Posts

राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की

Image
देहरादून– आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में  राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने कहा कि ‘‘छात्र-छात्राओं विशेषकर बालिकाओं की सफलता में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। बालिकाओं को शिक्षा व कैरियर में समान अवसर मिलने चाहिये। युवा अपनी शिक्षा का उपयोग सामाजिक न्याय स्थापित करने, जातिगत भेदभाव मिटाने, महिला सशक्तिकरण व नए भारत के निर्माण में करें। युवा रोजगार की तलाश करने के बजाय रोजगार पैदा करने के लिए साहस जुटाएं। संबोधन प्रारंभ करने से पूर्व राज्यपाल ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। और  कहा कि शिक्षा का उपयोग समाज की समस्याओं के समाधान और विभिन्न आपदाओं के निदान हेतु किया जाना जरूरी है। विश्वविद्यालय में शिक्षा और दीक्षा दोनों ही होती है। मनुष्यों में ज्ञान और सद्गुण के विकास के लिए शिक्षा और प्रशिक्षण की जरूरत होती है किंतु कत्तर्व्य बोध के लिए दीक्षा की आवश्यकता होती है। भारत विश्व की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारा देश दिन-प्रतिदिन विकास और कामयाबी की नई ऊंचाईयां छू रहा है। हमारे वैज्ञानिकों ने दूसरे चंद्रयान मिशन को सफलतापूर...

कारगिल की लड़ाई में पाकिस्तान ने मुंह की खाई थी

Image
देहरादून –१९९९ के  कारगिल  युद्ध को 20 साल पूरे हो चुके हैं। पाकिस्तान ने उस समय कारगिल सेक्टर पर कब्जा कर लिया था जिस कब्जे को छुड़ाने में भारत ने लगभग 60 दिनों तक  व अनेक वीर जवानों ने अपनी शहादत देकर पाकिस्तान पर विजय पाई थी और पाकिस्तान ने मुंह की खाई थी। भारतीय जांबाज सैनिकों ने  कारगिल  पर तिरंगा झंडे को लहराया था। यह लड़ाई विश्व की अपने आप में एक  अलग प्रकार क्या युद्ध था जहां दुश्मन हमारे सर पर बैठा था और हम नीचे से उस पर वार कर रहे थे। लेकिन उसका एक वार हमारे कई सैनिकों को शहीद कर रहा था दुनिया की नजरें इस युद्ध पर थी और हमने भी यह साबित कर दिया कि भारत के जवान क्यों दुनियाभर में सर्वश्रेष्ठ  सैनिकों   में इनकी गिनती होती हैं। पाकिस्तान के  सैनिकों और  घुसपैठियों को भारतीय सैनिकों  चुन चुन के मारा था।  कारगिल  विजय दिवस को पूर्व उत्तराखंड सरकार ने शौर्य दिवस घोषित किया था। और इस  शौर्य दिवस  के अवसर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कारगिल शहीद स्मारक पर...

ड्रग्स के विरूद्ध सभी राज्यों को बनाना होगा कानूनः मुख्यमंत्री

Image
चंडीगढ़– चंडीगढ़ में आयोजित इस क्षेत्रीय सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व उत्तराखण्ड के   मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  व संबधित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में ड्रग्स की समस्या और इससे निपटने की चुनौतियों व योजनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चंडीगढ़ में ‘‘नशे के खिलाफ संयुक्त रणनीति’’ पर आयोजित द्वितीय क्षेत्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में देश एवं प्रदेशों के समक्ष मादक पदार्थों का दुरूपयोग एक बड़ी चुनौती है, जिसका सामना सभी प्रदेशों को आपसी समन्वय के साथ करना होगा व  ड्रग्स की समस्या से निपटने के लिये प्रभावी प्रयासों की जरूरत बताते हुए कहा कि नशा समाज में एक विकृति के रूप में उभर रहा है, जो समाज के लिए बहुत बड़ा अभिशाप है। हमारी भावी युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। इसलिए इस विकृति व अभिशाप को जड़ से मिटाने के लिए सभी राज्यों को आपसी समन्वय एव...

बीज बम पेड़-पौधों की संख्या बढ़ाने,खेती के लिए भी लाभदायक-राज्यपाल

Image
 देहरादून – राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने स्कूली बच्चों का आह्वाहन किया है कि वृक्षारोपण में अधिकाधिक भाग लें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिये आगे आए। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि हरियाली से भरपूर स्वच्छ व सुन्दर नए भारत के निर्माण की जिम्मेदारी बच्चों की भी है। बच्चें अपने व अपने माता-पिता व परिजनों के जन्मदिवस पर पौधे रोपें व उनकी देखभाल करें।  राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी संस्थान द्वारा डी0बी0एस0 (पी0जी0) काॅलेज, करनपुर देहरादून में आयोजित बीज बम अभियान सप्ताह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को बीज बम वितरित किये। हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी संस्थान, जाड़ी, उत्तरकाशी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में बीज बम अभियान चलाया गया है। गोबर, मिट्टी व बीज के छोटे-छोटे गोले बना कर उन्हें वितरित किया जा रहा है। इन बीज बमों को जंगलों व अन्य स्थलों में डालकर हरियाली कवर बढ़ाने व मानव-वन्य पशु संघर्ष कम करने के प्रयास किये जाएंगे। उत्तराखण्ड के साथ ही देश के 500 स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल बेबी...

