Posts

रामबाड़ा के पास पत्थर लगने से महिला मौत

Image
रुद्रप्रयाग – श्री केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या स्वदेशी पुरुष- 2657,स्वदेशी महिला- 1835,स्वदेशी बच्चे- 122,तो विदेशी पुरूष- 05 और विदेशी महिला- 03,दैनिक योग- 4622,सम्पूर्ण योग- 16121यात्रियो ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किये। वही एक महिला जिसका नाम प्रमिला उम्र 29 वर्ष जो कि  पंजाब नगर कोटला से आई थी एवं श्री केदारनाथ से दर्शन कर लौट रही थी की  समय लगभग छः बजे के करीब  रामबाड़ा एवम लिनचोली के बीच  पहाड़ी से आये पत्थर के सर पर लगने से मौत हो गयी, एस डी आर एफ टीम द्वारा महिला के शव को सोनप्रयाग लाया जा रहा है। वही ये महिला अपने परिजनों से बिछुड़ गयी थी जिसे एस डी आर एफ ने परिवार से मिला दिया गया इन्हें, पोस्ट लिनचोली में  दो श्रद्धालुओं को जो कि चोटिल , ओर चलने में असमर्थ थे को  एस डी आर एफ टीम द्वारा रेस्कयू  कर  रामबाड़ा तक पहुचाया गया ।साथ ही एक बाबा जो घोड़े से गिर  घायल हो गए थे को  प्राथमिक उपचार लिनचोली में दिलाने के बाद कंडी के माध्यम से गौरीकुंड तक भेजा गया ।एक अन्य  महिला  श्रद्धालु जो  खराब मौसम ...

नाभी कुदरत की एक अद्भुत देन है

Image
देहरादून– काम की बात नाभी कुदरत की एक अद्भुत देन है एक 62 वर्ष के बुजुर्ग को अचानक बांई आँख  से कम दिखना शुरू हो गया। खासकर  रात को नजर न के बराबर होने लगी।जाँच करने से यह निष्कर्ष निकला कि उनकी आँखे ठीक है परंतु बांई आँख की रक्त नलीयाँ सूख रही है। रिपोर्ट में यह सामने आया कि अब वो जीवन भर देख  नहीं पायेंगे।.... मित्रो यह सम्भव नहीं है..मित्रों हमारा शरीर परमात्मा की अद्भुत देन है...गर्भ की उत्पत्ति नाभी के पीछे होती है और उसको माता के साथ जुडी हुई नाडी से पोषण मिलता है और इसलिए मृत्यु के तीन घंटे तक नाभी गर्म रहती है।गर्भधारण के नौ महीनों अर्थात 270 दिन बाद एक सम्पूर्ण बाल स्वरूप बनता है। नाभी के द्वारा सभी नसों का जुडाव गर्भ के साथ होता है। इसलिए नाभी एक अद्भुत भाग है। नाभी के पीछे की ओर पेचूटी या navel button होता है।जिसमें 72000 से भी अधिक रक्त धमनियां स्थित होती है नाभी में गाय का शुध्द घी या तेल लगाने से बहुत सारी शारीरिक दुर्बलता का उपाय हो सकता है। 1. आँखों का शुष्क हो जाना, नजर कमजोर हो जाना, चमकदार त्वचा और बालों के लिये उपाय... सोने से पहले 3 से 7 बूँदे...

