Posts

भीमल के रेशे से बने चप्पलों की मांग

Image
देहरादून -  आयोजक उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उद्योग निदेशालय ,  देहरादून एवं प्रायोजक विकास आयुक्त (हथकरघा) भारत सरकार द्वारा नेशनल हैण्डलूम एक्सपो में दिन प्रतिदिन लोगों का अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है यह प्रदर्शनी  9  जनवरी तक चलेगी। राष्ट्रीय हैण्डलूम प्रदर्शनी में  17  राज्यों के  200  स्टॉलों में से उत्तराखण्ड के लगभग  45  स्टॉल लगाये गये हैं। जिसमें नैशनल हैण्डूलम एक्सपों में उत्तराखण्ड उद्योग विभाग के हिमाद्रि ब्राड़ स्टॉल में लगे सामानों को दूनवासीयों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।   कहकशां नूरी व कुंवर सिंह ने बताया कि नैशनल हैण्डूलम एक्सपों में हिमाद्रि के लगे स्टॉल में ऋषिकेश के ढालवाला में निर्मित भीमल के रेशे से बने चप्पलों की काफी मांग है उन्होंने बताया कि यह चप्पल फ्रांस में भी निर्यात किया गया है। इसके अलावा रिंगाल से बने सामान लैम्प ,   फूलदान ,   रिंगाल टोकरी काफी पसंद किये जा रहे हैं। दूनवासियों को अंगूरा से बने सॉल ,   टोपी ,   मफलर ,   स्वेटर व लेडिज शिल्क स्टॉ...

सेना ने दी होती एनओसी तो न होती घटना : विधायक जोशी

Image
देहरादून -   मसूरी विधानसभा क्षेत्रार्न्तगत गढ़ी कैंट के वीरपुर में पुल गिरने से दो व्यक्तियों की मौत पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वह इस घटना से बहुत ही स्तब्ध है। उन्होनें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। विधायक जोशी ने कहा कि पुल की जीर्णशीर्ण स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा 237 लाख के आगणन को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वीकृति प्रदान कर इस योजना का शिलान्यास भी कर दिया है। बताया विगत 09 दिसम्बर को गढ़ी कैंट में 32 मीटर स्पान के नये पुल के निर्माण का शिलान्यास हो गया है और बहुत जल्द पुल निर्माण का कार्य पूर्ण होगा। उन्होनें कहा कि सेना द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र न दिये जाने के कारण यह हादसा हुआ।बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा एक वर्ष पूर्व जीओसी सब एरिया से पुल निर्माण के लिए अनुमति चाही गयी थी और बताया था कि पुराने पुल को धरासाही कर वैली पुल बनाये जाने की योजना है तथा इसके समानान्तर नया पुल तैयार किया जाऐगा किन्तु सेना ने इसकी अनुमति नहीं दी।  उन्होनें कहा कि वह...

प्रधानमंत्री आवास योजना की बैठक

Image
देहरादून -प्रदेश के शहरी विकास, आवास, राजीव गाँधी शहरी आवास, जनगणना, पुनर्गठन एवं निर्वाचन मंत्री मदन कौशिक ने उत्तराखण्ड आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक विधान सभा सभाकक्ष में ली। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सबको आवास योजना के तहत प्राइवेट बिल्डर्स से पीपीपी मोड़ में प्रस्ताव मांगे गये थे। 11368 आवास के लिए प्राप्त 37 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदन में 11 आवेदन प्रारम्भिक तौर पर उपयुक्त पाये गये। प्राप्त उपयुक्त आवेदन, अपर सचिव आवास की अध्यक्षता में पाॅच सदस्यीय समिति जाँच करेगी और अपना प्रस्ताव सरकार को प्रस्तुत करेगी।  बैठक में उत्तराखण्ड आवास विकास परिषद का लोगो भी जारी किया गया। कहा गया कि सभी के लिए आवास हेतु दुबारा विज्ञप्ति प्रकाशित कर लिया जाए एवं वेबसाइट का भी निर्माण कर लिया जाए। बैठक में सचिव आवास नितेश झाॅ, अपर सचिव आवास पांथरी,  उपयुक्त आवास अभिषेक त्रिपाठी इत्यादि उपस्थित थे।

कर्मचारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगते

Image
देहरादून-उत्तराखंड के सरकारी विभागों में आम जनमानस अपनी समस्याओं को लेकर उलझा रहता है लेकिन कर्मचारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगते इसी का जीता जागता उदाहरण है  एक रिटायर्ड पटवारी को अपने ग्रेजुटी की रकम नहीं मिल पा रही थी तब उन्होंने मुख्यमंत्री है एप अपनी शिकायत दर्ज की उसके कुछ दिनों बाद ही उनको उनका भुगतान कर दिया गया अब क्या हर नागरिक को अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री एप का ही सहारा लेना पड़ेगा यह सोचनीय विषय है सरकार  के लिए कि जिन सरकारी कर्मचारी इतनी मोटी मोटी तनख्वाह देते हैं लेकिन वही कर्मचारी कार्य करने में वह नकारे साबित हो रहे हैं,कुछ दिन पूर्व उत्तराखंड सीएम एप पर पुष्कर सिंह निवासी देहरादून द्वारा शिकायत दर्ज की गई कि वे 31 जनवरी 2018 को तहसील कोटद्वार से पटवारी के पद से सेवानिवृत हुए लेकिन सेवानिवृति के लगभग 11 माह बाद भी उनकी ग्रेजुटी, एरियर आदि का भुगतान नहीं हो पाया। जिस पर उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा था।पुष्कर सिंह बताते है कि वह कार्यालयों के चक्कर काट- काट कर थक चुके थे, फिर उन्हें किसी के द्वारा सलाह दी गयी कि वे अपनी...

