Posts

वृक्षों की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्थानीय जनों को सादर नमन-जावड़ेकर

Image
देहरादून–एफ आर आइ  सम विश्वविद्यालय के ५ वें दीक्षांत समारोह का आयोजन एफआरआई के दीक्षांत सभागार  में किया गया। इस अवसर पर  प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मंत्री,पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवं सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सिद्धान्त दास, वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव, भारत सरकार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह का प्रारम्भ कुलसचिव डॉ ए के त्रिपाठी की अगवानी में विश्वविद्यालय के अकैडमिक प्रोसेसन जिसमें  मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, कुलाधिपति, कुलपति तथा अकैडमिक काउंसिल के सदस्य शामिल रहे, के दीक्षांत सभागार  में आगमन से हुआ। तदुपरान्त विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और महानिदेशक, भारतीय वन अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, डॉ एस.सी. गैरोला, ने दीक्षांत समारोह के औपचारिक शुरुआत की। तत्पश्चात, ए.एस. रावत, कुलपति, एफआरआइ सम विश्वविद्यालय और निदेशक, एफआरआई ने गणमान्य अतिथियों, विशेष आमंत्रित सदस्यों, छात्रों और उनके अभिभावकों और सभी उपस्थित जनों का स्वागत किया और विश्वविद्यालय ...

गोविन्द घाट और थराली में बादल फटने से तबाही की सूचना

Image
चमोली– जोशीमठ के गोविन्दघाट में शनिवार सुबह लगभग 5ः00 बजे के आसपास बादल फटने एवं अतिवृष्टि के कारण बरसाती नालों से भारी नुकसान हुआ है। इसके चलते गोविन्द घाट में निजी पार्किग में खडी कुछ गाडियां मलवे में दब गई, जबकि कुछ दुकानें, ढावे एवं निजी संपत्तियां भी क्षतिग्रस्त हुई है वही बरसाती नालों के कारण गोविन्द घाट से आगे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी चार जगहों पर पूरी तरह से वासआउट हो गया। हांलाकि गोविन्दघाट में किसी प्रकार की जनहानि व पशुहानि नही हुई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन की टीमें मौके पर राहत बचाव कार्यो में जुटी है। गोविन्द घाट में बादल फटने से तबाही की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक घटना स्थल के लिए रवाना हुए। जिलाधिकारी ने गोविन्द घाट पहुॅचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे यात्रियों को लोकल टैक्सी वाहनों से सुरक्षित स्थानों तक पहुॅचाने के निर्देश दिए। वही यात्रियों को पीपलकोटी, जोशीमठ एवं गोविन्द घाट में सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने ब्रदीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को शीघ...

दुबारा अतिक्रमण किया तो दो वर्ष की कैद एवं हजारों का जुर्माना

Image
 देहरादून –दून शहर में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जन सामान्य हेतु बनाये गये फुटपाथों, गलियों, सड़कों एवं अन्य स्थलों पर किये गये अनधिकृत निर्माणों एवं अवैध अतिक्रमणों में ध्वस्तीकरण, चिन्हीकरण व सीलिंग का कार्य पुनः शुरू किया गया है। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने  को महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स के अधिकारियों के साथ अवैध अतिक्रमणों के ध्वस्तीकरण, अतिक्रमणों के चिन्हीकरण व अवैध भवनों में किये जा रहे सीलिंग व इस संबंध में आगामी कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की।  बैठक में अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. को निर्देश दिये कि टास्क फोर्स द्वारा इस बार अतिक्रमणकारियों को परामर्श दिया जाए कि यदि उनके द्वारा अगली बार अतिक्रमण किया जायेगा तो उनके विरूद्ध उत्तर प्रदेश नगर नियोजन अधिनियम की धारा 26‘A‘ के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, उत्तर प्रदेश नगर नियोजन अधिनियम की धारा 26‘A‘ के तहत दो वर्ष की कैद एवं 50 हजार जुर्मा...

जनपद में नये थीमबेस्ड डेस्टिनेशन का विकास किया जाये – सी एम

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में सिंचाई एवं पर्यटन विभाग की समीक्षा की। सीएम डेशबोर्ड पर आधारित की-परर्फोमेंस इंडिकेटर पर आधारित समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न प्रोजक्ट के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं, हर हाल में निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर लिये जाय। अधिकारी प्रत्येक माह कार्य स्थल का भ्रमण कर कार्य की प्रगति देंखे। उन्होंने सचिव स्तर से भी फील्ड में कार्यों का निरीक्षण किया जाए। खराब नलकूपों को तुरंत ठीक करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसानों को सिंचाई के लिए पानी की कमी न हो, इसके लिए जरूरत पड़ने पर, अतिरिक्त पम्पों की व्यवस्था भी रखी जाय।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सौंग व जमरानी बांध बड़े प्रोजक्ट हैं। सौंग बांध का डिजाइन, फॉरेस्ट क्लीयरेंस व इन्वायरमेंटल क्लीयरेंस का कार्य जल्द कर लिया जाय। इसके लिए एक सीनियर अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाय। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के लिए भी सभी क्लीयरेंस सम्बन्धी कार्य जल्द कर लिए जाएं। जमरानी बांध के लिए शुरूआती चरण में 47 करोड़ रूपये जारी किये जा चुके हैं। मुख...

