Posts

सेक्स सोर्टेड सीमन उत्पादित करने वाला देश का पहला राज्य बन यू के

Image
देहरादून—उत्तराखण्ड अब सेक्स सोर्टेड सीमन उत्पादित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। ऋषिकेश में शुरू की गई प्रयोगशाला में ऐसी तकनीक प्रयोग की जा रही है जिससे 90 प्रतिशत बछिया उत्पन्न होने की सम्भावना रहेगी। तकनीक की सहायता से किसानों व पशुपालकों की आय को बढ़ाने में यह एक बड़ी पहल होगी सचिव पशुपालन आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि कुल 47 करोड़ 50 लाख लागत की इस योजना में 90 प्रतिशत केंद्रांश है जबकि 10 प्रतिशत राज्यांश है। इसमें पशुपालक को प्रति डोज केंद्र व राज्य सरकार से 400-400 रूपए की सब्सिडी मिलेगी।सचिव  मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि सामान्यतः मादा बछिया होने की 50 प्रतिशत सम्भावना होती है। परंतु प्रयोगशाला में प्रयोग की जा रही तकनीक युक्त सेक्स सोर्टेड सीमन से मादा बछिया होने की 90 प्रतिशत सम्भावना है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनुदान देने से पशुपालक को सेक्स सोर्टेड सीमन की एक डोज लगभग 300 रूपए में प्राप्त हो जाएगी जबकि इसकी बाजार दर लगभग 1200 रूपए है।  भारत सरकार के राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत ऋषिकेश में श्यामपुर में शुरू की गई सेक्स सोर्टेड सीमन प्रयोगशाला के लिए...

विभिन्न फूलों की खुशबू से महक उठा राजभवन

Image
देहरादून—राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के साथ कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने राजभवन परिसर में दो दिवसीय बसंतोत्सव 2019 का उद्घाटन  किया। पारंपरिक वाद्ययंत्रो की मधुर संगीत के मध्य राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रिबन काटकर तथा रंग बिंरगे गुब्बारे हवा में छोड़कर पुष्प प्रदर्शनी का उदघाटन किया। राज्यपाल ने राजभवन प्रांगण में स्थापित सभी पुष्प स्थलों के साथ-साथ अन्य कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प उत्पादों के स्थलों का अवलोकन किया और पुष्प उत्पादकों व्यवसायियों तथा किसानों का उत्साहवर्धन भी किया। राज्यपाल द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले दिव्यांग बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। दो दिवसीय प्रदर्शनी का समापन रविवार अपरान्ह तीन बजे होगा। बसंतोत्सव में कट फ्लावर(पारम्परिक) प्रतियोगिता में 494 प्रतिभागी, कट फ्लावर (गैर पारम्परिक) श्रेणी में 99 प्रतिभागी, पाॅटेड प्लान्ट श्रेणी में 24, लूज फ्लावर श्रेणी में 31, पाॅटेड प्लान्ट(गैर पुष्प) श्रेणी में 54, कैक्टस श्रेणी में 27, हैंगिंग पाॅट श्रेणी में 17, ऑन स्पाॅट फोटोग्राफी में 150, फ्रेश पेटल रंगोली में 2...

राज्यपाल ने महिला बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Image
देहरादून—राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित उत्तराखण्ड महिला बाईक रैली 2019 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर शहीदों को भी नमन किया।राज्यपाल ने महिला बाईक रैली आयोजित करवाने के लिए त्रिलोक सोसाइटी व द ढाल सोसाइटी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाईक रैली चलाकर बेटियां न केवल सबको रोमाचित करेगी बल्कि यह भी बताएगी कि हम किसी से कम नही है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला बाईकर्स के साथ ही उत्तराखण्ड की उन सभी आत्मनिर्भर व जुझारू महिलाओं को भी बधाई व शुभकामनाएं है जिन्होने पूरे देश में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया है। पहले जिन कार्यो में मात्र पुरूषों का एकाधिकार माना जाता था आज महिलाएं उनमें कही भी पीछे नही है। राज्यपाल ने कालिदास विद्योत्तमा संवाद का उदाहरण देते हुए कहा कि प्राचीन काल में भी महिलाओं को विद्वत सभा में बराबरी का स्थान मिलता था। राज्यपाल ने कहा कि हमें अपनी बेटियों के व्यक्तित्व को पहचानना होगा। दहेज जैसी कुप्रथा के कारण महिलाओं के व्यक्तित्व को कम से कम आंका जाने लगा। ...

महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां को दिये स्मार्ट फोन

Image
देहरादून—अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने पोषण अभियान व बेटी बचाओ अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी टिहरी सोनिका को पोषण अभियान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून निवेदिता कुकरेती को सखी ई-रिक्शा लाॅच में अहम योगदान व पोस्को में अपराधों के निवारण में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा पोष्टिक आहार व बेटी बचाओं में अच्छा कार्य करने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन व वजन मशीन का वितरण भी किया। प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से स्मार्ट फोन दिये जा रहे हैं। उत्तराखण्ड उत्तर भारत का पहला राज्य है, जहां सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने  अंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए हैण्डवाॅश मेनुअल, सांप सीढ़ी के खेल व सुनहरे हजार दिनों के मैनुवल का विमोचन किया। इसके अलावा  प्रचार सामग्री इन्फाॅर्मेशन, एजुकेशन व कम्यूनिकेशन (आईईसी) का विमोचन भी किया गया। 08...

हम गंगा, गाय को माँ के रूप में सम्मान देते है- सी एम

Image
देहरादून -  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बद्री केदार सहयोग समिति द्वारा शमसेरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को सही ढंग से चलाने के लिये लिंगानुपात का सही होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जन्म के समय से ही लड़का व लड़की में भेद करना अपराध है। यह भेदभाव दुर्भाग्यपूर्ण भी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में नारी को सम्मान देने की पुरातन परम्परा रही है। हम देश में गंगा, गाय को माँ के रूप में सम्मान देते है। धरती के कंकड में हम ईश्वर को देखते है। ऐसे देश में जन्म के समय मे ही लड़की व लड़के में भेद करना सामाजिक विकृति की तरह है। उन्होंने दून अस्पताल में पैदा हुए बेटा-बेटी के जन्म के बाद बेटी को मां के द्वारा दूध न पिलाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हमारे प्रदेश की 80 प्रतिशत आबादी शिक्षित होने के बाद भी इस प्रकार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों मे मां-बहिनों को आगे आना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने अपने अमेरिका भ्रमण के अवसर पर एक बच्ची में मां के स्वरूप...

आंचल का दूध,आंगनवाड़ी को दो दिन निशुल्क

Image
देहरादून—मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना का शुभारम्भ किया। डेयरी विकास विभाग, उत्तराखण्ड सहकारी डेयरी फेडरेशन लि. व महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रारम्भ की गई इस योजना में आंगनबाड़ी केंद्रों को सुगंधित मीठा स्किम्ड मिल्क पाउडर उपलब्ध करवाया जाएगा। परेड़ ग्राउन्ड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में योजना का विधिवत शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि बच्चे स्वस्थ हों तो देश का भविष्य भी स्वस्थ व सुरक्षित रहेगा। बचपन में ही पोष्टिक आहर उपलब्ध हों तो पूरा जीवन शरीर व मन स्वस्थ रहता है। हमें अपने प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ाने के प्रयास करने हाेंगे। इसमें सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। बाहर से अधिक दूध देने वाले पशु लाए जा सकते हैं। हमारी सरकार ने दुग्ध समूहों के क्षमता विस्तार के लिए 24 करोड़ रूपए व पशुपालकों को 8 हजार गायें अभी तक दी हैं। चारा यातायात अनुदान में 8 करोड़ रूपए दिया गया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें बेटे-बेटी में भेदभाव को दूर करना होगा। यह तभी हो सकता है जबकि हमारी ...

विश्व बैंक के ऋण से होगा, पुनर्जीवन आपदा प्रभावित क्षेत्र

नई दिल्ली — विश्व बैंक और भारत सरकार,उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2013 में आई बाढ़ के बाद से ही निरंतर जारी उत्तराखंड की आपदा उपरांत पुनरुद्धार योजनाओं के लिए इस राज्य को अतिरिक्त धनराशि मुहैया कराने हेतु आज नई दिल्ली में 96 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य उत्तराखंड की आपदा जोखिम प्रबंधन क्षमता को सुदृढ़ करना भी है। विश्व बैंक उत्तराखंड आपदा पुनरुद्धार परियोजना के जरिए राज्य सरकार को वर्ष 2014 से ही आवश्यक सहायता प्रदान करता रहा है, ताकि आवास के साथ-साथ ग्रामीण कनेक्टिविटी बहाल की जा सके और इसके साथ विभिन्न समुदायों की सुदृढ़ क्षमता का निर्माण किया जा सके। अब तक इस परियोजना के तहत 2000 से भी अधिक स्थायी घरों एवं 23 सार्वजनिक भवनों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है और इसके साथ ही 1300 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी सड़कों व 16 पुलों को अपनी पहली वाली स्थिति में लाया जा चुका है। 96 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त वित्त पोषण से पुलों, सड़कों और नदी तट संरक्षण कार्यों का पुनर्निर्माण करने में मदद मिलेगी। इस वित्त पोषण से राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) के लिए प्...