Posts

महाकुम्भ के आरम्भ होने से पहले फोर लेनिंग का कार्य पूर्ण हो

Image
नई दिल्ली–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की व चारधाम परियोजना के अंतर्गत सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत ऋषिकेश बाई पास के लिए भूमि अधिग्रहण की लागत भारत सरकार द्वारा वहन की जाए। केन्द्रीय सड़क निधि के तहत लगभग 454 करोड रूपए लागत की 19 अतिरिक्त योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर 17 प्रान्तीय मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने व हरिद्वार रिंग रोड़ की स्वीकृति देने का अनुरोध किया।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 2021 में हरिद्वार में महाकुम्भ मेले का आयोजन किया जाना है। इसमें सम्भावित यातायात दबाव से निपटने के लिए हरिद्वार शहर में रिंग रोड़ का निर्माण कराया जाना अहुत जरूरी है। रिंग रोड़ की अनुमानित लम्बाई 47 किमी व लागत 1566 करोड़ रूपए आंकलित की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इसकी डीपीआर का मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के समक्ष प्रस्तुत करते हुए रिंग रोड़ का संरेखण कर लिया गया ह...

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर की यात्रा का पहला जत्था हुआ रवाना

Image
धारचूला–आलौकिक , प्राकृतिक सोंदर्य समेटे ,सफेद बर्फ की चादर ओढ़े कैलाश पर्वत  एवमं हिम लहरों के सरोवर कैलाश मानसरोवर की यात्रा को पहला जत्था आज , धारचूला से रवाना हुआ।  उत्तराखंड लिपुलेख दर्रे से गुजरने वाली इस  धार्मिक यात्रा  में यात्रियों की सुरक्षा ,एवम सफल यात्रा का धेय्य लिए एस डी आर एफ के जवान इंस्पेक्टर नरेंद्र आर्य के नेतृत्व में रवाना हुए,58  सदस्यीय दल में  49 पुरुष एवमं 9 महिला यात्री है। यात्रा जथ्था शुक्रवार की सुबह 5 बजे धारचूला से बूंदी को रवाना हुआ लगभग 45 किमी रोड एवम 18 किमी की पैदल यात्रा के पश्चात दल बूंदी पहुँच गया है। शनिवार प्रातः यात्रा दल गुंजी को रवाना होगा, यात्रा का शुभारंभ 11 जून को दिल्ली से हुआ था , किन्तु उत्तराखण्ड प्रदेश से  प्रथमदल आज रवाना हुआ, 18 यात्री दलों  में प्रत्येक जत्थे में  लगभग 60 श्रद्धालु  सम्मलित हैं। राज्य आपदा प्रतिवादन बल  की स्थापना के पश्चात से एस डी आर एफ के जवान धार्मिक यात्राओं को सफल एवम सुरक्षित बनाने में प्रयासरत एवम प्रतिबद्ध है प्रदेश भर में लगभग 32 स्थानों में...

वर्तमान राजनीतिक हालातों में मीडिया की जिम्मेदारी बढ़ी:पवन बंसल

Image
हरिद्वार–योग गुरु स्वामी रामदेव ने पत्रकारों को आह्वान किया है कि वह मुकाबले के इस दौर में खुद प्रमाणित करने के लिए अपडेट रखें और ज्यादा से ज्यादा अध्ययन की आदत डालें। आने वाला समय बेहद मुकाबले का दौर है ऐसे में मार्किट में बने रहने के लिए पत्रकारों को एक शब्दकोश की तरह काम करना होगा।स्वामी रामदेव ने पतंजलि योगपीठ के श्रद्धालयंम सभागार में इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन के नौवें वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद देश के विभिन्न राज्योँ से आये हुए पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। आईजेयू के वार्षिक अधिवेशन के दौरान हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष के बी पंडित को सर्वसम्मति से आईजेयू का राष्ट्रीय अध्यक् तथा कर्नाटक के मुरगेश शिवपुजी को महासचिव चुना गया जिसकी घोषणा आचार्य गौरी शंकर ने की। स्वामी रामदेव ने केबी पंडित व मुरगेश तथा उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अगर आप स्वभाव से पत्रकार है तो आपके कई तरह के सामाजिक सुखों से वंचित होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में प्रिंट मीडिया से इलैक्ट्रोनिक मीडिया भले ही आगे निकल रहा है लेकिन प्रिंट मीडिया की साख आज ...

