Posts

हरित विवाह दिवस पर लिया वृक्षारोपण एवं गौ संरक्षण का संकल्प

Image
 ऋषिकेश–परमार्थ निकेतन के पावन गंगा तट पर राष्ट्र, पर्यावरण और नदियों को समर्पित श्री रामकथा में कथा व्यास संत  मुरलीधर  का विवाह दिवस, हरित विवाह दिवस के रूप में मनाया गया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने पुष्प माला और रूद्राक्ष का पौधा देकर संत मुरलीधर और उनकी धर्मपत्नी मीना को आशीर्वाद दिया और माँ गंगा से उनके सुखी समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की।परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने वेद मंत्रों का गायन कर पुष्प वर्ष कर संत मुरलीधर व मीना और उनके परिवार का अभिनन्दन किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने कहा कि प्रख्यात मानस कथाकार मुुरलीधर के श्रीमुख से मानस की कथा, गंगा यात्रा विभिन्न स्थानों पर निरन्तर प्रवाहित होती रहती है और उनकी सबसे अच्छी बात तो यह है कि न उन्हें माल चाहिये न माला चाहिये। वे लोगों के हृदय को भक्तिरस से संचित करते हुये सभी के जीवन को दिव्यता से मालामाल करते रहते है। लगता है कभी वे विश्राम ही नहीं करते विगत 15 वर्षो से भारत के विभिन्न प्रांतों में उनकी कथायें हो रही हैं उनके लिये तो मानस का संदेश लोगों तक पहुंचाना ही विश्राम है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने क...

निम्न आय वर्ग के लिए फीस में 50 प्रतिशत की छूट

Image
देहरादून – मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा राजपुर रोड में ‘‘डिवाइन ब्यूटी एण्ड स्किल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट’’ का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।  इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी ने कहा कि डिवाइन संस्था द्वारा देहरादून शहर में इस प्रकार का वह भव्य प्रशिक्षण संस्थान प्रारम्भ किए जाने से देहरादून के क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा उन्होंने संस्थान  संस्थापक जीवा वरुण गेंदा का आभार व्यक्त किया की आपके द्वारा जो निम्न आय वर्ग के प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की बात कही गई है यह बहुत ही अच्छी पहल है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा गरीब वर्ग को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए कौशल विकास योजना चलाई जा रही है इस प्रकार से आपके संस्थान द्वारा निम्न आय वर्ग के लोगों को फीस में छूट देकर मोदी की मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है। मधु गेंदा ने बताया कि इस संस्थान में स्किन हियर, नेलस् आर्ट ग्रूमिंग व्यूटी का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा उसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को रोजगार हेतु संस्थान द्वारा ही प्लेसमेंट दिया जाएगा इस अवसर पर भाजप...

गायक विनोद आर्या का नया कुमाऊंनी एलबम जारी

Image
अल्मोड़ा— एटीएस इंटरटेंन्मेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया नया कुमाऊंनी सुपर हिट गीत बग्वाली पोखर मेरी दिलमे बसिगे साई। जिसमें बग्वाली पोखर ,  शगुनी गांव के उभरते हुए लोकगायक विनोद आर्या ने अपनी मधुर आवाज दी है। विनोद आर्या ने इससे पहले  2008  में दिल तोड़ी कमला , 2011  में गोल ज्यू की महिमा अपार व मेरी जीवन अधार , 2019  में कमू करी गे कमाल मचै गे धमाल जैसे सुपरहिट कुमाऊंनी लोकगीत प्रस्तुत कर चुके हैं। कुमाऊंनी लोकगायक विनोद आर्या ने बताया कि बग्वाली पोखर मेरी दिलमे बसिगे साई गीत यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह उनका पांचवां कुमाऊंनी गीत है जिसके निर्माता जितेन्द्र मर्तोलिया हैं। इस एलबम में म्यूजिक जय राज व रिकॉर्डिस्ट संजीव महंत  ‘ दा ’  ने किया है। कुमाऊंनी लोकगायक विनोद आर्या ने उत्तराखण्डवासियों से निवेदन किया कि उनके इस कुमाऊंनी लोकगीत को अधिक से अधिक संख्या में देखकर उनका मनोबल बढ़ायें ,   जिससे भविष्य में वे एक से बढ़कर एक सुपर हिट कुमाऊंनी लोकगीत उत्तराखण्डवासियों के लिए प्रस्तुत करें।

बुक बैंक जरूरतमंद बच्चों को देगा किताबें व वर्दी

Image
                                                                            देहरादून– महंगाई के इस दौर में  प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की किताबों का खर्चा मां बाप पर पड़ता हैं।  जिसको एडजस्ट करने के लिए  बड़ी मेहनत मशक्कत करनी पड़ती हैं। इस दौर में महंगी महंगी किताबों को खरीदना हर किसी मां बाप के  समर्थ के बाहर होता हैं। किन्तु उसको उठाना पड़ता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइटस  का एक अप्रैल से तीन दिवसीय बुक एक्सचेंज मेले की  मुहिम में दूनवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तीन दिन के लिये शुरू किया गया यह मेला आज बुक बैंक और ड्रेस बैंक के रूप मे तब्दील हो चुका हैं। नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइटस संस्था द्वारा स्थापित बुक एवं ड्रेस बैंक से अभिभावकों को काफी राहत मिली है बुक एक्सचेंज से शुरू हुए इस ...

