Posts

आंचल का दूध,आंगनवाड़ी को दो दिन निशुल्क

Image
देहरादून—मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना का शुभारम्भ किया। डेयरी विकास विभाग, उत्तराखण्ड सहकारी डेयरी फेडरेशन लि. व महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रारम्भ की गई इस योजना में आंगनबाड़ी केंद्रों को सुगंधित मीठा स्किम्ड मिल्क पाउडर उपलब्ध करवाया जाएगा। परेड़ ग्राउन्ड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में योजना का विधिवत शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि बच्चे स्वस्थ हों तो देश का भविष्य भी स्वस्थ व सुरक्षित रहेगा। बचपन में ही पोष्टिक आहर उपलब्ध हों तो पूरा जीवन शरीर व मन स्वस्थ रहता है। हमें अपने प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ाने के प्रयास करने हाेंगे। इसमें सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। बाहर से अधिक दूध देने वाले पशु लाए जा सकते हैं। हमारी सरकार ने दुग्ध समूहों के क्षमता विस्तार के लिए 24 करोड़ रूपए व पशुपालकों को 8 हजार गायें अभी तक दी हैं। चारा यातायात अनुदान में 8 करोड़ रूपए दिया गया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें बेटे-बेटी में भेदभाव को दूर करना होगा। यह तभी हो सकता है जबकि हमारी ...

विश्व बैंक के ऋण से होगा, पुनर्जीवन आपदा प्रभावित क्षेत्र

नई दिल्ली — विश्व बैंक और भारत सरकार,उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2013 में आई बाढ़ के बाद से ही निरंतर जारी उत्तराखंड की आपदा उपरांत पुनरुद्धार योजनाओं के लिए इस राज्य को अतिरिक्त धनराशि मुहैया कराने हेतु आज नई दिल्ली में 96 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य उत्तराखंड की आपदा जोखिम प्रबंधन क्षमता को सुदृढ़ करना भी है। विश्व बैंक उत्तराखंड आपदा पुनरुद्धार परियोजना के जरिए राज्य सरकार को वर्ष 2014 से ही आवश्यक सहायता प्रदान करता रहा है, ताकि आवास के साथ-साथ ग्रामीण कनेक्टिविटी बहाल की जा सके और इसके साथ विभिन्न समुदायों की सुदृढ़ क्षमता का निर्माण किया जा सके। अब तक इस परियोजना के तहत 2000 से भी अधिक स्थायी घरों एवं 23 सार्वजनिक भवनों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है और इसके साथ ही 1300 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी सड़कों व 16 पुलों को अपनी पहली वाली स्थिति में लाया जा चुका है। 96 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त वित्त पोषण से पुलों, सड़कों और नदी तट संरक्षण कार्यों का पुनर्निर्माण करने में मदद मिलेगी। इस वित्त पोषण से राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) के लिए प्...

युवा उत्तराखण्ड में युवाओं को मिले अपने सवालों के जवाब

Image
देहरादून—परेड़ ग्राउण्ड में “युवा उत्तराखण्ड-उद्यमिता एवं स्वरोजगार की ओर” कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से विभिन्न क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। 52 डिग्री काॅलेजों व विश्वविद्यालयों के छात्र भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे प्रदेश से आए युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ राज्य एवं देश में उपलब्ध स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में लाॅटरी के माध्यम से युवाओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से वन टू वन प्रश्न पूछे जिनका मुख्यमंत्री ने विस्तार से जवाब दिया ।  दून की प्रियंका बिष्ट  ने पूछा कि उत्तराखण्ड आर्गेनिक स्टेट कब बनेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का पर्वतीय क्षेत्र वैसे तो डिफाल्ट ही आर्गेनिक है। परंतु सरकार ने अपने स्तर से बड़ी कोशिश की है। 10 हजार आर्गेनिक क्लस्टर चिन्हित किए जा रहे हैं। 27 ब्लाॅक को आर्गेनिक घोषित किया गया है। हम उत्पादों के सर्टिफिकेशन की व्यवस्था भी कर रहे हैं।  अल्मोड़ा से ईशा जोशी  ने पूछा कि राज्य सरकार ने जीरो टाॅलर...

