Posts

हिन्दी बोलने की भाषा नहीं है, बल्कि गर्व करने का विषय है

Image
हरिद्वार–हिन्दी दिवस के अवसर पर पतंजलि विश्वविद्यालय के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पतंजलि विश्वविद्यालय के माननीय प्रति-कुलपति डॉ. महावीर अग्रवाल, कुलसचिव डॉ. प्रवीण पुनिया, स्वामी परमार्थ देव एवं डॉ. साधना द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात् विश्वविद्यालय का कुलगीत एवं हिन्दी के सन्दर्भ में कुछ गीत प्रस्तुत किए गये। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. संजय सिंह ने हिन्दी भाषा की प्रासंगिकता के बारे में चर्चा की। इसी क्रम में स्नातक, परास्नातक व डिप्लोमा के छात्र/छात्राओं द्वारा हिन्दी भाषा से सम्बन्धित भाषण व स्वरचित कविताओं का पाठ किया गया। संगीत विभाग के संयोजक चन्द्रमोहन मिश्र व उनकी टीम द्वारा मनमोहक संगीत ‘हिन्दी छत्र हिन्द का हैं।मधुर राष्ट्र भाषा प्यारी’ प्रस्तुत की गई। डॉ. साधना ने हिन्दी भाषा के सन्दर्भ में बताते हुए कहा कि हिन्दी केवल बोलने की भाषा नहीं है बल्कि यह तो गर्व करने का विषय है। स्वामी परमार्थ देव  ने अपने उद्बोधन से आप्लावित करते हुए कहा कि हिन्दी हमारे तन, मन व वतन का प्राण है। महर्षि दयानन्द...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया

Image
देहरदून–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। वे अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिले और उन्हें फल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित चिकित्सकों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश व समाज की सेवा के लिए समर्पित है। इसलिए हम उनके जन्मसप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हैं। गरीबों की सेवा करना, स्वच्छता के कार्यक्रम करना, अस्पतालों में भर्ती बीमारों के हाल चाल जानना, उन्हें फल वितरित करना, रक्तदान करना आदि तमाम कार्यक्रम करते हैं। ये बड़ा संयोग है कि उनका जन्मदिन भगवान विश्वकर्मा के जयंती पर है। प्रधानमंत्री का जीवन हमें बहुत प्रेरणा देता है।

मॉर्फिन के साथ शातिर गिरफ्तार

Image
 देहरादून – जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना क्लेमेनटाउन पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार की रात्रि को चेकिंग के दौराने पंत मार्ग,पोस्ट आफिस रोड, क्लेमेनटाउन से अभियुक्त मो0  फरीद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी गांधी ग्राम, थाना पटेलनगर, देहरादून को 40 gm अवैध स्मैक जिसकी कीमत करीब- 1,90,000/- रु हैं।पुलिस ने गिरफ्तार किया अभियुक्त फरीद के विरुद्ध थाना क्लेमेनटाउन पर धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त फरीद को न्यायालय के समक्ष पेश किया। अभियुक्त मोहम्मद फरीद ने पूछताछ में बताया कि वह मोटर मैकेनिक का काम करता हैं। तथा काफी लंबे समय से स्मैक तस्करी का काम करता आ रहा हैं। जिसमें पूर्व में भी थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस द्वारा उसे स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। किंतु स्मैक के धंधे में मोटी कमाई होने के कारण वह इस धंधे को नहीं छोड़ पा रहा हैं। वह बरेली से कम दामों पर स्मैक लाकर यहां ऊंचे दामों पर बेचता है। अभियुक्त को पकड़ने में शामिल पुलिस टीम में अंकुश मिश्रा -क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु ) नरोत्तम सिंह बिष्ट - थानाध्यक्ष क्ले...

एसटीएफ ने तीन शातिरों को अवैध तमंचे के गिरफ्तार

Image
देहरादून— संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसटीएफ की टीम देहरादून क्षेत्र में सक्रिय थी। एसटीएफ टीम  के द्वारा दून यूनिवर्सिटी क्षेत्र से तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 3 अवैध तमंचे  5 जिंदा कारतूस  बरामद हुए तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई पूछताछ करने पर अभियुक्त शाहिद द्वारा बताया गया कि लगभग एक साल पहले मैं देवबंद जेल से छूटा था। मेरा पुराना साथी इंतजार पहलवान आजकल हरिद्वार  जेल में बंद हैैं। मैं फोन के माध्यम से इंतजार पहलवान के संपर्क में रहता हूं। पिछले माह इंतजार पहलवान ने मुझे जेल से फोन किया गया एवं बताया गया कि मेरे परिचित नवाब भाई हैं। जिसको देहरादून में किसी अमित शर्मा ने करोड़ों रुपए देने हैं।लेकिन वह ₹ देने में आनाकानी कर रहा हैं। मुझे इंतजार पहलवान ने कहा कि अमित शर्मा को फोन पर धमका देना और बता देना कि नवा भाई का पैसा नही लौटाया तो तेरा अंजाम बुरा होगा इंतजार पहलवान के कहने पर मैंने अपने मोबाइल फोन में एक डायलर एप डाउनलोड किया और सऊदी में अपने किसी परिचित से एक रिचार्ज लिया डायलर एप से फोन का नंबर दिखाई नहीं ...

