Posts

मां अनसूया देवी की देवरायात्रा ने केदारनाथ में ध्याणियों को दिया आशीर्वाद

Image
गुप्तकाशी –संतानदायिनी मां अनसूया देवी की देवरायात्रा  का 8 अक्टूबर मंगलवार विजय दशमी को शुभारंभ हुआ था। यह देवरायात्रा 45 वर्ष के अंतराल के बाद शुरू हुई है।सर्व प्रथम  माता अनसूया सिरोली गांव में प्रवास के बाद कल गौरीकुंड पहुंची तथा मां गौरामाई से मिली। तत्पश्चात  बाबा केदारनाथ धाम पहुंची, आज माता की डोली  केदारनाथ में दर्शन पूजा के पश्चात भक्तों को आशीर्वाद देते हुए  वापस फाटा  पहुंची, जहां माता की उत्सव डोली का  स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। माता ने भक्तों की कुशलक्षेम मालूम की।आज रात्रि विश्राम गुप्तकाशी में हैं। कल डोली  गुप्तकाशी से ओंकारेश्वर मंदिर  उखीमठ होते हुए मंडल रात्रि विश्राम को पहुंचेगी। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि 13 अक्टूबर को माता की उत्सव डोली बद्रीनाथ भगवान के दर्शन के लिए पहुंचेगी। बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर  बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल एवं मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह द्वारा डोली की अगवानी एवं स्वागत किया जायेगा। मंदिर समिति द्...

बेटी तो जग की जननी है, रक्षा इसकी करनी है

Image
देहरादून – ‘‘बेटी तो जग की जननी है, हमें रक्षा अब इसकी करनी है’’ अभिव्यक्ति के साथ अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं बाल विकास व महिला कल्याण विभाग की संयुक्त पहल से जन जागरूकता रैली का स्थानीय पवैलियन मैदान से मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की छात्राएं, नर्सिंग, स्काउट गाईड, एनसीसी छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुई यह जनजागरूकता रैली  पवैलियन मैदान से एस्लेहाॅल, गांधी पार्क व इन्दिरा मार्केट होते हुए वापस पवैलियन मैदान पंहुची। कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी ने बालिका शिक्षा एवं समाज ने उनके अधिकारों को लेकर चर्चा की। उन्होंने जनजागरूकता रैली रवानगी से पूर्व उपस्थित  सभी जनों को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत संकल्प पत्र का पाठन करवाया। जनजागरूकता रैली में छात्राओं द्वारा बालिका शिक्षा, भू्रण हत्या पर रोक, पीसीपीएनडीटी एक्ट एवं मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न पर रोक, भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छता, लिंग भेद जैसे सन्देशों के...

गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा हुई शुरू

Image
उत्तर प्रदेश–गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए नियमित हवाई सेवा प्रारम्भ कर दी गई है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हिन्डन एयरपोर्ट पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में हिन्डन- पिथौरागढ़ -हिन्डन हवाई सेवा का औपचारिक  शुभारम्भ किया। हेरिटेज एविएशन कम्पनी का 9-सीटर विमान, सप्ताह में 6 दिन (गुरूवार को छोड़कर) उड़ान भरेगा। प्रतिदिन पिथौरागढ़ से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर विमान 12.30 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेगा। जबकि हिंडन एयरपोर्ट से अपराह्न 1 बजे प्रस्थान कर अपराह्न 2 बजे विमान पिथौरागढ़ पहुंचेगा। गाजियाबाद से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इससे प्रदेश के पिथौरागढ़ के अलावा अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर से देश की राजधानी तक पहुंचने में समय की काफी बचत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली से पिथौरागढ़ तक सड़क मार्ग से जाने में काफी समय लगता था, जो मंहगा भी था। इस हवाई सेवा के शुरू होने से जहां लोगों के समय की बचत होगी, वहीं आर्थिक दृष्टि से भी लोगों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़, सीम...

मां अनसूया देवी की देवरायात्रा केदारनाथ धाम पहुंची

Image
केदारनाथ–मां अनसूया देवी की देवरायात्रा का 8 अक्टूबर मंगलवार विजय दशमी को शुभारंभ हुआ। देवरायात्रा 45 वर्ष के अंतराल के बाद शुरू हुई।सर्व प्रथम माता अनसूया सिरोली गांव में प्रवास के बाद गुरुवार को गौरीकुंड पहुंची तथा मां गौरामाई से मिली। तत्पश्चात  बाबा केदारनाथ धाम पहुंची जहां श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष अशोक खत्री सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने माता अनुसूया की उत्सव डोली का स्वागत किया।केदारनाथ पहुंच कर माता सर्वप्रथम श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन हेतु पहुंची। और बाद में भैरवनाथ के दर्शन किये।माता अनुसूया ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। आज माता केदारनाथ में प्रवास करेगी। इस अवसर पर कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, लेखाकार आर.सी.तिवारी,  धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, मंदिर सुपरवाइजर यदुवीर पुष्पवान, स.लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, लोकेंद्र रिवाड़ी, प्रबंधक अरविंद शुक्ला,पारेश्वर त्रिवेदी,  मनोज शुक्ला,अभिषेक सेमवाल, सुदीप कुमार आदि मौजूद थे।  इस अवसर पर देवरा समिति अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट, आचार्य बलिराम तिवारी, दुर्गाप्रसाद सेमवाल, सचिन सेमवाल, अंकित सेमवाल, विनोद र...