कर्णप्रयाग में सिमली-ग्वालदम मलोट ब्रिज का लोकार्पण

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नौली, कर्णप्रयाग में सिमली-ग्वालदम रोड़ पर बीआरओ द्वारा 4.36 करोड़ की लागत से निर्मित 45 मीटर लम्बे मलोट ब्रिज का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिमली बाजार से ग्रांम सिमली गांव तथा देवल से सिदोली गांव मोटर मार्ग निर्माण, गैरसैण ब्लाक के हाईस्कूल गोगना के दो कक्षों का निर्माण, जून माह में गैरसैंण के लामबगड़ में आई बाढ़ से ग्राम लामबगड की बाढ़ सुरक्षा, नौली देवथापली रतूडा अनुसूचित बस्ती तक मोटर मार्ग तथा उज्जवलपु-सैंज धारकोट घण्डियाल मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि ब्रिज निर्माण से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ कुमाऊ क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।         मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार का प्रयास प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व पेयजल की योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये योजनायें बनायी जा रही हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में युवा स्वरोजगार से जुडेंगे तो पलायन क...

दून में पर्यटकों को मिलेगा परम्परागत पहाड़ी भोजन

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिला सशक्तिकरण के साथ ही प्रदेश के परम्परागत व्यंजनों को बढ़ावा देने तथा देश व दुनिया में पर्यटकों के माध्यम से इसकी पहचान बनाने के लिए पहाड़ी रसोई योजना को कारगर प्रयास बताया है।  राजपुर रोड स्थित अनिकेत पैलेस में सरस्वती जागृति महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित ‘‘पहाड़ी रसोई‘‘ का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि महिला समूह द्वारा किया गया यह प्रयास महिला सशक्तिकरण की भी मजबूत पहल है। उन्होंने इसे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायी भी बताया है।   मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि समाज में महिला व पुरुष दोनों पक्ष यदि सशक्त होंगे तो हमारा समाज भी आगे बढ़ेगा तथा समाज का कल्याण भी होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि हमारा प्रदेश पर्यटन प्रदेश है। यहां आने वाले पर्यटकों को पर्वतीय व्यंजनों की चाहत रहती है। इससे हमारे उत्पादों को देश व दुनिया में पहचान मिलने के साथ ही पारम्परिक खेती के उत्पादन के प्रति हमारे लोग प्रेरित होंगे। इससे पारम्परिक उत्पादों व खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि...

महाकुम्भ के लोगो व स्लोगन पर पुरस्कार देगी सरकार

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सचिवालय में नगर विकास मंत्री मदन कौशिक के साथ 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ के कार्यों में तेजी लाने के लिए जल्द ही स्थाई मेला अधिकारी व मेला पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की जायेगी। कुंभ में होने वाले स्थाई कार्यों की जल्द स्वीकृति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2020 तक स्थाई प्रकृति के सभी कार्य पूर्ण कर लिये जाय। कार्यों की गुणवत्ता व पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाय। महाकुंभ को सुविधाजनक बनाने व भीड़ प्रबंधन में सहयोग के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाय। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाय। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि हरिद्वार महाकुम्भ के लिए लोगो (प्रतीक चिन्ह) व स्लोगन के  लिए जनता के सुझाव आमंत्रित किये जाय। इसके लिए पुरस्कार राशि का प्राविधान किया जाय। कुंभ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल, टॉयलेट, सफाई आदि की व्यवस्था के लिए सुनियोजित प्लानिंग करने के लिए कहा। सकुशल कुंभ कराने व कार्यों की निरंतर निगर...

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री मीणा का दिल के दौरे से मौत

Image
रुद्रप्रयाग– उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए आए  मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा अपने परिजनों के साथ केदारनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए गए थे। वह रूद्रप्रयाग के हनुमान मंदिर आश्रम में रूके थे शिवनारायण मीणा को अचानक सीन में दर्द हुआ,परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में लाये वहां डाक्टरों ने शिवनारायण मीणा की जांच की किंतु दिल का दौरा पड़ने और समय से ईलाज ना मिल पाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।  शिवनारायण मीणा मध्यप्रदेश के कद्दवर नेताओ में शुमार हैं।रूद्रप्रयाग अस्पताल से पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा की बॉडी की मध्य प्रदेश के लिए रवाना कर दी गई हैं।