Posts

जनवरी से एयर एम्बुलेंस सेवा होगी शुरू

Image
पिथौरागढ़– मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  धारचूला में रं संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय रं महोत्सव का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने घोषणा की कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खाद्यान्न की समस्या के समाधान हेतु दो खाद्यान्न गोदाम का निर्माण किया जाएगा। धारचूला नगर क्षेत्रान्तर्गत काली नदी से भू-कटाव की रोकथाम हेतु सुरक्षा दीवार का निर्माण, तीनों घाटियों मैं औद्यानिक फसल कलैक्शन सेन्टर की स्थापना, दारमा घाटी के फिल्म बोन तथा दुगतु में झूला पुल का निर्माण, दारमा घाटी में अखरोट की नर्सरी विकसित की जाएगी क्षेत्र में उत्पादित उगल फाफर की खेती को प्रोतसाहित किया जाएगा। गबलादेव मंदिर सौन्दर्यीकरण, क्षेत्र के किसानों को जैविक खेती एवं लघु कुटीर का प्रशिक्षण दिया जाएगा, गूंजी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना, क्षेत्र में सहकारिता के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों का गठन किए जाने, छिपला केदार क्षेत्र का विकास किए जाने, धारचूला नगर क्षेत्र का मास्टर प्लान बनाए जाने के साथ ही धारचूला स्टेडियम का नाम स्व. जवाहर सिंह नबियाल के नाम रखे जाने की घोषणा की गई। ...

भारतीय सेना को मिलें रणबांकुरे

Image
देहरादून-भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड में जेंटलमैन कैडेट्स ने परेड की परेड समाप्त होने के बाद सैन्य अधिकारियों ने चैटबुड हॉल के लिए आगे बढ़े और अंतिम पग पार कर रहे थे वही तीन चेतक हेलीकॉप्टरों ने  जांबाज सैन्य अधिकारियों पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर  नए बने सैन्य अधिकारियों का स्वागत किया, तो पीपिंग सेरेमनी और उसके उपरांत शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें नए सैन्य अधिकारियों ने देश की रक्षा की कसम ली  कसम लेते ही चेतक हेलीकॉप्टरों ने पुष्प वर्षा कर भारतीय सैन्य अधिकारियों का स्वागत किया  इस सत्र में 427 जेंटिलमैन कैडेट्स पास आउट हुए, इसमें से 347  कैडेट्स पास आउट होकर भारतीय सेना में बतौर नए अधिकारी के रूप में शामिल हुए। वही 7 मित्र देशों के 80 कैडेट्स भी पासिंग आउट परेड  में अंतिम पग पार करने के बाद अपने-अपने देशों के सेना के नए अधिकारी बने। कठिन प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत के बाद बतौर अधिकारी बन सेना की कमान सभालने वाले जैंटलमैन कैडेट शनिवार पासिंग आउट परेड केेे अंतिम पग पार कर देश के अलग-अलग रेजीमेंट में अधिकारी के रूप में शामिल हों गऐ। इस ब...

चार मुख्यमंत्री देने वाले पौड़ी से हुआ सबसे अधिक पलायन

Image
देहरादून– उत्तराखंड प्रदेश का  यह दुर्भाग्य रहा कि  जिस जनपद में  सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री  अभी तक दिए हैं  उसी जनपद  से  सबसे ज्यादा पलायन हुआ है  जिसकी रिपोर्ट आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में ग्रामीण विकास एवं पलायन आयोग द्वारा पौड़ी की सिफारिश रिपोर्ट को जारी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि पलायन रोकने व जनपद में विकास को सुनिश्चित करने के लिए क्या किया जाना चाहिए इसका विश्लेषण सिफारिश रिपोर्ट में किया गया है। सबसे अधिक पलायन प्रभावित जनपद पौड़ी के बाद क्रमशः अल्मोड़ा व अन्य जिलों का अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग ने ग्रामीण विकास की दृष्टि से 3600 करोड़ की योजना बनाई है, जिसे भारत सरकार ने भी संस्तुति दे दी है। यह ऋण व्यवस्था है जिसमें 80 राज्य  तथा 20 केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाता था। अब इसे 60 व 40 कर दिया गया है।राज्य सरकार जल्द ही ग्रामीण विकास की दृष्टि से तमाम योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु एक बड़ी कार्य योजना लॉन्च करेगी। ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की यह सिफारिश रिपोर्ट आयोग की व...

