Posts

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ

Image
देहरादून–उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त, 2018 को उत्तराखण्ड की 7वीं राज्यपाल के रूप में  शपथ ग्रहण की। 26 अगस्त, 2019 को बेबी रानी  मौर्य  कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण हो रहा है।  राज्यपाल का पद संवैधानिक पद हैं। और राज्य का शीर्षस्थ पद है। पिछले एक वर्ष में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने संवैधानिक दायित्वों का गरिमापूर्वक निर्वहन किया हैं। और सदैव इस बात को महत्व दिया हैं। कि राज्य में एक लोकप्रिय चुनी हुई सरकार हैं।जिसको संवैधानिक मर्यादाओं और दायित्वों की सीमा में रहते हुए मार्गदर्शन प्रदान करना है।  राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के पास एक लम्बा प्रशासनिक और सार्वजनिक जीवन का अनुभव रहा है जिसकी पूरी छाया उनके प्रथम वर्ष के कार्यकाल में दिखी। बेबी रानी मौर्य प्रारंभ से ही महिलाओं और बच्चों के हितों के लिए समर्पित रही हैं। राज्यपाल पद पर कार्यभार ग्रहण करने के एक माह के भीतर ही उन्होंने प्रदेश के सभी जनपदों में रात्रि निवास कर वहाँ लोगों से मुलाकात की। उन्होंने जनपदों की महिलाओं, किसानों तथा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और वहाँ की समस्याओं क...

एक घटना ऐसी भी जो अंधेरे में हाथ पांव मारते हुए अपने मुकाम पर पहुंची

Image
उत्तरकाशी – "गर हौसले हो बुलंद अपनी तो आंधियों में भी चिराग जलते हैं" इस बात को सत्यार्थ करती है उत्तराखंड एसडीआरएफ की टीम 2013 में गठित एसडीआरएफ की टीम ने ना जाने कितने ही कठिन से कठिन रेस्क्यू कर अपने हौसलों को परस्त नहीं होने दिया और उसी में एक ऐसे युवक को उसके परिवार से मिलाया जहां उस युवक को अपने राज्य माता-पिता किसी भी चीज की याद नहीं थी थी तो केवल एक छोटी सी याद के उसके घर के पास से जहाज उड़ते थे उसी एक माध्यम से एसडीआरएफ ने युवक को उसके परिवार से मिलाया। पढ़ें एक घटना ऐसी भी जो अंधेरे में हाथ पांव मारते हुए अपने मुकाम पर पहुंची और 13 साल के काट रहे बनवास को पूर्ण कर शिवाजन को मिला उसका घर का पता सुने कहानी आपदा में काम करें  रहें एस डी आर एफ के जवान कुलदीप सिंह से उन्ही की जुबानी हैं।  आपदा के दौरान जब एस डी आर एफ टीम  हिमाचल सीमांत गाँव किरानू आराकोट .में रेस्कयू कार्य कर रही थी तभी  21 अगस्त को एस डी आर एफ  के जवान कुलदीप सिंह के सम्पर्क  एक युवक आया, जो देख रहा था कि आपदा से पीड़ित प्रत्येक ग्रामीण इन्हें अपनी समस्या बता रहा है, ओर उनका निदान्त क...

थाना राजपुर ने बलात्कार का केस दर्ज किया

देहरादून–थाना राजपुर पर दो महिलाओं ने आकर लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि वह 25 वर्षीय महिला है, 2013 से परमधाम न्यास मुख्यालय बलिदपुर दौराला मेरठ संचालक जनेऊ क्रांति चंद्रमोहन महाराज के मिशन से जुड़ी थी।और उक्त परमधाम न्यास में महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थी।  उक्त चंद्रमोहन महाराज ने ही प्रार्थनी कि शादी  18 जून 18 को कराई थी। महाराज का आश्रम व निवास ग्राम शेरा गांव सहस्रधारा में है।  वह वही पर मिशन से जुड़ी महिलाओं की मीटिंग बुलाई जाती थी। प्रार्थनी 22 जून 18 की महिला मीटिंग में शामिल होने के लिए ग्राम शेरा सहस्रधारा के आश्रम में गयी थी,  दिन में मीटिंग होने के बाद रात को प्रार्थनी उक्त आश्रम के टीन शेड में सो रही थी,  समय करीब रात्रि 12 बजे उक्त आश्रम के जनेऊ क्रांति अध्यक्ष कुलदीप निवासी मुज़फ्फरनगर की पत्नी तथा आश्रम के श्रीमंत नीरज की पत्नी अलका प्रार्थनी के पास टिन शेड में आई और प्रार्थनी से कहा कि तुझे बहुत जरूरी काम से चंदमोहन महाराज ने अपने कमरे में बुलाया हैं, प्रार्थनी बिना किसी शक के कमरे में गयी, तो वह पर चंदमोहन महाराज व कुलदीप दोनों थे, दरवाज...

