Posts

माला राज्य लक्ष्मी शाह ने किया नामांकन पत्र दाखिल

Image
देहरादून– लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने एवं क्रय करने के लिए तीसरे कार्य दिवस में 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र से 3 उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन पत्र दाखिल किये गयेे तथा 12 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये।01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के तीसरे कार्य दिवस  के मौके पर आज 3 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये। इनमें भाजपा की उम्मीदवार  माला राज्य लक्ष्मी शाह ने 04 सैट, सीपीआईएम के उम्मीदवार राजेन्द्र पुरोहित द्वारा नामांकन पत्रों के 2 सैट तथा निर्दलीय उम्मीदवार गोपालमणी द्वारा नामांकन पत्रों के 3 सैट जमा कराये गये, जिनकी संवीक्षा अब 26 मार्च को की जायेगी। रिटर्निंग अधिकारी जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 12 आवेदकों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये, जिनमें दर्शनलाल-अखिल भारतीय हिन्दुसभा महासभा, बी.डी रतूड़ी-उत्तराखण्ड क्रान्ति दल, वीरेन्द्र चौहान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, रामवचन राम-हिन्दुस्तान निर्माणदल, गोपाल सिंह ...

नवजात शिशु के अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Image
रुद्रप्रयाग–नरेश बहादुर पुत्र जीत बहादुर निवासी ग्राम बेहतड़ा वार्ड संख्या 06 ऑचल भेरी, तहसील व जिला दहलेख नेपाल हाल निवासी बंदरतोली, तिलवाड़ा जिला रुद्रप्रयाग द्वारा अपने 9 दिन के नवजात बच्चे को चुरा ले जाने की तहरीर दी गयी। पीड़ित परिवार से पूछताछ करने पर व घटनाक्रम में संलिप्त लोगों के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु0अ0सं0 20/19 धारा 363 भादवि (अपहरण) का अभियोग पंजीकृत किया अपहरणकर्ताओं की धर पकड़ हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सर्विलांस के माध्यम से अपहरणकर्ताओं को चौकी भद्रकाली ॠषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया। शिल्पा पत्नी जगदीश चन्द्र उर्फ विक्की केयर ऑफ गुप्ता की मकान गुप्ता बिल्डिंग न्यू टू-टू पावर हाउस थाना बालोगंज तहसील व जिला शिमला हिमाचल प्रदेश। जगदीश चन्द्र उर्फ विक्की पुत्र रिखी राम केयर ऑफ गुप्ता की मकान गुप्ता बिल्डिंग न्यू टू-टू पावर हाउस थाना बालोगंज तहसील व जिला शिमला हिमाचल प्रदेश। बीना देवी पत्नी अहकाम सैयद निवासी 62 फुटा रोड़ मंसूर काॅलोनी सब्जी मण्डी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश। मनमीत सिंह राणा पुत्र अहकाम सैयद निवासी 62 फुटा र...

बीजेपी ने भट्ट और तीरथ पर लगाया दांव

Image
नई दिल्ली –भारतीय जनता पार्टी ने  लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट जारी करते हुए  जे पी नड्डा के साथ प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा लिस्ट में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का  दूसरा नाम गांधीनगर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जिस सीट  से कभी लालकृष्ण आडवाणी ६ बार सांसद रहे इस बार उनका टिकट काट दिया गया है और साथ ही भुवन चंद खंडूरी भगत सिंह कोश्यारी  और लगभग  मुरली मनोहर जोशी का भी टिकट काट दिया गया है ,लालकृष्ण आडवाणी की सीट होती थी इस बार उस सीट से अमित शाह चुनाव लड़ेंगे नागपुर से नितिन गडकरी  लखनऊ से राजनाथ  अरुणाचल ईस्ट से किरण रिजिजू पटना रविशंकर प्रसाद गाजियाबाद से वीके सिंह गौतमबुद्धनगर से महेश शर्मा को टिकट सहारनपुर से राघव लखनपाल शर्मा को टिकट अमेठी से स्मृति ईरानी होंगी बीजेपी प्रत्याशी मुरादाबाद से कंवर सर्वेश कुमार को टिकट सत्यपाल सिंह बागपत से होंगे उम्मीदवार उन्नाव से साक्षी महाराज लड़ेंगे चुनाव मथुरा से हेमामालिनी होंगी उम्मीदवार, मुंबई नार्थ सेंट्रल से पूनम महाजन को टिकट राज्यवर्धन राठौर जयपुर ग्रामीण से बीकानेर से अर्जुन मेघवाल को टि...