महिला, युवकों को आपदा प्रबंधन ने राहत व खोज का प्रशिक्षण दिया

Image
पौड़ी–जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन पर जिला आपदा प्रबंधन पौड़ी के तहत जनपद के 7 ब्लाकों के चिन्हित ग्राम पंचायतों पर महिला मंगल दल तथा युवक मंगल दलो को 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके तहत यमकेश्वर ब्लाक के परन्दा तथा नैनीडाण्डा ब्लाक के भौन ग्रामपंचायत के युवा एवं महिला मंगल दलों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर टीम के साथ   छटवा दिन संबंधित ग्राम मंचायत के विद्यालयों में प्रशिक्षण के तहत आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 जुलाई 2019 से 13 अगस्त 2019 तक चलेगा। जिसमें 7 नामित संस्थानों के अनुभवि प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के तहत जनपद के जहरीखाल ब्लाक के गजवाड, डाबरी, सेन्धी ग्राम पंचायत तथा पोखडा ब्लाक के कुंज, बीणाधार, एरोली तल्ली, थलीसैण ब्लाक के मंक्षेली, ग्वीठगांव, सरणा। कल्जीखाल ब्लाक के कुण्ड, बडखोल व कोल्डी तथा यमकेश्वर ब्लाक के परन्दा, कसाण, नौगांव मल्ला, गहली। नैनीडाण्डा ब्लाक के भौन, चैवाडा, कसाना वल्ला व किनाथी। जबकि खिर्सू ब्लाक के डुगरीपंथ, सौडतल्ला, बुदेशु व मरखोडा आदि ग...

मुख्य सचिव द्वारा ब्यास घाटी के सात गांवों का निरीक्षण

Image
पिथौरागढ़ – जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला के सीमान्त क्षेत्र ब्यास घाटी के भ्रमण पर पहुॅचे प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा ब्यास घाटी क्षेत्र के 07 गांव बूंदी, गर्ब्याग, नपल्चू, गुंजी, नाबी, रोंगकांग एवं कुटी में संचालित विभिन्न योजनाओं के अतिरिक्त बी0आर0ओ0 द्वारा सीमान्त क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य व पर्यटन के क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल गुंजी के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सेना, अर्ध सैन्य बलों, बी0आर0ओ0 के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये।  बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ब्यास घाटी अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में मुख्य सचिव को अवगत कराया। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने ग्राम सभा रोंगकांग में ग्रामीणों की सड़क सुविधा की मांग के अन्तर्गत अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अस्कोट को निर्देश दिये कि वह शीघ्र ही रोंगकांग को सड़क सुविधा को जोड़े जाने हेतु कुटी नदी में मोटर...

आयुर्वेद टूटी-फूटी झोंपड़ियों में दम तोड़ ....

Image
हरिद्वार– भारतवर्ष में हमारे वैज्ञानिक ऋषियों, हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर व विश्व की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद टूटी-फूटी झोंपड़ियों में दम तोड़ रही थी। आयुर्वेद को जो जनस्वीकार्यता मिलनी चाहिए थी, वह चंद लालची लोगों के षड्यंत्र व भ्रामक प्रचार के कारण नहीं मिल पा रही थी।ऐसे में आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में पतंजलि योगपीठ के प्रयासों से आयुर्वेद को मानो संजीवनी मिल गई। आयुर्वेद की पुनः स्वीकार्यता का कार्य पतंजलि के प्रयासों से ही सम्भव हो सका है। इसी कड़ी में एक नई पहल करते हुए पतंजलि अनुसंधान संस्थान में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एक नई अनुसंधान लैब का उद्घाटन गुरुदेव आचार्य प्रद्युम्न तथा आचार्य बालकृष्ण द्वारा किया गया।  इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि इस लैब के निर्माण का एकमात्र उद्देश्य आयुर्वेद को विश्व की सर्वोच्च औषध प्रणाली (Medicinal System) के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि पतंजलि के प्रयासों से देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में आयुर्वेद की स्वीकार्यता बढ़ी है। लोग भारतीय ऋषियों के गहन अनुसंधान आधारित सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति की ओर लौट र...