Posts

छात्रा को पेट्रोल डाल कर जलाने का प्रयास

Image
ऋषिकेश–गढ़वाल विश्वविद्यालय की BA की छात्रा को जंगल में पेट्रोल डाल कर  जिन्दा जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना में छात्रा70 से 80 प्रतिशत जल गई है। छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुये उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।बताया जा रहा है कि इस घटना को बंटी नाम के एक टैक्सी चालक ने अंजाम दिया जो कि पौड़ी तहसील के गहड़ गांव का रहने वाला है। छात्रा जब स्कूटी से परीक्षा दे कर अपने गांव वापस लौट रही थी तभी बंटी उसका पीछा करता रहा सुनसान जगह देख कर उसने उसे जंगल मे खींच लिया जहाँ उसने पेट्रोल डाल कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। छात्रा ने किसी तरह से अपनी आग को बुझाया, चीखने चिल्लाने पर ग्रमीणों ने उसको जिला अस्पताल पहुँचाया।  इस मामले में राजस्व पुलिस लापरवाही से काम कर रही है। अपने बयानों में पीड़िता छात्रा ने आरोपी बंटी का नाम लिया है।  जलाने की घटना पर महिला एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गहरा दुख व्यक्त किया है,रेखा आर्य ने देर रात ही घटना का पूरा संज्ञान लेते हुए एसएसपी पौड़ी से बात की और रात 8 बजे की घटना के बाद...

जनवरी से 108 खुशियों की सवारी के कर्मचारी अवकाश पर

Image
देहरादून- आने वाली 2 जनवरी से 108  खुशियों की सवारी के सभी कर्मचारी अवकाश पर जा रहे है जिसकी सूचना कम्पनी को सभी फिल्ड कर्मचारी ने सन्देश कर अवकाश पर जाने की सूचना दे दी है सभी फिल्ड कर्मचारी को 3 माह से वेतन नहीं मिला है ना ही 6 माह से बिल्स का भुगतान नहीं हुआ है।जिस से वो सभी आर्थिक रूप से परेशान हो गये है।108 खुशियों की सवारी संघ ने इसकी सूचना सरकार वा प्रसाशन को भी अल्टीमेटम दे दिया है कि यदि 1 जनवरी तक मांग नहीं मानी गयी तो 2 जनवरी से सभी कर्मचारी अवकाश पर चले जायेंगे।साथियों जब कि सरकार ने दिसम्बर तक यदि भुगतान कर दिया तो कंपनी ने क्यों नहीं तीन माह से वेतन नहीं दिया है।6 माह से बिल्स नहीं दिए हैं। 

कोटद्वार,श्रीनगर को ऑल वेदर रोड़ से जोड़ने का आग्रह

Image
नई दिल्ली –मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग व जल संसाधन मंत्री नितिन गड़करी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हरबर्टपुर से बड़कोट (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-123) व कोटद्वार से श्रीनगर (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-119) मार्ग को ऑल वेदर रोड़ से जोड़ते हुए चारधाम सड़क परियोजना के अनुरूप करने का आग्रह किया। साथ ही हरिद्वार में वर्ष 2021 में होने वाले कुम्भ मेले को देखते हुए गंगा नदी पर कनखल से नीचे जगजीतपुर के निकट 2.5 किमी (2 किमी 500 मीटर) लम्बाई के 4-लेन सेतु व हरिद्वार में ही 47 किमी लम्बाई की रिंग रोड़ (अनुमानित लागत 1566 करोड़ रूपए) के निर्माण की स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत 284 करोड़ 11 लाख रूपए के 25 प्रस्तावों की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति भी अपेक्षित है।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को बताया कि केंद्रीय जल आयोग की 123 वीं टीएससी में प्रदेश की अनेक बाढ़ सुरक्षा योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें सुसवा नदी के किनारे 98 करोड़ रूपए लागत के ब...

