Posts

कर्णप्रयाग में सिमली-ग्वालदम मलोट ब्रिज का लोकार्पण

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नौली, कर्णप्रयाग में सिमली-ग्वालदम रोड़ पर बीआरओ द्वारा 4.36 करोड़ की लागत से निर्मित 45 मीटर लम्बे मलोट ब्रिज का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिमली बाजार से ग्रांम सिमली गांव तथा देवल से सिदोली गांव मोटर मार्ग निर्माण, गैरसैण ब्लाक के हाईस्कूल गोगना के दो कक्षों का निर्माण, जून माह में गैरसैंण के लामबगड़ में आई बाढ़ से ग्राम लामबगड की बाढ़ सुरक्षा, नौली देवथापली रतूडा अनुसूचित बस्ती तक मोटर मार्ग तथा उज्जवलपु-सैंज धारकोट घण्डियाल मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि ब्रिज निर्माण से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ कुमाऊ क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।         मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार का प्रयास प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व पेयजल की योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये योजनायें बनायी जा रही हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में युवा स्वरोजगार से जुडेंगे तो पलायन क...

दून में पर्यटकों को मिलेगा परम्परागत पहाड़ी भोजन

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिला सशक्तिकरण के साथ ही प्रदेश के परम्परागत व्यंजनों को बढ़ावा देने तथा देश व दुनिया में पर्यटकों के माध्यम से इसकी पहचान बनाने के लिए पहाड़ी रसोई योजना को कारगर प्रयास बताया है।  राजपुर रोड स्थित अनिकेत पैलेस में सरस्वती जागृति महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित ‘‘पहाड़ी रसोई‘‘ का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि महिला समूह द्वारा किया गया यह प्रयास महिला सशक्तिकरण की भी मजबूत पहल है। उन्होंने इसे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायी भी बताया है।   मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि समाज में महिला व पुरुष दोनों पक्ष यदि सशक्त होंगे तो हमारा समाज भी आगे बढ़ेगा तथा समाज का कल्याण भी होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि हमारा प्रदेश पर्यटन प्रदेश है। यहां आने वाले पर्यटकों को पर्वतीय व्यंजनों की चाहत रहती है। इससे हमारे उत्पादों को देश व दुनिया में पहचान मिलने के साथ ही पारम्परिक खेती के उत्पादन के प्रति हमारे लोग प्रेरित होंगे। इससे पारम्परिक उत्पादों व खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि...

महाकुम्भ के लोगो व स्लोगन पर पुरस्कार देगी सरकार

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सचिवालय में नगर विकास मंत्री मदन कौशिक के साथ 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ के कार्यों में तेजी लाने के लिए जल्द ही स्थाई मेला अधिकारी व मेला पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की जायेगी। कुंभ में होने वाले स्थाई कार्यों की जल्द स्वीकृति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2020 तक स्थाई प्रकृति के सभी कार्य पूर्ण कर लिये जाय। कार्यों की गुणवत्ता व पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाय। महाकुंभ को सुविधाजनक बनाने व भीड़ प्रबंधन में सहयोग के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाय। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाय। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि हरिद्वार महाकुम्भ के लिए लोगो (प्रतीक चिन्ह) व स्लोगन के  लिए जनता के सुझाव आमंत्रित किये जाय। इसके लिए पुरस्कार राशि का प्राविधान किया जाय। कुंभ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल, टॉयलेट, सफाई आदि की व्यवस्था के लिए सुनियोजित प्लानिंग करने के लिए कहा। सकुशल कुंभ कराने व कार्यों की निरंतर निगर...

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री मीणा का दिल के दौरे से मौत

Image
रुद्रप्रयाग– उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए आए  मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा अपने परिजनों के साथ केदारनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए गए थे। वह रूद्रप्रयाग के हनुमान मंदिर आश्रम में रूके थे शिवनारायण मीणा को अचानक सीन में दर्द हुआ,परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में लाये वहां डाक्टरों ने शिवनारायण मीणा की जांच की किंतु दिल का दौरा पड़ने और समय से ईलाज ना मिल पाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।  शिवनारायण मीणा मध्यप्रदेश के कद्दवर नेताओ में शुमार हैं।रूद्रप्रयाग अस्पताल से पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा की बॉडी की मध्य प्रदेश के लिए रवाना कर दी गई हैं।

