Posts

हर 16वें घंटे में महिला उत्पीड़न

देहरादून- देवभूमि में हर 16वें घंटे में युवती हो या महिला के साथ हो रहा हैं उत्पीड़न,आखिर पुलिस अपराध रोकने में क्यों नहीं कामयाब हो पा रही हैं यह सवाल आप सब के मन में भी उठता होगा अब सोमवार को ही दो तहरीर राजपुर थाना में एक नूपुर मोहंती पत्नी नितिन भामरी निवासी 72 किशन नगर देहरादून ने थाना राजपुर पर अंग्रेजी में लिखित तहरीर बावत M.P.S. प्राइवेट लिमिटेड आईटी पार्क के सहकर्मियों कुलदीप ओझा, संतोष साहू, पूजा भट्ट, अमित भट्ट, पूजा सिंह व संदीप शर्मा द्वारा सेक्सुअल और मानसिक उत्पीड़न करने के संबंध में दी गई जिसके आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल मु0अ0 सं0 155 / 18 धारा 354 I.P.C  बनाम कुलदीप ओझा आदि पंजीकृत कर विवेचना महिला उपनिरीक्षक आरती कलूड़ा के सुपुर्द की गई।तो वहीं दूसरी पोक्सो अधिनियम से संबंधित  मु0अ0सं0 154 /18 धारा 363 366 A भा0द0वि0 व 7/ 8 अभियुक्त  मोहित पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम नैटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता  मक्का वाला बगराल गांव राजपुर देहरादून उम्र 23 वर्ष को पहाड़गंज रेलवे स्टेशन नई दिल्ली  से  गिरफ्तार किया गया तथा पीड़िता अपहर्ता...

आंदोलनकारियों ने पहाड के गांधी को दी श्रद्धांजली

Image
                                                                          देहरादून– घंटाघर स्थित पर्वतीय गांधी की प्रतिमा पर  उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा पर्वतीय गांधी  स्व० इन्द्रमणी बड़ोंनी की जन्म पर उनको अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।  स्व० बड़ोंनी की जन्मशती को संस्कृति दिवस के रूप में मनाया जाता हेँ। आज पौड़ी की गुड़िया के निधन पर शोक के चलते पर्वतीय गांधी के जन्मदिन को सादगी से मनाया गया। संस्कृति विभाग द्वारा जो सांस्कृतिक  कार्यक्रम आयोजित किया था वह पौड़ी की घटना के चलते बंद करवा दिया गया ओर सादगी से मनाने ओर उनके सपनों के अनुरूप यह प्रदेश कैसे  प्रगति करें  इस दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता पर बल दिया जाय। जिला अध्यक्ष व महासचिव प्रदीप कुकरेती व रामलाल खन्डुडी ने कहा कि इस राज्य को बनाने में महिलाओं की अग्रणीय भूमिका रही ओर आज प्रदेश में महिला हि...

राज्य मे बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर आक्रोश

Image
                                                                      देहरादून–नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स एवं देहरादून के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों व जागरूक  नागरिकों अभिभावकों ने देश और राज्य मे बढ़ती हुई आपराधिक घटनाओं पर अपना रोष व्यक्त करने के लिए देहरादून स्थित गांधी पार्क पर सांकेतिक धरना देकर अपना विरोध प्रकट करते हुए यह निर्णय लिया कि इन सभी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी संगठन सामूहिक ज्ञापन उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल को दिया जाएगा जिसके माध्यम से इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार को दिशा निर्देश देने की मांग की जाएगी यदि राज्य सरकार शिघ्र ही इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम नही उठाती है तो मजबूरन सभी समाजिक, गैर राजनीतिक, छात्र, महिला, ट्रेड ,अभिभावक संगठनों को सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होग...

स्व अटल के जन्मदिन पर शुरू होगी अटल आयुष्मान योजना

Image
देहरादून–  उत्तराखंड राज्य के प्रणेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर शुरू की जा रही यह योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी साबित होगी। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। उनके निर्देश पर राज्य के सभी लोगों को निशुल्क ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तमाम होमवर्क करते हुए योजना तैयार की गई है।  25 दिसम्बर को इसकी लाॅचिंग के साथ ही प्रदेश वासियों को बङी राहत मिलेगी। भारत कीें आर्थिक सामाजिक एवं जातीय जनगणना 2011 में चयनित लभग 10 करोड परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना  प्रारम्भ की गयी।  इस जनकल्याणकारी योजना के अन्तर्गत उत्तराखण्ड के लगभग 5.37 लाख परिवारों को चिन्ह्ति किया गया  जिन्हें प्रतिपरिवार पांच लाख रूपये तक प्रतिवर्श की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं उपचार देने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर आयुष्मान भारत योजना  के दायरे को बढाते हुये...