होली आनन्द, उल्लास, उमंग और उत्साह का पावन पर्व- सरस्वती

Image
ऋषिकेश– परमार्थ निकेतन में होली के पावन पर्व पर देशी विदेशी सेवकों एवं भक्तों ने गंगा तट, स्वर्गाश्रम क्षेत्र एवं राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। तत्पश्चात परमार्थ निकेतन  स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने सभी श्रद्धालुओं को जैविक रंगों का तिलक कर आशीर्वाद दिया। सभी श्रद्धालुओं ने संतों के संग मनायी होली। देशी-विदेशी भक्तों को सबसे अधिक आनन्द आया, गंगाजी में सभी ने मिल कर स्नान किया। एक अद्भुत दृश्य और अनुभव था सभी के लिये।स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने देश वासियोें से आह्वान किया कि नशामुक्त होली मनायें तथा जातपात से मुक्त समाज बनाने में सहयोग प्रदान करें। होली के रंग यही संदेश देते है कि भेदभाव, जातिपाति, ऊँच-नीच, जातिवाद, नक्सलवाद, सम्प्रदायवाद, भेदभाव, भष्ट्राचार की दीवारों को तोड़ते हुये सभी देश प्रेम के रंगों में रंग जाये। रंग खेलते समय हम सब भूल जाते हैं, सारे मदभेद भूल जाते है, ऊँच-नीच और छोटे -बड़े का बन्धन तथा तोड़ देते है सारी नफरत की दीवारों को। ऐसे ही जीवन के रंग मंच पर भी हम सभी भेदभावों को भुलाकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें जिसमें समरसता हो, सद्भाव ...

बच्चों को भिक्षावृत्ति से हटाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया

Image
देहरादून– बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति अथवा बच्चों से करायी जा रही भिक्षावृत्ति की रोकथाम तथा इस पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु उत्तराखण्ड के जनपद देहरादून ,  हरिद्वार , नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में 20   दिवस का  ’’ सुरक्षित बचपन...खुशहाल बचपन ’’  नाम से एक अभियान प्रारम्भ चलाया गया। यह अभियान जनपद देहरादून ,  हरिद्वार , नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में चैराहों ,  बाजारों , रेलवे स्टेशन ,  बस स्टेशन ,  धार्मिक स्थलों आदि सार्वजनिक स्थानों ,  जहां पर बच्चों द्वारा भिक्षावृत्ति की जाती है ,  सम्बन्धित जनपद की एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा चलाया गया। जनपद ऊधमसिंहनगर में शारदा बैराज , बनबसा ,  चम्पावत की एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान में चारों जनपदों में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जायेगा। पुलिस मुख्यालय पर उक्त अभियान की नोडल अधिकारी ममता वोहरा ,  अपर पुलिस अधीक्षक ,  कानून व्यवस्था ,    उत्तराखण्ड नोडल अधिकारी ,  ए एच टी हैं। अभिय...

मतदान के दिन बंदी दिवस के रूप में मनाया जायेगा

Image
देहरादून–मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने समस्त जिलाधिकारियों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी आदेश में कहा है कि राज्य की 05 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2019 हेतु मतदान दिवस गुरूवार 11 अप्रैल, 2019 को उन क्षेत्रों में, जिनमें कोई दुकान या वाणिज्य अधिष्ठान स्थित हैं, ऐसी दुकान या वाणिज्य अधिष्ठान द्वारा मनायी जाने वाली सामान्य साप्ताहिक छुट्टी का दिन नहीं हैं, तो मतदान के वास्तविक दिन प्रदेश में स्थित सभी दुकानें तथा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में यह दिन बंदी दिवस के रूप में मनाया जायेगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने आदेशा में यह भी स्पष्ट किया है कि अविरल प्रक्रिया वाले कारखानों के समस्त कर्मचारियों को मतदान का समुचित एवं पर्याप्त अवसर प्रदान करने तथा क्षेत्र में अनविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में मतदान के दिन 11 अप्रैल, 2019 को सवेतन अवकाश का दिन मनाया जायेगा तथा श्रमिकों को मतदान हेतु सवेतन सार्वजनिक अवकाश प्राप्त होगा।

वलनीरेबल बूथ पर अर्धसैनिक व क्रिटीकल बूथ पर पीएसी अतिरिक्त तैनात की

Image
देहरादून– मीडिया सेंटर सचिवालय में आयोजित प्रेस कान्फे्रंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने यह जानकारी दी। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 18 मार्च तक सी-विजिल एप पर कुल 857 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनका 100 प्रतिशत का निस्तारण कर दिया गया है। 87 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण निर्धारित 100 मिनिट की अवधि में कर दिया गया। टोल फ्री नम्बर 1950 पर 33 हजार काॅल प्राप्त हुई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वलनीरेबल व क्रिटीकल पोलिंग बूथ पर मतदान के दिन वेबकास्टिंग की जाएगी। आचार संहिता लागू होने के बाद से अभी तक 13646 लीटर शराब जब्त की गई है। इसी प्रकार ऊधमसिंह नगर में 25 लाख 75 हजार 200 रूपए व चम्पावत में 1 लाख 18 हजार 950 रूपए की नकद राशि जब्त की गई है। बैंकों को निर्देश दिए गए कि बैंक खातों में कोई संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दी जाए। वर्तमान में 11235 पोलिंग बूथ हैं। इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। आक्सीलरी बूथ का भी प्राविधान किया जाएगा। ईवीएम मशीनों को जिन वाहनों में ले जाया जाएगा उनकी जीपीएस ट्रेकिंग की जाएगी। ईवीएम मशीनों के प्रथम चरण रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया ह...