नशा मुक्त युवा समाज का निर्माण करेंगे-अनिल आर्य

Image
देहरादून– केन्द्रीय आर्य युवक परिषद जिला देहरादून की कार्यकर्ता बैठक भगीरथ एन्कलेव बलबीर रोड़ पर संम्पन्न हुई ।   बैठक की अध्यक्षता आर्य नेत्री इन्दु बाला सिंह ने की । केन्द्रीय आर्य युवक परिषद दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने जिला देहरादून का जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश महेन्द्रू को मनोनीत किया व इंदु बाला सिंह जिला प्रभारी और प्रेमप्रकाश शर्मा सरंक्षक रहेंगे । इन्हें शेष कार्यकारणी के गठन का अधिकार दिया गया ।केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा की परिषद मांसाहार - नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलायेगी । आज का युवा इन बुराईयों से ग्रस्त हो रहे हैं उनको बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी । युवा संस्कार अभियान के माध्यम से उन्हें पुरातन भारतीय संस्कृति से जोड़ा जाएगा जिससे वह अपनी राम कृष्ण की संस्कृति पर गर्व करना सीखें।समाजसेवी जिला प्रभारी इंदुबाला सिंह ने कहा की उत्तराखण्ड देव भूमि है उसे हम देव दयानन्द की भूमि बनायेगे और यज्ञ और चरित्र निर्माण शिविरो के माध्यम से आदर्श आर्य युवा जो व्यसन रहित को तैयार करेंगे ।प्रान्तीय महा मंत्री मनु स...

111.43 ग्राम स्मैक के साथ चार नशा तस्कर गिरफ्तार

Image
देहरादून–नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना क्लेमेंन्टाउन पुलिस को रात्रि में मुखबिर ने सूचना दी कि चार व्यक्ति भारी मात्रा में स्मैक बेचने हेतु चांचक पुल, बडा भारुवाला के रास्ते से ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे छात्रों को बेचने  जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम चांचक पुल के पास गाड़ियों की चैकिंग करने लगे चैेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों का वाहन चांचक पुल की तरफ से  आते दिखायी दिये पुलिस ने वाहन को रोक कर गाड़ी को चेक किया व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उनके पास अवैध स्मैक होना बताया गया, जिसके उपरांत मौके पर क्षेत्राधिकारी प्रथम को बुलाया गया, जिनके निर्देशन पर अभियुक्तों की तलाशी ली गई तो अभियुक्त जोएब पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला अतीश बाजान मिरानपुर कटरा, थाना मीरानपुर कटरा, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 27 वर्ष के कब्जे से 40.20 ग्राम एवं अभियुक्त  जुनैद पुत्र फखरुद्दीन निवासी मोहल्ला महादेव, थाना फरीदपुर जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 41.10 ग्राम, अभियुक्त कामरान पुत्र अजहर निवासी मोहल...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक तीर से तीन शिकार

Image
 देहरादून  – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सातवें चरण के मतदान होने से एक दिन पहले केदारनाथ पहुंचना और केदार बाबा के दर्शन कर ध्यान गुफा में ध्यान लगाने को लेकर जिस प्रकार सोशल मीडिया में चर्चाएं हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष पर कैसे हमला करते हैं वह बखूबी जानते हैं और उन्होंने विपक्ष को परस्त करने के लिए इसे चुना और शायद यही नरेंद्र मोदी भी चाहते थे कि एक दिन वह बिना कुछ कहे मीडिया में लगातार बने रहे और वह अपने इस प्रयास से सफल भी हो गए हैं। अब पुरे दिन  मोदी के वस्त्रों को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चा चल रही हैं। तो वह भी एक सोचा समझा कार्यक्रम ही लगता हैं। और जहां तक बात है उन्होंने हाथ में हिमाचली टोपी ले रखी थी और गाउन पहन रखा था तथा कमर में गेरवा साफा बांध रखा था। चूंकि यह हिंदूओं  की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु भगवान केदारनाथ का मंदिर ही हैं।  और यहीं से वह पूरे देश को एक संदेश भी देना चाहते थे कि भारतीय जनता पार्टी  हिंदुओं की पार्टी हैं। अब सातवें चरण के चुनाव में कुछ प्रदेश हिंदू बहुले हैं तो कुछ पर मुस्लिम मतदाताओं क...