बालाजी सेवा समिति 31 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराएगी

Image
देहरादून। श्री श्री बालाजी सेवा समिति विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 30 जून, 2019 को ब्लैसिंग फार्म  पथरी बाग  में 31 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराने जा रही है जिसमें  उत्तराखण्ड की राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहकर नवदम्पतियों को अपना स्नेह आर्शीवाद प्रदान करेंगी। सुन्दरकांड पाठ में जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य उपस्थित रहेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि समिति पिछले सात वर्षो में 126 निर्धन कन्याओं का विवाह सम्पन्न करा चुकी है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सफलता के लिए आगामी  रविवार 23 जून 2019 को ब्लैसिंग  फार्म में संगीतमय सुन्दरकांड का पाठ त्रिदण्डि स्वामी भक्ति विलास व प्रसन्न त्यागी द्वारा  तथा भजन संध्या तेजेन्द्र हरजाई के मधुर कंठ से प्रस्तुत की जायेगी तथा दीपक राधे दिल्ली वाले भी अपनी संगीतमय प्रस्तुतियां प्रस्तुत करेंगे। सुन्दरकांड पाठ में जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य  उपस्थित रहेंगे। तत्पश्चात भ...

छात्र दोस्त के रूप में एक पौधा लगाएगा

Image
देहरादून– स्कूली छात्र कल प्रदेश के भविष्य हैं। छात्रों को वृक्ष मित्र बनाकर उन्हें जीवित रखने के लिए स्कूली छात्रों में वृक्षों  के प्रति मित्रता की भावनाओं को जागृत कर उनके संरक्षण के सम्बंध में पर्यावरणविद व वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक ज्योति यादव से मिले और सुझावा दिया कि पर्यावरणीय असंतुलन कारकों से  कल के भवष्य निर्माता नौनिहाल  स्कूलों के छात्र भी प्रभावित होंगे क्योंकि कल इन्होंने ही वैज्ञानिक, अविष्कार, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी बनना हैं। इन छात्रों में अच्छी सोच विकसित कर समाज को शिक्षित, सुसज्जित व संवृद्धि बनाना शिक्षक का प्रथम दायित्व हैं। हमारा उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए पेड़ो का संरक्षण एक दोस्त के रूप में होना चाहिए। इस सम्बंध में डॉ सोनी ने विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक से अनुरोध किया कि उत्तराखंड के समस्त माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों में इस वर्षात में पौधारोपण "मेरा पेड़-मेरा दोस्त" योजना के तहत किये जाय ताकि छात्र दोस्त के रूप में एक पौधा लगाएगा और उसका परवरिश भी वह दोस्त या मित्र के र...

पुलिस ने जसप्रीत व यसप्रित को किया कश्मीर के हवाले

Image
 चमोली – उत्तराखंड में चार धाम यात्रा अपने चरम पर है और पांचवें धाम की यात्रा अभी शुरू हुई हैं। जिसमें पंजाब के साथ ही देश के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की तरफ आ रहे हैं। इसी यात्रा पर निकले एक परिवार के मासूम बच्चे अपने मां बाप से बिछड़ गए जिसकी सूचना थाना गोविन्दघाट को मिली, वही क्षेत्र में ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मी कैलाश गोस्वामी व महिला कांस्टेबल आरती को मोटर पुल पर 02 बच्चे रोते हुये दिखाई दिये,   पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल दोनों बच्चों को चुप कराया गया एवं उनसे उनका नाम एवं माता पिता के बारे मे पूछा गया, बच्चों ने अपना नाम जसप्रीत सिह उम्र 7 वर्ष व यसप्रित सिंह उम्र 5 वर्ष बताया गया एवं बताया गया की वो अपने माता पिता के साथ आये थे एवं उनसे बिछड़ गये हैं, पुलिस कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते उक्त बच्चों के परिजनों की खोज शुरु की गई, काफी खोज करने के पश्च्यात उनके परिजन गोविन्दघाट में श्री बद्रीनाथ तिराहे पर मिले जिनके द्वारा काफी समय से अपने बच्चों को ढूंढा जा रहा था, पुलिस कर्मियों द्वारा दोनों बच्चों को सकुशल उनके माता पिता के सुपुर्द किया ...