Posts

पुलिस अवैध शराब की तलाश में जुटी रही और लुटेरे दुकान लूट गऐ

Image
देहरादून– देहरादून में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस रहो रही है नाकामयाब  20 तारीख को शराब कांड होता है जिसमें लगभग 5 से 6 लोगों की जान चली जाती हैं। और पुलिस का सारा ध्यान अवैध शराब पर फोकस हो जाता हैं। वही 22 तारीख  को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक के घर लाखों रुपए की डकैती पड़ती हैं। और  उसके 16 दिन बाद आज दिनदहाड़े देहरादून के प्रेम नगर में हथियारबंद बदमाशों ने देव ज्वेलरी की दुकान से लगभग 50 लाख का सोना लूट लिया। त्योहारी सीजन शुरू होते ही देहरादून में लूट की बड़ी वारदात प्रेम नगर के देव ज्वेलर्स में घटी घटना में दो बाइक सवार मास्क लगाकर लूटपाट कर के फरार हो गए और पुलिस अवैध शराब की तलाश में जुटी रही लुटेरे दुकान लूट कर बड़े प्यार से यहां से निकल गए। लूटेरे फास्ट रेसिंग केटीएम बाइक से आए थे दोनों युवकों ने  मास्क पहन रखा था देव ज्वेलर्स के मालिक देवेंद्र मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों और ज्वेलर्स के मालिक के अनुसार लगभग 50 लाख के सोना पर किया है  लूटेरे ने हाथ साफ सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि बदमाश अपने साथ डीवीआर भी ले गए।

पूर्व सी एम हरीश रावत की तबीयत हुई खराब,अस्पताल में हुऐ भर्ती

Image
देहरादून– मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलने मैक्स अस्पताल में पहुंचे और उनकी तबीयत  की जानकारी ली मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भगवान उनको जल्दी स्वस्थ लाभ प्रदान करें। जैसाकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया हैं कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि उन्होंने रात को कुछ बेचैनी हुई तो वह हॉस्पिटल आ गया थे।डॉक्टर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का  बीपी , शुगर , पल्स सब नार्मल है , कुछ जांच और होनी है जो चल रही है किंतु चिंता की कोई बात नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सभी पार्टीजनों व शुभचिंतकों को यह संदेश चला जाय। 

प्लास्टिक मुक्त बनेगा दून –सी एम

Image
देहरादून–मुख्यमंत्र त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में आईएमएफ-ओएनजीसी के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्ति अभियान का फ्लैग आफ किया। इस अभियान के तहत देहरादून व मसूरी क्षेत्र में प्लास्टिक से मुक्ति एवं स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्लास्टिक मुक्त भारत के सपने को पूरा करने के लिए हमें निरन्तर प्रयास करने होंगे। इसके लिए लोगों में जागरूकता के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों व संस्थाओं का सहयोग भी जरूरी है। उत्तराखण्ड में प्लास्टिक मुक्ति के लिए अच्छा जन सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर राजीव रावत, अवधेश भट्ट, दिगम्बर पंवार आदि उपस्थित थे। 

एसटीएफ ने स्मैक तस्कर को 51 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

Image
देहरादून–एस0टी0एफ0 की एण्टी ड्रग टास्क फोर्स के द्वारा नशे की अवैध तस्करी के विरू़द्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज रविवार को पुलिस उपाधीक्षक, एस0टी0एफ0 के पर्यवेक्षण में एण्टी ड्रग टास्क फोर्स-एस टी एफ की टीम द्वारा एक शातिर स्मैक तस्करी में लिप्त अभियुक्त ललिता प्रसाद राठौर उर्फ ललित (उम्र 38) पुत्र स्व0 सोबन लाल राठौर निवासी 291, ब्लॉक सी, रेसकोर्स थाना कोतवाली नगर, देहरादून को थाना नेहरु कोलोनी क्षेत्र से 51 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।ललिता प्रसाद राठौर का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा हैं। एस0टी0एफ0 की एण्टी ड्रग टास्क फोर्स  द्वारा अभियुक्त को 07-जनवरी-2019 को मु0 आ0 स0 11/19 धारा 8/21 NDPS Act में कुल 63.5 ग्राम  स्मैक के  कोतवाली देहरादून थानांतर्गत क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।ललिता प्रसाद राठौर से पूछताछ में ललिता द्वारा बताया गया कि वह दूसरी बार स्मैक तस्करी में पकड़ा गया है। वह पहली बार जनवरी में पकड़ा गया था तथा उसके पश्चात मार्च में उसकी जमानत हो गई थी। किन्तु अपने पुराने नुकसान की भरपाई  व शीघ्र पैसा कमाने  के चक्कर में उसने नशे का का...

