Posts

तीन बजे के बाद कोई नामांकन पत्र जमा नहीं होगा

Image
देहरादून–मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बुधवार को सचिवालय में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पांचों लोक सभा सीटों के जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ नामांकन प्रक्रिया के संबंध में बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 18 मार्च से 25 मार्च 2019 तक प्रत्येक कार्य दिवस पर नामांकन किया जायेगा। प्रत्याशी का नामांकन पत्र प्रातः 11ः00 बजे से अपराहन 03ः00 बजे तक लिया जायेगा। यदि 03ः00 बजे बाद कोई प्रत्याशी नामांकन कक्ष में प्रवेश करता है तो, उस प्रत्याशी का नामांकन पत्र जमा नहीं किया जायेगा।  एक प्रत्याशी अधिकतम चार नामांकन पत्र भर सकता है। प्रत्याशियों को अपना अलग बैंक एकाउण्ट खोलना होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रत्याशी ने एफिडेविट पूरा न भरा हो तो, उन्हें एफिडेविट में अपूर्ण जानकारी के बारे में बता दिया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि नामांकन की वीडियोग्राफी की जायेगी। नामांकन के दौरान यह भी ध्यान रखा जाए कि वीडियोग्राफी के दौरान घड़ी उपयुक्त स्थान पर लगी हो, ताकि डेट और टाइम भी दिखता रहे। नामांकन प्र...

मतदाताओं को लाने-ले जाने हेतु मतदान की तिथियों में वाहनों का प्रयोग .......

Image
देहरादून- जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सम्पन्न कराने के फलस्वरूप 10 मार्च 2019 से आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। जनपद में -टिहरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत जनपद देहरादून के 15-चकराता(अजजा), 16 विकासनगर, 17-सहसपुर, 19-रायपुर, 20, राजपुर रोड (अ.जा), 21-देहरादून कैन्ट एवं 22 मसूरी तथा 05-हरिद्वार संसदीय क्षेत्रान्तर्गत 18-धर्मपुर, 23-डोईवाला एवं 14-ऋषिकेश विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सम्मिलित है। निर्वाचन की घोषणा से निर्वाचन समाप्ति तक इस दौरान विभिन्न आसामाजिक तत्वों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में अवरोध उत्पन्न किया जा सकता है, जिससे निर्वाचन के सम्पादन एवं शान्ति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन देहरादून द्वारा निर्वाचन के सफल सम्पादन एवं शान्तिव्यवस्था बनाये रखने हेतु समस्त जनपद में  दण्ड प्रकिया संहिता की धारा 144 तत्काल प्रभाव से  लागू करने के आदेश पारित किये गये है।उक्त अवधि के दौरान अपने पद के कर्तव्यों की सेवा में लगे हुए राजकीय कर्मचारियों एवं सिख...

लोस चुनाव में प्रत्याशी अधिकतम 70 लाख रू खर्च कर सकता हैं

Image
देहरादून–मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने सचिवालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की प्रक्रिया की समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जायेगा। इस दौरान रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक प्रत्याशी से एफिडेविट लिया जायेगा। यह एफिडेविट ऑन लाईन भी भरा जा सकता है। ऑनलाईन भरकर नोटराईजेशन करने के बाद नामांकन पत्र के साथ जमा करना होगा। सुविधा पोर्टल पर एफिडेविट काउंटर होने की जानकारी उपलब्ध होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी  सौजन्या ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान किसी भी शासकीय कार्यालय, भवन, परिसर जिसमें राजकीय कार्यालय स्थापित हैं, से सभी प्रकार के पोस्टर, पम्पलेट, बैनर, झण्डे, होर्डिंग्स, वालपेटिंग एवं कटआउट आदि हटा दिये गये हैं। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के 72 घण्टे के अन्दर विभिन्न निजी परिसम्पत्तियों से सभी प्रकार की अनाधिकृत राजनैतिक प्रचार सामग्री हटवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल, अभ्यर्थी आदि के द्वारा किसी भी प्रकार के विभागीय वाहन/वाह...

टोल फ्री नम्बर-1950 से जाने वोटरलिस्ट नें अपना नाम

Image
देहरादून–मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि निर्वाचन कार्याक्रम की घोषणा के 24 घण्टे के अन्दर यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी राजनैतिक दल, अभ्यर्थी आदि के द्वारा किसी भी प्रकार के विभागीय वाहन/वाहनों का दुरूपयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के तत्काल पश्चात यह सुनिश्चित कराना होगा कि, समाचार पत्रों, इलेक्ट्राॅनिक मीडिया, माॅस मीडिया आदि के माध्यम से सत्तापक्ष द्वारा अपनी उपलब्धियों आदि के सन्दर्भ में पक्षतापूर्ण राजनैतिक प्रचार-प्रसार के किए किसी भी प्रकार से सरकारी धन का दुरूपयोग तो नहीं किया जा रहा है। यदि ऐसा कोई तथ्य संज्ञान में आता है तो इस पर तत्काल प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के तत्काल पश्चात विभागीय वेबसाईट से राजनीतिक व्यक्तियों के सभी प्रकार के फोटोग्राफ एवं उपलब्धियों आदि का विवरण हटाना होगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन व्यय लेखों के अनुश्रवण, पर्यवेक्षण एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्वाचन व्यय लेखा/आदर्श आचार संहिता ...