98 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Image
उधमसिंहनगर– राज्य में एस0टी0एफ0 द्वारा मादक द्रव्य पदार्थों की अवैध तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 के दिशा निर्देशन पर एक अभियुक्त समद अली (उम्र 22) पुत्र फरमूद अली निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा उधमसिंहनगर को दरऊ रोड, गुरूकुल स्कूल वाली पुलिया किच्छा क्षेत्रान्तर्गत से एस0टी0एफ0 की कुमांयू युनिट तथा थाना किच्छा की संयुक्त टीम द्वारा लगभग 98 ग्राम स्मैक मय मोटरसाईकिल सुपर स्पलैण्डर बिना नम्बर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को स्मैक सप्लाई करने हेतु दो नाबालिग मीरगंज बरेली उ0प्र0 से आये थे, जिन्हे कि पुलिस द्वारा बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया है। नाबालिगों को स्मैक जैसे मादक पदार्थों को कैरियर के रूप में प्रयोग करने वाले मीरगंज,बरेली निवासी अजमत का नाम प्रकाश में आया है जिसके विरूद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में थाना किच्छा,ऊधमसिंहनगर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

जनरल वी.के.सिंह ने वीर नारियों को सम्मानित भी किया

Image
देहरादून–विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के.सिंह ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व त्याग करने वाले वीर शहीदों को शहीद स्मारक गांधी पार्क पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर शहीदों को नमन किया।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि 16 दिसम्बर का दिन वीरता व पराक्रम में ऐतिहासिक दिन है। मात्र 13 दिन में भारतीय सैनिकों के साहस व बहादुरी के सामने नतमस्तक होकर पाकिस्तानी सेना के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। यह सैन्य इतिहास में सबसे बड़ी विजय थी। मुख्यमंत्री, 1971 भारत-पाक युद्ध के शहीदों की स्मृति में डिफेंस कालोनी में आयेाजित कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों के पराक्रम से पाकिस्तानी सैनिकों का मनोबल टूट गया था। स्कूल काॅलेजों में छात्र-छात्राओं को भारतीय सेना के शौर्य, त्याग व बलिदान के बारे में बताया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से स्कूलों में विजय दिवस पर छात्रों को भारत के इस गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में बताया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड, देवभूमि के...

बच्चों,महिलाओं का रखें ख्याल–डी एम

Image
देहरादून– जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन द्वारा निरीक्षण की रूटीन प्रक्रिया के अन्तर्गत केदारपुरम स्थित नारी निकेतन में महिला सदन, शिशु सदन और बालक/बालिका सदन का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने इस दौरान परिसर में महिलाओं, शिशु और बालक/बालिकाओं के रहन-सहन, बच्चों के लालन-पालन, खान-पान, साफ-सफाई, देखभाल, सुरक्षा इत्यादि विभिन्न बिन्दुओं केा दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने किचन के निरीक्षण के दौरान परोसो जाने वाले खाना, खाना बनाने में उपयोग किये जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के दौरान निर्देश दिये कि सभी को ताजा खाना खिलायें, सुबह-शाम सर्दी में गुनगुना पानी पिलायें,  पेयजल स्वच्छ आरओ वाला हो, स्कूल जाने वाले बच्चों को दिन के लंच के लिए टिफिन में खाना पैक करके दें, दूध और अन्य खाद्य उत्पाद विश्वसनीय ब्राण्ड का उपयोग करें और बच्चों से लेकर महिलाओं तक को मेन्युवार पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवायें। स्लीपिंग रूम मे निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि रूम और बिस्तरों को साफ-सूथरा रखें और आजकल बीच-बीच में धूप में भी सुखाते रहें। उन्होंने शौचालय को साफ-सुथरा रखने और एन्ट्री प्व...

मानवाधिकार की रक्षा का दायित्व सभी पर

Image
देहरादून–प्रदेश के संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री प्रकाश पन्त ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा मानवाधिकार की रक्षा का दायित्व सभी पर है। मानवाधिकार की रक्षा हमारा संविधान करता है। संविधान यदि हमें मानवाधिकार देता है तो मानवाधिकार के प्रति कर्तव्य बोध भी कराता है। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर यह विषय और भी प्रसांगिक हो जाता है। यह बात उन्होंने उत्तराखण्ड एजुकेटरर्स सम्मिट 2018 विषय पर फर्स्ट दिव्य हिमगिरी स्टेट लेबल एजुकेशन एक्सलेंस अवार्ड 2018 के अवसर पर कही। उन्होंने कहा एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड- 2018 से सम्मानित संस्थान और अधिक जिम्मेदारी के साथ  उत्तराखण्ड राज्य में शैक्षणिक विकास को एक नई दिशा देंगे, ऐसा हम सभी का विश्वास है। विशेष अतिथि के रूप में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मानवाधिकार आम व्यक्तियों को बराबरी सम्मान से जीवन जीने की स्वतंत्रता देता है। अवार्ड मिलना एक जिम्मेदारी का अहसास कराता है। अवार्ड  बेहतर रिजल्ट के लिए हमें तैयार करता है। विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस राजेश टंडन ने मानवाधि...