शीतकाल के लिए बंद हुये हेमकुंड धाम के कपाट

Image
चमोली–शीतकाल के लिए बंद हुये हेमकुंड धाम और लक्ष्मण मंदिर के कपाट छः महिने चली सिखों के पावन धाम हेमकुंड के कपाट और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए आज बंद कर दिए गये है। दोपहर डेढ बजे पाठ कीर्तन के बाद पंच प्यारों ने  बाबा की पालकी को  गोविंद घाट स्थित गुरुद्वारे में के लिए प्रस्थान किया अब अगले 6 माह तक श्रद्धालुओं को गोविंदघाट स्थित गुरुद्वारे में दर्शन होंगे। कपाट बंद होने के बाद स्थानीय निवासी भी निचले स्थानों की ओर लौट आये हैं।इस साल श्रद्धालुओं को हेमकुण्ड यात्रा के दौरान रिकार्ड बर्फबारी से अटे पडे ग्लेशियरों के बीच से होकर गुजरना पडा। लेकिन आस्था के आगे सारी परेशानियों को भी झुकना पडा।यात्राकाल के दौरान इस  साल दो लाख 80 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने हेमकुंड धाम पहुंच कर मत्था टेका जबकि कपाट बंद के अवसर पर लगभग तीन हजार श्रद्धालु उपस्थित रहे।गौरतलब है कि 1932 मे पंडित तारा सिंह नरोत्तम द्वारा हेमकुंड धाम की खोज की गयी थी। जिसके बाद 1933 से हेमकुंड यात्रा शुरू हुईं थी । 4329 मीटर पर सात पहाडियों के बीच स्थित सिखों के इस पावन धाम में हर साल लाखो...

पानी, पेड़ और प्राणवायु का सबसे अच्छा स्रोत है हिमालय

Image
ऋषिकेश – परमार्थ निकेतन में हिमालयी राज्यों ’’सामाजिक और आर्थिक रूपांतरण’’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव संजय सिंह, निदेशक पंचायती राज उत्तराखण्ड एच सी सेमवाल और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया।  दो दिवसीय कार्यशाला में प्रथम दिन तीन सत्र आयोजित किये गये। प्रथम तकनीकी सत्र में ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण के लिये जन योजना अभियान विषय पर चर्चा की जिसमें अतिरिक्त सचिव पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार, संजय सिंह, से. नि. विशेष सचिव बाला प्रसाद, एसोसिऐट प्रोफेसर एनआईआरडीपीआर डाॅ ए. के. भंजा ने प्रतिभाग किया। आज के दूसरे तकनीकी सत्र में हिमालयी राज्यों में जन योजना अभियान के माध्यम से विस्तृत जीपीडीपी प्राप्त करना विषय पर चिंतन किया गया। इसमें से. नि. विशेष सचिव पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार बाला प्रसाद, संयुक्त सचिव आलोक प्रेम नागर, एसआईआरडी हिमाचल प्रदेश डाॅ राजीव बंसल तथा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश...

चारधाम को रेलवे सेवा से जोड़ने के लिए रेलवे लाईन का निर्माण प्रस्तावित..

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने जिलाधिकारी पौड़ी, चमोली, टिहरी व रूद्रप्रयाग को निर्देश दिये हैं कि रेलवे के साथ समन्वय बनाकर हर प्रकार की प्रशासनिक सहायता उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से सम्बन्धित भूमि व मकान क्षतिपूर्ति व अन्य मामलों का निपटान के काम को भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। परियोजना से सम्बन्धित प्रत्येक जिले में सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम स्थापित करने के भी निर्देश दिये गए। उन्होंने मलबा निस्तारण के लिए चिन्हित डम्पिंग जोन आदि से सम्बन्धित स्वीकृतियां भी शीघ्र जारी किये जाने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री ने लोनिवि को ब्यासी-नरकोटा रोड पुल निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इससे रेलवे को भारी मशीनों के आवागमन हेतु काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने विद्युत विभाग को रेलवे द्वारा वांछित स्थानों पर विद्युत कनेक्शन शीघ्र उपलब्ध...