अपना पंजीकरण कराने के लिए उमड़ी भीड़

Image
देहरादून- उत्तराखण्ड राज्य के निर्माता भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’’ का शुभारम्भ किया। इस योजना के लागू होने से उत्तराखंड पहला राज्य है, जहां सभी प्रदेश वासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही हो। उत्तराखंड राज्य के प्रणेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी  के जन्म दिवस पर शुरू की जा रही यह योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी साबित होगी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए। उनकी उपस्थिति में योजना के तहत चिन्हित विभिन्न अस्पतालों के साथ एमओयू का आदान-प्रदान भी किया गया। मुख्यमंत्री ने योजना के तहत जल्द ही बच्चों व बुजुर्गों के लिए निशुल्क ओपीडी की भी सुविधा देने व 26 जनवरी से राज्य में पूरी तरह से समर्पित एयर-एम्बुलेंस शुरू करने की घोषणा की।इस प्रकार उत्तराखण्ड राज्य मेें  लगभग 23 लाख निवासरत परिवारों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकेगी। यह सुविधा राज्य के सरकारी चिकित्सालयों एवं सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों में द...

यूकेडी का एक दिवसीय उपवास

Image
देहरादून –वीर चंद्र सिंह गढवाली की 126 वी जयंती पर उत्तराखण्ड क्रांति दल द्वारा उनको नमन करते हुए दल के  अध्यक्ष दिवाकर भट्ट के नेतृत्व में एक दिवसीय उपवास व भाजपा कांग्रेस के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ देहरादून कचहरी परिसर शहीद स्मारक पर किया गया।राज्य के इन 18 सालों में हालात जो बद्द से बद्दर हुआ इसके लिए भाजपा कांग्रेस जिम्मेदार है। वीर चंद्र सिंह गढवाली जो उत्तराखण्ड राज्य के पक्षधर रहे है उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी को गढवाली जी दूधातोली से गैरसैण को कहते थे।दल ने सन 1992 में आज के ही दिन गैरसैण में गढवाली की मूर्ति स्थापित पहाड़ के गांधी स्व०इंद्र मणि बडोनी के नेतृत्व में स्थापित की।इसीलिए आज के दिन दल द्वारा एक दिवसीय उपवास करके यज्ञ किया गया जिसमें राज्य की भूमि को बचाने जिसके लिए कड़ा भू कानून लाया जाए।राज्य के बेरोजगारो को राज्य में स्थापित उधोगो में 70 प्रतिशत रोजगार देना,किसानों की मांगें तथा ऋण माफ़ी,राज्य के किये कारगर नीतियों जिसमे शिक्षा,स्वास्थ्य,को लेकर बनाना।राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करना। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाना के लिए उपवास किया ग...

हर 16वें घंटे में महिला उत्पीड़न

देहरादून- देवभूमि में हर 16वें घंटे में युवती हो या महिला के साथ हो रहा हैं उत्पीड़न,आखिर पुलिस अपराध रोकने में क्यों नहीं कामयाब हो पा रही हैं यह सवाल आप सब के मन में भी उठता होगा अब सोमवार को ही दो तहरीर राजपुर थाना में एक नूपुर मोहंती पत्नी नितिन भामरी निवासी 72 किशन नगर देहरादून ने थाना राजपुर पर अंग्रेजी में लिखित तहरीर बावत M.P.S. प्राइवेट लिमिटेड आईटी पार्क के सहकर्मियों कुलदीप ओझा, संतोष साहू, पूजा भट्ट, अमित भट्ट, पूजा सिंह व संदीप शर्मा द्वारा सेक्सुअल और मानसिक उत्पीड़न करने के संबंध में दी गई जिसके आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल मु0अ0 सं0 155 / 18 धारा 354 I.P.C  बनाम कुलदीप ओझा आदि पंजीकृत कर विवेचना महिला उपनिरीक्षक आरती कलूड़ा के सुपुर्द की गई।तो वहीं दूसरी पोक्सो अधिनियम से संबंधित  मु0अ0सं0 154 /18 धारा 363 366 A भा0द0वि0 व 7/ 8 अभियुक्त  मोहित पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम नैटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता  मक्का वाला बगराल गांव राजपुर देहरादून उम्र 23 वर्ष को पहाड़गंज रेलवे स्टेशन नई दिल्ली  से  गिरफ्तार किया गया तथा पीड़िता अपहर्ता...