Posts

पेड़ हैं तो पानी हैं तो जीवन हैं

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी के अणुप्रयास की जरूरत है।  रामसेतु के निर्माण में जिस प्रकार एक गिलहरी भी अपना योगदान दे रही थी उसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण में छोटी से छोटी कोशिश भी बहुत महत्वपूर्ण है। छोटी-छोटी कोशिशें मिलकर ही बडा परिवर्तन लाती हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने  पर्यावरण व वनीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए डाक विभाग उत्तराखंड परिमण्डल द्वारा आयोजित वाकिंग रेस को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति हमे प्रकृति से जोड़ती है। हमारे यहाँ  पेड़ पौधों, नदियों, कुओं व पशुओं की पूजा की जाती है। इसके पीछे वैज्ञानिक आधार रहा है। पीपल, बरगद, तुलसी, गाय के गुणों को आज विज्ञान भी मानता है। हमारे पूर्वजों ने जो ज्ञान की धरोहर सौंपी है उस पर चलकर ही प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व नीति आयोग ने जल संचय- जल संरक्षण पर बल दिया है।   राज्य सरकार भी इसके लिए प्रयासरत है। हर जिले में एक-एक वाटरशेड विकसित करने के निर्देश दिये...

हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों सम्मेलन की समीक्षा बैठक लेते – जिलाधिकारी

Image
देहरादून – जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मसूरी में हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के होने वाले सम्मेलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लेते हुए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम की तैयारी से सम्बन्धित  जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से लेकर पोलोग्राउण्ड मसूरी और मुख्य ईवेन्ट स्थल होटल सेवाय मसूरी तक तीनों स्थानों पर तथा रूट पर अपने विभाग से सम्बन्धित किये जाने वाले सुधारीकरण कार्यों को समय से पूरा करें। उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न प्वांईट पर तथा सम्पूर्ण रूट पर लोक निर्माण विभाग को सड़क मार्ग सुधारीकरण, विद्युत व बीएसएनएल को विद्युत पोल तथा विद्युत व टेलीफोन की झूलती लाइनों में सुधार करने, मुख्य चिकित्साधिकारी को मय एम्बुलेंस वाहन सहित मेडिकल टीम उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम और नगर पालिका मसूरी को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई  व्यवस्था बनाये रखने और अनावश्यक तथा अधिकृत होल्डिंग को हटाने, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश व मसूरी की रूट पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से मुक्त करने...

अंतरा मेमोरीज पुस्तक को लॉन्च करते शेफ विकास खन्ना

Image
देहरादून –  रोचक कहानियों के संकलन के रूप में  ‘ अंतरा मेमोरीज ’  नाम की पुस्तक में दादा-दादी और पोते-पोतियों के बीच बंधन को मजबूत करने की दिशा में शुरू की गई इस अनूठी पहल के तहत पुस्तक का विमोचन मिशलिन स्टार शेफ विकास खन्ना ने किया। जोकि   55  वर्ष से अधिक उम्र के प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिकों के लिए  रोचक कहानियों का संकलन हैं।  यह पुस्तक देहरादून और मसूरी के स्कूलों जैसे वेलहम गर्ल्स ,   सैंट जॉर्ज कॉलेज ,   दून इंटरनेशनल ,   दि एशियन स्कूल ,   समर वैली , कसिगा आदि ,   से प्राप्त  300  प्रविष्टियों में से चुनी गईं  30  बेहतरीन कहानियों का संकलन है। इस पुस्तक में शेफ विकास खन्ना ने भी योगदान दिया हैं।   उन्होंने अपने खाना बनाने की प्रेरणा अपनी  ‘ बीजी ’   के बारे में अपनी कहानी बताई है। लेखक और साहित्यकार रस्किन बांड ने बचपन की सनक और मासूमियत को इस पुस्तक में दिखाया है। इस पहल को अंतरा सीनियर लिविंग द्वारा  8  से  12  साल के स्कूली बच्चों को शामिल कर शुरू किया गया है। ...

