Posts

हिमपात होने की वजह से पैदल यात्रियों को हो रही है परेशानी

रुद्रप्रयाग –श्रीकेदारवेली यात्रा मार्ग पर तैनात एसडीआरएफ कर्मी बखूबी दे रहैं हैं अपने कार्य को अंजाम क्योंकि ताजा ताजा हिमपात होने की वजह से यात्रा मार्ग पर बर्फ जम गई हैं। जिसके कारण यात्रियों को चलने में हो रही परेशानियों को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम उन्हें सकुशल मार्गो से सुरक्षित निकाल रही हैं। श्रीकेदारवेली में भारी हिमपात की वजह से रास्तों में फिसलन बढ़ जाने के कारण यात्रियों को पैदल मार्गों में चलने पर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा हैं। यात्रा मार्ग संकीर्ण होने के कारण जब बच्चे से चला नहीं गया तो बच्चे को एस डी आर एफ कर्मी ने गोद मे उठा कराया रास्ता पार।

गलत दिशा से ओवरटेक, सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मारी

Image
देहरादून – कुआँवाला के पास एक रोडवेज बस की सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ंत हो गई है, जिसमें बस सवार यात्री घायल हो गये है।सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।  पुलिस द्वारा मौके में बस सवार घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार हेतु कैलाश अस्पताल ले जाया गया।  घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कुआं वाला के पास रोडवेज की बस संख्या यूके 07 पी0ए0 3027, जो देहरादून से गोपेश्वर जा रही बस के द्वारा आगे चल रहे ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक करते समय सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बस सवार 13 यात्रियों को चोटें आई, बस में कुल 32 यात्री सवार थे।घायलों में से 09 लोगों को प्राथमिक उपचार के पश्चात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, वर्तमान में 03 घायलों का कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है।घायल व्यक्तियों के नाम व पता- महेश चंद्र पुत्र घनानंद निवासी जोशीमठ उम्र 33 वर्ष, मंजू नेगी पत्नी हुकुम सिंह निवासी हरबर्टपुर, देहरादून उम्र 50 वर्ष।- धर्मानंद पुत्र गुणानंद निवासी उखीमठ, रुद्रप्रयाग, उम्र 53 वर्ष। खुशी पु...

रामबाड़ा के पास पत्थर लगने से महिला मौत

Image
रुद्रप्रयाग – श्री केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या स्वदेशी पुरुष- 2657,स्वदेशी महिला- 1835,स्वदेशी बच्चे- 122,तो विदेशी पुरूष- 05 और विदेशी महिला- 03,दैनिक योग- 4622,सम्पूर्ण योग- 16121यात्रियो ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किये। वही एक महिला जिसका नाम प्रमिला उम्र 29 वर्ष जो कि  पंजाब नगर कोटला से आई थी एवं श्री केदारनाथ से दर्शन कर लौट रही थी की  समय लगभग छः बजे के करीब  रामबाड़ा एवम लिनचोली के बीच  पहाड़ी से आये पत्थर के सर पर लगने से मौत हो गयी, एस डी आर एफ टीम द्वारा महिला के शव को सोनप्रयाग लाया जा रहा है। वही ये महिला अपने परिजनों से बिछुड़ गयी थी जिसे एस डी आर एफ ने परिवार से मिला दिया गया इन्हें, पोस्ट लिनचोली में  दो श्रद्धालुओं को जो कि चोटिल , ओर चलने में असमर्थ थे को  एस डी आर एफ टीम द्वारा रेस्कयू  कर  रामबाड़ा तक पहुचाया गया ।साथ ही एक बाबा जो घोड़े से गिर  घायल हो गए थे को  प्राथमिक उपचार लिनचोली में दिलाने के बाद कंडी के माध्यम से गौरीकुंड तक भेजा गया ।एक अन्य  महिला  श्रद्धालु जो  खराब मौसम ...

नाभी कुदरत की एक अद्भुत देन है

Image
देहरादून– काम की बात नाभी कुदरत की एक अद्भुत देन है एक 62 वर्ष के बुजुर्ग को अचानक बांई आँख  से कम दिखना शुरू हो गया। खासकर  रात को नजर न के बराबर होने लगी।जाँच करने से यह निष्कर्ष निकला कि उनकी आँखे ठीक है परंतु बांई आँख की रक्त नलीयाँ सूख रही है। रिपोर्ट में यह सामने आया कि अब वो जीवन भर देख  नहीं पायेंगे।.... मित्रो यह सम्भव नहीं है..मित्रों हमारा शरीर परमात्मा की अद्भुत देन है...गर्भ की उत्पत्ति नाभी के पीछे होती है और उसको माता के साथ जुडी हुई नाडी से पोषण मिलता है और इसलिए मृत्यु के तीन घंटे तक नाभी गर्म रहती है।गर्भधारण के नौ महीनों अर्थात 270 दिन बाद एक सम्पूर्ण बाल स्वरूप बनता है। नाभी के द्वारा सभी नसों का जुडाव गर्भ के साथ होता है। इसलिए नाभी एक अद्भुत भाग है। नाभी के पीछे की ओर पेचूटी या navel button होता है।जिसमें 72000 से भी अधिक रक्त धमनियां स्थित होती है नाभी में गाय का शुध्द घी या तेल लगाने से बहुत सारी शारीरिक दुर्बलता का उपाय हो सकता है। 1. आँखों का शुष्क हो जाना, नजर कमजोर हो जाना, चमकदार त्वचा और बालों के लिये उपाय... सोने से पहले 3 से 7 बूँदे...

देखिए वीडियो बर्फबारी के बीच श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों को जाते हुए

रुद्रप्रयाग –केदारनाथ में मई के दूसरे सप्ताह में हुई हिमपात यानी मौसम हुआ सुहाना बर्फ की चादर चारों तरफ घाटी में फैली हुई है और लगातार बर्फबारी हो रही है श्रद्धालु बर्फबारी के बीच में ही भगवान केदार के दर्शनों के लिए जाते हुए।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किये

Image
केदारनाथ – श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रात: 5 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गये है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे।कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रात:चार बजे से शुरू हो गयी थी दक्षिण द्वार पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ के पुजारी केदार लिंग वेदपाठियों ने कपाट खुलने की रस्मों को विधि-विधान से निभाया। तत्पश्चात दक्षिण द्वार से रावल, पुजारी सहित श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष अशोक खत्री,  जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह,कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, सदस्य अरूण मैठाणी, निवास पोस्ती, शिव सिंह रावत आदि ने  प्रवेश किया ।  मुख्य मंदिर  द्वार पर विधिविधान पूर्वक पूजा के पश्चात  ठीक  प्रात:5 बजकर 35 मिनट पर गर्भ गृह के द्वार खोल दिये गये।इस अवसर पर सुबेदार शशिधर के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर लाइट इंफेंटरी के बैंड की धुनों ने शमा बांधा। हर-हर महादेव और जय केदार के जयकारों से संपूर्ण केदारनगरी गुंजायमान हो गयी। इस अवसर पर  पूर्व मुख्य मंत्री ,सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ,मंदिर समि...

देखिए वीडियो - हत्या की असली वजह बताई विधायक खजान दास ने

 देहरादून –भारतीय जनता पार्टी के राजपुर सीट से विधायक खजान दास ने बताया कि जो घटना ऊपर पहाड़ में हुई हैं। उसमें जिसकी शादी की पार्टी थी वह भी उन्ही का रिश्तेदार हैं और जिस युवक की हत्या हुई हैं। वह भी उन्हीं का ही रिश्तेदार था।