Posts

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री मीणा का दिल के दौरे से मौत

Image
रुद्रप्रयाग– उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए आए  मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा अपने परिजनों के साथ केदारनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए गए थे। वह रूद्रप्रयाग के हनुमान मंदिर आश्रम में रूके थे शिवनारायण मीणा को अचानक सीन में दर्द हुआ,परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में लाये वहां डाक्टरों ने शिवनारायण मीणा की जांच की किंतु दिल का दौरा पड़ने और समय से ईलाज ना मिल पाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।  शिवनारायण मीणा मध्यप्रदेश के कद्दवर नेताओ में शुमार हैं।रूद्रप्रयाग अस्पताल से पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा की बॉडी की मध्य प्रदेश के लिए रवाना कर दी गई हैं।

बालाजी सेवा समिति 31 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराएगी

Image
देहरादून। श्री श्री बालाजी सेवा समिति विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आगामी 30 जून, 2019 को ब्लैसिंग फार्म  पथरी बाग  में 31 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराने जा रही है जिसमें  उत्तराखण्ड की राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहकर नवदम्पतियों को अपना स्नेह आर्शीवाद प्रदान करेंगी। सुन्दरकांड पाठ में जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य उपस्थित रहेंगे।  उक्त जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि समिति पिछले सात वर्षो में 126 निर्धन कन्याओं का विवाह सम्पन्न करा चुकी है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सफलता के लिए आगामी  रविवार 23 जून 2019 को ब्लैसिंग  फार्म में संगीतमय सुन्दरकांड का पाठ त्रिदण्डि स्वामी भक्ति विलास व प्रसन्न त्यागी द्वारा  तथा भजन संध्या तेजेन्द्र हरजाई के मधुर कंठ से प्रस्तुत की जायेगी तथा दीपक राधे दिल्ली वाले भी अपनी संगीतमय प्रस्तुतियां प्रस्तुत करेंगे। सुन्दरकांड पाठ में जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य  उपस्थित रहेंगे। तत्पश्चात भ...

छात्र दोस्त के रूप में एक पौधा लगाएगा

Image
देहरादून– स्कूली छात्र कल प्रदेश के भविष्य हैं। छात्रों को वृक्ष मित्र बनाकर उन्हें जीवित रखने के लिए स्कूली छात्रों में वृक्षों  के प्रति मित्रता की भावनाओं को जागृत कर उनके संरक्षण के सम्बंध में पर्यावरणविद व वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक ज्योति यादव से मिले और सुझावा दिया कि पर्यावरणीय असंतुलन कारकों से  कल के भवष्य निर्माता नौनिहाल  स्कूलों के छात्र भी प्रभावित होंगे क्योंकि कल इन्होंने ही वैज्ञानिक, अविष्कार, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी बनना हैं। इन छात्रों में अच्छी सोच विकसित कर समाज को शिक्षित, सुसज्जित व संवृद्धि बनाना शिक्षक का प्रथम दायित्व हैं। हमारा उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए पेड़ो का संरक्षण एक दोस्त के रूप में होना चाहिए। इस सम्बंध में डॉ सोनी ने विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक से अनुरोध किया कि उत्तराखंड के समस्त माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों में इस वर्षात में पौधारोपण "मेरा पेड़-मेरा दोस्त" योजना के तहत किये जाय ताकि छात्र दोस्त के रूप में एक पौधा लगाएगा और उसका परवरिश भी वह दोस्त या मित्र के र...

पुलिस ने जसप्रीत व यसप्रित को किया कश्मीर के हवाले

Image
 चमोली – उत्तराखंड में चार धाम यात्रा अपने चरम पर है और पांचवें धाम की यात्रा अभी शुरू हुई हैं। जिसमें पंजाब के साथ ही देश के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की तरफ आ रहे हैं। इसी यात्रा पर निकले एक परिवार के मासूम बच्चे अपने मां बाप से बिछड़ गए जिसकी सूचना थाना गोविन्दघाट को मिली, वही क्षेत्र में ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मी कैलाश गोस्वामी व महिला कांस्टेबल आरती को मोटर पुल पर 02 बच्चे रोते हुये दिखाई दिये,   पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल दोनों बच्चों को चुप कराया गया एवं उनसे उनका नाम एवं माता पिता के बारे मे पूछा गया, बच्चों ने अपना नाम जसप्रीत सिह उम्र 7 वर्ष व यसप्रित सिंह उम्र 5 वर्ष बताया गया एवं बताया गया की वो अपने माता पिता के साथ आये थे एवं उनसे बिछड़ गये हैं, पुलिस कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते उक्त बच्चों के परिजनों की खोज शुरु की गई, काफी खोज करने के पश्च्यात उनके परिजन गोविन्दघाट में श्री बद्रीनाथ तिराहे पर मिले जिनके द्वारा काफी समय से अपने बच्चों को ढूंढा जा रहा था, पुलिस कर्मियों द्वारा दोनों बच्चों को सकुशल उनके माता पिता के सुपुर्द किया ...

