Posts

उत्तराखंड राज्य को सर्वश्रेष्ठ फिल्म संवर्धन हितैषी पुरस्कार

Image
नई दिल्ली– विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू  एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री  प्रह्लाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार- 2019 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य को सर्वश्रेष्ठ फिल्म संवर्धन हितैषी राज्य का पुरस्कार उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू  से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्राप्त किया। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार- 2019 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य को सर्वश्रेष्ठ फिल्म संवर्धन हितैषी राज्य का पुरस्कार दिया।

ड्रग फ्री उत्तराखण्ड के लिए गढ़वाल मैराथन

Image
देहरादून– सीएम आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 1 अक्टूबर को कोटद्वार में आयोजित होने वाली गढ़वाल मैराथन के ‘‘लोगो’’ का अनावरण किया। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर समिति द्वारा ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड’’ व प्रधानमंंत्री  नरेंद्र मोदी से प्रेरित फिट इण्डिया अभियान पर जागरूकता के लिए 01 अक्टूबर को गढ़वाल मैराथन आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर मैराथन के संयोजक राज गौरव नौटियाल, अमित भारद्वाज, सुनील रावत, अवतार सिंह चौहान आदि उपस्थित थे। 

हालीबुड फिल्म से प्रभावित होकर बैंक लूट का प्लान

Image
 कोटद्वार–अभियुक्त विकुल राठी पुत्र नरेन्द्र सिंह उम्र- 31 वर्ष नि0 ग्राम सफियाबाद पो0ओ0 मण्डावली थाना मण्डावली जिला बिजनौर उ0प्र0 ने बताया मैं गांव सफियाबाद में खेती का काम करता हूं, और मैं अपनी पिता की इकलौती संतान हूं, मेरी मण्डावली में लगभग 60 बीघा जमीन है जिस पर मैं खेती करता हूं, तथा हमारा श्याम कान्हा वैडिग प्वाइट रेस्टोरेंट है, जिसको मैने किराये पर दिया हुआ है, मैंने कुछ समय पहले HDFC बैंक से 20 लाख रुपये किसान लोन लिया था जिससे मैने होटल बनाया था मैं बैंक का कर्ज चुका नही पा रहा था। और बैंक वाले मुझे पैसा जमा कराने के लिये बार- बार फोन कर रहे थे, जिसके कारण मैं काफी दिनों से परेशान चल रहा था, मैं अक्सर यू टूब पर हालीबुड एक्शन मूवी देखता रहता हूं,एक हालीबुड एक्शन मूवी में मैने एक व्यक्ति को अकेले बैंक में चोरी करते हुये देखा जिसमें वह व्यक्ति अकेले बैंक में दीवार काटकर अन्दर घुसता है, तथा स्ट्रांग रुम को काटकर काफी रुपये चोरी करता है।उस फिल्म से प्रभावित होकर मैने भी बैंक में चोरी करने का प्लान बनाया जिसके लिये यू टूब में मैंने दीवार एंव लॉकर स्ट्रांग रुम काटने के उपकरण...

बैंक का कर्ज चुकाने के लिए, बैंक से चोरी की योजना बनायी

Image
कोटद्वार – जिला सहकारी बैंक लि0 गढवाल कोटद्वार मे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बैक के पीछे से विन्डो ए सी तोड़कर बैंक के अन्दर प्रवेश कर स्ट्राग रुम की दीवार को तोड़ने का प्रयास कर बैंक मे रखी सुरक्षा गार्ड व बैक की 02 सिगंल बैरल बन्दूको को चोरी किया। जिस पर 16 सितम्बर 19 को थाना कोटद्वार पर मु0अ0सं0 243/19 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया।पुलिस को घटनास्थल पर 02 कटर मशीन , 01 हिल्टन (ड्रिल मशीन), 01 टार्च, 01 पेचकस, 01 प्लास, 03 सरिया टुकडे, 02 गोलाकार छोटी ब्लेड, 03 गुच्छे तार, 01 DVR मय हार्ड डिस्क (बैक मे लगे सीसीटीवी की ) के बरामद हुये थे। पुलिस टीम सरहदी जनपदों देहरादून, हरिद्वार, बिजनौर, आदि स्थानों पर भी गयी परन्तु कोई सफलता हाथ नही लगी । इस बीच सीसीटीवी कैमरे की जांच करने वाली टीमों ने काफी मेहनत से घटना में शामिल अपराधी तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल के माडल ज्ञात कर लिया गया। यह भी सम्भव था कि घटना में प्रयुक्त गाडी चोरी या लूट की हो सकती है ।पुलिस टीम ने काफी प्रयास के बाद यह पता लगाया कि उस माडल की एक संदिग्ध मोटरसााइकिल थाना मण्डावली जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश...