जिंदगी से जंग हरी बेटी

Image
नई दिल्ली–मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  छात्रा की मौत पर दुख व्यक्त किया है और  कहां की सरकार पीड़ित परिजन के साथ है और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग में जिंदा जलाई गई छात्रा ने सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम B.Sc. की छात्रा  जो एक बहशी द्वारा पिछले रविवार को जिंदा जलाई गई थी ने आज  सात दिन तक मौत से जूझने के बाद जिंदगी की जंग हार गई। छात्रा ने सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान आज सुबह दम तोड़ दिया। मृतक के मौसा ने  बताया कि मौत करीब 11 बजे हुई। आपको याद ही होगा कि छात्रा  गत रविवार को प्रायोगिक  परीक्षा देकर लौट रही थी, उसी समय रास्ते में गहड़ गांव का मनोज सिंह उर्फ बंटी उसका पीछा करने लगा। कुछ देर बाद एक सुनसान जगह कच्चे रास्ते पर उसने छात्रा को जबरन रोककर उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी, और फिर छात्रा के विरोध करने पर आरोपी दरिंदे ने उस पर पैट्रौल छिड़क कर आग लगा दी ।छात्रा बीते 7 दिन से अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी। इस दौरान  लड़की 70 प्रतिशत जल गई थी।छात्रा को पहले इल...

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में नौकरी ही नौकरी

Image
उत्तर प्रदेश –नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इलाहाबाद में डिपार्टमेंट:- मैकेनिकल कुल पोस्ट- 11पोस्ट का नाम- कारपेंटर,कुल पोस्ट-335पोस्ट का नाम-फिटर, कुल पोस्ट-05,पोस्ट का नाम- पैन्टर,कुल पोस्ट-13 पोस्ट का नाम- वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक)कुल पोस्ट-47 पोस्ट का नाम- आर्मेचर वैंडर,डिपार्टमेंट इलेक्ट्रिक लोको शेड एंड टीएमएस।कुल पोस्ट-05पोस्ट का नाम- कारपेंटर,कुल पोस्ट-08,पोस्ट का नाम- क्रेन,कुल पोस्ट-246पोस्ट का नाम- फिटर,कुल पोस्ट-15पोस्ट का नाम- मशीनिस्ट,कुल पोस्ट-07पोस्ट का नाम- पैन्टर,कुल पोस्ट-02 पोस्ट का नाम- वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) कुल पोस्ट-09पोस्ट का नाम- इलेक्ट्रिशियन,शैक्षिक योग्यता- सभी पोस्ट के लिए 50%अंक के साथ हाईस्कूल पास और रिलेटिड ट्रेड से आईटीआई सर्टिफिकेट।आयु- सभी पोस्ट के लिए 15 से 24 वर्ष।ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30.12.2018,नेहरु युवा केंद्र संगठन।कुल पोस्ट- 101 पोस्ट का नाम- जिला यूथ कोऑर्डिनेटर।शैक्षिक योग्यता- मास्टर डिग्री।आयु- 01.01.2018 तक अधिकतम 28वर्ष कुल पोस्ट- 75पोस्ट का नाम- अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट। शैक्षिक योग्यता- बीकॉम या किसी भी विषय से बैचलर डिग...

बालिकाओं को आत्मसुरक्षा एवं जागरूकता अभियान

Image
देहरादून–महिलाओं एवं स्कूल की बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों  एवं इस प्रकार के अपराधों की रोकथाम एवं सेल्फ डिफेंस हेतु जागरूकता के संबंध में अभियान थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा श्री गुरु राम राय बालिका  इंटर कॉलेज प्रेम नगर मैं बालिकाओं को जागरूक करते हुए थाना प्रेम नगर पुलिस द्वारा अभियान चलाया जिसमें बालिकाओं को थानाध्यक्ष प्रेम नगर द्वारा जागरूक करते हुए निम्न जानकारियां प्रदान की गई, बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिए क्या क्या उपाय अपनाने चाहिए इसके लिए स्कूल में जूडो कराटे स्पेशलिस्ट एक टीम बुलाई गई जिनके द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा के बारीकियां एवं जानकारी दी गई, बालिकाओं/ महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध क्या-क्या नियम क्या-क्या कानून बने हुए इसकी जानकारी दी गई, बालिकाओं महिलाओं से यदि किसी के द्वारा छेड़छाड़ अथवा यौन शोषण संबंधी अपराध किए जाते हैं उनकी शिकायत  कब कहां कैसे सूचना देनी है एवं सूचना देने पर पीड़िता का नाम गोपनीय रखा जाता है  है इस बात की जानकारी दी, बालिकाओं को समाज को जागरूक करने के लिए एवं...