डौंर थकु़ली के माध्यम से सरकार को चेतन के लिए रैली निकाली

देहरादून – उत्तराखंड की स्थाई राजधानी के लिए धरना स्थल पर बैठे राजधानी निर्माण अभियान के सदस्यों ने आज डौंर थकु़ली के माध्यम से सरकार को चेतन के लिए रैली निकाली शांतिपूर्ण रैली धरना स्थल से और इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति तक जाने थी जिसे पुलिस ने धरना स्थल पर ही रोक दिया काफी जद्दोजहद के बाद राजधानी निर्माण अभियान के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के बेराकटिंग फेंक कर बड़ौनी की मूर्ति के लिए प्रस्थान किया।

केदारनाथ धाम में जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी

Image
केदारनाथ–श्री केदारनाथ धाम में जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी। भगवान भोलेनाथ के  ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग के रूप में श्री केदारनाथ प्रसिद्ध है, पांडवों ने भगवान शिव की तपस्या व अराधना के फलस्वरूप यहां भगवान केदारनाथ जी ने दर्शन दिये थे। पांडवों के अराध्य देव एवं सखा श्री कृष्ण भगवान अपनेक्ष श्री लक्ष्मी नारायण  रूप में केदारनाथ मंदिर के अंदर मंडप में स्वयं विराजमान हैं। और द्रोपदी सहित सहित सभी पांच पांडव भी विराजमान हैं। कल रात्रि को श्री केदारनाथ मंदिर के अंदर मंडप में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया एवं पुजारी पंथेर रामप्रसाद जमलोकी ने पूजा अर्चना की। वहीं आज प्रात: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सहित श्री केदार सभा, ब्यापार सभा के साथ ही  सेना, आईटीबीपी,पुलिस प्रशासन एवं निम सहित केदारनाथ में कार्यरत सभी सरकारी विभाग के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से  भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव झांकी निकाली । झांकी में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप  को डोली में बिठाकर मंदिर  की परिक्रमाकर प्रांगण से  गोल चौक तक समारोह मनाय...

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम में कृष्ण की जन्मोत्सव झांकी निकाली

Image
 रुद्रप्रयाग – बदरीनाथ धाम में जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को मनाया गया। बदरीनाथ मंदिर में मध्य रात्रि को भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ, भगवान का अभिषेक सहित जन्माष्टमी की  विशेष पूजाएं भी  आयोजित हुई जबकि जन्मोत्सव झांकी  आज 24 अगस्त शनिवार  प्रात: को निकाली गयी है। इस अवसर हेतु श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा मंदिर को सजाया गया है‌। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल एवं उपाध्यक्ष अशोक खत्री सहित सभी सदस्यों, मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह, कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी ने  जन्माष्टमी की बधाई दी है।दूसरी और श्री केदारनाथ धाम में भी कृष्ण जन्माष्टमी मनायी गयी। प्रात:श्री केदारनाथ में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी निकाली गयी जिसमें श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों सहित श्री केदारसभा, पुलिस - प्रशासन के लोगों ने भी शिरकत की।   श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, श्री गोपाल जी मंदिर नंदप्रयाग सहित,  श्री भविष्य बद्री मंदिर तपोवन,  योग ध...

आपदा प्रभावित सभी गांवों में प्रति परिवार दस किलो रसद भेजी

Image
उत्तरकाशी –जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की मौजूदगी में बेस कैम्प आराकोट से आज सुबह से ही प्रभावित गांवों  के लिए चरणवद्ध रुप से मजदूरों, पीआरडी जवानों के द्वारा रसद पहुचाई जा रही है। दुचानू, मोण्डा, बरनाली, डगोली के लिए  मजदूरों के द्वारा प्रति परिवार को 10 -10  किलो रसद भेजी गई। इसी तरह अन्य प्रभावित सभी गांवों में भी रसद भेजी जा रही है । तकरीबन 300 के करीब वन, लोनिवि, पीआरडी व स्थानीय मजदूर लगाएं गये है।जिलाधिकारी ने कहा कि रसद सामग्री के साथ ही सड़क मार्गों व पैदल रास्तों का पुनः निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहें है। इसके लिए अलग अलग टीमें कार्य कर रही है। इसके उपरांत जिलाधिकारी बरनाली, डगोली,मोनडा के लिए प्रस्थान किया। जहां आपदा प्रभावित लोगों से मिलेंगें तथा पुनः निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे।इस दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य, उप जिलाधिकारी पुरोला अनुराग आर्य,ईई लोनिवि पुरोला धीरेंद्र कुमार, ईईआरईएस विभू विश्वमित्र, लोनिवि सुरेश तोमर, परियोजना अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा  मौजूद थे। ...