Posts

शिवसैनिकों ने परेड़ ग्राउण्ड के आस-पास फोगिंग की

Image
देहरादून–प्रदेश में डेंगू के प्रकोप से कई लोग हताहत हो रहे हैं तो कुछ एक  कि इससे मौत भी हो गई हैं। पूरे प्रदेश में देखा जाए तो डेंगू का हाहाकार है, दून में भी डेंगू के काफी मरीज दून अस्पताल व अन्य अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। और प्रत्येक दिन डेंगू के लक्षण वाले मरीज अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। तो वही नगर निगम के खोखले दावों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए शिवसेना ने डेंगू से लड़ने के लिए स्वयं दवा और मशीन हाथ में उठा ली हैं। और आज वह भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय के आसपास के क्षेत्रों में फागिंग कर इसका शुभारंभ किया।  शिवसेना द्वारा स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता को देखते हुए अपने स्तर पर शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वयं से शहर में फोगर मशीन द्वारा परेड़ ग्राउण्ड ,  प्रेस क्लब तथा आस-पास फोगिंग की गयी। शिवसेना प्रदेश प्रमुख गौरव कमार ने कहा कि शिवसेना खाली सरकार पर आरोप ही नहीं लगाती बल्कि समस्या के समाधान को भी खोज कर रखती है। जहाँ सरकार एवं विभाग जनता के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं ,  वहीं शिवसेना अपने प्रयासों से राजधानी की जनता के स्वास्थ्य को लेकर जा...

द्वारपाल घंटाकर्ण ने भगवान बदरीविशाल को मातामूर्ति उत्सव में आने का बुलावा दिया

Image
 बदरीनाथ–श्री बदरीनाथ धाम में माह सितंबर में उत्सवों की धूम मची। 2 सितंबर से जहां श्री बदरीश पंडा पंचायत द्वारा श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ तो 4 सितंबर को विसर्जन भी संपन्न हो चुका है।  धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल  ने बताया कि 5 सितंबर को श्री बदरीनाथ भगवान को सप्तमी रोंट भेंट कर प्रसाद बांटा गया।6 सितंबर से 8 सितंबर तक नंदा देवी मंदिर बामणी गांव में नंदाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। धर्माधिकारी  ने बताया कि 8 सितंबर को  शांयकाल  कुबेर मां नंदा को मिलने बामणी गांव पहुंचेगे। तत्पश्चात कुछ  समय मां नंदा से भेंटकर कुछ देर में वापस बद्रीनाथ मंदिर लौट जाते है। नौ सितंबर को भगवान बद्रीविशाल के द्वारपाल                                                 घंटाकर्ण भगवान बदरीविशाल को श्री मातामूर्ति उत्सव में आने का  बुलावा  देने बदरीनाथ  मंदिर पहुंचेंगे।इस दौरान  घंटाकर्ण का भव्य स्वागत किया जाता है।...

शक के चलते पति ने करवाई पत्नी की हत्या

Image
देहरादून–अभियुक्त दीपक शर्मा द्वारा बताया गया कि अशोक उर्फ कपिल उसका बचपन का दोस्त था। इन दोनो ने सरधना में साथ में पढाई की थी। वर्ष: 2008-09 में अशोक चकराता रोड स्थित एक पीसीओ और डीजे में एक रजनी (काल्पनिक नाम) नाम की युवती के साथ कार्य करता था, जिसके साथ उसके घनिष्ठ सम्बन्ध थे। कामना का विवाह पूर्व में रजनी के भाई सनी के साथ तय हुआ था। कामना व अशोक उर्फ कपिल की पहचान रजनी के माध्यम से हुई।  धीरे-धीरे उन दोनो के मध्य नजदीकियां बढने लगी, जिस कारण कामना ने सनी के साथ विवाह करने से इन्कार कर दिया। इसके पश्चात अशोक व कामना साथ रहने लगे। परन्तु कुछ समय बाद अशोक, कामना से शादी करने मे आनाकानी करने लगा,  परन्तु कामना की जिद के कारण अशोक ने पहले उसके साथ कोर्ट मैरिज की तथा उसके बाद वर्ष 2014 में दोनो परिवारों की सहमति से विवाह कर लिया। विवाह के बाद कामना द्वारा माता मन्दिर रोड पर घर लेकर अपना बुटिक प्रारम्भ किया गया तथा अशोक भी अपने परिजनों को छोडकर उसके साथ रहने लगा। अशोक बेहद लालची किस्म का व्यक्ति था तथा कामना के चरित्र को लेकर उस पर शक करता था। जिस कारण दोनो के मध्य अक्सर मनमुटा...

