Posts

अमर शहीदों के श्रद्धांजलि में सामूहिक बाल मुंडवाया गया

Image
   देहरादून - पुलवामा हमले में शहीद जवानों का आज देहरादून में दसवां बनाया गया जिसमे लोगो ने अपने बाल मुंडवाकर हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी साथ ही सरकार से आग्रह किया की जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने और आतंकियों के खिलाफ कड़ी करवाई कर घाटी में शांति का माहौल बनाना चाहिऐ। आज देहरादून में अपना परिवार व हिन्दू बाहिनी के सदस्यों ने सामूहिक रूप से मुंडन कराया । मुंडन कार्यक्रम रायपुर निकट शिव  मंदिर में कराया गया । कार्यक्रम में सैकड़ों की सांख्य में लोगो ने भाग लिया ।इस दौरान भारत माता की जय बंदेमातरम , वीर शहीद अमर रहे के नारे लगते रहे ।इस दौरान हिन्दू बाहिनी के गोविन्द बढ़वा ने कहा कि अब आतंकवादियों को सबक सिखाने का समय खत्म हो गया अब सबक की जगह आर पार की लड़ाई ही बची है अब इन आतंकवादियों और उनके आकाओं के खात्मा का समय है। वही धर्म गुरु शशि  कांत दुबे ने जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का आयोजन कराया उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ अंतिम मुंडन संस्कार है इसके बाद मुंडन की दुश्मनों की बारी है ।इस दौरान अपना परिवार के अध्यक्ष पुरुषोत्तम भट्ट ने बताया कि  वी...

उत्तराखंड के वीर सपूतों ने युद्धों में अपने प्राणों की आहुति दी - यूकेडी

Image
देहरादून – उत्तराखंड क्रांति दल का  स्वर्गी इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के नीचे  एकदिवसीय धरने में  बैठे  नेताओं ने  कहा कि भारत में विगत लगभग 40 वर्षो से आतंकवाद से जूझ रहा है।हमारी सेना और अर्ध सैनिक बल आतंकवाद के खिलाफ लड़ते -लड़ते अपनी जान को देश की रक्षा के लिए जान न्योछावर करते आ रहे है।देश की सीमा हो या आतंकवाद हो इस लड़ाई में हमारे वीर सैनिको की शहादत आम हिंदुस्तानी को झकजोर रही है।अभी हाल में हुए पुलवामा आतंकी हमले में हम ही नही बल्कि बाहरी देश भी निंदा कर रहे है।चाहे 1962 में चीन से, 1965 में पाकिस्तान,फिर 1971 पाकिस्तान चाहे कारगिल का युद्ध रहा हो उत्तराखंड ने सैकड़ो लाल इन युद्धों में खो दिए।उन वीर सैनिको की शहादत को कभी भुलाया नही जा सकता है।उत्तराखण्ड के वो वीर सपूत शहीद गबर सिंह तथा 1962 के युद्ध मे जसवंत सिंह की गाथा विश्व पटल पर विख्यात है। आतंकवाद की लड़ाई में उत्तराखण्ड के वीर सैनिकों के बलिदान को सरकार अपनी सहानुभूति तो कर रही है लेकिन हकीकत है कि सब राजनीति से प्रेरित है।पुलवामा आतंकी हमले में 40 वीर सैनिक शहादत दे चुके है जो पेरा मिलट्री से है...

सड़क पर पलटी बस चालक की मौत

Image
देहरादून –देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस  आशारोड़ी से आगे मोहड़ की ओर बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसकी सूचना थाना क्लेमेनटाउन को दी गई पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर जाकर देखा तो मौके पर बस के ड्राइवर के घायल होने कि  जानकारी मिली, जिसे मौके पर मौजूद लोगों द्वारा महंत इंद्रेश अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया था, जहाँ  उपचार के दौराने बस चालक गौरव कुमार पुत्र नानक चंद निवासी गांधीग्राम थाना पटेल नगर, उम्र 40 वर्ष की मृत्यु हो गई। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बस नंबर UK07PA1567,  जो देहरादून से दिल्ली जा रही थी मोहड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, बस में 18-20 सवारिया मौजूद थी, घटना में बस सवार किसी अन्य व्यक्ति को चोटें नहीं आयी है।  पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है।  शव का पंचनामा भर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

