Posts

ब्रोनी द्वारा सूचीबद्ध पाँच सबसे बड़े पछतावे

Image
देहरादून–आस्ट्रेलिया की ब्रोनी वेयर कई वर्षों तक कोई meaningful काम तलाशती रहीं, लेकिन कोई शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव न होने के कारण बात नहीं बनी। फिर उन्होंने एक हॉस्पिटल की Palliative Care Unit में काम करना शुरू किया। यह वो Unit होती है जिसमें Terminally ill या last stage वाले मरीजों को admit किया जाता है। यहाँ मृत्यु से जूझ रहे लाईलाज बीमारियों व असहनीय दर्द से पीड़ित मरीजों के मेडिकल डोज़ को धीरे-धीरे कम किया जाता है और काऊँसिलिंग के माध्यम से उनकी spiritual and faith healing की जाती है ताकि वे एक शांतिपूर्ण मृत्यु की ओर उन्मुख हो सकें। ब्रोनी वेयर ने ब्रिटेन और मिडिल ईस्ट में कई वर्षों तक मरीजों की counselling करते हुए पाया कि मरते हुए लोगों को कोई न कोई पछतावा ज़रूर था। कई सालों तक सैकड़ों मरीजों की काउंसलिंग करने के बाद ब्रोनी वेयर  ने मरते हुए मरीजों के सबसे बड़े 'पछतावे' या 'regret' में एक कॉमन पैटर्न पाया। जैसा कि हम सब इस universal truth से वाकिफ़ हैं कि मरता हुआ व्यक्ति हमेशा सच बोलता है, उसकी कही एक-एक बात epiphany अर्थात 'ईश्वर की वाणी' जैसी होती ...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस कार्यालय पर तोड़फोड

Image
देहरदून-भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन पर किये गये हमले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस कार्यालय में किये गये हमले से समबन्धित शिकायती पत्र सौंपा । अपर पुलिस महानिदेशक को सौंपे पत्र में  प्रीतम सिंह ने कहा कि आज अपराह्र  भाजपा विधायक विनोद चमोली एवं महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के नेतृत्व में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा लाठी-डण्डों से लैस होकर कांग्रेस कार्यालय पर हमला बोलकर तोड़फोड की तथा कांग्रेस पार्टी की सम्पत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। यही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई एवं धक्का -मुक्की के साथ ही महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि सीओ सिटी चन्द्र मोहन सिंह ने भी इन असामाजिक तत्वों का साथ दिया  तथा उन्हें हमले के लिए उकसाया। जब उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोकने के लिए कहा गया तो सी...

छात्रा को पेट्रोल डाल कर जलाने का प्रयास

Image
ऋषिकेश–गढ़वाल विश्वविद्यालय की BA की छात्रा को जंगल में पेट्रोल डाल कर  जिन्दा जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना में छात्रा70 से 80 प्रतिशत जल गई है। छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुये उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।बताया जा रहा है कि इस घटना को बंटी नाम के एक टैक्सी चालक ने अंजाम दिया जो कि पौड़ी तहसील के गहड़ गांव का रहने वाला है। छात्रा जब स्कूटी से परीक्षा दे कर अपने गांव वापस लौट रही थी तभी बंटी उसका पीछा करता रहा सुनसान जगह देख कर उसने उसे जंगल मे खींच लिया जहाँ उसने पेट्रोल डाल कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। छात्रा ने किसी तरह से अपनी आग को बुझाया, चीखने चिल्लाने पर ग्रमीणों ने उसको जिला अस्पताल पहुँचाया।  इस मामले में राजस्व पुलिस लापरवाही से काम कर रही है। अपने बयानों में पीड़िता छात्रा ने आरोपी बंटी का नाम लिया है।  जलाने की घटना पर महिला एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गहरा दुख व्यक्त किया है,रेखा आर्य ने देर रात ही घटना का पूरा संज्ञान लेते हुए एसएसपी पौड़ी से बात की और रात 8 बजे की घटना के बाद...

