Posts

अगर हो कोई परेशानी 1905 पर काॅल करें

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में सी.एम. हेल्पलाईन 1905 का शुभारम्भ किया। इस हेल्पलाईन नम्बर से जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा। शिकायतकर्ता 1905 पर काॅल कर, पोर्टल के माध्यम से अथवा मोबाईल एप द्वारा अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।  प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए यह काॅल सेंटर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपलब्ध रहेगा। इस हेल्पलाईन नम्बर से राज्य सरकार के सभी विभागों से सम्पर्क किया जा सकता है तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जन समस्याओं के समुचित समाधान के लिए इसके तहत ब्लाॅक स्तर से शासन स्तर तक के अधिकारी उत्तरदायी रहेंगे।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सीएम हेल्प लाईन से जन समस्याओं के समाधान में तेजी आयेगी। इससे विभागीय कार्यों में गति के साथ ही पारदर्शिता भी बढ़ेगी। जन समस्याओं का समाधान तेजी से होने के साथ ही शिकायतों व समस्याओं के समाधान के साथ ही उनका मूल्यांकन भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्प लाईन की सुविधा होने से लोगों के समय व धन दोनों की बचत भी होगी। आने वाले समय में इ...

एसएफआई ने शहीदों के लिए राहत राशि जुटाई

Image
देहरादून,  स्टूडेंट्स   फेडरेशन  ऑफ   इंडिया   ने   जम्मू  और  कश्मीर   के   पुलवामा  में   हुए  आतंकवादी हमले में शहीद हुए  जवानों   के   परिजनों   के   लिए   डीएवी   कॉलेज   में  छात्र -  छात्रा ओं   ने   करनपुर   बाजार   में   रुपये  2834  राहत  राशि   जुटाई   तथा   छात्र -  छात्राओं   ने   आमजन   से  अपील   कि   वह   इस   शोर  शराबे   के   बीच   इस   आतंकी  हमले   को   साम्प्रदायिक   रूप   न   दे   कर   सैनिकों   से   जुड़े  अहम   मुद्दों,   पैरामिलिट्री   सैनिकों   को   शहीद   का   दर्जा  दिए   जाने   तथा  2004  के   बाद   देश   की   रक्षा   में   लगे  पैरामिलिट्री   फोर्स   के   जवा...

राज्यपाल ने वीर शहीदों के परिजनों से की मुलाकात

Image
देहरादून–राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल और शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर जाकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। राज्यपाल ने कहा कि शहीद मेजर ढौंडियाल और मेजर बिष्ट के बलिदान पर राष्ट्र को गर्व है। वीर शहीदों ने अदम्य साहस और शौर्य का प्रदर्शन करते हुए देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर किये।  राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के डंगवाल मार्ग, देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। राज्यपाल शहीद मेजर ढौंडियाल की मां सरोज ढौंडियाल, पत्नी निकिता कौल ढौंडियाल व बहनों से मिली। उन्होंने ईश्वर से दुखः की इस घड़ी में शहीद के परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की। इसके पश्चात राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के ओल्ड नेहरू कालोनी स्थित आवास पहुंच कर उनके पिता एस.एस.बिष्ट एवं अन्य परिजनों को सांत्वना दी तथा अपनी संवेदना व्यक्त की। 

स्किल सेंटर में युवाओं को तीन माह का प्रशिक्षण

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कान्वेंट रोड में ‘‘आईसीआईसीआई एकेडमी फाॅर स्किल’’ के नये केन्द्र का उद्घाटन किया। युवाओं के समावेशी विकास के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। एमओयू पर उत्तराखण्ड सरकार की ओर से सचिव रंजीत कुमार सिन्हा व आईसीआईसीआई फाउंडेशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने हस्ताक्षर किये। आईसीआईसीआई एकेडमी देहरादून में अपने केन्द्र को पीपीपी के तहत संचालित करेगी और इसका संचालन उत्तराखण्ड सरकार के कौशल विकास और शिक्षा विभाग के सहयोग से किया जायेगा। इस केन्द्र में प्रतिवर्ष 550 युवाओं को ‘विक्रय कौशल’ व कार्यालय प्रशासन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्किल इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए युवाओं का कौशल विकास जरूरी है। इस दिशा में आईसीआईसीआई फाउण्डेशन ने सराहनीय कदम उठाये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिको का न्यूनतम पारिश्रमिक 6710 से बढ़ाकर 8300 रूपये प्रतिमाह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं का कौशल विकास कर उनको स्वरोजगार के लिए  प्रेरित  करना होगा, ताकि वे और लोगों को स्व...