गरीबों को मिला आशियाना, मुख्यमंत्री ने सौंपे आवंटन पत्र

Image
देहरादून—मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दुर्बल आय वर्ग के लिए ट्रांसपोर्ट नगर फेज-2 में निर्मित आवासीय इकाईयों के आवंटन पत्र चयनित लाभार्थियों को वितरित किए। लाॅटरी के माध्यम से चयनित कुल 221 लाभार्थियों को आवंटन पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के लिए लाॅटरी सिस्टम किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभार्थी जल्द से जल्द अपने आवास में चलें जाएं। इस बार की होली में वे लाभार्थियों के इन आवास में जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका विकास होगा, तभी सभी साथ-साथ देश को आगे बढ़ा सकते हैं। सरकार के लिए सभी अपने हैं। प्रधानमंत्री  ने जो नए भारत का सपना देखा है, वह गरीबी से मुक्त होगा, सबके पास आवास होगा, बिजली व पानी की सुविधा होगी। गरीबों को उनके हक का पैसा पूरा मिले, इसके लिए जनधन खाते खुलवा कर पैसा सीधे उनके खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है। अब सरकार व गरीब लाभार्थियों के बीच बिचैलिए नहीं हैं। किसान सम्मान निधि में 6 हजार रूपए किसानों को दिए जा रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीबों,...

गेहूँ की खरीद पर किसानों को 20 रूपए बोनस

Image
देहरादून—मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गेहूँ की खरीद पर किसानों को  20 रूपए प्रति क्विंटल बोनस के निर्देश दिये हैं। केन्द्र सरकार ने गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रूपए प्रति  क्विंटल  निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने इसमें 20 रूपए बोनस और देने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने भण्डारण क्षमता को बढाने के लिए भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एक लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाए जाएं।  किसानों से क्रय किए जाने वाले गेहूँ का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। धान की तरह ही गेहूं का भुगतान ऑनलाईन किया जाए। मुख्यमंत्री आज सीएम आवास में रबी विपणन सत्र 2019-20 मे गेहूँ खरीद की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि इस बार 2 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश में 6.5 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं।बैठक में सचिव डी. सैंथिल पांडियन, प्रभारी सचिव सुशील कुमार, डीएम नैनीताल विनोद कुमार सुमन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

श्री केदारनाथ 9 मई को 5 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे कपाट

Image
   उखीमठ: श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 2019 के 9  मई  प्रात: 5 बजकर 35 मिनट पर खुलेंगे। आज महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री केदारनाथ भगवान के शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर  से आयोजित समारोह में  रावल भीमाशंकर लिंग सहित वेदपाठियों,पुजारी गणों,स्थानीय हक-हकूकधारियों की उपस्थिति में पंचाग गणना के बाद श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान हुआ। श्री केदारनाथ भगवान की चल विग्रह डोली  6 मई  को श्री केदारनाथ प्रस्थान करेगी।कार्यक्रम के अनुसार 6 मई फाटा 7 मई  गौरीकुंड 8 मई श्री केदारनाथ पहुंचेगी। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, मुख्यकार्याधिकारी बी.डी.सिंह, कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी,पूर्व जिला पंचायत,नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, पूर्व राज्य मंत्री दिनेश बगवाड़ी अध्यक्ष चंडीप्रसाद भट्ट,बदरीनाथ धाम के पूर्व कार्याधिकारी अनिल शर्मा, धर्माधिकारी जगदंबा प्रसाद सती,अभियंता गिरीश देवली, फार्मेसी विद्यापीठ प्रधानाचार्य डा.हर्षवर्धन...

रक्षा मंत्री ने वीर नारी के पैर छूकर देश की ओर से कृतज्ञता प्रकट की

Image
देहरादून-सर्वे ऑडिटाॅरियम में आयोजित शौर्य सम्मान समारोह में देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उत्तराखण्ड की वीर नारियों से मिलकर उन्हें सदैव प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि सैनिक हर परिस्थिति में देश के लिए खड़े होते हैं। देश रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के प्रति हम सभी सदैव कृतज्ञ रहेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की सरकार ने वन रैंक वन पेंशन स्वीकृत की। न केवल इसकी स्वीकृति दी गई बल्कि इसके लिए पर्याप्त बजटीय प्राविधान भी किए। अभी तक ओआरओपी पर 35 हजार करोड़ रूपए की राशि दी जा चुकी है। प्रति वर्ष 8 हजार करोड़ रूपए का बजट प्राविधान किया जाएगा। इसमें अब कोई भी एरियर लम्बित नहीं है। अब तीन वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष इसकी समीक्षा भी की जाएगी और कोई कमियां पाएं जाने पर दूर किया जाएगा। रक्षा मंत्री ने वीर नारियों के पैर छूकर देश की ओर से कृतज्ञता प्रकट की व शाल भेंट कर वीर नारियों को सम्मानित किया। देश में 70 वर्ष बाद भी एक भी राष्ट्रीय वार मेमोरियल नहीं था। हमने फरवरी माह में नेशनल वार मेमोरियल बनाकर देश को समर्पित क...