Posts

जनरल वी.के.सिंह ने वीर नारियों को सम्मानित भी किया

Image
देहरादून–विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के.सिंह ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व त्याग करने वाले वीर शहीदों को शहीद स्मारक गांधी पार्क पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर शहीदों को नमन किया।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि 16 दिसम्बर का दिन वीरता व पराक्रम में ऐतिहासिक दिन है। मात्र 13 दिन में भारतीय सैनिकों के साहस व बहादुरी के सामने नतमस्तक होकर पाकिस्तानी सेना के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। यह सैन्य इतिहास में सबसे बड़ी विजय थी। मुख्यमंत्री, 1971 भारत-पाक युद्ध के शहीदों की स्मृति में डिफेंस कालोनी में आयेाजित कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों के पराक्रम से पाकिस्तानी सैनिकों का मनोबल टूट गया था। स्कूल काॅलेजों में छात्र-छात्राओं को भारतीय सेना के शौर्य, त्याग व बलिदान के बारे में बताया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से स्कूलों में विजय दिवस पर छात्रों को भारत के इस गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में बताया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड, देवभूमि के...

बच्चों,महिलाओं का रखें ख्याल–डी एम

Image
देहरादून– जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन द्वारा निरीक्षण की रूटीन प्रक्रिया के अन्तर्गत केदारपुरम स्थित नारी निकेतन में महिला सदन, शिशु सदन और बालक/बालिका सदन का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने इस दौरान परिसर में महिलाओं, शिशु और बालक/बालिकाओं के रहन-सहन, बच्चों के लालन-पालन, खान-पान, साफ-सफाई, देखभाल, सुरक्षा इत्यादि विभिन्न बिन्दुओं केा दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने किचन के निरीक्षण के दौरान परोसो जाने वाले खाना, खाना बनाने में उपयोग किये जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के दौरान निर्देश दिये कि सभी को ताजा खाना खिलायें, सुबह-शाम सर्दी में गुनगुना पानी पिलायें,  पेयजल स्वच्छ आरओ वाला हो, स्कूल जाने वाले बच्चों को दिन के लंच के लिए टिफिन में खाना पैक करके दें, दूध और अन्य खाद्य उत्पाद विश्वसनीय ब्राण्ड का उपयोग करें और बच्चों से लेकर महिलाओं तक को मेन्युवार पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवायें। स्लीपिंग रूम मे निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि रूम और बिस्तरों को साफ-सूथरा रखें और आजकल बीच-बीच में धूप में भी सुखाते रहें। उन्होंने शौचालय को साफ-सुथरा रखने और एन्ट्री प्व...

मानवाधिकार की रक्षा का दायित्व सभी पर

Image
देहरादून–प्रदेश के संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री प्रकाश पन्त ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा मानवाधिकार की रक्षा का दायित्व सभी पर है। मानवाधिकार की रक्षा हमारा संविधान करता है। संविधान यदि हमें मानवाधिकार देता है तो मानवाधिकार के प्रति कर्तव्य बोध भी कराता है। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर यह विषय और भी प्रसांगिक हो जाता है। यह बात उन्होंने उत्तराखण्ड एजुकेटरर्स सम्मिट 2018 विषय पर फर्स्ट दिव्य हिमगिरी स्टेट लेबल एजुकेशन एक्सलेंस अवार्ड 2018 के अवसर पर कही। उन्होंने कहा एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड- 2018 से सम्मानित संस्थान और अधिक जिम्मेदारी के साथ  उत्तराखण्ड राज्य में शैक्षणिक विकास को एक नई दिशा देंगे, ऐसा हम सभी का विश्वास है। विशेष अतिथि के रूप में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मानवाधिकार आम व्यक्तियों को बराबरी सम्मान से जीवन जीने की स्वतंत्रता देता है। अवार्ड मिलना एक जिम्मेदारी का अहसास कराता है। अवार्ड  बेहतर रिजल्ट के लिए हमें तैयार करता है। विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस राजेश टंडन ने मानवाधि...

हम अपने घर में भी नारियों का सम्मान करे

Image
ऋषिकेश– नेशनल प्रेसिडेंट पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया डाॅ अजीत पाठक के नेतृत्व में भारत के विभिन्न प्रांतों से इस सोसाइटी के सदस्य परमार्थ निकेतन आये और उन्होने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि हिन्दू धर्म के महान ग्रंथ श्रीमद् भागवत गीता जो सार्वभौमिक है; सभी के लिये है तथा विश्व मंगल का संदेश देने वाली है में बड़े ही सुन्दर ढ़ंग से कहा गया है ’’परस्परं भावयन्तः’’ अर्थात हम एक दूसरे के साथ मिलकर समाज में जागृति लाने वाले हर अभियान को हमें आगे बढ़ाना चाहिये, सरकार द्वारा जनता के लिये बेहतर योजनायें लायी जाती है लेकिन जागरण और जागृति के अभाव में श्रेष्ठ योजनाओं का भी उपयुक्त लाभ जनता को नहीं मिल पाता। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि नेशनल प्रेसिडेंट पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया भारत के सभी प्रांतों में सभी से मिलकर, सभी से अप्रोच करके; सभी को जगाकर; सब के पास जाकर सामाजिक मुद्दोें को आगे बढ़ा रही है यह अति आवश्यक भी है इस हेतु।स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि हिन्दू धर्म में नारी...

