Posts

देखिये विडियो में जैगवार ने किया लोगों को घायल

देहरादून– रिस्पना पुल में एक जैगवार गाड़ी ने 16 से 17 बाइकों को टक्कर मारता हुआ बहुत तेजी से चला रहा था। इसने लडके ने कई लोगों को घायल करते हुए भाग रहा था और उसके पीछे सीपीयू पुलिस लगी थी इसे जोगीवाला चौकी से पहले बाईकर ने अपनी बाइक उसके आगे लगा दी, इसने  उसे टक्कर मारकर डिवाइडर के दूसरी तरफ उछाल दिया इस पर गुस्साए लोगों ने उसकी गाड़ी को पत्थरों से मार मार कर उसके शीशे आगे और पीछे के तोड़ दिया जिससे ड्राइवर घायल हुआ पुलिस ने उसे कैलाश अस्पताल में एडमिट किया हैं।

जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान: वृक्षमित्र

Image
टिहरी:- पृथ्वी दिवस पर राजकीय इण्टर कॉलेज मरोड़ा (सकलाना) के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी पर्यावरणविद वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी के नेतृत्व में विद्यालय से मरोड़ा बाजार तक विशाल जन जागरूकता रैली निकाल कर जन जन को पृथ्वी बचाने के लिए जागरूक व प्रेरित किया। छात्रों को सम्बोधित करते हुए डॉ सोनी ने कहाकि प्रकृति में इतनी ताकत है कि वह मनुष्य की जरूरतों को पूरा कर सकती हैं लेकिन पृथ्वी मनुष्य की लालच को पूरा नही कर सकती। जिसके परिणाम आज धरा में दिख रहे हैं इस बदलने वातावरण के कारणों को रोकने के लिए पूरे विश्व के लोग एकजुट है जिसका खाशा उदाहरण पृथ्वी दिवस हैं कार्यक्रम में देवेंद्र पुंडीर, कुलदीप चौधरी, गिरीश चन्द्र कोठियाल, एस सी बडोनी, नवीन भारती, पहल सिंह, ऋषिवाला चौधरी, राजेंद्र रावत, तेजी महर, अंजना गैरोला,पूजा, पालय, सुरजा, हिमांशी,यसपाल, सूरज, मंदीप,

श्री बद्री एवं केदारनाथ पौराणिक पैदल मार्गों की खोज

Image
उत्तराखण्ड सांस्कृतिक धरोहर, एक पौराणिक पहचान। स्मृति में धूमिल हो चुके मार्गों को पुनः हमारे समक्ष लाने के लिए एस डी आर एफ ने की अनूठी पहल,एक संकल्प , एक जददोजहद,अनेक यात्राओं के साक्षी रहे ये पैदल मार्ग, जो अनेक स्थानों में टूट गए है, सँकरे हैं।और अनेक स्थानों में हिमालयी सरंचना की  उठापटक से  अपना भौगोलिक स्वरूप बदल चुके जिन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है कि खोज का जिम्मा लिया हैं। राज्य आपदा प्रतिवादन बल उत्तराखण्ड ने,पर्वतारोही निरीक्षक संजय उप्रेती (एवरेस्टर)के नेतृत्व में 20 अप्रैल को एक 15 सस्यीय दल जिसमे दो महिला जवान भी सम्मलित रहे लक्ष्मण झूला ऋषिकेश से अभियान का जय घोष किया, एस डी आर एफ का यह दल अनेक मार्गो को चित्रित करते हुए रुद्रप्रयाग पहुचेगा जहां  से दो भागों में विभाजित हो कर श्री केदारनाथ  एवम श्री बद्रीनाथ धाम पौराणिक मार्ग से होते हुए पहुँचेगा, एक  अनुमान के तहत श्रीकेदार धाम की दूरी 250 से 280 किमी एवम श्री बद्रीनाथ धाम की दूरी 300 किमी के लगभग हो सकती हैं।यह  दल मन्दिरों के शीतकालीन कपाट खुलने से पूर्व वहां पहुचेगा   यात्र...

दूल्हे व परिवार समेत बारातियों ने किया रक्तदान

Image
देहरादून – सुमित कुमार ने एम एस सी करने के बाद 23 साल की उम्र में लाखों का पैकेज छोड़ कर समाज सेवा का बीड़ा उठाया है । अमूल्य जीवन विकास चेरिटेबल सोसायटी के माध्यम से जहां इन्होंने श्री महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल के साथ कैम्प लगा कर हजारों यूनिट खून एकत्र कर लोगों को जीवन दान दिया हैं। वहीं सप्ताह मे दो बार स्वास्थ्य कैम्प लगा कर आम जनमानस की सेवा कर रहे हैं। सरकारी अस्पताल में मरीज के साथ कोई तीमारदार भूखा न रहे इसके लिए इन्होंने निःशुल्क रोटी बैंक चलाकर एक पुण्य का काम किया हैं।  राज्यपाल द्वारा अपनी सेवाओं के लिए पुरस्कृत होने के साथ साथ इन्हें सैकड़ो संस्थाओं ने समाज के प्रति इनकी निष्ठा और लगन को देखकर इन्हें सम्मानित किया है ।अपने विवाह को यादगार बनाने के लिए इन्होंने घोड़ी चढ़ने से पूर्व ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में दूल्हे व परिवार समेत कुल 153 बारातियों ने रक्तदान किया बता दे कि देहरादून मे अपने किस्म का एक अनोखे विवाह का इतिहास लिखने जा रहा हैं। आशा करते हैं कि इनके इस प्रयास से आजकल की युवा पीढ़ी भी कुछ अच्छा करने का विचार करेगी । इनके विवाह मे बैंड बाजा बारात नही दहेज का को...