संत हंस देवाचार्य की सड़क दुर्घटना में निधन

Image
हरिद्वार: देश के जाने-माने संत रामानंदाचार्य हंस देवाचार्य का आज लखनऊ में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया. सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने सदन में इस बात की जानकारी दी है. वहीं, उत्तर प्रदेश के मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संत की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. स्वामी हंस देवाचार्य आज प्रयागराज से हरिद्वार वापस लौट रहे थे जब से हादसा घटित हुआ. हंस देवाचार्य रामानंद सम्प्रदाय के संत थे और अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में उनकी प्रमुख भूमिका रही है. हाल ही में प्रयागराज में राम मंदिर को लेकर स्वामी हंस देवाचार्य ने बड़ी धर्म संसद करवाई थी. शुरुआती दिनों से स्वामी रामदेव के बहुत करीबी रहे हैं हंस देवाचार्य. उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गयी थी.उनके निधन की खबर से संत समाज स्तब्ध है और उनके हरिद्वार स्थित आश्रम में बड़ी संख्या में साधु संत और उनके समर्थक जुटने शुरू हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी उनके अंतिम संस्कार में हरिद्वार पहुंच सकते हैं.

पर्वतीय क्षेत्रों में उद्यमिता के विकास के लिये राज्य सरकार पूरा सहयोग

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से अमेरिकन इण्डिया फाउण्डेशन के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। उत्तराखण्ड सरकार और अमेरिका इण्डिया फाउण्डेशन के मध्य स्टार्ट-अप, महिलाओं के नेतृत्व में सामाजिक उद्यमिता और सेल्फ सस्टेनिंग बिजनेस माॅडल पर विस्तार से चर्चा हुई।एआईएफ के कंट्री डायरेक्टर मैथ्यू जाॅसेफ ने बताया कि अमेरिकन इण्डिया फाउण्डेशन विभिन्न अप्रवासी भारतीयों के माध्यम से देश के विभिन्न प्रदेशों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि एआईएफ राज्य में महिला सामाजिक उद्यमिता पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा तैयार एमएसएमई पाॅलिसी इस क्षेत्र में उनके लिए बहुत ही सहायक है और उन्हें इस पाॅलिसी के माध्यम से राज्य में बहुत ही अनुकूल वातावरण प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि एआईएफ राज्य में इन्क्यूबेटर सेंटर स्थापित करते हुए विशेष कार्य करने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयास करेगी। जनपदों के 170 स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड आदि के माध्यम से शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। फाउण्डेशन द्वारा शिक्षकों को शिक्षण कार्य क...

जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Image
देहरादून–पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली तथा यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा के मध्य 20 फरवरी, 2019 को, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली में अगले 10 वर्षों के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।  समझौता ज्ञापन पर सिद्धांत दास, वन महानिदेशक और विशेष सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली और डॉ. मुरली चंद्रशेखरन, वाइस प्रोवोस्ट (अंतर्राष्ट्रीय), यूबीसी, कनाडा द्वारा हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह के दौरान भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, भारतीय वन्यजीव संस्थान, भारतीय वन सर्वेक्षण वन शिक्षा निदेशालय  अपर महानिदेशक (एफसी); अपर महानिदेशक फैसल बेग, निदेशक, यूबीसी इंडिया लाइजन ऑफिस; जोर्मा नेउवोनेन, निदेशक, विशेष परियोजनाएं, यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया का वानिकी संकाय, यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय...