Posts

भारत की कूटनीति के आगे पाकिस्तान परस्त

Image
 देहरादून - मिग-21 के  पायलट विंग कमांडर अभिनंदन  वर्तमान को पाकिस्तान ने रिहा करने का फैसला लिया लेकिन अभी उनकी रिहाई में कुछ वक्त और लगेगा जहां तक लोगों का कहना है कि जेनेवा संधि के अंतर्गत इनको युद्ध बंदी के रूप में रिहा किया जा रहा है लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि भारत और पाकिस्तान का तो युद्ध हुआ ही नहीं तो यह उस संधि में नहीं आती नहीं है तो फिर इनकी रिहाई मुमकिन कैसे हो रही है इसका दूसरा पहलू यह भी है कि पाकिस्तान के ऊपर अमेरिका का प्रेशर है और इस प्रेशर के चलते पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को रिहा करने के लिए तैयार हुआ है जहां तक जानकारी प्राप्त हुई है वह इस प्रकार से है कि अमेरिका ने पाकिस्तान को f-16 लड़ाकू विमान अफगानिस्तान में तालिबानियों के खिलाफ अमेरिका का साथ देने पर उसे दिया था, और साथ ही साथ एक करार भी किया गया था कि पाकिस्तान इस f-16 का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ युद्ध में नहीं करेगा और इसी कारण पाकिस्तान प्रेशर में रहा क्योंकि उसके तीन f-16 विमान भारत की सरहद में हमला करने के लिए आए थे जिन्हें एयर फोर्स के जा बाजो ने उसी की सीमा के अंदर मार ग...

शिवरात्रि को तय होगी श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि

Image
रूद्रप्रयाग/उखीमठ: श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि सोमवार  4 मार्च शिवरात्रि को तय होगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि  श्री केदारनाथ भगवान के शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से  सोमवार प्रात: 8 बजकर 30 मिनट से आयोजित समारोह में  रावल, वेदपाठियों,पुजारी गणों, स्थानीय हक-हकूकधारियों की  उपस्थिति में पंचाग गणना के बाद श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान हो जायेगा। श्री केदारनाथ भगवान की चल विग्रह डोली के श्री केदारनाथ प्रस्थान होने का भी दिन निश्चित हो जायेगा। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग मुख्यकार्याधिकारी बी.डी.सिंह, कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, हर्ष जमलोकी  सहित हक हकूक धारी  व श्रद्धालु जन मौजूद रहेंगे,

आत्मा को परमात्मा से मिलाने का सेतु भी है योग

Image
ऋषिकेश–मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  कहा योग मनुष्य की सुख शान्ति की राह प्रशस्त करता है। महान ऋषि पतंजलि ने योग के माध्यम से लोगों को जीने की राह दिखाई है। हर मनुष्य का परम लक्ष्य सुख और शांति की प्राप्ति है, योग के द्वारा हमारे ऋषियों ने इसकी राह प्रशस्त की है। ऋषिकेश स्थित गंगा रिसोर्ट में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद एवं गढवाल मण्डल विकास निगम के संयुकत तत्वाधान में 01 मार्च से 07 मार्च तक आयोजित हो रहे अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र रावत  ने ऋषिकेश को योग की राजधानी बताते हुए कहा कि योग के द्वारा आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। यह आत्मा को परमात्मा से मिलाने का सेतु भी है। योग जोडने का कार्य करता है। इसी का प्रतिफल है कि आज दुनिया योग को अपना रही है तथा योग के लिये दुनिया भारत की ओर देख रही है। योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का भी संदेश दिया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दुनिया में योग को विशेष पहचान दिलाने का कार्य किया है। जिससे आज भारत गौरवान्वित है। इसने दुनिया में भारत की पहचा...

pixdun: फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय दून में.....

pixdun: फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय दून में..... : देहरादून - मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से  मुख्यमंत्री आवास में फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराॅय ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमं...

फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय दून में.....

Image
देहरादून - मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से  मुख्यमंत्री आवास में फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराॅय ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पर्यटन पर आधारित पुस्तक भी भेंट की।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मांकन के लिए प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ही शांति का वातावरण है और उत्तराखण्ड सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। अभिनेता विवेक ओबेराॅय ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से भी  मुलाकात की। राज्य में फिल्म निर्माण व शूटिंग  सम्बन्धित सभी प्रकार के अनुमोदन हेतु सिंगल विण्डो सिस्टम लागू किया गया है। राज्य को फिल्मों के निर्माण हेतु अनुकूल वातावरण बनाने हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार मिला हैं। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र  रावत ने कहा कि टिहरी, हर्षिल, त्रिजुगी नारायण जैसे अनेक स्थान फिल्मों के फिल्मांकन के लिए लोकप्रिय हैं। फिल्म अभिनेता  विवेक ओबेराॅय ने कहा कि उत्तराखण्ड से उनका विशेष लगाव है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा फिल्मों के फिल्मांकन के लिए फिल्म जगत को आकर्षित करने के लिए सराहनीय पहल की जा रही है।

pixdun: नकली भारतीय मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार

pixdun: नकली भारतीय मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार : देहरादून—देश में हाई अलर्ट के चलते दून में भी पुलिस द्वारा रिंग रोड रायपुर  पर संदिग्ध व्यक्तियों वाहनो की चैकिंग की जा रही थी,मुखबिर द्वार...

नकली भारतीय मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार

Image
देहरादून—देश में हाई अलर्ट के चलते दून में भी पुलिस द्वारा रिंग रोड रायपुर  पर संदिग्ध व्यक्तियों वाहनो की चैकिंग की जा रही थी,मुखबिर द्वारा रिंग रोड पर पुलिस टीम को आकर सूचना दी कि रिंग रोड पर एक व्यक्ति भारतीय मुद्रा के जाली कैरेन्सी लेकर आने वाला है । सूचना से उच्चाधिकारी को अवगत कराया गया । मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी डालनवाला के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक द्वारा व उप निरीक्षक के नेतृत्व में पूर्व से चैकिंग मे नियुक्त टीम को सघन चैकिंग हेतु आदेशित किया गया।  उक्त टीम द्वारा दौराने चैकिंग एक व्यक्ति शाकिर पुत्र मेहदी हसन निवासी ग्राम अगवानपुर थाना छजलेट जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 45 वर्ष को भारतीय मुद्रा की जाली कैरेन्सी 500-500 रू0 के कुल 2,09,500/- रूपये  गढवाली कालोनी वाले रास्ते रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया व घऱ की तलाशी में दो लाख नौ हजार पांच सौ रूपये - कलर प्रिन्टर- केवल प्रिन्टर-2 - एपिसोन इंक बोटल (1- मैगनेटा, 2- यलो कुनिंग. 3-ब्लैक हिटन, 4-स्याल सिंग)-स्कैल  स्टील, स्कैल प्लाटिक - पैपर सीट रोयल एक्जिक...