Posts

पीआरसीआई के चैप्टर श्रीलंका व बंग्लोदश में भी

Image
देहरादून –पब्लिक रिलेशन कांउसिल ऑफ इण्डिया (पीआरसीआई) देहरादून चैप्टर का  दून यूनिवर्सिटी में गठन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 वीसी नौटियाल वाईस चांसलर दून यूनिवर्सिटी देहरादून, विशिष्ट अतिथि चरणजीत सिंह वाईस चेयरमैन पीआरसीआई व जयप्रकाश राव नॉर्थ जोनल हैड पीआरसीआई ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।चरणजीत सिंह वाईस चेयरमैन ने पीआरसीआई के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा, “पीआरसीआई के पूरे भारत में 31 चैप्टर हैं तथा देहरादून 32वां चैप्टर के रूप में गठित हुआ। पीआरसीआई के चैप्टर श्रीलंका व बंग्लोदश में भी है। पीआरसीआई एक गैर लाभकारी एवं गैर सरकारी संगठन है जो हर क्षेत्र में जनसंपर्क को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। देहरादनू में पीआरसीआई के 32वें चैप्टर के गठन से सभी क्षेत्रों के पेशेवरों एवं जनसंचार के छात्रों को इससे जुड़कर लाभ होगा। चरणजीत सिंह वाईस चेयरमैन पीआरसीआई ने देहरादून चैप्टर के पदाधिकारी चुने, जिसमें डॉ0 राजेश कुमार अध्यक्ष, शिशिर प्रशांत उपाध्यक्ष, विकास कुमार सचिव, ज्योति गोयल सह सचिव, हेम प्रकाश कोषाध्यक्ष, नेशनल कांउसिल प्रतिनिधि पंकज...

जुड़वां बहने नुंग्शी ताशी कपिल शर्मा शो में

Image
मुंबई– कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में  देहरादून की जुड़वां बहने और एवरेस्ट को फतह करने वाली नुंग्शी ताशी कपिल शर्मा शो में रविवार 28 अप्रैल को 9.30 बजे दिखाई देंगे .                               जुड़वां बहनों के पिता विरेंद्र मलिक से मिली जानकारी के अनुसार  के अनुसार उन्होंने बताया कि द   कॉमेडी नाइट विद कपिल  शर्मा के साथ रिकॉर्डिंग की गई है और उन्होंने अपने अनुभवों को देश के साथ शेयर भी किया हैं। और उत्तराखंड की पहली दो बहने हैं जो द कॉमेडी नाइट विद कपिल के साथ पहली बार शो में आई हैं।

फिल्म 'द किड' को देखकर बच्चे भावुक हुए

Image
देहरादून-  कैम्ब्रियन हॉल स्कूल छात्रों के लिए चार्ली चैपलिन की फ़िल्म 'द किड' दिखायी गयी। फिल्म दिखाने का मकसद छात्रों में मानवीय पहलू को सही ढंग से प्रस्तुत करने के लिए यह फिल्म दिखाई गई  इस फिल्म से बच्चों को मनोरंजन के साथ ही सीखने को भी मिला कि किस प्रकार से  किसी अनाथ बच्चे की मदद की जा सकती हैं। यह फिल्म 1921 में आयी एक अमेरिकन मूक(साइलेण्ट) कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के लेखक, निर्देशक, प्रोड्यूसर चार्ली चैप्लिन हैं। फिल्म की कहानी शुरू होती है एक अस्पताल से। इस अस्पताल से एक महिला अपने नये जन्में शिशु के साथ छूटती है। उस बच्चे का सम्भावित पिता एक बड़ा कलाकार है। लेकिन वह उस बच्चे को नहीं रख सकती। वह बच्चे को एक मँहगी गाड़ी की पिछली सीट पर एक पत्र के साथ छोड़ देती है, जिसमें लिखा होता है कि बच्चे को पाने वाले उसका ख़याल रखें और उससे प्यार करें, लेकिन वह कार चोरी हो जाती है, और दो चोर उस बच्चे को पाते हैं। वह उस बच्चे को सड़क किनारे एक कूड़े के ढेर पर छोड़ देते हैं और यहीं उस बच्चे की मुलाकात ट्रैम्प (चार्ली चैप्लिन) से होती है। और यहीं से शुरू होती है चार्...

विधायकों की आपसी विवाद से परेशान आलाकमान

Image
देहरादून -  भारतीय जनता पार्टी के हरिद्वार से दो विधायकों का आपसी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। अभी हाल ही में कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के दखल के बाद कुछ समय के लिए दोनों की जुबानी जंग थमी थी। लेकिन अब फिर से दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई हैं। इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भाजपा विधायकों के बीच विवाद व मीडिया में बयानबाज़ी को लेकर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री व विधायक खजान दास मनोनीत किए गए हैं ।भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि हरिद्वार के दो विधायकों के बीच चल रहे विवाद व मीडिया में की जा रही बयान बाज़ी को प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने गम्भीरता से लिया है । मामले की जाँच के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा तीन सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया गया है । इसमें प्रदेश महामंत्री व विधायक खजान दास संयोजक मनोनीत किए गए हैं । साथ ही दर्जाधारी राज्य मंंत्री विश्वास डाबर व प्रदेश मंत्री  कुलदीप कुमार समिति के सदस्य बनाए गए हैं ।अध्यक्ष  अजय भट्ट ने समिति को निर्देशित किया है कि वह इस मामले की ज...