कामना रोहिल्ला का कातिल पुलिस की गिरफ्त में

Image
देहरादून–माता मन्दिर रोड पर एक महिला व उसके पति को कुछ व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर गोली मार दी है।इस सूचना पर तत्काल थाना नेहरू कालोनी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा, मौके पर एक महिला कामना रोहिल्ला, पत्नी अशोक रोहिल्ला निवासी- माता मन्दिर रोड, धर्मपुर, उम्र 32 वर्ष मृत अवस्था में पडी थी तथा उसके पति अशोक उर्फ कपिल रोहिल्ला पुत्र कृष्णकांत रोहिल्ला निवासी उपरोक्त घायल अवस्था में पडा था, जिसके पेट में गोली मारी गयी थी। घायल व्यक्ति को तत्काल उसके परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया था। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर घायल अशोक रोहिल्ला द्वारा बताया गया कि रिंकू उर्फ अजय वर्मा निवासी-  अमनविहार, शास्त्रीनगर रायपुर, जो कि उसकी बुआ के देवर का लडका था, के द्वारा अपने दो अन्य साथियों, जो कि हैलमेट पहने हुए थे, के साथ रात्रि 12:00 बजे घर में घुसकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया तथा जाते समय रिंकू व उसके साथी घर से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गये। इस सम्बन्ध में कामना के भाई अमन की तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर मुकदमा अपराध संख्या: 271/19 धारा- 302/201 आई0पी0सी0 पंजी...

एच.आई.वी. संक्रमित व्यक्ति को एक हजार पेंशन

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य एड्स काउन्सिल की चतुर्थ बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य एड्स काउन्सिल की बैठक समय-समय पर आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा कि एड्स के प्रति जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाए।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में एड्स एवं उसके कारणों पर अध्ययन किया जाना चाहिए ताकि राज्य एड्स काउन्सिल के गठन का उद्देश्य पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि अध्ययन से प्राप्त डाटा का विश्लेषण कर एड्स पर नियन्त्रण हेतु योजनाएं बनायी जा सकेंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग, संगठन एवं संस्थान द्वारा एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम हेतु एक नोडल अधिकारी नामित कर लिया जाए। एच.आई.वी. की रोकथाम एवं नियन्त्रण हेतु निर्धारित विशेष दिवसों जैसे राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस एवं विश्व एड्स दिवस के साथ ही समय-समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के एच.आई.वी. संक्रमित व्यक्तियों को ए.आर.टी. की दवा प्राप्त करने ए.आर.टी. केन्द्र आने-जाने हेतु उत्तराखण्ड रोडवेज...

सी एम ने गोद ली बच्ची योगिता के घर पहुंचे

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को उनके द्वारा गोद ली गई बच्ची योगिता के अजबपुर कला स्थित घर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने योगिता के माता-पिता से उनके पोषण, खानपान और दिनचर्या की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने उसके वजन व कुपोषण से मुक्ति के लिए कितना वजन होना चाहिए इसकी जानकारी ली और उन्हें पोषण युक्त आहार दिया। अभी योगिता की वजन 8 किग्रा 500 ग्राम है। 3 माह में योगिता का वजन यदि 9 किग्रा 600 ग्राम हो जाता है, तो वह कुपोषण मुक्त हो जायेगी। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड को कुपोषण से मुक्त करने के लिए पोषण अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बच्चों को गोद लिया है। अभी तक 94 अधिकारियों ने कुपोषित बच्चों को गोद लिया है। राज्य सरकार द्वारा कुपोषित बच्चों को उत्तम ‘ऊर्जा’ आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। जन जागरूकता व समाज के सहयोग से उत्तराखण्ड को कुपोषण मुक्त बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी कुपोषित बच्चों की निरन्तर माॅनिटरिंग की जायेगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि, अधिकारी व समाज सेवी संस्थाएं आगे आ रह...

पुनः अतिक्रमण किया हैं तो अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए

Image
देहरादून–उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में देहरादून शहर के नगर निगम सीमा के अन्तर्गत अनधिकृत निर्माणों एवं अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त किये जाने हेतु एक आवश्यक बैठक अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में  महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सर्वे चौक स्थित आई. आर. डी.टी. सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर मुख्य सचिव  ओम प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बिना किसी दवाब में आये अनधिकृत निर्माणों एवं अवैध अतिक्रमणों को हटाने का कार्य सुनिश्चित करें। ओमप्रकाश ने जिलाधिकारी देहरादून सी.रविशंकर को निर्देश दिये कि शहर में निर्मित फ्लाई ओवर,आर.ओ.बी. के नीचे हुए अतिक्रमण को शीघ्र हटाते हुए वहां फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी हेतु पार्किंग, फायर ब्रिगेड के वैकल्पिक कार्यालय की व्यवस्था करने के साथ ही लोक निर्माण विभाग के कैम्प ऑफिस स्थापित किये जाने, जन-सुविधा केन्द्र बनाये जाने, पुलिस पिकैट बनाये जाने एवं उद्यान विभाग द्वारा इन स्थानों को ग्रीनरी के रूप में विकसित किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने निर्देश दिये है कि ऐसे स्थानों पर कोई भी व्यक्ति ...