Posts

बद्रीनाथ में स्वच्छता अभियान चलाते हुए जवान प्लास्टिक इकट्ठा करते

Image
देहरादून– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने के सपने को  साकार करते हुए देश के हर कोने में सफाई अभियान चल रहा हैं। इसी क्रम में एसडीआरएफ के जवानों ने बद्रीनाथ में अलकनंदा नदी के तट पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए प्लास्टिक इकट्ठा किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर  सेनानायक  तृप्ति भट्ट द्वारा वाहिनी मुख्यालय, देहरादून में माल्यार्पण किया गया एवं सेनानायक के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय, देहरादून व राज्य में विभिन्न स्थानों में व्यस्थापित समस्त एस डी आर एफ टीमों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मुख्यमंत्री ने गांधी एवं शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर बहल चौक से गांधी पार्क तक ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ के तहत पदयात्रा की। इसके पश्चात उन्होंने गांधी पार्क में महात्मा गाँधी  व पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को  स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड बनाने की शपथ भी दिलाई।  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि संयोग से देश के दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती एक ही दिन है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के 150 साल होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें दुनिया व भारत के सदस्य प्रतिनिधि हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्लास्टिक मुक्त भारत का एक विशेष संदेश दिया है। उन्...

लूट की घटना का मास्टर माईन्ड बी एस एफ से बर्खास्त डिप्टी कमान्डेन्ट

Image
देहरादून–पुलिस ने  अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक  ईश्वरन के घर हुई लूट के चार लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि घटना का मास्टर माईन्ड अभियुक्त विरेन्द्र सिंह उर्फ ठाकुर साहब BSF में डिप्टी कमान्डेन्ट के पद पर था जो वर्ष 2000 में रिश्तखोरी के मामले BSF से बर्खास्त हुआ था।तब मौ0 अदनान कुरैशी द्वारा  बताया गया कि मैं दिल्ली में फड लगाता हूं ।और सलमान जो कि ऑटो चालक हैं।उससे मेरी जान पहचान थी सलमान ने मेरी पहचान अपने भान्जे हैदर से करायी इसके बाद हैदर का अक्सर मेरे घर आना जाना था एक दिन हैदर और मै साथ बेठे थे तो मैंने उसे बताया कि दोस्तों के कर्ज बहुत अधिक होने के कारण मैं काफी परेसान हूं। और काम भी ठीक प्रकार से नही चल रहा है इस पर हैदर ने मुझे बताया कि मैं ठाकुर साहब नाम के एक व्यक्ति को जानता हूं जो तुम्हारी मदद कर सकता है।  उसके पश्चचात हैदर ने मेरी मुलाकात ठाकुर साहब से करायी ठाकुर साहब ने बताया कि देहरादून में उनके अन्य साथियों पिरु तथा फुरकान द्वारा वहां के बडे लोगों के घरों की रैकी कि हुयी हैं। हम वहां जाकर बड़ा हाथ मार सकते है । इस...

मानव, वन्यजीव, पेड़-पौधे सभी आपस में जुड़े हैं

Image
देहरादून–राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से  राज्य के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक(चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन) राजीव भरतरी ने मुलाकात की। भरतरी ने वन्य जीव सप्ताह की जानकारी देते हुए राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य को इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम 03 अक्टूबर को राजभवन आंडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा। राजीव भरतरी ने राज्यपाल को एक पोस्टर भी भेंट किया जिसमें ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचने हेतु आवश्यक टिप्स बताये गये हैं। यह पोस्टर वन विभाग द्वारा जनजागरूकता के लिए तैयार किया गया है।               वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम हेतु सहमति प्रदान करते हुए राज्यपाल बेबी रानी  मौर्य ने कहा कि वन्यजीव मानव समाज एवं पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। आज प्रकृति से जो भी प्राप्त होता है उसकी अपनी महत्ता है। मानव, वन्यजीव, पेड़-पौधे सभी आपस में जुड़े हुए हैं। प्रकृति के संतुलन के लिए इनके मध्य सहअस्तित्व और सामंजस्य रखना ही होगा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीणों तथा वन्यजीवों के मध...

