Posts

राज्यपाल ने बच्चियों की टोकरियों में चावल व अन्य अनाज डाले

Image
देहरादून–उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोक पर्व फूल देई के अवसर पर प्रातः राजभवन पहुंचे बच्चों ने राजभवन की देहरी पर फूल बिखेरे। हाथों में आकर्षक फूलों की छोटी-छोटी टोकरियां थामे बच्चियों ने राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने बड़े उत्साह के साथ बच्चों का स्वागत किया और उन्हें चावल व अन्य अनाज भेंट किए।  प्रकृति के साथ सुख-शान्ति और समृद्धि की शुभकामनाएं लेकर राजभवन की दहलीज पर बच्चों ने फूल बरसाये। राज्यपाल ने भी प्रत्येक बच्चे से मिलते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनकी टोकरियों में चावल व अन्य अनाज डालते हुए बच्चों के खुशहाल व उज्जवल भविष्य की कामना की।  राज्यपाल ने कहा कि फूल देई पर्व प्रकृति संरक्षण का उत्सव है। फूलदेई त्यौहार उत्तराखण्ड की एक विशिष्टता है और समूचे विश्व को इस त्यौहार के माध्यम से प्रकृति व लोक जीवन की निकटता का संदेश देता है। हमें अपने लोक संस्कृति व लोक परम्पराओं से बच्चों को जोड़ना होगा। यह देखकर बड़ी खुशी होती है कि फूलों के त्यौहार को फूल से बच्चे बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं। इससे हर बच्चा अपने लोक पर्व के महत्व व भूमिका से सरल...

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने दिया पार्टी फंड में.....

Image
देहरादून –भाजपा विधायक दल की बैठक में लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पाँचों सीटों पर भाजपा की विजय का संकल्प लिया गया।भाजपा विधायक दल की बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हुई । बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने की ।बैठक में केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ,प्रदेश सरकार के मंत्री ,विधायक ,प्रदेश महामंत्री उपस्थित थे।     बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में अजय भट्ट ने बताया कि प्रत्येक विधायक को उनके क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। विधायकों से अपेक्षा की गई है कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को सामान्य जन तक पहुँचाने के साथ साथ कांग्रेस द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का भी उत्तर दें।उन्होंने कहा कि बैठक में सभी विधायकों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा उत्तराखंड की पाँचों सीटों पर 2014 के समान विजय प्राप्त करने और नरेंद्र मोदी को पुनःप्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।   भट्ट ने कहा कि सभी विधायक पार्टी कोष में कमसे कम एक माह का वेतन प्रदान करेंगे।कुछ विधायकों ने आज बैठक में चेक के माध्यम से योगदान भी दिया। बै...

सुमेरपुर टापू पर फंसी एक गाय को सुरक्षित.....

Image
रुद्रप्रयाग– प्रदेश के ग्रमीण क्षेत्रों में लगातार गो वंशों के लिए जीवन दायिनी बनी  राज्य आपदा प्रतिवादन बल के जवानों ने जनपद रुद्रप्रयाग के रतूड़ा के पास सुमेरपुर टापू पर फंसी एक गाय को सुरक्षित निकाल लिया।एस डी आर एफ  टीम प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार को स्थानीय  वासियों के द्वारा बताया कि ये गाय करीब एक सफ्ताह से अधिक समय से वहाँ फंसी पड़ी थी जो अलकनन्दा के तेज बहाव ओर करीब  10 से 12 फ़ीट की गहराई को पार करने में असमर्थ थी। टापू में चारे के कोई विकल्प भी मौजूद नही जा जिस कारण  गाय अस्वस्थ ओर कमजोर  हो गयी थी रेस्क्यूर जवानों ने बताया कि उपरोक्त रेस्कयू ऑपरेशन में असहाय को सुरक्षित लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी  रेस्कयू ऑपरेशन करीब 01 घण्टे चला।  रेस्कयू ऑपरेशन करीब 12 बजे से 13:15 तक चला, इससे पूर्व भी एस डी आर एफ जवानों के द्वारा अनेकों बार गाय को गहरी नदी घाटियों से सुरक्षित निकाला गया है  इससे पूर्व कि घटना में 25 फरवरी  को चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी में 13  गो वंशों के दलदल में फसें होने पर एस डी आर एफ के द्वारा लगभग 15 घण्...

