Posts

योग का महाकुम्भ हर-की-पौड़ी पर मनायेंगे -स्वामी रामदेव

Image
हरिद्वार– स्वामी रामदेव के सान्निध्य में पतंजलि के माध्यम से प्रत्येक वर्ष ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ का भव्य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह कार्यक्रम स्वामी रामदेव व  आचार्य बालकृष्ण की पावन उपस्थिति में उनके गृह जनपद तथा विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरिद्वार के पावन स्थल हर-की-पौड़ी पर मनाया जाएगा। दिव्य योग मंदिर, कनखल में एक प्रेस-वार्ता को सम्बोधित करते हुए  स्वामी रामदेव ने इसकी औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि जब से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा हुई है तब से पतंजलि योगपीठ द्वारा प्रत्येक वर्ष 21 जून को यह कार्यक्रम देश के विभिन्न स्थानों जैसे- राजपथ से लेकर फरीदाबाद, अहमदाबाद, कोटा, दुबई आदि अनेक स्थानों पर मनाया गया, जहाँ अनेक विश्व कीर्तिमान भी स्थापित किए गए। इस वर्ष योग का यह महाकुम्भ देश की आध्यात्मिक राजधानी हरिद्वार के पावन स्थल हर-की-पौड़ी पर मनाया जाएगा जो स्वयं एक कीर्तिमान होगा। योग के इस महाकुम्भ से हरिद्वार सहित पूरी देवभूमि उत्तराखण्ड गौरवान्वित होगी। कार्यक्रम में देश के आम नागरिक से लेकर कई बड़े सैलेब्रिटी, कैबिनेट मंत्रीगण, विश्व...

आठ साल की बच्ची के साथ दुराचार करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Image
देहरादून-- एक महिला द्वारा चौकी लक्खीबाग पर लिखित सूचना दी की समय करीब 1.30 बजे दिन को वह अपनी सास मां के साथ अपने घर पर थी मेरी बेटी जिसकी उम्र 8 साल हैं। अपने कमरे में खेल रही थीं हमारे घर में काम करने आए सोनू मिश्रा उर्फ राजकुमार पुत्र  सुरेश मिश्रा निवासी 320 रामनगर लक्खी बाग थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 27 वर्ष उसको आराम करने के बहाने तीसरी मंजिल स्थित हमारे कमरे में उसको बहला-फुसलाकर ले गया जहां पर उसके साथ गलत काम किया जब मेरी बेटी नीचे आई तो उसके कपड़ों से हमें एहसास हुआ और उससे पूछा  तो उसने बताया कि यह सब सोनू चाचा ने उसके साथ किया हैं।इस सूचना पर तत्काल चौकी लक्खीबाग पर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा इसकी सूचना उच्च अधिकारी को दी गई जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को अति गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया  साथ ही पीड़िता का मेडिकल तथा अन्य साक्ष्य एकत्रित किए गए  तथा अभियुक्त की तलाश हेतु उसके घर ...

जैसे मैं तरस रहा हूं, वो भी भाई के प्यार के लिए तरसे

Image
 देहरादून–अभियुक्त राजीव सैनी द्वारा बताया गया कि वह मृतक दीपक उर्फ रिंकू पुत्र सूरज सिंह निवासी मनसा देवी की बहन ममता से पतंजलि के पदार्था नामक कंपनी में मिला था जहां पर मैं ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। धीरे-धीरे बातचीत  करते करते हम दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे, एवं दोनों आपसी रजामंदी से एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। इस बीच हम दोनों का एक दूसरे के घर भी आना जाना शुरू हो गया था। मेरे द्वारा  पतंजलि पदार्था में नौकरी के दौरान  कमाया गया सभी पैसा  ममता के ऊपर खर्च किया गया था। इस दौरान हम लोग बहुत सी जगह घूमने फिरने भी गए थे, और खरीदारी भी की थी।उसके परिवार के सभी लोग हमारी शादी के लिए तैयार भी थे। परंतु उसका भाई हमारी शादी से खुश नहीं था। हम दोनों का एक दूसरे के परिवार में आना जाना भी हो गया था। परंतु अब पिछले कुछ समय से ममता के द्वारा शादी से इनकार किया जा रहा था एवं उसकी शादी उसके परिवारजन मेरा अलग बिरादरी का होने के कारण कहीं और कर रहे थे।क्योंकि मैं ममता से बहुत अधिक प्यार करता हूं, एवं उसके द्वारा मुझे धोखा दिया जा रहा था। इस कारण में मानसिक रूप से...