अगर हो कोई परेशानी 1905 पर काॅल करें

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में सी.एम. हेल्पलाईन 1905 का शुभारम्भ किया। इस हेल्पलाईन नम्बर से जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा। शिकायतकर्ता 1905 पर काॅल कर, पोर्टल के माध्यम से अथवा मोबाईल एप द्वारा अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।  प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए यह काॅल सेंटर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपलब्ध रहेगा। इस हेल्पलाईन नम्बर से राज्य सरकार के सभी विभागों से सम्पर्क किया जा सकता है तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जन समस्याओं के समुचित समाधान के लिए इसके तहत ब्लाॅक स्तर से शासन स्तर तक के अधिकारी उत्तरदायी रहेंगे।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सीएम हेल्प लाईन से जन समस्याओं के समाधान में तेजी आयेगी। इससे विभागीय कार्यों में गति के साथ ही पारदर्शिता भी बढ़ेगी। जन समस्याओं का समाधान तेजी से होने के साथ ही शिकायतों व समस्याओं के समाधान के साथ ही उनका मूल्यांकन भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्प लाईन की सुविधा होने से लोगों के समय व धन दोनों की बचत भी होगी। आने वाले समय में इ...

एसएफआई ने शहीदों के लिए राहत राशि जुटाई

Image
देहरादून,  स्टूडेंट्स   फेडरेशन  ऑफ   इंडिया   ने   जम्मू  और  कश्मीर   के   पुलवामा  में   हुए  आतंकवादी हमले में शहीद हुए  जवानों   के   परिजनों   के   लिए   डीएवी   कॉलेज   में  छात्र -  छात्रा ओं   ने   करनपुर   बाजार   में   रुपये  2834  राहत  राशि   जुटाई   तथा   छात्र -  छात्राओं   ने   आमजन   से  अपील   कि   वह   इस   शोर  शराबे   के   बीच   इस   आतंकी  हमले   को   साम्प्रदायिक   रूप   न   दे   कर   सैनिकों   से   जुड़े  अहम   मुद्दों,   पैरामिलिट्री   सैनिकों   को   शहीद   का   दर्जा  दिए   जाने   तथा  2004  के   बाद   देश   की   रक्षा   में   लगे  पैरामिलिट्री   फोर्स   के   जवा...

राज्यपाल ने वीर शहीदों के परिजनों से की मुलाकात

Image
देहरादून–राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल और शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर जाकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। राज्यपाल ने कहा कि शहीद मेजर ढौंडियाल और मेजर बिष्ट के बलिदान पर राष्ट्र को गर्व है। वीर शहीदों ने अदम्य साहस और शौर्य का प्रदर्शन करते हुए देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर किये।  राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के डंगवाल मार्ग, देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। राज्यपाल शहीद मेजर ढौंडियाल की मां सरोज ढौंडियाल, पत्नी निकिता कौल ढौंडियाल व बहनों से मिली। उन्होंने ईश्वर से दुखः की इस घड़ी में शहीद के परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की। इसके पश्चात राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के ओल्ड नेहरू कालोनी स्थित आवास पहुंच कर उनके पिता एस.एस.बिष्ट एवं अन्य परिजनों को सांत्वना दी तथा अपनी संवेदना व्यक्त की। 

स्किल सेंटर में युवाओं को तीन माह का प्रशिक्षण

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कान्वेंट रोड में ‘‘आईसीआईसीआई एकेडमी फाॅर स्किल’’ के नये केन्द्र का उद्घाटन किया। युवाओं के समावेशी विकास के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। एमओयू पर उत्तराखण्ड सरकार की ओर से सचिव रंजीत कुमार सिन्हा व आईसीआईसीआई फाउंडेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने हस्ताक्षर किये। आईसीआईसीआई एकेडमी देहरादून में अपने केन्द्र को पीपीपी के तहत संचालित करेगी और इसका संचालन उत्तराखण्ड सरकार के कौशल विकास और शिक्षा विभाग के सहयोग से किया जायेगा। इस केन्द्र में प्रतिवर्ष 550 युवाओं को ‘विक्रय कौशल’ व कार्यालय प्रशासन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्किल इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए युवाओं का कौशल विकास जरूरी है। इस दिशा में आईसीआईसीआई फाउण्डेशन ने सराहनीय कदम उठाये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिको का न्यूनतम पारिश्रमिक 6710 से बढ़ाकर 8300 रूपये प्रतिमाह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं का कौशल विकास कर उनको स्वरोजगार के लिए  प्रेरित  करना होगा, ताकि वे और लोगों को स्व...