फूलदेई उत्तराखण्ड के पहाडों में खुशहाली के प्रतीक का त्यौहार

Image
देहरादून–भगवान सूर्य नारायण के कुम्भ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही प्रारम्भ हुए चैत्र मास की संक्रांति की आपको बहुत बहुत बधाई।चैत्र मास पर प्रकृति में एक नयी ऊर्जा का संचार होता हैं,पेड़ पौधों में नए नए रंग बिरंगे फूल आ रहे होते है,नई हरियाली जन्म ले रही होती है,ठण्ड का मौसम लगभग खत्म होने को होता है ,सभी जीव जन्तुओ में एक नई ख़ुशी और ऊर्जा का संचार होता है,बसन्त ऋतु का वास्तविक आगमन इसी महीने होता है।इसी चैत्र मास से ही हिन्दू नववर्ष,विक्रमी सम्वत भी शुरू होता है,जो कि मातारानी के नवरात्रि के साथ शुरू होता है।हमारे उत्तराखण्ड में चैत्र मास का विशेष महत्व है क्योंकि आज से ही फूलदेई का त्यौहार शुरू होता है,छोटी छोटी लड़कियां सुबह सुबह घरों की चौखट (देहरी) पर फूल डालती हैं गांव के आसपास के जंगलों या फुलवाड़ी से ताजे फूल तोड़कर रोज फूलों से हर दरवाजे को  सजाती है,जिससे उनको सम्मान के रूप में लोग दाल ,चावल और नकदी में दक्षिणा देकर उनका उत्साहवर्धन  करते हैं, फूलदेई उत्तराखण्ड के पहाडों में खुशहाली के प्रतीक का त्यौहार है,जो कि आज से ही मतलब चैत्र संक्रांति से शुरू होता है...

तीन बजे के बाद कोई नामांकन पत्र जमा नहीं होगा

Image
देहरादून–मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बुधवार को सचिवालय में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पांचों लोक सभा सीटों के जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ नामांकन प्रक्रिया के संबंध में बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 18 मार्च से 25 मार्च 2019 तक प्रत्येक कार्य दिवस पर नामांकन किया जायेगा। प्रत्याशी का नामांकन पत्र प्रातः 11ः00 बजे से अपराहन 03ः00 बजे तक लिया जायेगा। यदि 03ः00 बजे बाद कोई प्रत्याशी नामांकन कक्ष में प्रवेश करता है तो, उस प्रत्याशी का नामांकन पत्र जमा नहीं किया जायेगा।  एक प्रत्याशी अधिकतम चार नामांकन पत्र भर सकता है। प्रत्याशियों को अपना अलग बैंक एकाउण्ट खोलना होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रत्याशी ने एफिडेविट पूरा न भरा हो तो, उन्हें एफिडेविट में अपूर्ण जानकारी के बारे में बता दिया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि नामांकन की वीडियोग्राफी की जायेगी। नामांकन के दौरान यह भी ध्यान रखा जाए कि वीडियोग्राफी के दौरान घड़ी उपयुक्त स्थान पर लगी हो, ताकि डेट और टाइम भी दिखता रहे। नामांकन प्र...

मतदाताओं को लाने-ले जाने हेतु मतदान की तिथियों में वाहनों का प्रयोग .......

Image
देहरादून- जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सम्पन्न कराने के फलस्वरूप 10 मार्च 2019 से आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। जनपद में -टिहरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत जनपद देहरादून के 15-चकराता(अजजा), 16 विकासनगर, 17-सहसपुर, 19-रायपुर, 20, राजपुर रोड (अ.जा), 21-देहरादून कैन्ट एवं 22 मसूरी तथा 05-हरिद्वार संसदीय क्षेत्रान्तर्गत 18-धर्मपुर, 23-डोईवाला एवं 14-ऋषिकेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सम्मिलित है। निर्वाचन की घोषणा से निर्वाचन समाप्ति तक इस दौरान विभिन्न आसामाजिक तत्वों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में अवरोध उत्पन्न किया जा सकता है, जिससे निर्वाचन के सम्पादन एवं शान्ति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन देहरादून द्वारा निर्वाचन के सफल सम्पादन एवं शान्तिव्यवस्था बनाये रखने हेतु समस्त जनपद में  दण्ड प्रकिया संहिता की धारा 144 तत्काल प्रभाव से  लागू करने के आदेश पारित किये गये है।उक्त अवधि के दौरान अपने पद के कर्तव्यों की सेवा में लगे हुए राजकीय कर्मचारियों एवं सिख...

लोस चुनाव में प्रत्याशी अधिकतम 70 लाख रू खर्च कर सकता हैं

Image
देहरादून–मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सचिवालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की प्रक्रिया की समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जायेगा। इस दौरान रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक प्रत्याशी से एफिडेविट लिया जायेगा। यह एफिडेविट ऑन लाईन भी भरा जा सकता है। ऑनलाईन भरकर नोटराईजेशन करने के बाद नामांकन पत्र के साथ जमा करना होगा। सुविधा पोर्टल पर एफिडेविट काउंटर होने की जानकारी उपलब्ध होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी  सौजन्या ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी शासकीय कार्यालय, भवन, परिसर जिसमें राजकीय कार्यालय स्थापित हैं, से सभी प्रकार के पोस्टर, पम्पलेट, बैनर, झण्डे, होर्डिंग्स, वालपेटिंग एवं कटआउट आदि हटा दिये गये हैं। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के 72 घण्टे के अन्दर विभिन्न निजी परिसम्पत्तियों से सभी प्रकार की अनाधिकृत राजनैतिक प्रचार सामग्री हटवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल, अभ्यर्थी आदि के द्वारा किसी भी प्रकार के विभागीय वाहन/वाह...