गैरसैंण पर होगा वार आर-पार, आर-पार

Image
देहरादून –गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के  86 वें दिन धरना स्थल पर अब आर पार आंदोलन की तैयारी आरंभ हो गई| विदित रहे कि जनसंगठनों की महापंचायत में 25 दिसम्बर से प्रदेश की स्थाई व पूर्णकालिक राजधानी गैरसैंण बनाने के लिए 'आर-पार' का आंदोलन चलाने का निर्णय लिया था| इसी बाबत गैरसैंण अभियानकर्मियों ने 'आर-पार' आंदोलन की तैयारी प्रारम्भ कर दी है| और इस क्रम में अपील पत्र भी जारी कर दिया है| इस अपील पत्र में सर्व संघर्ष वीरों और सम्मानित नागरिक से आह्वान किया गया है कि मंगलवार, 25 दिसम्बर  को भारी संख्या में संघर्ष स्थल पर पहुंचे|गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने आर-पार आंदोलन के लिए यह स्लोगन !गैरसैंण पर होगा वार  आर-पार, आर-पार! भी जारी किया है| अभियान द्वारा जारी अपील पत्र में कहा गया है कि ज्ञात हो कि संघर्ष स्थल पर  86 दिनों से गैरसैंण को स्थाई व पूर्णकालिक राजधानी बनाने का मांग को लेकर आंदोलनकारी लगातार धरना पर बैठे हुए हैं| 25 दिसम्बर 2018 को इस धरना को 100वाँ दिवस पूरे हो रहे हैं| और इसी दिवस पर पेशावर काँड के नायक वीर चंद्र सिंह गढवाली (25 दिसम्बर 1891) की जन्...

गाड़ी खाई में गिरी दो लोगों की मौत

Image
नई टिहरी- स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस 108 को सूचित कर बताया कि एक गाड़ी नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है एंबुलेंस 108 ने तत्काल सूचना निकटतम पुलिस चौकी को दी गई की समय लगभग 6:45 सुबह स्थान बछेलीखाल से लगभग 600 मीटर ऋषिकेश की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन संख्या UK07  BW 1452( डस्टन कार) जो देहरादून से कर्ण प्रयाग  की तरफ जा रही थी लगभग 600 मीटर नीचे खाई में गिर  गई है। इस सूचना पर चौकी बछेलीखाल से आपदा फोर्स व थाना देवप्रयाग से थानाध्यक्ष मय फोर्स के व आपदा और राहत बचाव उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य करते समय  पुलिस ने हरीश लाल पुत्र प्यारेलाल निवासी सीमाद्वार देहरा खास देहरादून मूलनिवासी कर्णप्रयाग उम्र 38 वर्ष व 2. प्यारे लाल पुत्र रैत सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 65 वर्ष खाई में मृत अवस्था में मिले हैं। मृतकों को कर्म गणों की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाया जा रहा है।घटनास्थल  पर वाहन खाई  मैं काफी दूर गिरा होने व घना कोहरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य  करने में दिक्कत आ रही हैं

उर्जित पटेल का इस्तीफा

Image
नई दिल्ली –रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने अपने पद से आज इस्तीफ दे दिया है। सरकार के विवाद के बाद उर्जित पटेल ने इस्तीफा दे दिया है।  पटेल से पहले रघुराम राजन ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।उर्जित पटेल का कार्यकाल सितंबर 2019 में खत्म होने वाले था, लेकिन उन्होंने 9 महीने ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उर्जित पटेल सितंबर 2018 में आरबीआई के गवर्नर बने थे।पटेल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि रिजर्व बैंक में काम करके अच्छा लगा।बता दें कि पटेल के कार्यकाल में ही नोटबंदी हुई थी। दो दिन पहले सरकार और उर्जित पटेल के विवाद के बाद आरबीआई ने बैठक भी बुलाई थी।  इसमें कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से सरकार और आरबीआई के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते गवर्नर को बार-बार सरकार जवाब देना पड़ रहा था।पटेल के इस कदम से आरबीआई की स्वायत्ता पर असर पड़ने की संभावना है,क्योंकि सरकार के पास एक तरह से केंद्रीय बैंक का पूरा नियंत्रण चला जाएगा। जिन कारणों से उर्जित पटेल को गवर्नर पद ...