Posts

वन शहीदों की याद में दो मिनट का मौन

Image
देहरादून–वन अनुसंधान संस्थान परिसर में स्थित ’’वन शहीद स्मारक’’ के प्रांगण में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। यह दिवस वनों तथा वन्यजीव की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले वन रक्षकों की याद में मनाया गया। इस  अवसर  पर  भारतीय  वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् के महानिदेशक डा0 एस सी गैरोला, वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक अरूण सिंह रावत, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक ओमकार सिंह, सुप्रीम कोर्ट मॉनीटरिंग कमेटी के सचिव एम सी घिल्डियाल, रीजनल कार्यालय के एडीशनल पी सी सी एफ पंकज अग्रवाल मौजूद रहे। वन शहीद दिवस के इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् व वन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण, केन्द्रीय राज्य वन प्रशिक्षण अकादमी के ट्रेनीज, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी, रीजनल ऑफिस के अधिकारी, कर्मचारी, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वन शहीदों की याद में दो मिनट के मौन के साथ सम्पन्न हुआ।

सेक्स रैकेट का फंडाफोड़, ब्रोकर, कस्टमर सहित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
देहरादून –  दून में कई दिनों से थाना राजपुर पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ गैंग संगठित रूप से अन्य प्रदेशों की लड़कियों को देहरादून में लाकर उनको अलग अलग होटल व गेस्ट हाउस आदि में रखकर कस्टमर की डिमांड पर उनको उनके स्थान पर छोड़कर अवैध देह व्यापार कर रहे हैं। इनका नेटवर्क वर्तमान में दिल्ली से ऑपरेट हो रहा हैं। इस प्राप्त सूचना के तथ्यों को भली- भांति परीक्षण कर उक्त गैंग का पर्दाफाश  कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश लिए गए। जिस पर पुलिस अधीक्षक नगर, व सी ओ  मसूरी व थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया तथा टीम के सहयोग हेतु जनपद में गठित एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के सदस्यों को भी आवश्यक सहयोग हेतु निर्देशित किया गया था।            गठित टीम द्वारा प्राप्त तथ्यों का गहनता से परीक्षण,विश्लेषण किया गया, तो पाया कि वर्तमान में एक संगठित गैंग विभिन्न प्रदेशों से लड़कियों को लाकर शहर के अलग अलग होटल्स व गेस्ट हाउस आदि में रखकर कस्टमर की डिमांड पर कस्टमर के बताये स्...

जिला फुटबॉल लीग देहरादून को कराने के इच्छुक क्लब हो साथ-रावत

Image
 देहरादून– दून में  क्लब की आपसी खींचा तानी और कुर्सी के पद के लिए  लडाई के कारण देहरादून लीग नहीं हो पा रही है सभी क्लब को एक करने के लिय वीरेन्द्र सिंह रावत उत्तराखंड के पूर्व स्टेट खिलाड़ी, वर्तमान राष्ट्रीय कोच, रेफरी जिसने अपना पूरा जीवन फुटबाल के लिए समर्पित कर दिया ने एक निश्चय लिया कि देहरादून की फुटबाल को कैसे पुराने सुनहरे पल और इतिहास को वापस लाया जाय इसी पहल को शुरू करने के लिए माह नवंबर के प्रथम सप्ताह से जिला फुटबाल लीग 2019 का प्रारंभ करने की पहल की घोषणा की हैं। और इसके लिय आपको उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन के सचिव को पत्र भेजकर देहरादून फुटबाल एकाडमी के संस्थापक अध्यक्ष , हेड कोच वीरेंद्र सिंह रावत ने अनुमती पत्र के लिए निवेदन किया हैं।उससे पूर्व सभी क्लब से प्रार्थना करेंगे कि आपसी मन मूटाव को दूर कर वीरेंद्र सिंह रावत को सहयोग प्रदान करें, वीरेन्द्र सिंह रावत ने लीग कराने के लिए कुछ निर्देश और नियम बनाये हैं।सभी क्लब देहरादून फुटबॉल अकैडमी के हेड ऑफिस अपर नत्थनपुर  इंद्रप्रस्थ कालोनी देहरादून में आकर अपने लेटर पैड मे 25 खिलाड़ियों का नाम, डे...

