Posts

फर्जी प्रमाणपत्रों पर नियुक्ति पाने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Image
 देहरदून–बेसिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड में कार्यरत फर्जी शिक्षकों व अन्य समस्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच अपराध अनुसंधान विभाग खंड देहरादून के विशेष अन्वेषण दल द्वारा की गई थी। एसआईटी टीम द्वारा जांच में रा0उ0प्रा0वि0 सुनार गांव, खंड डोईवाला देहरादून में नियुक्त सहायक अध्यापक पुरुषोत्तम यादव के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच करने पर पाया कि यादव द्वारा नियुक्ति के समय शिक्षा विभाग को दिए गए अपने हाईस्कूल के अंकपत्र व प्रमाण पत्र फर्जी थे। इसके क्रम में एसआईटी द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई , शिक्षा विभाग द्वारा एसआईटी जांच के आधार पर पुरुषोत्तम यादव की विभाग से सेवा समाप्ति कर थाना डोईवाला पर एफ0आई0आर हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर अभियुक्त  पुरुषोत्तम यादव पुत्र महेंद्र सिंह नि0- ग्राम रामपुर रसूलपुर, पोस्ट ऑफिस औरंगाबाद, थाना शिवालाकला, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश। के विरुद्ध 15-10-18 को मु0अ0सं0 230 /18 धारा 420/ 467/ 468/ 471 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया,  जिसकी विवेचना एसएसआई मनमोहन सि...

कांग्रेस नेता मोदी फोबिया से त्रस्त –भट्ट

Image
देहरादून –भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के उस बयान की निंदा की है जिसमें रावत ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा की आलोचना करते हुए पश्चात्ताप करने की बात कही हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री की यात्रा का विरोध करने की भी आलोचना की है।अजय भट्ट ने यहाँ एक बयान में कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में कांग्रेस नेताओं ने जो पाप किए है उनके लिए कांग्रेस नेताओं को प्रदेश की जनता के साथ पूरे देश की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए लेकिन कांग्रेस का चरित्र चोरी के बाद सीना जोरी करने का रहा है। इसलिए लोक तंत्र में अब जनता जनार्दन उसे बड़ी सज़ा देने वाली है। उत्तराखंड की जनता ने पहले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को करारा जवाब दिया और अब लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड व पूरे देश की जनता कांग्रेस को बहुत बड़ी सज़ा देने जा रही हैं।  अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को लोकसभा चुनाव में अपनी पराजय साफ़ दिखाई दे रही हैं। जहाँ उत्तराखंड में भाजपा पाँचों सीटें जीत रही है वही पूरे देश में मोदी की लहर के कारण भाजपा व सहयोगी दलों को शानदा...

केदारनाथ की गुफा में रात भर ध्यान करेंगे नरेंद्र मोदी

Image
रुद्रप्रयाग – मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है कि उत्तराखंड में अगले 3 दिनों में मौसम खराब रहेगा बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना हैं। अगर किस्मत ने साथ दिया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को केदारनाथ पहुंचने के बाद रात्रि को केदारनाथ में बनी गुफा में ध्यान करेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री केदारनाथ में आने के बाद गुफा में ध्यान करने जाएंगे। इसी को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और एसपीजी केदारनाथ में पीएम की तैयारियों में जुटी है।ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम की ऊंचाई समुद्र तल से 11700 फीट है। जबकि मंदिर परिसर से डेढ़ किमी दूर बनी ध्यान गुफा की ऊंचाई करीब 12250 फीट है। केदारनाथ के विकास का जिम्मा संभालने के बाद प्रधानमंत्री ने ही केदारनाथ में गुफा बनाने के निर्देश दिए थे। बीते साल बनी गुफा का संचालन इस साल से विधिवत शुरू हो गया। इस साल महाराष्ट्र के जय शाह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुफा में रुकने वाले दूसरे मेहमान होंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री केदारनाथ पहुंचने के बाद सांय गुफा में मेडिटेशन करेंगे। इसके लिए तैयारियां भी की जा रही है। एस...