शिवसैनिकों ने परेड़ ग्राउण्ड के आस-पास फोगिंग की

Image
देहरादून–प्रदेश में डेंगू के प्रकोप से कई लोग हताहत हो रहे हैं तो कुछ एक  कि इससे मौत भी हो गई हैं। पूरे प्रदेश में देखा जाए तो डेंगू का हाहाकार है, दून में भी डेंगू के काफी मरीज दून अस्पताल व अन्य अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। और प्रत्येक दिन डेंगू के लक्षण वाले मरीज अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। तो वही नगर निगम के खोखले दावों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए शिवसेना ने डेंगू से लड़ने के लिए स्वयं दवा और मशीन हाथ में उठा ली हैं। और आज वह भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय के आसपास के क्षेत्रों में फागिंग कर इसका शुभारंभ किया।  शिवसेना द्वारा स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता को देखते हुए अपने स्तर पर शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वयं से शहर में फोगर मशीन द्वारा परेड़ ग्राउण्ड ,  प्रेस क्लब तथा आस-पास फोगिंग की गयी। शिवसेना प्रदेश प्रमुख गौरव कमार ने कहा कि शिवसेना खाली सरकार पर आरोप ही नहीं लगाती बल्कि समस्या के समाधान को भी खोज कर रखती है। जहाँ सरकार एवं विभाग जनता के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं ,  वहीं शिवसेना अपने प्रयासों से राजधानी की जनता के स्वास्थ्य को लेकर जा...

द्वारपाल घंटाकर्ण ने भगवान बदरीविशाल को मातामूर्ति उत्सव में आने का बुलावा दिया

Image
 बदरीनाथ–श्री बदरीनाथ धाम में माह सितंबर में उत्सवों की धूम मची। 2 सितंबर से जहां श्री बदरीश पंडा पंचायत द्वारा श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ तो 4 सितंबर को विसर्जन भी संपन्न हो चुका है।  धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल  ने बताया कि 5 सितंबर को श्री बदरीनाथ भगवान को सप्तमी रोंट भेंट कर प्रसाद बांटा गया।6 सितंबर से 8 सितंबर तक नंदा देवी मंदिर बामणी गांव में नंदाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। धर्माधिकारी  ने बताया कि 8 सितंबर को  शांयकाल  कुबेर मां नंदा को मिलने बामणी गांव पहुंचेगे। तत्पश्चात कुछ  समय मां नंदा से भेंटकर कुछ देर में वापस बद्रीनाथ मंदिर लौट जाते है। नौ सितंबर को भगवान बद्रीविशाल के द्वारपाल                                                 घंटाकर्ण भगवान बदरीविशाल को श्री मातामूर्ति उत्सव में आने का  बुलावा  देने बदरीनाथ  मंदिर पहुंचेंगे।इस दौरान  घंटाकर्ण का भव्य स्वागत किया जाता है।...

शक के चलते पति ने करवाई पत्नी की हत्या

Image
देहरादून–अभियुक्त दीपक शर्मा द्वारा बताया गया कि अशोक उर्फ कपिल उसका बचपन का दोस्त था। इन दोनो ने सरधना में साथ में पढाई की थी। वर्ष: 2008-09 में अशोक चकराता रोड स्थित एक पीसीओ और डीजे में एक रजनी (काल्पनिक नाम) नाम की युवती के साथ कार्य करता था, जिसके साथ उसके घनिष्ठ सम्बन्ध थे। कामना का विवाह पूर्व में रजनी के भाई सनी के साथ तय हुआ था। कामना व अशोक उर्फ कपिल की पहचान रजनी के माध्यम से हुई।  धीरे-धीरे उन दोनो के मध्य नजदीकियां बढने लगी, जिस कारण कामना ने सनी के साथ विवाह करने से इन्कार कर दिया। इसके पश्चात अशोक व कामना साथ रहने लगे। परन्तु कुछ समय बाद अशोक, कामना से शादी करने मे आनाकानी करने लगा,  परन्तु कामना की जिद के कारण अशोक ने पहले उसके साथ कोर्ट मैरिज की तथा उसके बाद वर्ष 2014 में दोनो परिवारों की सहमति से विवाह कर लिया। विवाह के बाद कामना द्वारा माता मन्दिर रोड पर घर लेकर अपना बुटिक प्रारम्भ किया गया तथा अशोक भी अपने परिजनों को छोडकर उसके साथ रहने लगा। अशोक बेहद लालची किस्म का व्यक्ति था तथा कामना के चरित्र को लेकर उस पर शक करता था। जिस कारण दोनो के मध्य अक्सर मनमुटा...