बीच सत्र में स्कूल बंद करने से बच्चों का भविष्य अंधकार में

Image
देहरादून– नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स ने एक ज्ञापन शिक्षा विभाग को मुख्य शिक्षा अधिकारी के नाम प्रेषित किया जिसमें सहस्रधारा रोड़ स्थित "दून पब्लिक स्कूल" के संचालकों द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना अचानक स्कूल को बंद करने के फैसले से स्कूल मे पढ़ रहे 300 बच्चों जिसमे 52 बच्चे RTE वाले हैं, वहां के कर्मचारियों का भविष्य संकट मे पड़ गया है । और स्कूल प्रसाशन अभिभावकों से कोई भी बात करने को राजी नही है और न ही बच्चों की कोई व्यवस्था करने को लेकर सहमति दे रहा है । दून पब्लिक स्कूल को निर्देशित किया जाए कि या तो वह अपने स्कूल मे पढ़ने वाले सभी बच्चों को कहीं और स्थानांतरित करें या फिर अपने स्कूल को अगले सत्र  में बन्द करें ताकि सभी अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन समय रहते किसी अन्य स्कूल मे कर सकें साथ ही जो 52 बच्चे RTE वाले पढ़ रहे हैं उनकी भी किसी अन्य स्कूल मे व्यवस्था हो सकेे, वहीं स्कूल द्वारा RTE वाले बच्चों से पहले 3000 रुपये सालाना लिए जाते थे और अब ये शुल्क 5000 रुपये कर दिए हैं जिसका कोई भी लिखित प्रमाण यह अभिभावकों को नही देते हैं । स्कूल प्रशासन द्वार...

पदक विजेता से मिले डीजीपी दी शुभकामनाएं

Image
देहरादून-    पुलिस मुख्यालय  अनिल के 0  रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा 67 th ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप   201 9 मे पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनायें देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।  अशोक कुमार, सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि  27 फरवरी 201 9 से 03 मार्च  201 9 तक जयपुर राजस्थान में आयोजित हुई 67 th  ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप  201 9 में उत्तराखण्ड पुलिस से बॉक्सिंग में महिला आरक्षी पूजा कार्की (69 किलोग्राम वर्ग) ने रजत पदक, उप निरीक्षक कमला बिष्ट (57 किलोग्राम वर्ग) ने कांस्य पदक, आरक्षी विशाल सिंह (75 किलोग्राम वर्ग) ने कांस्य पदक, मुख्य आरक्षी जगत सिंह (75 किलोग्राम वर्ग) ने कांस्य पदक एवं वेटलिफटिंग में महिला आरक्षी रीना कैन्तुरा ने कांस्य पदक एवं आरक्षी त्रिलोक सिंह ने कांस्य पदक आर्जित किया । उक्त प्रतियोगिता में राज्य पुलिस एवं...

राजभवन में चल रही पुष्प प्रदर्शनी का हुआ समापन

Image
 देहरादून— राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने  राजभवन में चल रही पुष्प प्रदर्शनी बसंतोत्सव 2019 का समापन किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत  किया वर्ष उत्तराखण्ड वन विभाग को 13 श्रेणियों में, आई.एम.ए. को 06 श्रेणियों में, ओ.एन.जी.सी को 05 श्रेणियों में, तथा आई.आई.टी रूड़की को 04 श्रेणियों में, चल बैजयंती (रनिंग ट्राफी) प्राप्त हुई। 09 श्रेणियों की 50 उपश्रेणियों में 150 प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरित किये गये।   समापन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि  इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों को फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी। पुष्पों के महत्व पर बोलते हुए राज्यपाल ने माखनलाल चतुर्वेदी जी की कविता पुष्प की अभिलाषा की कुछ पंक्तियां भी पढ़ी।  उन्होंने कहा कि यदि देश प्रेम भी सीखना हो तो पुष्प किसी से पीछे नहीं रहते। ‘‘मुझे तोड़ लेना वन माली, उस पथ पर देना तुम फेंक मातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ जायें वीर अनेक।’’  उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रदर्शनी मे...