हनुमान जयंती पर बजरंगदल की दुपहिया रैली

Image
 देहरादून–बजरंगदल ने हनुमान जन्मोत्सव पर हिन्दू नेशनल इंटर कालेज मे विशाल जनसभा व दुपहिया वाहन रैली कर सर्व समाज के साथ हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व को पूरी समर्पण के साथ मिलकर मनाया जिस कार्यक्रम मे हिन्दू एकजुटता के साथ समाजिक समरसता का सदेश प्रमुखता से रहा कार्यक्रम का शुभारंभ 108 मंहत कृष्णागिरी महाराज जूना अखाड़ा , विहिप प्रांत मंत्री विपिन पाण्डेय , प्रदेश संह सयोजक अनुज वालिया ने दीप प्रज्वलित कर किया वक्ताओं ने कहा आज समय है की हिन्दू समाज मजबूती के साथ एकजुट होकर सामाजिक समरसता का एक विशाल स्वरुप प्रस्तुत करे और जातिवाद का नाश कर हर वर्ग एक दूसरे के सुख दुख मे सक्रिय रुप से भागेदारी ले वर्षों के सघन प्रभावी कार्यों से ही विहिप बजरंग दल का कार्य आज घर घर मे पहुँचा है । और धार्मिक क्रांति का यह विशाल आकार पूरे देश भर में तो हैं। ही अपितु विदेशों मे भी दिखाई पड़ता हैं। प्रबल राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ बजरंग दल देश विरोधी , सनातन धर्म विरोधी , व हिन्दू मानबिंदुओ का मखौल उडाने वालो के विरुद्ध प्रमुखता से विरोध व्यक्त करता रहा है । और अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिये ...

मुख्यमंत्री के दखल के बाद समाप्त हुआ विधायक विवाद

Image
देहरादून – भाजपा विधायक कुँवर प्रणव चैम्पियन व  देश राज कर्णवाल के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद मुख्यमंत्री के दखल के बाद समाप्त हो गया आखिर इस लड़ाई का निष्कर्ष क्या निकला और मुख्यमंत्री ने पहले ही क्यों नहीं इस मामले में दोनों विधायकों से बात की अब जबकि लोकसभा चुनाव उत्तराखंड में समाप्त हो गए हैं तो दोनों विधायकों में भी सुला हो गई है। जहाँ दोनों विधायकों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई है कि वे भविष्य में पार्टी अनुशासन के विपरीत कोई कार्य नहीं करेंगे वहीं विधायकों ने परस्पर विवाद को समाप्त मानते हुए मिलकर कार्य करने का वायदा किया।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा दोनो विधायकों  कुँवर प्रणव चैम्पियन व देश राज कर्णवाल को अपने आवास पर बुलाया गया। इस अवसर पर हुई बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री  नरेश बंसल भी उपस्थित थे।  बैठक में पूरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने गहरी नाराज़गी दिखाई । बैठक में दोनो विधायकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि वे ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जो पार्टी के अनुशासन के विपरीत हो। बैठक में दोनो विधायकों ने परस्पर विवाद को समाप्त मानते सौहार्द...

असहाय एवं दरिद्र लोगों की सेवा ही हमें ईश्वर से मिलाती हैं-राज्यपाल

Image
हल्द्वानी–प्रदेश की राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने हनुमान धाम प्रांगण अंजनीग्राम मे श्री हनुमान धाम परिवार की ओर से आयोजित हनुमान जन्मोत्सव के दो दिवसीय महाकुम्भ के अवसर पर कहाकि असहाय एवं दरिद्र लोगों की सच्ची सेवा ही हमें ईश्वर से मिलाती है। सेवा, समर्पण, दयालुता जीवन के वह तत्व हैं जो हमें श्रेष्ठता प्रदान करते है। उन्होने हनुमान धाम पहुंचकर अंजनी पुत्र हनुमान की विधिवत् पूजा अर्चना भी की। उन्होने कहा श्री हनुमान इस कल्युग के जीवित जाग्रत देवता हैं वह अजर अमर है भक्तो के कष्टों एवं संकटों का निवारण करने वाले हैं इसलिए  उन्हें संकट मोचन कहा जाता है। उन्होने कहा सेवा समर्पण भक्ति का भाव एवं गुण से दृष्टिगोचर होता है हमें चाहिए कि हम श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर उनके इन गुणोें को आत्मसात करते हुये समाज व देश के साथ ही गरीबों की भी सेवा करें। उन्होने हनुमान सेवा ट्रस्ट की ओर से हनुमान धाम परिसर में बनाये जा रहे दिव्यांग सेवा केन्द्र की प्रशंसा करते हुये कहा कि दिव्यांगों की सेवा के लिए यह पहल काफी अनुकरणीण एवं प्रशंसनीय है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा श्री हनुमान धाम ...