राज्यपाल ने कहा कि गंगा हमारी माँ है हम उनके बिना नहीं रह सकते

Image
ऋषिकेश-परमार्थ निकेतन गंगा तट आज राष्ट्र, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, माँ गंगा सहित देश की सभी नदियों को समर्पित मानस कथा का शुभारम्भ हुआ। प्रख्यात कथाकार मुरलीधर महाराज के मुखारबिन्द से माँ गंगा के साथ-साथ मानस की ज्ञान रूपी गंगा भी प्रवाहित हो रही है।इस पावन कथा का शुभारम्भ उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या  ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्रदास ,कथाकार मुरलीधर, संतों की दिव्य उपस्थिति में हुआ। श्रीराम कथा के मंच से श्रद्धालुओं को राष्ट्र, समाज, पर्यावरण, परिवार और जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर पूज्य संतों, पर्यावरणविदों मूर्धन्य विभूतियों और विशेषज्ञों के विचार से अवगत होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतिदिन कथा के समापन अवसर पर वैश्विक स्तर पर व्याप्त समस्याओं यथा स्वच्छता, स्वच्छ जल, नदियों का संरक्षण, शौचालय के प्रति जागरूकता, प्लास्टिक मुक्त विश्व का निर्माण, गौ संवर्धन, वृक्षारोपण, बढ़ते ई कचरे के प्रति जागरूकता, शाकाहारी जीवनचर्या, कुपोषण, महिला सशक्तिकरण, शादी से पहले शिक्षा, बाल विवाह के प्रति जागरूकता, दहेज प्रथ...

पांच सालों की अवधि में 10000 पेड़ लगाने हैं

Image
देहरादून   -  एचसीएल   टेक्नॉलॉजीज़   के  सी एस आर   आर्म ,  एचसीएल   फाउंडेशन   ने   जल संसाधन ,  नदी   विकास   एवं   गंगा   पुनरोद्धार   मंत्रालय ,  भारत   सरकार   के   तहत   एनएमसीजी  ( नेशनल   मिशन फॉर   क्लीन   गंगा )  और   इनटाक  ( इंडियन   नेशनल   ट्रस्ट फॉर   आर्ट   एण्ड   कल्चरल   हैरिटेज )  के   साथ   त्रि - पक्षीय  समझौता पत्र    पर   हस्ताक्षर   किए।   इस   समझौता पत्र   का  उद्देश्य   देशी   प्रजातियों ,  जैसे   ओक ,  रुद्राक्ष   आदि   का  पौधारोपण   करना   है।   इस   समझौता पत्र   पर   हस्ताक्षर   राजीव   रंजन   मिश्रा ,  डायरेक्टर   जनरल ,  एनएमसीजी,   रोज़ी   अग्रवाल ,  एक्ज़िक्यूटिव  डायरेक्टर ,  फाईनेंस ,  एनएमसीजी, ...

ये अवॉर्ड जीतने वाले अमिताभ सबसे युवा भारतीय

Image
देहरादून  -  हाल ही में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर इंटरनेशनल एलिस आइलैंड अवॉर्ड जीतने वाले अमिताभ सबसे युवा भारतीय नागरिक बन गए हैं। अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स और सीनेट दोनों ने एलिस आइलैंड मेडल्स ऑफ ऑनर को आधिकारिक रूप से मान्यता दी है। हर वर्ष के प्राप्तिकर्ताओं को कांग्रेसनल रिकॉर्ड में दाखिल किया जाता है। अतीत में यह अवॉर्ड प्राप्त करने वालों में सात अमेरिकी राष्ट्रपति ,  विश्व के तमाम नेता ,  कई नोबेल पुरस्कार विजेता और उद्योग ,  शिक्षा ,  कला ,  खेल और सरकारी क्षेत्र के असंख्य लीडर्स के अलावा अमेरिका के वे आम नागरिक शामिल हैं ,  जिन्होंने स्वतंत्रता ,  अधिकार और संवेदनाओं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाया है। एलिस आइलैंड सोसाइटी का मिशन इस विविधता को सम्मानित और संरक्षित करना है ,  ताकि धार्मिक और नस्लीय समूहों के बीच सहनशीलता ,  आदर और आपसी समझ को बढ़ाया जा सके।  शुरुआत में यह पुरस्कार अमेरिकी नागरिकों और कुछ चयनित अंतर्राष्ट्रीय नेताओं को दिया गया। पूर्व विजेताओं में बिल क्लिंटन ,  जॉर्ज बुश और जिम...

कांग्रेसियों ने फूंका पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला

Image
देहरादून–पूर्व पीएम भारत रत्न राजीव गांधी के विरुद्ध पीएम मोदी की अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका  मोदी का पुतला राजधानी देहरादून समेत राज्य के प्रत्येक जिले मुख्यालयों पर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वाहन पर कांग्रेस जनों ने पीएम नरेंद्र मोदी की पूर्व पीएम राजीव गांधी के बारे में कई गई टिप्पणी के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। राजधानी देहरादून में स्वयं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदर्शन की  अगुआई की , पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। आज प्रातः कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजपुर रोड में  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए । साड़े ग्यारह बजे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में पीएम नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद व शहीदों का अपमान नहीं सहेंगे , राजीव तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान के नारे ...