छेड़खानी करने वाला शाहरुख गिरफ्तार

Image
देहरादून– सहसपुर थाने में एक युवती रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिन के समय मे वह अपने घर पर अकेली थी कि तभी तीन लड़के सैफी ,शाहरुख और शहनवाज जबरदस्ती उसके घर मे घुस आए और मेरे साथ मारपीट एवम अश्लील हरकतें की गई तब मैंने शोर मचाया तो तीनों वहां से भाग गये। इस तहरीर पर थाना सहसपुर ने धारा 452/354/509 भादवि पंजीकृत किया। तभी से तीनों अभियुक्त गिरफ्तारी के होने के कारण फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्त्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा अपन्स मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अभियुक्तों की पतारसी सुरागरसी की गई घटना में विगत तीन माह से फरार चल रहे शाहरुख पुत्र शकील निवासी ग्राम शंकरपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष। (काम ड्राइवरी करता है।)और शहनवाज पुत्र खुर्शीद निवासी मोहल्ला चौहनान थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार हाल ग्राम शंकरपुर थाना सहसपुर देहदून उम्र 23 वर्ष। (नाई का काम करता है।)को शंकरपुर से गुरुवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

जल्द ही होगी होमगार्डस की नई भर्तियां

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य में जल्द ही 1111 पुरूष व महिला होमगार्डस की नई भर्तियां करने की घोषणा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ड्यूटी के दौरान बलिदान देने वाले होमगार्डस जवानों के आश्रितों हेतु कल्याण कोष में आवंटित धनराशि में वृद्धि की स्वीकृति दी है।होमगार्डस एंव नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना दिवस के अवसर पर होमगार्डस निदेशालय ननूरखेड़ा देहरादून में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि होमगार्डस के जवान मेहनत, लगन व निष्काम भावना से शान्ति, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व बोर्ड की परीक्षा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां कुशलता से निभा रहे हैं। इसके साथ ही पर्यटन, चारधाम यात्रा, वनाग्नि नियंत्रण भी सहयोग कर रहे है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा संगठन की भव्य रैतिक परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने परेड के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु होमगार्डस व नागरिक सुरक्षा संगठन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने डय...

नीदरलैंड के डेलिगेट्स का आजीविका परियोजना क्षेत्रों का भ्रमण

Image
टिहरी–नीदरलैण्ड्स की वीमेन आँन विंग्स संस्था के मैनेजिंग डाइरेक्टर प्रबंध निदेशक रोनाल्ड वॅन हॅट हाॅफ तथा उनके वरिष्ठ बिजनेस कंसल्टेंट शशांक तेवतिया द्वारा उत्तराखण्ड राज्य का भ्रमण किया गया। उक्त भ्रमण का उद्देश्य राज्य सरकार एवं परियोजना द्वारा पर्वतीय क्षेत्र के लोगों विशेषकर महिलाओं को सशक्त करने हेतु जमीनी स्तर पर किये जाने वाले कार्यों का जायजा लेना था।उन्होंने जनपद टिहरी के आइफैड सहायतित एकीकृत आजीविका परियोजना क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समूहों से मुलाकात की। उक्त भ्रमण का उद्देश्य सामुदायिक संस्थाओं का क्षमतावर्द्धन करने हेतु राज्य सरकार के साथ भागीदारी की संभावनाओं को चिन्हित करना था। इस दौरान रोनाल्ड विकासखण्ड, जनपद और राज्य स्तर पर इन सामुदायिक संस्थाओं द्वारा संचालित और उनके ही द्वारा प्रबंधित हिलाँस आउटलेट्स और कलेक्शन सेंटर्स पर भी गये। उनके द्वारा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों की पहलों जैसे खेतों की सुरक्षा हेतु चेन लिंक्ड फैंसिंग, बंजर भूमि पर बनाये गये फार्म मशीनरी बैंक का व्यावसायिक माॅडल और छंटाई, ग्रेडिंग तथा पैकेजिंग इकाइयों को भी देखा ...

भारत की पहली ब्रेललिपि में प्रकाशित पुस्तक...

Image
देहरादून–राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में डॉ0 सुजाता संजय द्वारा रचित पुस्तक ’’महिला दर्पण’’ का विमोचन किया। यह पुस्तक देवनागरी तथा ब्रेल दोनों ही लिपियों में लिखी गई है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं तथा विशेष रूप से दृष्टिबाधित महिलाओं को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहना चाहिए। राज्यपाल बेबी रानी  मौर्य ने कहा कि कई बार समय पर जानकारी न होने के कारण छोटी-छोटी समस्याएं बड़ी हो जाती हैं। एक स्वस्थ स्त्री, स्वस्थ परिवार, समाज और राष्ट्र का आधार होती है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि डाॅ0 सुजाता संजय द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित पहलुओं को ध्यान में रखकर प्रकाशित पुस्तक ‘‘महिला दर्पण’’ दृष्टिबाधित महिलाओं सहित सभी आम महिलाओं के लिये भी कारगर सिद्ध होगी।   डाॅ सुजाता द्वारा बताया गया कि यह भारत की पहली ब्रेललिपि में प्रकाशित पुस्तक है जिसको ‘‘इंडिया बुक आँफ रिकार्ड’’ व ‘‘इंटरनेशनल बुक आँफ रिकार्ड’’ में एक कीर्तिमान के रुप मे सम्मिलित किया गया है। इस पुस्तक के माध्यम से सामान्...