Posts

रेणुका परियोजना की राह खुली

Image
नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री  नितिन गड़करी की उपस्थिति में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश एवं दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के मध्य रेणुका बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर मौजूद थे। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एमओयू होने से काफी समय से लम्बित चल रही रेणुका परियोजना की राह खुली है। राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना के बनने से 6 राज्य लाभान्वित होंगे। इससे पूर्व लखवाड़ परियोजना पर भी एमओयू किया गया था। लम्बे समय से अटकी पड़ी राष्ट्रीय परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री  नितिन गड़करी  का आभार व्यक्त किय...

लैंगिक भेदभाव के खिलाफ मानव श्रृंखला

Image
देहरादून-युवक- युवितियों में लैंगिक भेदभाव के खिलाफ एसएसआई ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला बना कर लैंगिक समानता पर जोर दिया ।देहरादून,स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आज केंद्रीय कमेटी के आहवाहन पर उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में देशभर में  युवितियों के प्रति किये जा रहे भेदभाव के खिलाफ देहरादून के गांधी पार्क पर मानव श्रृंखला बना कर लैंगिक समानता का संदेश दिया  एसएफआई के नेतृत्व में  युवक-युवितियों बड़ी संख्या में एकत्रित हुए तथा उन्होंने मानव श्रृंखला बनाई । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहाँ की देश के विभिन्न हिस्सों खासकर तमिलनाडु, उत्तराखण्ड आदि प्रदेशों में युवितियों को पीरियड्स के दौरान युवितियों को अलग रख कर उनपर अत्याचार की घटनाये होती रहती है जबकि यह प्रक्रिया स्वाभाविक है इस प्रकार की घटनाओं से सैकड़ों युवितियों को उपेक्षा के चलते हीन भावना का शिकार होना पड़ता है ।वक्ताओं ने कहा कि सबरीमाला में महिला मंदिर प्रवेश पर भी रूढ़िवादी एवं भाजपा जैसे प्रतिगामी राजनीतिक एवं उनके संगठनों द्वारा सिर्फ इसलिए विरोध किया जा रहा है कि 10 से 50 वर्ष की स्त्रियों को...

कोश्यारी एवं उनियाल एम्स में भर्ती

Image
नई दिल्ली-मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली स्थित एम्स में जाकर वहां भर्ती सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी एवं कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने कोश्यारी व  सुबोध उनियाल के उपचार के बारे में एम्स के चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।इस अवसर पर विधायक  खजान दास एवं मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार  के.एस.पंवार भी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

Image
 देहरादून-राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने  धर्मावाला देहरादून में स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसायटी चैरिटेबल हाॅस्पिटल में टेलीमेडिसिन यूनिट का शुभारम्भ किया। राज्यपाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसायटी द्वारा जन सेवा का कार्य किया जा रहा है, यह ईश्वर की सेवा के समान है।  राज्यपाल ने अस्पताल में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू करवाने के लिए इसरो  द्वारा मदद किये जाने पर, इस सेवा कार्य में योगदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही हम सबका का कर्तव्य होना चाहिए। स्वामी विवेकानन्द के दिखाए रास्ते पर चलकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ना चाहिए। राज्यपाल ने अस्पताल में प्रसूति केन्द्र भी खोलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि संस्था को क्षेत्र की बहनों-बेटियों को उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षण भी दिलवाना चाहिए, ताकि वे अपने पैरों में खड़े हो सकें।  इस अवसर पर अध्यक्ष स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसायटी डाॅ. एस.के. शर्मा, इसरो (पैत्व्) में विकास एवं शैक्ष...

उत्तराखण्ड में भूकम्प पूर्व चेतावनी देने वाले डॉप्लर राडार लगाएं जाएंगे

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सचिवालय में राज्य में घटित प्राकृतिक आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं की ऑन लाइन रिपोर्टिग, डाटा कलेक्शन व प्रवर्तन हेतु विकसित किए गए एमआईएस पोर्टल ‘‘सचेत’’ का शुभारम्भ किया। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के कार्यो की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को निर्देश दिए कि राज्य में प्राकृतिक आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से समन्वय करके वहां के प्रशिक्षार्थियों का भी सहयोग लिया जाए। मुख्यमंत्री ने औचक मॉक ड्रिल करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल व कॉलेज के बच्चों को आपदा प्रबन्ध के प्रशिक्षण से जोड़ा जाए।बैठक के दौरान उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने जानकारी दी कि विभिन्न मौसम सम्बन्धित सटीक जानकारियों के लिए आगामी जून तक मुक्तेश्वर व सुरकण्डा देवी में डॉप्लर राडार लगा दिए जाएगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा राज्यभर में 176 में से 139 मिट्रयॉलॉजिकल इक्वपमेन्ट लगा दिए गए है। आईआईटी रूड़की द्वारा राज्यभर में भूकम्प पूर्व चेतावनी तन्त्र को सुदृढ़ करने के लिए 184 में से 155 स...

किसानों को शीघ्र ही शून्य ब्याज दर पर कृषि ऋणः मुख्यमंत्री

Image
हरिद्वार-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  ने कहा कि प्रदेश में किसानों के व्यापक हित में राज्य के किसानों को शीघ्र ही शून्य ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराये जायेंगे। पहले किसानों को 02 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराये जा रहे थे, अब यही ऋण किसानों को शून्य ब्याज दर पर उपलब्ध कराये जायेंगे। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही किसानों को उनकी आय दुगनी करने की दिशा में भी मदद मिलेगी।झबरेडा विधानसभा के अन्तर्गत स्व.लाला आशाराम विद्यावती महेश्वरी धर्मार्थ चिकित्यालय सेवा भारती झबरेडा का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार जो बात अपनी घोषणा में कहेगी उसे पूर्ण भी करेगी। हम वही वायदे करते है जो पूरे हो सके। उन्होंने कहा कि किसानों को धान का ऑनलाइन भुगतान किया गया है और भविष्य में गन्ना किसानों के लिए भी ऐसी ही योजना बनायी जोयगी ताकि उनका समय पर भुगतान किया जा सके। इसके लिए सरकार मिलों पर सख्ती बरतेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बिना एपीएल और बीपीएल का भेद किये सभी के लिए पांच लाख रूपये के निशुल्क ईलाज...

राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ 2018 के शुभारम्भ की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में खेलों के कोच को विशेष टेनिंग देने के लिए विदेश कोच की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जा रही है। इस पहल से भविष्य में उत्तराखण्ड के उभरते हुए खिलाड़ियों व बच्चों को विभिन्न खेलों की अच्छी कोचिंग मिलेगी। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2020 में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना राज्य के लिए ऐतिहासिक अवसर है। विश्वास  है कि उत्तराखण्ड जो अपने आतिथ्य सत्कार के लिए जाना जाता है, राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी बहुत ही सुव्यवस्थित ढंग से आत्मीयता व सहृदयता के साथ करेगा। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ आयोजन द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि राज्य के अधिक से अधिक बच्चे इसमें प्रतिभाग करे। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र  रावत ने कहा कि खेल केवल खेल नहीं है बल्कि एक भावना भी है। जो हमकों एक होने का अहसास कराती है। एकता के सूत्र में पिरोने का काम करती है। खेल केवल ...