जिलाधिकारी का यात्री के रूप किया गौरीकुण्ड का निरीक्षण

Image
सोनप्रयाग–जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा रविवार की रात्रि को  सोनप्रयाग पार्किंग से एक यात्री के रूप में गुप्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सोनप्रयाग वाहन पार्किंग में वाहनों की पार्किंग के संबंध में पाया गया कि उक्त स्थान पर तैनात होमगार्ड के जवान द्वारा यात्री वाहनों की अनुचित ढंग से पार्किंग कराई जा रही है। डी एम ने  प्राइवेट वाहन से 1.00 बजे से प्रातः 11ः00 बजे  गौरीकुण्ड एवं गौरीकुण्ड घोड़ा पड़ाव का एक यात्री के रूप में गुप्त रूप से निरीक्षण करते हुए रात्रि प्रवास गौरीकुण्ड घोड़ा पड़ाव में किया गया। इस संबंध में पाया गया कि गौरीकुण्ड घोड़ा पड़ाव में रात्रि 1ः00 बजे से केदारनाथ हेतु घोड़े-खच्चरों का संचालन शुरू हो जाता है। घोड़े-खच्चरों की व्यवस्था देखने पर स्पष्ट हुआ कि जवानों के अभाव में घोड़ा पड़ाव पर अत्यन्त अव्यवस्था फैली हुई है। घोड़े खच्चर के स्वामियों द्वारा घोड़े-खच्चरों को रास्ते पर ही खड़ा किया जाना पाया गया, जिससे यात्रियों को अत्यन्त परेशानियां होनी पायी गईं। इस बीच घोड़ा पड़ाव पर पुलिस होमगार्ड का कोई भी जवान तैनात नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान प्...

सौ किलो डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

Image
 देहरादून-अवैध नशे के विरुद्ध पुलिस का अभियान तेजी पर हैं। जिसमें अवैध  शराब एवं मादक पदार्थो की रोकथाम व धरपकड  व चैकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी सहसपुर द्वारा  सहसपुर क्षेत्र मे अलग अलग पुलिस टीमें बनाकर  क्षेत्र मे चैकिंग हेतु अलग अलग टीमें बनाकर चयनित स्थानों पर रवाना किया गया। जसौवाला पुल के पास चकराता रोड पर सहसपुर पुलिस एवं सीपीयू देहरादून  की संयुक्त  टीम द्वारा आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। लगभग 12:50 बजे एक स्विफ्ट कार संख्या HR08V-6795 सफेद रंग सहसपुर  देहरादून की तरफ से तेज रफ्तार मैं आती दिखाई दी इस वाहन को पुलिस एवं सीपीयू की टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक द्वारा सीपीयू के कांस्टेबल मनोज कुमार को टक्कर मारकर तेजी से भाग निकलने के प्रयास में वो जामनखाता रोड की तरफ भागा निकला लेकिन उसके पीछे पुलिस और सीपीयू के वाहन उसका पीछा कर रामकेश उम्र 32 वर्ष पुत्र नोरिया राम निवासी आरके पुरम कॉलोनी बिहाइंड मिलन पार्लर अंबाला रोड कैथल हरियाणा को उसकी कार सहित जामुनखाता वाली रोड पर सौ क...

रजाई गद्दे की दुकान में आग लगी

Image
देहरादून – समय 10:29 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना बसंत विहार पर सूचना प्राप्त हुई कि काली मन्दिर के निकट जी0एम0एस0 रोड पर दो दुकानों में आग लग गई है । सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष बसंत विहार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो पाया कि काली मन्दिर के निकट जी0 एम0 एस0 रोड पर रजाई गद्दे तथा ऑटो पार्टस की दुकान में आग लगी हुई थी । रजई गद्दे की दुकान जफर पुत्र लियाकत अली निवासी जी0एम0एस0 रोड व ऑटो पार्टस एंड सर्विस सेंटर की दुकान सद्दाम पुत्र आबिद अली निवासी जी0एम0एस0 रोड की होना ज्ञात हुआ । पुलिस द्वारा बिजली विभाग से सम्पर्क कर विद्युत आपूर्ती को बंद कराया गया तथा मौके पर मौजूद फायर उपकरणों एवं फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग को बुझाया गया । रजई गद्दे की दुकान में रूई बीनने वाली मशीन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हुआ है । शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दुकान में रखे हुए रजई गद्दे में आग फैल गयी तथा बगल की ऑटो पार्टस एंड सर्विस सेंटर तक फैल गई । आग से कोई जनहानि नही हुई है तथा सम्पत्ति नुकसान का आंकलन किया जा रहा है ।