डेंगू का डंक कर रहा है प्रदेश को घायल

Image
हल्द्वानी -  उत्तराखंड प्रदेश में  डेंगू का डंक  बड़े-बड़े आला अधिकारियों को भी  डसने में नहीं कर रहा हैं गुरेज  कुमाऊं के डीआईजी जगत राम जोशी को हुआ डेंगू, ब्लड टेस्ट में डेंगू की पॉजिटिव आई हैं रिपोर्ट  हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज,मंगलवार सुबह अस्पताल में हुए थे भर्ती  कुछ समय डॉक्टर की देखरेख में रहने के बादकल शाम तक डॉक्टर अस्पताल से कर सकते है डीआईजी कुमाऊँ को डिस्चार्ज।तो वहीं जानकारी आ रही हैं कि  दून में एक और बड़े डॉक्टर को हुआ डेंगू जाने-माने फिजिशियन है डॉक्टर !  वहीं सूत्रों की माने तो उनके अनुसार देहरादून में ही लाख तक हो सकती है, डेंगू के मरीजों की तादाद जिस प्रकार से निजी और सरकारी अस्पतालों में बीमार लोगों की लग रही है लाइन उससे तो यही जान पड़ता है, कि इस बार डेंगू ने प्रदेश को अपनी जकड़ में ले लिया है, जैसा कि गत वर्षो में दिल्ली में डेंगू बहुत अधिक फैल रखा था और दिल्ली सरकार ने इस वर्ष डेंगू पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया है, लेकिन वही प्रदेश की सरकार और नगर निगम इसे बहुत बड़ी बात नहीं मान रहे हैं ...

समाज में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास के बिना विकास नहीं

Image
देहरादून –मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प दीन दयाल उपाध्याय एक महान विचारक व संगठनकर्ता थे और उन्होंने अन्त्योदय का जो दर्शन दिया वर्तमान में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी उसे कार्यान्वित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प. दीन दयाल उपाध्याय जयंती आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे । उन्होंने कहा की प.उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन दे कर विश्व को नई राह दिखाई । उन्होंने व्यक्ति को अलग इकाई नहीं माना। उनका चिंतन था कि समाज को मजबूत बनाने के लिए सबसे कमज़ोर व्यक्ति को भी मज़बूत बनाना होगा।रावत ने कहा कि प.दीन दयाल ने अन्त्योदय का सिद्धांत दिया और कहा कि समाज में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के विकास के बिना विकास की अवधारणा व्यर्थ है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी सिद्धांत को व्यवहार में ला रहे हैं । उन्होंने अपने पिछले पाँच वर्ष के कार्यकाल में 31 करोड़ लोगों को ग़रीबी रेखा से ऊपर लाने में सफल रहे।यह एतिहासिक उपलब्धि है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उपाध्याय की योग्यता इस बात से आँकी जा सकती है कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था क...

अचानक बुखार, जोड़ों में दर्द,जी मचलाना, उलटी डेंगू के लक्षण

Image
देहरादून – डाकरा गढ़ी कैंट में डेंगू के मरीजों की जाँच के लिए डेंगू  चिकत्सा शिविर का आयोजन किया गया।  जिसमे बुखार से पीड़ित  लोगो के निःशुल्क  डेंगू जाँच की गई साथ ही ब्लड सैंपल भी लिए गए।  गढ़ी कैंट में लगे पहले डेंगू चिकित्सा शिविर में 150 लोगो ने अपनी जाँच करवाई।   शिविर में डॉक्टर द्वारा जाँच के बाद निशुल्क दवा भी वितरित की गई।   शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून कार्यालय के सहयोग से किये गया।  शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने कहा अचानक तेज बुखार आना, मासपेशियो तथा जोड़ों में दर्द होना, जी मचलाना या उलटी होना यह डेंगू के लक्षण हो सकते है।  अगर इस तरह के लक्षण पाय जाते है तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श।  शिविर का निरिक्षण छावनी परिषद् की मुख्य अधिशासी अधिकारी तन्नू जैन ने भी किया।  इस दौरान छावनी परिषद् के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद, भाजपा सोशल मीडिया सेल के देवेंद्र पाल सिंह, सभासद मेघा भट्ट, प्रभा शाह, राज भट्ट, रेखा थापा, जितेंदर, जयराम गुप्ता, शंकर मौजूद रहे।