महिलाओं को जूट व सूती बैग बनाने आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहरी बस्ती चीड़ोवाली-कंडोली में उत्तराखण्ड महिला समेकित विकास योजना के अन्तर्गत कामन फेसिलिटी सेन्टर के अधीन संचालित द्विवर्षीय महिला कौशल प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया। इस प्रशिक्षण केन्द्र में 120 स्थानीय महिलाओं को जूट व सूती बैग बनाने आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में महिलाओं को हुनरमंद बनाया जाना समय की जरूरत है। यदि महिलायें मजबूत हुई तो परिवार, समाज व देश मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेती आदि के संसाधनों की सुविधा के साथ ही जीविका के साधनों का  विकल्प रहता है, जिसका शहरी क्षेत्रों में अभाव रहता है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जमीन आदि की कमी के कारण यह सुविधायें नहीं उपलब्ध हो पाती हैं। इसके लिये जरूरी है कि शहरों की गरीबों को दूर करने के लिये यहां की महिलाओं को हुनरमंद बनाया जाय, कौशल विकास के जरिये हम वेस्ट को बेस्ट में बदल सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये राज्य सरकार द्वारा प्रभावी पहल की जा रही है। उद्य...

पौड़ी के सभी न्याय व ग्राम पंचायतों में प्रशासक तैनात

Image
पौड़ी- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के सभी न्याय व ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के उपरान्त उनमें प्रशासक तैनात कर दिये हैं। ये सभी प्रशासक नई ग्राम पंयायतों के गठन व अधिकतम छह महीने की अवधि तक ही प्राधिकृत रहेंगे। उन्होंने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार ही जनपद में प्रशासक तैनात किये गये हैं। उन्होंने बताया संबंधित ब्लाक के अधिकारियों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत खिर्सू ब्लाक की न्याय पंचायत पोखरी के तहत 24 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ विनोद उनियाल, न्याय पंचायत चमराड़ा की 17 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ विनोद कुमार तथा न्याय पंचायत  देवलगढ़ की  10 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ दिनेश चंद्र पंत को नामित किया गया है। यमकेश्वर ब्लाक की न्याय पंचायत मागथा की 8 ग्राम पंचायतों के लिए एबीडीओ रमेश सिंह नेगी, न्याय पंचायत गैंड की 11 ग्राम पंचायतों के लिए सहायक कृषि अधिकारी निष्ठा, न्याय पंचायत बनचुरी की 10 ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ रणवीर सिंह कठैत, न्याय पंचायत नीलकंठ की  15 ग्राम पंचायतों के लिए अपर सहायक अभियंता संजीव कुमार वर्मा, न्या...

राज्यपाल ने नेगी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार पर शुभकामनाएँ दी

Image
देहरादून–राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2018 मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी तथा उन्हें सम्मानित किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि  नरेन्द्र सिंह नेगी ने पहाड़ के दर्द को अपनी गीतों में पिरोया तथा उस पीड़ा को जन-जन तक पहुचांया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र सिंह नेगी जी का सम्मान उत्तराखण्ड की समृद्धशाली संस्कृति का सम्मान है।उनकी इस उपलब्धि से सम्पूर्ण प्रदेशवासी गौरान्वित हैं। तो वही  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसिद्ध लोक गायक  नरेन्द्र सिंह नेगी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2018 मिलने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारी समृद्ध लोक संस्कृति एवं लोक विधा के विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व के धनी नरेन्द्र सिंह नेगी को दिया गया यह प्रतिष्ठित सम्मान उत्तराखण्ड का भी सम्मान है। मुख्यमंत्री ने नेगी के यशस्वी दीर्घ जीवन की भी ईश्वर से कामना की है।  

हंस फाउण्डेशन के सहयोग से जयहरीखाल में बनेगा आदर्श विद्यालय

Image
देहरादून–हंस फाउण्डेशन के सहयोग से पौड़ी गढ़वाल जिले के जयहरीखाल में आदर्श विद्यालय बनाया जायेगा। सतपुली के निकट लवाड़ में हंस फाउण्डेशन के सहयोग से स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी खोला जायेगा। इस सबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में हंस फाउण्डेशन के सीईओ जनरल एस.एन मेहता व अधिकारियों के साथ बैठक की। जयहरीखाल में खुलने वाला यह विद्यालय लगभग 37 एकड़ क्षेत्र में बनाया जायेगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को इस विद्यालय में प्रवेश हेतु प्राथमिकता दी जायेगी। यह कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि इस विद्यालय में आधुनिक शिक्षा तकनीक की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। प्रयास किया जाए कि अगले शैक्षणिक वर्ष तक यह विद्यालय बनकर तैयार हो जाए, ताकि इसमें नये शैक्षणिक वर्ष से कक्षाएं प्रारम्भ की जा सकें। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को उच्च शैक्षिक गुणवत्ता का बनाया जायेगा। ऐसी व्यवस्था भी की जायेगी कि प्रति माह अखिल भारतीय सेवा का एक अधिकारी जाकर विद्यालय में गेस्ट लेक्चर दे।मुख्यमंत्री त...