संस्था बालक के साथ हुआ अप्राकृतिक यौनाचार

देहरादून–एक संस्था में हुआ बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार बुधवार रात राजपुर रोड स्थित एक संस्था के प्रिंसिपल ने राजपुर थाने में लिखित शिकायत दी की संस्था के एक बच्चे जिसकी उम्र 11 वर्ष  ने प्रिंसिपल को लिखित शिकायत दी की 2 सितम्बर 2019 की रात्रि को होस्टल के कमरे में उसी संस्थान का एक लड़का, जिसकी उम्र 16 वर्ष है, उसके बेड पर आ गया और जबरदस्ती उसने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया, इस सूचना पर तुरंत प्रिन्सिल द्वारा थाने को सूचित किया गया, जिस पर थाना राजपुर पर तत्काल उचित धाराओ में अभियोग  पंजीकृत किया गया, तथा उक्त घटना की सूचना उच्चाधिकारी को दी गयी, घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस प्रकरण की शीघ्र जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के लिए थाना राजपुर पुलिस को निर्देशित किया गया। जिस पर रात्रि को ही पीड़ित बालक के बयान दर्ज किए गए व पीड़ित का मेडिकल भी कराया गया तथा घटना से संबंधित अन्य गवाहों के भी बयान दर्ज किए गए, बृहस्पतिवार पीड़ित बालक के अंतर्गत धारा 164 crpc के मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज कराए गए हैं। अब तक कि जांच व मेडिकल रिपोर्ट से घटना की ...

मुख्यमंत्री ने किया सखी वन स्टाप सेंटर का लोकार्पण

Image
देहरादून–केन्द्र सहायतित योजना के अंतर्गत सर्वे चौक स्थित महिला छात्रावास परिसर में स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर के अंतर्गत सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थायी आश्रय, पुलिस-डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउन्सलिंग की सुविधा सखी वन स्टॉप सेन्टर में उपलब्ध करायी जायेगी।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने महिला सशक्तिकरण विभाग के सखी वन स्टाप सेंटर का लोकार्पण किया। यह सखी वन स्टाप सेंटर, केन्द्र सहायतित योजना के अंतर्गत सर्वे चौक स्थित महिला छात्रावास परिसर में बनाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में कई बार ऐसी समस्याएं आती हैं, जब आश्रय की जरूरत पड़ती है। सखी वन स्टाप सेंटर भी उन महिलाओं और बालिकाओं को सहारा देंगे जो कि तमाम वजहों से परेशान हैं। उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही अच्छा माहौल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में स्वच्छता बहुत जरूरी है। इस पर किसी तरह की हिचक नहीं होनी चाहिए। हाल ही में एक सर्वे आया था, कि माहवारी में स्वच्छता का ध्यान न रख पाने से महि...

राशनकार्ड धारक को दो किलो दाल प्रति माह कम कीमत पर उपलब्ध

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को दाल के पैकेट वितरित कर योजना का शुभारंभ किया। प्रत्येक राशनकार्ड धारक को दो किलो दाल प्रति माह कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी।इस माह चने की दाल 44 रूपए प्रति किलो दी जा रही है। बाजार में इसकी कीमत 65 से 70 रूपए प्रति किलो है। उपलब्धता के आधार पर दी जाएगी दाल। कीमत कम ज्यादा भी हो सकती है परंतु मार्केट रेट से हमेशा कम रहेगी।  प्रदेश के 23 लाख 32 हजार राशन कार्ड धारकों को  इसका लाभ मिलेगा,  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गरीबों को जागरूक होने की जरूरत है। राज्य सरकार गरीबों के हित में अनेक योजनाएं चला रही है। जहां भी लगे कुछ गलत हो रहा है तुरंत सरकार को बताएं। मुख्यमंत्री हेल्प लाईन नम्बर 1905 पर भी बता सकते हैं।  तत्काल एक्शन लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वस्थ भारत के लक्ष्य में दाल पोषित योजना सहायक होगी। भोजन में सभी पोषक तत्व आवश्यक हैं। दाल प्रोटीन की पूर्ति करेगी। स्वस्थता के साथ स्वच्छता भी जरूरी है। खुशी है कि स्वच्छता को लेकर ख...