शिखर धवन होंगे लुब्रिकेंट्स के ब्रांड एम्बेसडर

Image
देहरादूनः  -  जीएस कैलटेक्स कॉरपोरेशन ,  साउथ कोरिया की  100  प्रतिशत स्वामित्व वाली सब्सीडरी कंपनी जीएस कैलटेक्स इंडिया ने देश में ख़ुद को लुब्रिकेंट्स कैटेगरी में प्रमुखता से स्थापित करने की रणनीति के तहत क्रिकेटर शिखर धवन को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। इस साझेदारी के तहत शिखर धवन जीएस कैलटेक्स इंडिया के प्रीमियम लुब्रिकेंट्स रेंज और नए व्यापारिक इनिशियेटिव के लिए कंपनी का फेस होंगे। इस साझेदारी के महत्त्व के बारे में जानकारी देते हुए जीएस कैलटेक्स इंडिया प्रा. लि. के एमडी एवं सीईओ राजेश नागर ने कहा , “ यह एक नहीं बल्कि कई मायनों में बेहतरीन साझेदारी है ,  ख़ास कर शिख्रर और जीएस कैलटेक्स दोनों ही स्मार्ट परफॉमर्स हैं और अपने क्षेत्र में नए कीर्तिमान बना रहे हैं। जीएस कैलटेक्स स्मार्ट तकनीक ,  प्रिमियम क्वालिटी और स्मार्ट परफॉर्मेंस का प्रतीक है ,  यही ख़ासियतें शिखर की क्रिकेट फ़ील्ड पर देखने को मिलती हैं। वह बहुत ही तेज़कृतर्रार और शानदार खिलाड़ी हैं और बतौर क्रिकेटर देश व विदेश में उनकी सफ़लता हमारे प्रिमियम परफॉर्मेंस ओरियेंटेड उत्पादों क...

अपूर्वा ने रोहित की गला दबाकर हत्या करी

Image
नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के जेनेटिक पुत्र रोहित शेखर की  संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के केंद्र बिंदु में आई रोहित की पत्नी अपूर्वा । दिल्ली क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आखिर अपूर्वा ने सच उगल ही दिया । अपूर्वा के लगातार बदलते बयानों से पुलिस को उस पर पूरा शक गहरा गया था । रोहित शेखर की मौत के बाद जिस तरह के घटनाक्रम सामने आये उससे अपूर्वा को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में यह साफ हो गया कि हत्या वाली रात अपूर्वा और रोहित के बीच झगड़ा हुआ था । झगड़े का एक कारण यह था कि उस रात रोहित अपनी एक महिला मित्र के साथ शराब पी रहा था और अपूर्वा ने यह देख लिया था । उधर अपूर्वा अपने मायके वालों के लिए अलग से मकान बनाने को लेकर भी रोहित से अनबन कर चुकी थी । बताते हैं कि अपूर्वा और रोहित के बीच इस मामले को लेकर हत्या वाली रात दोनों के बीच हाथापाई हुई थी और इस दौरान ही रोहित को गला दबाकर मार दिया । पुलिस ने अपूर्वा का रक्त नमूना  और घटनास्थल पर पाये गये रक्त के धब्बों का सैम्पल लिया है जिसे परीक्षण के लिए भेजा गया है । अपूर्...

भगवान बदरीनाथ की गाडू घड़ा यात्रा नरेन्द्र नगर से शुरू हुई

Image
नरेन्द्र नगर--श्री बदरीनाथ भगवान की गाडू घड़ा (अभिषेक तेल कलश) यात्रा  नरेन्द्रनगर  से शुरू हो गयी। राजदरबार में  मालाराज्य लक्ष्मी शाह,राजकुमारी शीरजा सहित  सुहागिन महिलाएं तिलों के तेल को पिरो रही हैं जिसे घड़े में  धार्मिक रस्मों के साथ समारोह पूर्वक  राजदरबार से  डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी  सदस्य  श्री बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी ने बताया है कि आज रात्रि विश्राम हेतु गाडू घड़ा  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के चेला चेतराम धर्मशाला  ऋषिकेश पहुंचेगा। उल्लेखनीय है कि गाडू घड़ा यात्रा  डिमरी केन्द्रीय धार्मिक पंचायत  द्वारा आयोजित होती  है ।यात्रा में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सहयोग करती है। मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल  एवं मुख्य कार्याधिकारी  बी.डी.सिंह ने बताया कि  प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कल  गाडू घड़ा के दर्शन हेतु समिति के चेलाचेतराम धर्मशाला पहुंचेगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाडू घ...