प्रताप नगर वासियों का जल्द होगा 14 वर्ष का वनवास समाप्त

Image
नई टिहरी  – प्रताप नगर वासियों का जल्द होगा 14 वर्ष का वनवास समाप्त,   इस पुल को बनने में लगभग दो सरकारें बीत गई और प्रताप नगर के लोगों का पुल के लिए कितना आंदोलन किया लेकिन यह पुल नहीं बन पाया अब जाकर तीसरी सरकार ने इस पुल को बनाने की प्राथमिकता अपने कार्य विजन में सर्वप्रथम रखी और इसी का नतीजा है कि   डोबराचांठी पुल  जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। प्रताप नगर के लोगों को कितने ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा  था उन्हें छोटी सी छोटी बीमारी के लिए भी लगभग 100 किलोमीटर चलना पड़ता था तब जाकर वह  टिहरी पहुंचते थे। प्रतापनगर के लोगों को अब  सीधे टिहरी जोड़ने के लिए निर्माणाधीन डोबराचांठी पुल बनकर लगभग तैयार  हो चूका है। डोबराचांठी पुल की सतह को आपस में जोड़ने का काम पूरा किया जा चुका है। रेलिंग और कोटिंग के बाद रोड सेफ्टी की एनओसी लेने के बाद इस पर अगले वर्ष मार्च तक लोगों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। राजनीतिक नेतृत्व की दृढता व इच्छा शक्ति से किस तरह से सालों से अधर में लटके काम समय बद्धता से पूरे किए जा सकते हैं, डोबरा चांठी पुल इसका बड़ा प्रमाण है।...

बांध में हो रही लीकेज को तुरंत समय सीमा के अंदर रोके-रा ह प्रा

Image
श्रीनगर-राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने उत्तम सिंह भंडारी व विमल भाई की  याचिका पर अलकनंदा हाइड्रो पावर लिमिटेड को आदेश दिया हैं। कि वह श्रीनगर बांध की पावर चैनल में हो रही लीकेज को तुरंत समय सीमा के अंदर रोके। अपने आदेश में प्राधिकरण के मुख्य न्यायाधीश आदर्श कुमार गोयल न्यायाधीश एसपी वागडी तथा विशेषज्ञ सदस्य नवीन नंदा ने अपने आदेश दिया कि  "अलकनंदा हाइड्रो पावर कारपोरेशन लिमिटेड जल्दी ही समयबद्ध रूप में अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करें जिसकी ऊर्जा विभाग टिहरी जिलाधीश तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड निगरानी करें।" याचिका में कहा गया था कि उत्तराखंड में अलकनंदा के किनारे बनी श्रीनगर जल विद्युत परियोजना का पावर चैनल (खुली नहर) 4 किलोमीटर लंबा है। जो अलकनंदा का पानी पावर हाउस तक बिजली बनाने के लिए ले जाता है। 2015 में इसमें बहुत बुरी तरह रिसाव हुआ था। जिससे टिहरी गढ़वाल में इस परियोजना से प्रभावित मंगसू ,  सुरासु व नोर थापली गांवो की फसलें और मकानों को नुकसान हुआ  प्राधिकरण ने 23 मई ,  2019 को अगली सुनवाई से पहले उत्तराखंड सरकार के ऊर्जा विभाग ,  प्रदूषण नियंत्र...

सी एम ने स्वर्गीय जी वी पंत के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वर्गीय प0 गोविन्द वल्लभ पंत की 132वीं जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा भारत रत्न प0 गोविन्द वल्लभ पंत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल राजनेता व विधिवेता थे। हिन्दी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत के गृहमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर उन्होंने देश की सेवा की, उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में अहम योगदान दिया।

भारतीय वानिकी अनुसंधान एंव शिक्षा परिषद् में एक उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना होगी -पी एम

Image
देहरादून–प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भूमि निम्नीकरण सम्बन्धित समस्यायों के निदान में दक्षिण- दक्षिण सहयोग बढ़ाने हेतु भारतीय वानिकी अनुसंधान एंव शिक्षा परिषद्, देहरादून में एक उत्कृष्ट केन्द्र कि स्थापना की घोषणा मरूस्थलीकरण नियंत्रण हेतु संयुक्त राष्ट्र संधि के पक्षकारों के 14 वे सम्मेलन के उच्च स्तरीय संभाग के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये प्रघान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुंयक्त राष्ट्र एंव अंतराष्ट्रीय संस्थानों के प्रमुख, सरकारों के प्रमुख कई देशों के मंत्रियों व विशेषज्ञों की उपस्थिति में कहां कि भूमि निम्नीकरण की समस्याओं के समाधान हेतु वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीक के समावेश को बढ़ावा देने हेतु भारत ने भारतीय वानिकी अनुसंधान एंव शिक्षा परिषद् में एक उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना का फैसला लिया हैं। यह केन्द्र भूमि के निम्नीकरण समस्याओं सम्बन्धित ज्ञान, तकनीक तथा मानव संसाधन के प्रशिक्षण में इच्छुक दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देगा। वर्तमान में मरूस्थलीयकरण नियंत्रण हेतु संयुक्त राष्ट्र संधि के पक्षकारो का 14 वां सम्मेलन भारत में हो रहा हैं। इस घोषणा से वानिकी अनुसं...