जनवरी से 108 खुशियों की सवारी के कर्मचारी अवकाश पर

Image
देहरादून- आने वाली 2 जनवरी से 108  खुशियों की सवारी के सभी कर्मचारी अवकाश पर जा रहे है जिसकी सूचना कम्पनी को सभी फिल्ड कर्मचारी ने सन्देश कर अवकाश पर जाने की सूचना दे दी है सभी फिल्ड कर्मचारी को 3 माह से वेतन नहीं मिला है ना ही 6 माह से बिल्स का भुगतान नहीं हुआ है।जिस से वो सभी आर्थिक रूप से परेशान हो गये है।108 खुशियों की सवारी संघ ने इसकी सूचना सरकार वा प्रसाशन को भी अल्टीमेटम दे दिया है कि यदि 1 जनवरी तक मांग नहीं मानी गयी तो 2 जनवरी से सभी कर्मचारी अवकाश पर चले जायेंगे।साथियों जब कि सरकार ने दिसम्बर तक यदि भुगतान कर दिया तो कंपनी ने क्यों नहीं तीन माह से वेतन नहीं दिया है।6 माह से बिल्स नहीं दिए हैं। 

कोटद्वार,श्रीनगर को ऑल वेदर रोड़ से जोड़ने का आग्रह

Image
नई दिल्ली –मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग व जल संसाधन मंत्री नितिन गड़करी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हरबर्टपुर से बड़कोट (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-123) व कोटद्वार से श्रीनगर (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-119) मार्ग को ऑल वेदर रोड़ से जोड़ते हुए चारधाम सड़क परियोजना के अनुरूप करने का आग्रह किया। साथ ही हरिद्वार में वर्ष 2021 में होने वाले कुम्भ मेले को देखते हुए गंगा नदी पर कनखल से नीचे जगजीतपुर के निकट 2.5 किमी (2 किमी 500 मीटर) लम्बाई के 4-लेन सेतु व हरिद्वार में ही 47 किमी लम्बाई की रिंग रोड़ (अनुमानित लागत 1566 करोड़ रूपए) के निर्माण की स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 284 करोड़ 11 लाख रूपए के 25 प्रस्तावों की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति भी अपेक्षित है।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को बताया कि केंद्रीय जल आयोग की 123 वीं टीएससी में प्रदेश की अनेक बाढ़ सुरक्षा योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें सुसवा नदी के किनारे 98 करोड़ रूपए लागत के ब...

98 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Image
उधमसिंहनगर– राज्य में एस0टी0एफ0 द्वारा मादक द्रव्य पदार्थों की अवैध तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 के दिशा निर्देशन पर एक अभियुक्त समद अली (उम्र 22) पुत्र फरमूद अली निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा उधमसिंहनगर को दरऊ रोड, गुरूकुल स्कूल वाली पुलिया किच्छा क्षेत्रान्तर्गत से एस0टी0एफ0 की कुमांयू युनिट तथा थाना किच्छा की संयुक्त टीम द्वारा लगभग 98 ग्राम स्मैक मय मोटरसाईकिल सुपर स्पलैण्डर बिना नम्बर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को स्मैक सप्लाई करने हेतु दो नाबालिग मीरगंज बरेली उ0प्र0 से आये थे, जिन्हे कि पुलिस द्वारा बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया है। नाबालिगों को स्मैक जैसे मादक पदार्थों को कैरियर के रूप में प्रयोग करने वाले मीरगंज,बरेली निवासी अजमत का नाम प्रकाश में आया है जिसके विरूद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में थाना किच्छा,ऊधमसिंहनगर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

जनरल वी.के.सिंह ने वीर नारियों को सम्मानित भी किया

Image
देहरादून–विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के.सिंह ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व त्याग करने वाले वीर शहीदों को शहीद स्मारक गांधी पार्क पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर शहीदों को नमन किया।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि 16 दिसम्बर का दिन वीरता व पराक्रम में ऐतिहासिक दिन है। मात्र 13 दिन में भारतीय सैनिकों के साहस व बहादुरी के सामने नतमस्तक होकर पाकिस्तानी सेना के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। यह सैन्य इतिहास में सबसे बड़ी विजय थी। मुख्यमंत्री, 1971 भारत-पाक युद्ध के शहीदों की स्मृति में डिफेंस कालोनी में आयेाजित कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों के पराक्रम से पाकिस्तानी सैनिकों का मनोबल टूट गया था। स्कूल काॅलेजों में छात्र-छात्राओं को भारतीय सेना के शौर्य, त्याग व बलिदान के बारे में बताया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से स्कूलों में विजय दिवस पर छात्रों को भारत के इस गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में बताया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड, देवभूमि के...