Posts

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रान्ति की बधाई दी

Image
 देहरादून-राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रान्ति की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मकर संक्रान्ति पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में मिठास, खुशहाली और समृद्धि लाए। मकर संक्रांति को स्नान और दान का पर्व भी कहा जाता है। यह पर्व सूर्य और नदियों तथा जल स्रोतों की उपासना के साथ साथ प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी देता है। मकर संक्रान्ति नयी फसल के स्वागत के साथ अन्नदाता किसानो के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। राज्यपाल ने कहा कि शुभ दिनों की शुरुआत का यह पर्व सम्पूर्ण देश में बिहू, पोंगल, उत्तरायणी आदि विविध नामों से मनाया जाता है। मकर संक्रान्ति के अवसर पर हम सभी को गरीब ओर वंचितों के उत्थान के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में की जाएं विशेष व्यवस्थाएंः राज्यपाल

Image
देहरादून-राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने  राजभवन में फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर की वर्षगाँठ पर आयोजित कार्यक्रम में वुमन रैली का झण्डा दिखा कर रवाना किया।राज्यपाल  मौर्य ने फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर द्वारा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों के लिए जागरूकता के लिए आयोजित कार रैली को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं मात्र कार चालक ही नहीं होती बल्कि वह समाज और अपने परिवार के लिए भी चालक का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र को महिलाओं की आवश्यकता है। महिलाएं जो भी कार्य करें, मन लगा कर करें। राज्यपाल ने फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर से अपनी संस्कृति और राजभाषा के लिए कार्य करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और भाषा पर ध्यान देना होगा।इस अवसर पर परिवहन मंत्री उत्तराखण्ड यशपाल आर्य ने कहा कि सड़क सुरक्षा आज एक बहुत बड़ा मुद्दा है। राज्य सरकार भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कार्य कर रही है। सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता फैलाई जानी चाहिए। इसके लिए फ़्लो उत्तराखण्ड के अनुरोध पर 100 महिलाओं को परिवहन विभाग द्वारा निशुल्क ड्राईविंग प्रशिक्षण दिया जाएग...

स्वस्थ्य भारत यात्रा मेले में ऑर्गेनिक उत्पादों की धूम

Image
देहरादून - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारत सरकार के स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) नई दिल्ली की ओर से जनता को समर्पित साइकिल यात्रा स्वस्थ एवं संतुलित भोजन के प्रति जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को पवेलियन ग्राउउ से 8ः30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई, जो परेड ग्राउड, सुभाष रोड़, राजपुर रोड़, घंटाघर से होते हुए वापस पवेलियन ग्राउड में समाप्त हुई। प्रभात फेरी में पीआरएसआई एवं उदयन शालिनी संस्था की ओर से सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया। स्वस्थ्य भारत यात्रा अभियान के दौरान पीआरएसआई की ओर से हर संभव सहयोग किया गया। प्रभात फेरी में पीआरएसआई के सदस्य व वॉलन्टियर एवं उदयन शालिनी संस्था की ओर से वरूणा, दीपा एवं एनसीसी कैडै्स ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। पवेलियन ग्राउड में स्वस्थ्य खाओ, सुरक्षित व दृढ़ रहो इंडिया, ईट राईट इंडिया थीम पर आयोजित मेले का उद्वघाटन एफएसएसएआई भारत सरकार अभिषेक लाल, जिला अभिहित अधिकारी जीसी कण्डवाल, आर एस रावत व नवीन डबराल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में रंगारंग सांस्कृतिक...

रेणुका परियोजना की राह खुली

Image
नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री  नितिन गड़करी की उपस्थिति में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश एवं दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के मध्य रेणुका बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर मौजूद थे। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एमओयू होने से काफी समय से लम्बित चल रही रेणुका परियोजना की राह खुली है। राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना के बनने से 6 राज्य लाभान्वित होंगे। इससे पूर्व लखवाड़ परियोजना पर भी एमओयू किया गया था। लम्बे समय से अटकी पड़ी राष्ट्रीय परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री  नितिन गड़करी  का आभार व्यक्त किय...

लैंगिक भेदभाव के खिलाफ मानव श्रृंखला

Image
देहरादून-युवक- युवितियों में लैंगिक भेदभाव के खिलाफ एसएसआई ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला बना कर लैंगिक समानता पर जोर दिया ।देहरादून,स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आज केंद्रीय कमेटी के आहवाहन पर उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में देशभर में  युवितियों के प्रति किये जा रहे भेदभाव के खिलाफ देहरादून के गांधी पार्क पर मानव श्रृंखला बना कर लैंगिक समानता का संदेश दिया  एसएफआई के नेतृत्व में  युवक-युवितियों बड़ी संख्या में एकत्रित हुए तथा उन्होंने मानव श्रृंखला बनाई । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहाँ की देश के विभिन्न हिस्सों खासकर तमिलनाडु, उत्तराखण्ड आदि प्रदेशों में युवितियों को पीरियड्स के दौरान युवितियों को अलग रख कर उनपर अत्याचार की घटनाये होती रहती है जबकि यह प्रक्रिया स्वाभाविक है इस प्रकार की घटनाओं से सैकड़ों युवितियों को उपेक्षा के चलते हीन भावना का शिकार होना पड़ता है ।वक्ताओं ने कहा कि सबरीमाला में महिला मंदिर प्रवेश पर भी रूढ़िवादी एवं भाजपा जैसे प्रतिगामी राजनीतिक एवं उनके संगठनों द्वारा सिर्फ इसलिए विरोध किया जा रहा है कि 10 से 50 वर्ष की स्त्रियों को...

कोश्यारी एवं उनियाल एम्स में भर्ती

Image
नई दिल्ली-मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली स्थित एम्स में जाकर वहां भर्ती सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी एवं कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने कोश्यारी व  सुबोध उनियाल के उपचार के बारे में एम्स के चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।इस अवसर पर विधायक  खजान दास एवं मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार  के.एस.पंवार भी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

Image
 देहरादून-राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने  धर्मावाला देहरादून में स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसायटी चैरिटेबल हाॅस्पिटल में टेलीमेडिसिन यूनिट का शुभारम्भ किया। राज्यपाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसायटी द्वारा जन सेवा का कार्य किया जा रहा है, यह ईश्वर की सेवा के समान है।  राज्यपाल ने अस्पताल में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू करवाने के लिए इसरो  द्वारा मदद किये जाने पर, इस सेवा कार्य में योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही हम सबका का कर्तव्य होना चाहिए। स्वामी विवेकानन्द के दिखाए रास्ते पर चलकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ना चाहिए। राज्यपाल ने अस्पताल में प्रसूति केन्द्र भी खोलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संस्था को क्षेत्र की बहनों-बेटियों को उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षण भी दिलवाना चाहिए, ताकि वे अपने पैरों में खड़े हो सकें।  इस अवसर पर अध्यक्ष स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसायटी डाॅ. एस.के. शर्मा, इसरो (पैत्व्) में विकास एवं शैक्ष...