Posts

गैरसैंण पर होगा वार आर-पार, आर-पार

Image
देहरादून –गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के  86 वें दिन धरना स्थल पर अब आर पार आंदोलन की तैयारी आरंभ हो गई| विदित रहे कि जनसंगठनों की महापंचायत में 25 दिसम्बर से प्रदेश की स्थाई व पूर्णकालिक राजधानी गैरसैंण बनाने के लिए 'आर-पार' का आंदोलन चलाने का निर्णय लिया था| इसी बाबत गैरसैंण अभियानकर्मियों ने 'आर-पार' आंदोलन की तैयारी प्रारम्भ कर दी है| और इस क्रम में अपील पत्र भी जारी कर दिया है| इस अपील पत्र में सर्व संघर्ष वीरों और सम्मानित नागरिक से आह्वान किया गया है कि मंगलवार, 25 दिसम्बर  को भारी संख्या में संघर्ष स्थल पर पहुंचे|गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने आर-पार आंदोलन के लिए यह स्लोगन !गैरसैंण पर होगा वार  आर-पार, आर-पार! भी जारी किया है| अभियान द्वारा जारी अपील पत्र में कहा गया है कि ज्ञात हो कि संघर्ष स्थल पर  86 दिनों से गैरसैंण को स्थाई व पूर्णकालिक राजधानी बनाने का मांग को लेकर आंदोलनकारी लगातार धरना पर बैठे हुए हैं| 25 दिसम्बर 2018 को इस धरना को 100वाँ दिवस पूरे हो रहे हैं| और इसी दिवस पर पेशावर काँड के नायक वीर चंद्र सिंह गढवाली (25 दिसम्बर 1891) की जन्...

गाड़ी खाई में गिरी दो लोगों की मौत

Image
नई टिहरी- स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस 108 को सूचित कर बताया कि एक गाड़ी नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है एंबुलेंस 108 ने तत्काल सूचना निकटतम पुलिस चौकी को दी गई की समय लगभग 6:45 सुबह स्थान बछेलीखाल से लगभग 600 मीटर ऋषिकेश की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन संख्या UK07  BW 1452( डस्टन कार) जो देहरादून से कर्ण प्रयाग  की तरफ जा रही थी लगभग 600 मीटर नीचे खाई में गिर  गई है। इस सूचना पर चौकी बछेलीखाल से आपदा फोर्स व थाना देवप्रयाग से थानाध्यक्ष मय फोर्स के व आपदा और राहत बचाव उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य करते समय  पुलिस ने हरीश लाल पुत्र प्यारेलाल निवासी सीमाद्वार देहरा खास देहरादून मूलनिवासी कर्णप्रयाग उम्र 38 वर्ष व 2. प्यारे लाल पुत्र रैत सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 65 वर्ष खाई में मृत अवस्था में मिले हैं। मृतकों को कर्म गणों की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाया जा रहा है।घटनास्थल  पर वाहन खाई  मैं काफी दूर गिरा होने व घना कोहरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य  करने में दिक्कत आ रही हैं

उर्जित पटेल का इस्तीफा

Image
नई दिल्ली –रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल ने अपने पद से आज इस्तीफ दे दिया है। सरकार के विवाद के बाद उर्जित पटेल ने इस्तीफा दे दिया है।  पटेल से पहले रघुराम राजन ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।उर्जित पटेल का कार्यकाल सितंबर 2019 में खत्म होने वाले था, लेकिन उन्होंने 9 महीने ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उर्जित पटेल सितंबर 2018 में आरबीआई के गवर्नर बने थे।पटेल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि रिजर्व बैंक में काम करके अच्छा लगा।बता दें कि पटेल के कार्यकाल में ही नोटबंदी हुई थी। दो दिन पहले सरकार और उर्जित पटेल के विवाद के बाद आरबीआई ने बैठक भी बुलाई थी।  इसमें कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से सरकार और आरबीआई के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते गवर्नर को बार-बार सरकार जवाब देना पड़ रहा था।पटेल के इस कदम से आरबीआई की स्वायत्ता पर असर पड़ने की संभावना है,क्योंकि सरकार के पास एक तरह से केंद्रीय बैंक का पूरा नियंत्रण चला जाएगा। जिन कारणों से उर्जित पटेल को गवर्नर पद ...

जनवरी से एयर एम्बुलेंस सेवा होगी शुरू

Image
पिथौरागढ़– मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  धारचूला में रं संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय रं महोत्सव का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने घोषणा की कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खाद्यान्न की समस्या के समाधान हेतु दो खाद्यान्न गोदाम का निर्माण किया जाएगा। धारचूला नगर क्षेत्रान्तर्गत काली नदी से भू-कटाव की रोकथाम हेतु सुरक्षा दीवार का निर्माण, तीनों घाटियों मैं औद्यानिक फसल कलैक्शन सेन्टर की स्थापना, दारमा घाटी के फिल्म बोन तथा दुगतु में झूला पुल का निर्माण, दारमा घाटी में अखरोट की नर्सरी विकसित की जाएगी क्षेत्र में उत्पादित उगल फाफर की खेती को प्रोतसाहित किया जाएगा। गबलादेव मंदिर सौन्दर्यीकरण, क्षेत्र के किसानों को जैविक खेती एवं लघु कुटीर का प्रशिक्षण दिया जाएगा, गूंजी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना, क्षेत्र में सहकारिता के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों का गठन किए जाने, छिपला केदार क्षेत्र का विकास किए जाने, धारचूला नगर क्षेत्र का मास्टर प्लान बनाए जाने के साथ ही धारचूला स्टेडियम का नाम स्व. जवाहर सिंह नबियाल के नाम रखे जाने की घोषणा की गई। ...

भारतीय सेना को मिलें रणबांकुरे

Image
देहरादून-भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड में जेंटलमैन कैडेट्स ने परेड की परेड समाप्त होने के बाद सैन्य अधिकारियों ने चैटबुड हॉल के लिए आगे बढ़े और अंतिम पग पार कर रहे थे वही तीन चेतक हेलीकॉप्टरों ने  जांबाज सैन्य अधिकारियों पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर  नए बने सैन्य अधिकारियों का स्वागत किया, तो पीपिंग सेरेमनी और उसके उपरांत शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें नए सैन्य अधिकारियों ने देश की रक्षा की कसम ली  कसम लेते ही चेतक हेलीकॉप्टरों ने पुष्प वर्षा कर भारतीय सैन्य अधिकारियों का स्वागत किया  इस सत्र में 427 जेंटिलमैन कैडेट्स पास आउट हुए, इसमें से 347  कैडेट्स पास आउट होकर भारतीय सेना में बतौर नए अधिकारी के रूप में शामिल हुए। वही 7 मित्र देशों के 80 कैडेट्स भी पासिंग आउट परेड  में अंतिम पग पार करने के बाद अपने-अपने देशों के सेना के नए अधिकारी बने। कठिन प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत के बाद बतौर अधिकारी बन सेना की कमान सभालने वाले जैंटलमैन कैडेट शनिवार पासिंग आउट परेड केेे अंतिम पग पार कर देश के अलग-अलग रेजीमेंट में अधिकारी के रूप में शामिल हों गऐ। इस ब...

चार मुख्यमंत्री देने वाले पौड़ी से हुआ सबसे अधिक पलायन

Image
देहरादून– उत्तराखंड प्रदेश का  यह दुर्भाग्य रहा कि  जिस जनपद में  सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री  अभी तक दिए हैं  उसी जनपद  से  सबसे ज्यादा पलायन हुआ है  जिसकी रिपोर्ट आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में ग्रामीण विकास एवं पलायन आयोग द्वारा पौड़ी की सिफारिश रिपोर्ट को जारी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि पलायन रोकने व जनपद में विकास को सुनिश्चित करने के लिए क्या किया जाना चाहिए इसका विश्लेषण सिफारिश रिपोर्ट में किया गया है। सबसे अधिक पलायन प्रभावित जनपद पौड़ी के बाद क्रमशः अल्मोड़ा व अन्य जिलों का अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग ने ग्रामीण विकास की दृष्टि से 3600 करोड़ की योजना बनाई है, जिसे भारत सरकार ने भी संस्तुति दे दी है। यह ऋण व्यवस्था है जिसमें 80 राज्य  तथा 20 केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाता था। अब इसे 60 व 40 कर दिया गया है।राज्य सरकार जल्द ही ग्रामीण विकास की दृष्टि से तमाम योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु एक बड़ी कार्य योजना लॉन्च करेगी। ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की यह सिफारिश रिपोर्ट आयोग की व...

छेड़खानी करने वाला शाहरुख गिरफ्तार

Image
देहरादून– सहसपुर थाने में एक युवती रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिन के समय मे वह अपने घर पर अकेली थी कि तभी तीन लड़के सैफी ,शाहरुख और शहनवाज जबरदस्ती उसके घर मे घुस आए और मेरे साथ मारपीट एवम अश्लील हरकतें की गई तब मैंने शोर मचाया तो तीनों वहां से भाग गये। इस तहरीर पर थाना सहसपुर ने धारा 452/354/509 भादवि पंजीकृत किया। तभी से तीनों अभियुक्त गिरफ्तारी के होने के कारण फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्त्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा अपन्स मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अभियुक्तों की पतारसी सुरागरसी की गई घटना में विगत तीन माह से फरार चल रहे शाहरुख पुत्र शकील निवासी ग्राम शंकरपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष। (काम ड्राइवरी करता है।)और शहनवाज पुत्र खुर्शीद निवासी मोहल्ला चौहनान थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार हाल ग्राम शंकरपुर थाना सहसपुर देहदून उम्र 23 वर्ष। (नाई का काम करता है।)को शंकरपुर से गुरुवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।