सुनील शेट्टी के बेटे अहान की फिल्म ‘तड़प‘ की दून, मसूरी, ऋषिकेश व हर्षिल में होगी शूटिंग

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्देशक  मिलन लुथ्रिया ने भेंट की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में हिन्दी फिल्म ‘तड़प‘ की शूटिंग की जा रही है। फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग उत्तराखण्ड में होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण है। यहां फिल्मों के फिल्मांकन के लिए सुन्दर प्राकृतिक वातावरण के साथ ही बेहतर मानव संसाधन हैं। उत्तराखण्ड में हर्षिल, त्रिजुगी नारायण, नई टिहरी व कुमांयू क्षेत्र में प्राकृतिक सौन्दर्य के अनेक स्थल हैं। फिल्मों की शूटिंग के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। फिल्मों के फिल्मांकन के लिए राज्य में अच्छा वातावरण होने की वजह से उत्तराखण्ड को ‘‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’’ का पुरस्कार मिला है।  फिल्म निर्देशक मिलन लुथ्रिया ने कहा कि 21 अक्टूबर 2019 से उत्तराखण्ड के विभिन्न स्थानों 45 दिन तक हिन्दी फिल्म की शूटिंग की जायेगी। इस फिल्म की शूटिंग देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश व हर्षिल में होगी। फिल्म यूनिट में 200 का क्रू होगा। फिल्म के मुख्य...

चार बजे तक पौड़ी में 53% मतदान

Image
देहरादून – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2019 के प्रथम चरण में डोईवाला तथा रायपुर ब्लॉक में मतदान प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण में अब तक सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया सुचारू है।   मतदान प्रक्रिया के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून  तथा जिलाधिकारी देहरादून द्वारा दोनों ब्लॉकों के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया तथा उपस्थित अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।पौड़ी जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्रातः 8:00 बजे से विकासखंड पौड़ी, पावों,  खिर्सू, कलजिखल, एवं कोट में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से शुरू हुई।अपराह्न 4 बजे तक ब्लॉक पौड़ी में 53.9%,  पावों में 55%, खिर्सु में 53.9% कलजिखाल में 50.9% तथा कोर्ट में 53% मतदान हुई।टिहरी के 3 ब्लॉक जाखणीधार, चम्बा और भिलंगना में अपराह्न 2 बजे तक 39.22 प्रतिशत मतदान हुआ।

महाराष्ट्र के राज्यपाल पहुंचे बदरी-केदार के दर्शन को

Image
बद्रीनाथ–महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी प्रात:  9.30 बजे भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे। वीआईपी हेलीपेड से  मंदिर परिसर आये। जहां अधिकारियों -कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। मंदिर में पूजा एवं जलाभिषेक किया। मंदिर समिति ने उन्हें प्रसाद, माला भेंट की।  वह ध्यान गुफा भी पहुंचे। इस अवसर पर कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, पुजारी केदार लिंग, लेखाकार आर.सी.तिवारी,  स.लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी,धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला,   मंदिर सुपर वाईजर  यदुवीर पुष्पवान,प्रबंधक अरविंद शुक्ला,  मनोज शुक्ला, सुदीप,मृत्यंजय हीरेमठ आदि मौजूद रहे। 11 बजे राज्यपाल ने  हवाई मार्ग से श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन हेतु प्रस्थान किया। राज्यपाल बद्रीनाथ दर्शन को पहुंचे मंदिर परिसर में  श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति  के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल  एवं मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने उनकी अगवानी  एवं स्वागत किया।तत्पश्चात वह दर्शन हेतु मंदिर में गये।  मंदिर समिति द्वारा उनको अंगवस्त्र, एवं भगवान...