Posts

ये अवॉर्ड जीतने वाले अमिताभ सबसे युवा भारतीय

Image
देहरादून  -  हाल ही में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर इंटरनेशनल एलिस आइलैंड अवॉर्ड जीतने वाले अमिताभ सबसे युवा भारतीय नागरिक बन गए हैं। अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स और सीनेट दोनों ने एलिस आइलैंड मेडल्स ऑफ ऑनर को आधिकारिक रूप से मान्यता दी है। हर वर्ष के प्राप्तिकर्ताओं को कांग्रेसनल रिकॉर्ड में दाखिल किया जाता है। अतीत में यह अवॉर्ड प्राप्त करने वालों में सात अमेरिकी राष्ट्रपति ,  विश्व के तमाम नेता ,  कई नोबेल पुरस्कार विजेता और उद्योग ,  शिक्षा ,  कला ,  खेल और सरकारी क्षेत्र के असंख्य लीडर्स के अलावा अमेरिका के वे आम नागरिक शामिल हैं ,  जिन्होंने स्वतंत्रता ,  अधिकार और संवेदनाओं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाया है। एलिस आइलैंड सोसाइटी का मिशन इस विविधता को सम्मानित और संरक्षित करना है ,  ताकि धार्मिक और नस्लीय समूहों के बीच सहनशीलता ,  आदर और आपसी समझ को बढ़ाया जा सके।  शुरुआत में यह पुरस्कार अमेरिकी नागरिकों और कुछ चयनित अंतर्राष्ट्रीय नेताओं को दिया गया। पूर्व विजेताओं में बिल क्लिंटन ,  जॉर्ज बुश और जिम...

कांग्रेसियों ने फूंका पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला

Image
देहरादून–पूर्व पीएम भारत रत्न राजीव गांधी के विरुद्ध पीएम मोदी की अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका  मोदी का पुतला राजधानी देहरादून समेत राज्य के प्रत्येक जिले मुख्यालयों पर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वाहन पर कांग्रेस जनों ने पीएम नरेंद्र मोदी की पूर्व पीएम राजीव गांधी के बारे में कई गई टिप्पणी के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। राजधानी देहरादून में स्वयं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदर्शन की  अगुआई की , पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। आज प्रातः कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजपुर रोड में  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए । साड़े ग्यारह बजे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में पीएम नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद व शहीदों का अपमान नहीं सहेंगे , राजीव तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान के नारे ...

कबूतर बाज बिजनौर से गिरफ्तार

Image
देहरादून – अनिल कुमार पुत्र प्रेम लाल निवासी सारथी विहार नेहरू कॉलोनी देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर शिकायत दर्ज कराई गई की उनके एवं उनके मित्रों द्वारा  इंटरनेट पर ऑनलाइन जॉब हेतु सर्च किया, सर्च के दौरान इंटरनेट पर जावेद कुरैशी, जिसने अपना निवास डोगरी मुंबई लिखा हुआ था, से ऑनलाइन इंट्रोडक्शन हुआ, जिसने अपना टूर एंड ट्रैवल्स का बिजनेस इंटरनेट पर अपलोड किया हुआ था।  जावेद से बातचीत हुई, जिसके द्वारा विदेश भेजने एवं वीजा तैयार करने एवं विदेश में नौकरी लगाने के लिए इनसे प्रत्येक व्यक्ति से करीब ₹ 90000/- लगने की बात बताई। अनिल कुमार एवं उसके 15 साथियों द्वारा जावेद निवासी मुंबई ऑनलाइन व्हाट्सएप कॉल कर जावेद के कहने पर प्रत्येक व्यक्ति द्वारा उसके स्टेट बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक के खातों में प्रत्येक व्यक्ति के ₹ 90000/- डिपॉजिट किए गए,  इस प्रकार करीब ₹ 2000000/-  अनिल कुमार व उसके साथियों द्वारा पिछले वर्ष अगस्त से लेकर दिसंबर तक जमा किए गए।  जावेद कुरैशी ने इन्हें ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट व मेडिकल सर्टिफिकेट भेजें एवं ऑनलाइन वीजा भी भेजा।...

