओर लौट आये हैं।इस साल श्रद्धालुओं को हेमकुण्ड यात्रा के दौरान रिकार्ड बर्फबारी से अटे पडे ग्लेशियरों के बीच से होकर गुजरना पडा। लेकिन आस्था के आगे सारी परेशानियों को भी झुकना पडा।यात्राकाल के दौरान इस  साल दो लाख 80 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने हेमकुंड धाम पहुंच कर मत्था टेका जबकि कपाट बंद के अवसर पर लगभग तीन हजार श्रद्धालु उपस्थित रहे।गौरतलब है कि 1932 मे पंडित तारा सिंह नरोत्तम द्वारा हेमकुंड धाम की खोज की गयी थी। जिसके बाद 1933 से हेमकुंड यात्रा शुरू हुईं थी । 4329 मीटर पर सात पहाडियों के बीच स्थित सिखों के इस पावन धाम में हर साल लाखो...