हेमकुण्ड साहिब जी के कपाट गुरुवाणी के साथ श्रद्धालुओं के लिये खोले दिये

Image
 चमोली -उत्तराखंड के पांचें  धाम हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के अवसर पर  कल गोविंदगढ़ गुरुद्वारे से लगभग 8000 हजार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकले जो रात्रि विश्राम घांघरिया में करने के बाद सुबह सुबह हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के अवसर पर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए पहुंचे है। श्री हेमकुण्ड साहिब  के कपाट सुबह 10:25 बजे गुरुअरदास,शबद,कीर्तन एवं गुरुवाणी के साथ श्रद्धालुओं के लिये खोले दिये गये हैं।श्री हेमकुण्ड साहिब जी के कपाट खुलने के अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी आपकी सफल,सुखद,सुरक्षित यात्रा के लिये तत्पर व प्रतिबद्ध है। साथ ही चारधाम यात्रा हेतु पधारे सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है। जनपद पुलिस द्वारा श्री हेमकुंड साहिब आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। साथ ही श्री हेमकुन्ड साहिब मार्ग के मुख्य पड़ाव भ्युन्डार एवं घाघरिया में एस डी.आर.एफ़ तैनात की गई है।चारधाम यात्रा में पैदल यात्रियों हेतु आवश्यक सुरक्षा  सुझाव भी पुलिस ने दिये हैं। जैसे पैदल आने-जाने वाले सभी यात्री कृपया मौसम सम्बन्...

लोकगायक गोपाल मठपाल व आशा नेगी ने बांधा समां

Image
 अल्मोड़ा– द्वाराहाट के बग्वाली पोखर स्थित ग्रामसभा डोटलगांव में    ’ सांस्कृतिक महोत्सव  2019’   का सफल आयोजन किया गया। महोत्सव में सुर  संध्या  में  रामगंगा सांस्कृतिक कला केंद्र ,   दिल्ली   और स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकगीत एवं हास्य नृत्य की विहंगम प्रस्तुति दी गई। यह महोत्सव आगामी  5  जून विश्व पर्यावरण दिवस पर केन्द्रित था। सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी ने के सिरकत की तथा दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। सर्वप्रथम कार्यक्रममें डोटलगांव के उन बुजुर्गों को श्रृद्धांजलि दी गई जो अब इस दुनिया में नहीं हैं पर उनकी बदौलत गांव की एक संस्था   ’ डोटलगांव सेवा समिति ,   दिल्ली में   फल फूल रही है ,   जिसे उन्होंने अपने कठिन परिश्रम से बनाया था। तत्पश्चात राष्ट्रगान ,   फिर सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम गांव के ही लोकगायक प्रताप शाही  ’ टाईगर ’  के  द्वारा अपना मशहूर गाना  ’ हौसिया ...

लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य लोनी से गिरफ्तार

Image
देहरादून–जीवन बीमा पॉलिसी का पैसा वापस करने के नाम पर 22 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य लोनी गाजियाबाद से गिरफ्तार किया, रवि सिंघल पुत्र योग ध्यान सिंगल निवासी 22 नालापानी रोड थाना डालनवाला द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को देकर अवगत कराया गया कि उसके द्वारा भिन्न-भिन्न बीमा कंपनियों की सात जीवन बीमा पॉलिसी कराई गई थी जिनकी प्रीमियम राशि उसके द्वारा जमा की जा रही थी परंतु आगे जीवन पॉलिसी ना चलाने तथा जीवन पॉलिसी का पैसा वापस करने के संबंध में   पीड़ित द्वारा एक लिखित शिकायत आईआरडीए इंश्योरेंस रेगुलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी को दी गई , किन्तु कुछ महीने पश्चात उक्त लिखित शिकायत देकर तथा स्वयं को आई आरडीए का कर्मचारी बताकर किसी अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा पीड़ित से उनकी जीवन पॉलिसी की कुल रकम 1 करोड़ ₹8 लाख बता कर उपरोक्त रकम का टैक्स जमा करने के लिए कहा गया वादी उपरोक्त व्यक्तियों के बहकावे में आकर उनके बताए अनुसार समय-समय पर विभिन्न बैंक खातों में पैसा जमा करता गया पीड़ित द्वारा अब तक कुल 22 लाख रुपए उपरोक्त व्यक्तियों के कहने में आकर उनके द्वा...

तंबाकू को त्यागे और जिंदगी को अपनाएं

Image
रूद्रपुर- तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई  के अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधमसिंह नगर अविनाश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जिला मुख्यालय रूद्रपुर मे जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय मे स्थित नशा मुक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया। सचिव द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र मे लोगो को बताया गया कि विश्व मे प्रतिवर्ष 31 मई को तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। उन्होने कहा लोगो को तम्बाकू के दुष्प्रभाओ के बारे मे अधिक से अधिक जानकारी देनी चाहिए ताकि लोग जागरूक होकर तम्बाकू को छोड सके। उन्होने कहा तम्बाकू तथा तम्बाकू से बने उत्पाद बीडी, सिगरेट, गुटखा, पान मसाला आदि से मुंह, गले व फेफडो का कैंसर, टीवी, उक्त रक्तचाप आदि बीमारियो की सम्भावना होती है। उन्होने हर किसी व्यक्ति से अपील करते हुए कहा कि वे तम्बाकू से दूर रहे। उन्होने कहा बीडी, सिगरेट के धुएं से खुद को और गर्भवती महिलाओ को दूर रखे। उन्होने लोगो को ड्रग्स की लत से भी दूर रहने को कहा। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता रमेश चन्द्र शर्मा द्वारा जिला विधिक प्राधिकरण से दी जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओ के बारे मे विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान डा0...