देखिए वीडियो बर्फबारी के बीच श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों को जाते हुए

रुद्रप्रयाग –केदारनाथ में मई के दूसरे सप्ताह में हुई हिमपात यानी मौसम हुआ सुहाना बर्फ की चादर चारों तरफ घाटी में फैली हुई है और लगातार बर्फबारी हो रही है श्रद्धालु बर्फबारी के बीच में ही भगवान केदार के दर्शनों के लिए जाते हुए।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किये

Image
केदारनाथ – श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रात: 5 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गये है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे।कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रात:चार बजे से शुरू हो गयी थी दक्षिण द्वार पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ के पुजारी केदार लिंग वेदपाठियों ने कपाट खुलने की रस्मों को विधि-विधान से निभाया। तत्पश्चात दक्षिण द्वार से रावल, पुजारी सहित श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष अशोक खत्री,  जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह,कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, सदस्य अरूण मैठाणी, निवास पोस्ती, शिव सिंह रावत आदि ने  प्रवेश किया ।  मुख्य मंदिर  द्वार पर विधिविधान पूर्वक पूजा के पश्चात  ठीक  प्रात:5 बजकर 35 मिनट पर गर्भ गृह के द्वार खोल दिये गये।इस अवसर पर सुबेदार शशिधर के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर लाइट इंफेंटरी के बैंड की धुनों ने शमा बांधा। हर-हर महादेव और जय केदार के जयकारों से संपूर्ण केदारनगरी गुंजायमान हो गयी। इस अवसर पर  पूर्व मुख्य मंत्री ,सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ,मंदिर समि...

देखिए वीडियो - हत्या की असली वजह बताई विधायक खजान दास ने

 देहरादून –भारतीय जनता पार्टी के राजपुर सीट से विधायक खजान दास ने बताया कि जो घटना ऊपर पहाड़ में हुई हैं। उसमें जिसकी शादी की पार्टी थी वह भी उन्ही का रिश्तेदार हैं और जिस युवक की हत्या हुई हैं। वह भी उन्हीं का ही रिश्तेदार था।

श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में

Image
रूद्रप्रयाग  – श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट कल  अक्षय तृतीया पर  खुल गये हैं।दोनों धामों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसी के साथ उत्तराखंड की चार धाम यात्रा की शुरुआत भी हो गयी है। श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा,प्रोटोकाल ,सहकारिता-दुग्ध विकास मंत्री डा.धन सिह रावत मौजूद रहे। मां गंगा के दर्शन किये तथा।  देश के सुख समृद्धि की कामना की। तथा देश- विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं को शुभ कामनाएं दी। उन्होंने आशा ब्यक्त की है कि चारधाम यात्रा में आशातीत वृद्धि होगी।  उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 10 मई प्रात: 4 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगें। इस क्रम कल 7 मई गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंची। जहां रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल  सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए, साथ ही गरूड़ छाड़ मेले का भी आयोजन हुआ।आज प्रात: 8 मई श्री आदिगुरू शंकराचार्य की गद्दी सहि...

बाढ स्टेयरिंग कमेटी की बैठक ली

Image
रूद्रपुर - आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए ओसी कलेक्ट्रेट एनएस नबियाल ने एपीजे अब्दुल कलाम सभागार मे बाढ स्टेयरिंग कमेटी की बैठक ली। उन्होने अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी बरसात से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ले। उन्होने कहा पिछले पांच वर्षो मे जलभराव एवं बाढ प्रभावित क्षेत्रों का नाम और उसके लिए किये गये सुरक्षात्मक कार्यो का विवरण शीघ्र उपलब्ध कराये। उन्होने कहा इस सम्बन्ध मे सभी उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्रो मे पुलिस अधिकारियो, सिंचाई, लोनिवि, नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम की बैठक आयोजित करा ले।  नबियाल ने कहा सभी नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम अपने-अपने क्षेत्रो की नाली आदि की साफ-सफाई 30 मई तक कराना सुनिश्चित करे इस सम्बन्ध मे सम्बन्धित ईओ उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे। उन्होने कहा जिन क्षेत्रो मे जलभराव होता है, उन्हे चिन्हित कर जलभराव से निजात दिलाने हेतु कार्य प्रारम्भ किये जाए। उन्होने कहा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत स्थापित किये जाने वाले कंट्रोल रुम को समय पर संचालित किया जाए साथ ही जिन स्थानो पर बाढ चैकियां बनानी...