हंगरी का पर्वतारोही माउण्ट त्रिशूल कैम्प से हुआ लापता

चमोली–लापता हंगरी के पर्वतारोही 13 सितंबर19 से 08अक्टूबर 19 तक होने वाले विदेशी अभियान सिंगापुर-वियतनामी-हंगेरियन- मॉरीशसियन के कुल 06 सदस्यी अभियान दल का सदस्य था। जिसके माउण्ट त्रिशूल camp 2 से लापता होने की सूचना अभियान ऐजेंसी के स्टाफ सदस्य द्वारा सुतोल (चमोली) में आकर दी गयी।माउण्ट त्रिशूल रेस्क्यू 30 सितंबर को इंडियन माउंटेन फेडरेशन (IMF) दिल्ली द्वारा हंगरी के पर्वतारोही पीटर विटटेक  के माउण्ट त्रिशूल के कैम्प 2 से लापता हो जाने पर पर्वतारोही के रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ टीम को भेजे जाने का अनुरोध किया गया। इस अनुरोध पर सेनानायक तृप्ति भट्ट द्वारा तत्काल एस डी आर एफ  की 8 सदस्यीय हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को माउंट त्रिशूल रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया, जिसमें से टीम के कुछ सदस्य समाचार लिखे जाने तक नंदप्रयाग, चमोली पहुंच चुके हैं।शेष टीम सदस्य आवश्यक हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू उपकरण लेकर कल सुबह रवाना होंगे।एस डी आर एफ की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम के सदस्यों में माउण्ट एवरेस्ट, माउण्ट भागीरथी, माउण्ट सतोपंथ व  हाल ही में 16 सितंबर 2019 को माउण्ट त्रिशूल क...

पुलिस ने रेसक्यू कर बाढ़ में फंसे चार लोगों को बचाया

Image
देहरादून –  शमशाद पुत्र गुलाम हसन निवासी सभावाला थाना सहसपुर जनपद देहरादून ने थाना सहसपुर आकर सूचना दी कि उसके परिवार के चार (04) सदस्य,  जिनमें एक (01) महिला व तीन (03) बच्चे  ग्राम ढाकी आसन नदी में  रात्रि से बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं।  पुलिस से मदद की आवश्यकता है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष सहसपुर द्वारा डेल्टा कन्ट्रोल देहरादून के माध्यम से एस0डी0आर0एफ0 व फायर सर्विस को सूचित किया गया।  एस एस पी ने तत्काल थानाध्यक्ष सहसपुर को मय राहत बचाव उपकरणों और "RESPONSE TIME 10 मिनट "के अन्दर पहुँचने के निर्देश दिये गये, साथ ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी विकासनगर को भी बचाव राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचने के निर्देश दिये गये। थानाध्यक्ष सहसपुर  पुलिस टीम मौके पर पहुँचे। सरकारी वाहन से नदी तक जाने का रास्ता नहीं होने पर स्थानीय जनता के लोगों से सहायता मांगी गयी। ट्रैक्टर से नदी तक पहुँचने का रास्ता बनाया गया तथा नदी तक पहुँचकर नदी में बढ़े हुए जल स्तर के बीच में फंसे हुए व्यक्तियों के तत्काल राहत बचाव के लिए पुलिस टीम को नदी में रस्से की सह...

कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी

Image
देहरादून— धारा चौकी से 50 मीटर आगे राजपुर रोड पर एक क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार सवार लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।  घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि  कार सवार डॉ0 विशाल रस्तोगी पुत्र धीरेंद्र रस्तोगी निवासी 12 आवास विकास कॉलोनी, सिविल लाइन मुरादाबाद, अपनी पुत्री नाईशा उम्र 11 वर्ष व भतीजी सृष्टि रोहरा पुत्री मनोज रोहरा उम्र 20 वर्ष के साथ घूमने के लिए पैसिफिक मॉल जा रहे थे,  तभी चौकी से कुछ आगे जाकर कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें कार सवार व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं। डॉ0  विशाल रस्तोगी मुरादाबाद में बच्चों के डॉक्टर है तथा उनकी पुत्री देहरादून में हॉस्टल में रहती है। आज डॉक्टर विशाल अपनी पुत्री से मिलने देहरादून आए थे।