Posts

श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किये

Image
केदारनाथ – श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रात: 5 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गये है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे।कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रात:चार बजे से शुरू हो गयी थी दक्षिण द्वार पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ के पुजारी केदार लिंग वेदपाठियों ने कपाट खुलने की रस्मों को विधि-विधान से निभाया। तत्पश्चात दक्षिण द्वार से रावल, पुजारी सहित श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष अशोक खत्री,  जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह,कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, सदस्य अरूण मैठाणी, निवास पोस्ती, शिव सिंह रावत आदि ने  प्रवेश किया ।  मुख्य मंदिर  द्वार पर विधिविधान पूर्वक पूजा के पश्चात  ठीक  प्रात:5 बजकर 35 मिनट पर गर्भ गृह के द्वार खोल दिये गये।इस अवसर पर सुबेदार शशिधर के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर लाइट इंफेंटरी के बैंड की धुनों ने शमा बांधा। हर-हर महादेव और जय केदार के जयकारों से संपूर्ण केदारनगरी गुंजायमान हो गयी। इस अवसर पर  पूर्व मुख्य मंत्री ,सांसद डा.रमेश पोखरियाल निशंक ,मंदिर समि...

देखिए वीडियो - हत्या की असली वजह बताई विधायक खजान दास ने

 देहरादून –भारतीय जनता पार्टी के राजपुर सीट से विधायक खजान दास ने बताया कि जो घटना ऊपर पहाड़ में हुई हैं। उसमें जिसकी शादी की पार्टी थी वह भी उन्ही का रिश्तेदार हैं और जिस युवक की हत्या हुई हैं। वह भी उन्हीं का ही रिश्तेदार था।

श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में

Image
रूद्रप्रयाग  – श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट कल  अक्षय तृतीया पर  खुल गये हैं।दोनों धामों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसी के साथ उत्तराखंड की चार धाम यात्रा की शुरुआत भी हो गयी है। श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा,प्रोटोकाल ,सहकारिता-दुग्ध विकास मंत्री डा.धन सिह रावत मौजूद रहे। मां गंगा के दर्शन किये तथा।  देश के सुख समृद्धि की कामना की। तथा देश- विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं को शुभ कामनाएं दी। उन्होंने आशा ब्यक्त की है कि चारधाम यात्रा में आशातीत वृद्धि होगी।  उल्लेखनीय है कि उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 10 मई प्रात: 4 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगें। इस क्रम कल 7 मई गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंची। जहां रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल  सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए, साथ ही गरूड़ छाड़ मेले का भी आयोजन हुआ।आज प्रात: 8 मई श्री आदिगुरू शंकराचार्य की गद्दी सहि...

बाढ स्टेयरिंग कमेटी की बैठक ली

Image
रूद्रपुर - आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए ओसी कलेक्ट्रेट एनएस नबियाल ने एपीजे अब्दुल कलाम सभागार मे बाढ स्टेयरिंग कमेटी की बैठक ली। उन्होने अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी बरसात से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ले। उन्होने कहा पिछले पांच वर्षो मे जलभराव एवं बाढ प्रभावित क्षेत्रों का नाम और उसके लिए किये गये सुरक्षात्मक कार्यो का विवरण शीघ्र उपलब्ध कराये। उन्होने कहा इस सम्बन्ध मे सभी उप जिलाधिकारी अपने क्षेत्रो मे पुलिस अधिकारियो, सिंचाई, लोनिवि, नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम की बैठक आयोजित करा ले।  नबियाल ने कहा सभी नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम अपने-अपने क्षेत्रो की नाली आदि की साफ-सफाई 30 मई तक कराना सुनिश्चित करे इस सम्बन्ध मे सम्बन्धित ईओ उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे। उन्होने कहा जिन क्षेत्रो मे जलभराव होता है, उन्हे चिन्हित कर जलभराव से निजात दिलाने हेतु कार्य प्रारम्भ किये जाए। उन्होने कहा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत स्थापित किये जाने वाले कंट्रोल रुम को समय पर संचालित किया जाए साथ ही जिन स्थानो पर बाढ चैकियां बनानी...

दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें

Image
देहरादून– टिहरी जिले के श्री कोट गांव में अनुसूचित जाति वर्ग के युवक की हत्या के मामले को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल व पुलिस महानिदेशक से मिला और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रवीन्द्र वाल्मीकि का कहना था कि आज जब अनुसूचित जाति जनजाति समाज शिक्षित और उच्च शिक्षित होकर जात-पात की बेढियों से मुक्त होने के लिए संघर्ष कर रहा है तो वहीं आज भी संकीर्ण मानसिकता के कुछ लोग समाज में भेदभाव और छुआछूत का माहौल बनाकर आपसी वैमनस्य पैदा करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। गत दिनों भी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के श्री कोट गांव में ऐसा ही देखने को मिला जहां अनुसूचित जाति वर्ग के युवक जितेन्द्र दास को दूसरी जाति के लोगों ने सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने उनके सामने कुर्सी पर बैठकर खाना खा लिया था। इस घटना के नौ दिन बाद जितेन्द्र दास की मृत्यु हो गई। उनका कहना था कि  आज जब हमारा देश जात-पात के बंधनों से मुक्त हो कर सर्व समाज की दिशा में कदम बढ़ा रहा है तो वहीं ऐसी खबरों से मन विचलित हो उठता है। उन्होंने कहा कि दोषियों ...

अक्षय तृतीया पर खुले यमुनोत्री गंगोत्री के कपाट

Image
उत्तरकाशी – अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध माँ यमुना के यमुनोत्री मन्दिर और माँ गंगा के गंगोत्री मन्दिर के कपाट पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ श्रदालुओं के लिए खुले, इसके साथ ही चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो चुकी है,कपटा खुलने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दी  बधाई और  कहाकि चारधाम यात्रा में आनेवाले श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत हैं। और यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का  सरकार पूरा ध्यान रखेगी,देवभूमि उत्तराखण्ड में स्थित हैं हिन्दू सनातन धर्म के आस्था का केंद्र,करोड़ो श्रदालुओं के आस्था का केंद्र हैं माँ गंगा,यमुनोत्री,गंगोत्री मन्दिर के कपाट खुलने पर देश विदेश के सभी भक्तों को बधाई, गंगोत्री ,यमुनोत्री मन्दिर के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर श्रदालुओं के साथ साथ स्थानीय व्यापारी,होटल,आश्रम,दुकान संचालकों,बस, टैक्सी,संचालको,धार्मिक यात्रा से जुड़े सभी महानुभावो को बधाई, साथ ही धार्मिक पूजा पाठ करने वाले विद्वान पंडितों,हक हकूकधारियों,प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से यात्रा सीजन में रोजगार पाने वाले सभी भाई बहनों को हार्दिक बधाई,साथ ही ...

सेजल अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत स्कोर किया

Image
देहरादून– कक्षा  12  वीं के परिणामों के बाद ,  सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने कक्षा  10  वीं सीबीएसई परीक्षा में अपने अंतिम वर्ष के प्रदर्शन में एक बार फिर सुधार किया।  42  छात्रों का स्कूल बैच औसत  84  प्रतिशत है। यह पिछले वर्ष से  2.5  प्रतिशत से अधिक का सुधार है। भावुक गर्ग ने  96.4  प्रतिशत के साथ वेंडी मरक और यश सिंघल ने  95.8  प्रतिशत के साथ स्कूल में टॉप किया। सौम्य जायसवाल ने  95.4  प्रतिशत और उसके बाद संयम खेरा ने  94.8  प्रतिशत स्कोर किया। बैच के  35  प्रतिशत ने  90  प्रतिशत  से अधिक और  74  प्रतिशत बैच ने  80  प्रतिशत से अधिक स्कोर किया। हेडमास्टर ,  रशीद शरफुद्दीन ने इस परिणाम का श्रेय सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के संकाय और उन सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को दिया ,  जिन्होंने स्कूल में लगातार शैक्षणिक कार्य कठोरता का समर्थन किया है। यह परिणाम पिछले तीन वर्षों में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल की उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिष्ठा का परिणाम है...