हिमपात होने की वजह से पैदल यात्रियों को हो रही है परेशानी

रुद्रप्रयाग –श्रीकेदारवेली यात्रा मार्ग पर तैनात एसडीआरएफ कर्मी बखूबी दे रहैं हैं अपने कार्य को अंजाम क्योंकि ताजा ताजा हिमपात होने की वजह से यात्रा मार्ग पर बर्फ जम गई हैं। जिसके कारण यात्रियों को चलने में हो रही परेशानियों को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम उन्हें सकुशल मार्गो से सुरक्षित निकाल रही हैं। श्रीकेदारवेली में भारी हिमपात की वजह से रास्तों में फिसलन बढ़ जाने के कारण यात्रियों को पैदल मार्गों में चलने पर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा हैं। यात्रा मार्ग संकीर्ण होने के कारण जब बच्चे से चला नहीं गया तो बच्चे को एस डी आर एफ कर्मी ने गोद मे उठा कराया रास्ता पार।

गलत दिशा से ओवरटेक, सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मारी

Image
देहरादून – कुआँवाला के पास एक रोडवेज बस की सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ंत हो गई है, जिसमें बस सवार यात्री घायल हो गये है।सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।  पुलिस द्वारा मौके में बस सवार घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार हेतु कैलाश अस्पताल ले जाया गया।  घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कुआं वाला के पास रोडवेज की बस संख्या यूके 07 पी0ए0 3027, जो देहरादून से गोपेश्वर जा रही बस के द्वारा आगे चल रहे ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक करते समय सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बस सवार 13 यात्रियों को चोटें आई, बस में कुल 32 यात्री सवार थे।घायलों में से 09 लोगों को प्राथमिक उपचार के पश्चात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, वर्तमान में 03 घायलों का कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है।घायल व्यक्तियों के नाम व पता- महेश चंद्र पुत्र घनानंद निवासी जोशीमठ उम्र 33 वर्ष, मंजू नेगी पत्नी हुकुम सिंह निवासी हरबर्टपुर, देहरादून उम्र 50 वर्ष।- धर्मानंद पुत्र गुणानंद निवासी उखीमठ, रुद्रप्रयाग, उम्र 53 वर्ष। खुशी पु...

रामबाड़ा के पास पत्थर लगने से महिला मौत

Image
रुद्रप्रयाग – श्री केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या स्वदेशी पुरुष- 2657,स्वदेशी महिला- 1835,स्वदेशी बच्चे- 122,तो विदेशी पुरूष- 05 और विदेशी महिला- 03,दैनिक योग- 4622,सम्पूर्ण योग- 16121यात्रियो ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किये। वही एक महिला जिसका नाम प्रमिला उम्र 29 वर्ष जो कि  पंजाब नगर कोटला से आई थी एवं श्री केदारनाथ से दर्शन कर लौट रही थी की  समय लगभग छः बजे के करीब  रामबाड़ा एवम लिनचोली के बीच  पहाड़ी से आये पत्थर के सर पर लगने से मौत हो गयी, एस डी आर एफ टीम द्वारा महिला के शव को सोनप्रयाग लाया जा रहा है। वही ये महिला अपने परिजनों से बिछुड़ गयी थी जिसे एस डी आर एफ ने परिवार से मिला दिया गया इन्हें, पोस्ट लिनचोली में  दो श्रद्धालुओं को जो कि चोटिल , ओर चलने में असमर्थ थे को  एस डी आर एफ टीम द्वारा रेस्कयू  कर  रामबाड़ा तक पहुचाया गया ।साथ ही एक बाबा जो घोड़े से गिर  घायल हो गए थे को  प्राथमिक उपचार लिनचोली में दिलाने के बाद कंडी के माध्यम से गौरीकुंड तक भेजा गया ।एक अन्य  महिला  श्रद्धालु जो  खराब मौसम ...

नाभी कुदरत की एक अद्भुत देन है

Image
देहरादून– काम की बात नाभी कुदरत की एक अद्भुत देन है एक 62 वर्ष के बुजुर्ग को अचानक बांई आँख  से कम दिखना शुरू हो गया। खासकर  रात को नजर न के बराबर होने लगी।जाँच करने से यह निष्कर्ष निकला कि उनकी आँखे ठीक है परंतु बांई आँख की रक्त नलीयाँ सूख रही है। रिपोर्ट में यह सामने आया कि अब वो जीवन भर देख  नहीं पायेंगे।.... मित्रो यह सम्भव नहीं है..मित्रों हमारा शरीर परमात्मा की अद्भुत देन है...गर्भ की उत्पत्ति नाभी के पीछे होती है और उसको माता के साथ जुडी हुई नाडी से पोषण मिलता है और इसलिए मृत्यु के तीन घंटे तक नाभी गर्म रहती है।गर्भधारण के नौ महीनों अर्थात 270 दिन बाद एक सम्पूर्ण बाल स्वरूप बनता है। नाभी के द्वारा सभी नसों का जुडाव गर्भ के साथ होता है। इसलिए नाभी एक अद्भुत भाग है। नाभी के पीछे की ओर पेचूटी या navel button होता है।जिसमें 72000 से भी अधिक रक्त धमनियां स्थित होती है नाभी में गाय का शुध्द घी या तेल लगाने से बहुत सारी शारीरिक दुर्बलता का उपाय हो सकता है। 1. आँखों का शुष्क हो जाना, नजर कमजोर हो जाना, चमकदार त्वचा और बालों के लिये उपाय... सोने से पहले 3 से 7 बूँदे...